आराध्या श्री फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित सड़क सुरक्षा सद्भावना कप में डॉक्टर्स इलेवन ने क्रिएटर्स चैंपियन्स अम्बेडकरनगर को 4 विकेट से हराया। तीन मैचों की श्रंखला में 2-0 की अजेय बढ़त। सड़क सुरक्षा सद्भावना कप में आज सुबह विशाल क्रिकेट एकेडमी पर क्रिएटर्स चैंपियन्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। डॉक्टर्स इलेवन के गेंदबाजों ने सटीक नियंत्रित गेंदबाजी करते हुए इस निर्णय को गलत साबित कर दिया और पूरी टीम 12.5 ओवर में 51 रनों पर सिमट गई।डॉक्टर्स इलेवन के कहर बरपाती घातक गेंदबाजी के सामने इनके सभी बल्लेबाज घुटने टेकने पर मजबूर हो गए और नियमित अंतराल पर लगातार विकेट गिरते रहे। क्रिएटर्स चैंपियन्स का कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक को नहीं छू सका । अंगद ने सर्वाधिक 9 रन बनाये। डॉक्टर्स इलेवन के लिए स्पिनर डॉ उत्कर्ष सिंह ने तीन ओवर दो मेडेन पांच रन के साथ सबसे किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 कीमती विकेट लिये। रोहित और अनीश को दो-दो विकेट मिला। डॉक्टर्स इलेवन के कप्तान डॉ जीडी वर्मा ने शानदार कप्तानी करते हुए अपने गेंदबाजी में लगातार परिवर्तन करते रहे जिससे क्रिएटर्स के बल्लेबाज गेंदबाजी को पढ़ने में नाकामयाब रहे और लंबी पारी नहीं कर सके। लक्ष्य का पीछा करते हुए डॉक्टर्स इलेवन ने 11.2 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 52रन बनाकर मैच को चार विकेट से जीत लिया। डॉ अभिनीत ने 17 और ओपनर बल्लेबाज डॉ चंद्रभान ने एक छोर को सम्भालकर खेलते हुए 9 रन बनाये । मैच के मुख्य अतिथि डॉक्टर विवेक श्रीवास्तव ऑर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ राजकीय महामाया मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर अम्बेडकरनगर रहे। उन्होंने कहा जीत और हार खेल का एक हिस्सा है लेकिन हर मुकाबला हमें कुछ नया शिक्षा देकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है । इस प्रकार के खेल आयोजन से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा यातायात के नियमों का पालन करने में मदद मिलेगी। आराध्या श्री फाउंडेशन के द्वारा आयोजित खेल के जरिए सड़क सुरक्षा यातायात के नियमों का पालन करने के लिए सभी लोगों को लगातार प्रेरित किया जा रहा है। प्लेयर ऑफ द मैच मैच डॉक्टर अभिनीत यादव ,बेस्ट गेंदबाज डॉक्टर उत्कर्ष सिंह तथा बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार डॉक्टर चन्द्रभान को मिला । मैच में अम्पायर कमेंटेटर की भूमिका में अजय श्रीवास्तव, डॉक्टर एस एम बाकिर , स्कोरर विक्रम सिंह,गौरव रहे।इस अवसर पर डॉ प्रमोद यादव, डॉक्टर प्रवेश वर्मा, डॉ साजन देव, डॉ सिद्धांत ,डॉ आमोद,डॉ विमल, सुनील कुमार,धीरेंद्र, अंगद, मंगलेश, रोहित ,छोटू सहित सभी खेल प्रेमी मौजूद रहे।
आराध्या श्री फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित सड़क सुरक्षा सद्भावना कप में डॉक्टर्स इलेवन ने क्रिएटर्स चैंपियन्स अम्बेडकरनगर को 4 विकेट से हराया। तीन मैचों की श्रंखला में 2-0 की अजेय बढ़त। सड़क सुरक्षा सद्भावना कप में आज सुबह विशाल क्रिकेट एकेडमी पर क्रिएटर्स चैंपियन्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। डॉक्टर्स इलेवन के गेंदबाजों ने सटीक नियंत्रित गेंदबाजी करते हुए इस निर्णय को गलत साबित कर दिया और पूरी टीम 12.5 ओवर में 51 रनों पर सिमट गई।डॉक्टर्स इलेवन के कहर बरपाती घातक गेंदबाजी के सामने इनके सभी बल्लेबाज घुटने टेकने पर मजबूर हो गए और नियमित अंतराल पर लगातार विकेट गिरते रहे। क्रिएटर्स चैंपियन्स का कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक को नहीं छू सका । अंगद ने सर्वाधिक 9 रन बनाये। डॉक्टर्स इलेवन के लिए स्पिनर डॉ उत्कर्ष सिंह ने तीन ओवर दो मेडेन पांच रन के साथ सबसे किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 कीमती विकेट लिये। रोहित और अनीश को दो-दो विकेट मिला। डॉक्टर्स इलेवन के कप्तान डॉ जीडी वर्मा ने शानदार कप्तानी करते हुए अपने गेंदबाजी में लगातार परिवर्तन करते रहे जिससे क्रिएटर्स के बल्लेबाज गेंदबाजी को पढ़ने में नाकामयाब रहे और लंबी पारी नहीं कर सके। लक्ष्य का पीछा करते हुए डॉक्टर्स इलेवन ने
11.2 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 52रन बनाकर मैच को चार विकेट से जीत लिया। डॉ अभिनीत ने 17 और ओपनर बल्लेबाज डॉ चंद्रभान ने एक छोर को सम्भालकर खेलते हुए 9 रन बनाये । मैच के मुख्य अतिथि डॉक्टर विवेक श्रीवास्तव ऑर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ राजकीय महामाया मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर अम्बेडकरनगर रहे। उन्होंने कहा जीत और हार खेल का एक हिस्सा है लेकिन हर मुकाबला हमें कुछ नया शिक्षा देकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है । इस प्रकार के खेल आयोजन से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा यातायात के नियमों का पालन करने में मदद मिलेगी। आराध्या श्री फाउंडेशन के द्वारा आयोजित खेल के जरिए सड़क सुरक्षा यातायात के नियमों का पालन करने के लिए सभी लोगों को लगातार प्रेरित किया जा रहा है। प्लेयर ऑफ द मैच मैच डॉक्टर अभिनीत यादव ,बेस्ट गेंदबाज डॉक्टर उत्कर्ष सिंह तथा बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार डॉक्टर चन्द्रभान को मिला । मैच में अम्पायर कमेंटेटर की भूमिका में अजय श्रीवास्तव, डॉक्टर एस एम बाकिर , स्कोरर विक्रम सिंह,गौरव रहे।इस अवसर पर डॉ प्रमोद यादव, डॉक्टर प्रवेश वर्मा, डॉ साजन देव, डॉ सिद्धांत ,डॉ आमोद,डॉ विमल, सुनील कुमार,धीरेंद्र, अंगद, मंगलेश, रोहित ,छोटू सहित सभी खेल प्रेमी मौजूद रहे।
- अम्बेडकरनगर! भीटी थाना क्षेत्र निवासी मनीष त्रिपाठी ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर जमीन विक्रेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं! पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है!!1
- *कांवड़ यात्रा-2026: मया-टांडा मार्ग पर आरओबी पहुंच मार्ग का कार्य तेज, दो दिन में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश* अम्बेडकर नगर -शासन के मंशानुसार अनुरूप श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध आवागमन की सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश पर जनपद के समस्त चिन्हित कांवड़ मार्गों पर आवश्यक सुधार, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं प्राथमिकता पर कराई जा रही हैं। इसी क्रम में मया-टाण्डा मार्ग पर निर्माणाधीन रेलवे ऊपरिगामी पुल (आरओबी) के पहुंच मार्ग का स्थलीय निरीक्षण सौरभ सिंह, अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, अम्बेडकरनगर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान पहुंच मार्ग पर सुधार कार्य प्रगति पर पाया गया। निरीक्षण उपरान्त अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग द्वारा सेतु निगम के सहायक अभियन्ता से वार्ता कर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार निर्माण कार्य में आवश्यक तेजी लाने और आगामी दो दिवस के भीतर पहुंच मार्ग का आवश्यक सुधारीकरण पूर्ण करते हुए इसे कांवड़ यात्रियों के सुरक्षित, सुगम एवं निष्कंटक आवागमन के लिए पूर्णतः उपयोगी बनाया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा से संबंधित सभी चिन्हित मार्गों पर गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ आवश्यक कार्य पूर्ण किए जाएं, और सुनिश्चित करें कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा शासन की मंशा के अनुरूप कांवड़ यात्रा सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराएं।1
- कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर डीएमईशा प्रिया का बयान, सुरक्षा, यातायात और स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी चाक-चौबंद, अधिकारियों को निर्देश जारी #viral #followers #ambedkar_nagar #dmambedkarnagar1
- 📚 जिलाधिकारी ने वड्डूपुर स्थित डिजिटल लाइब्रेरी का किया निरीक्षण जनपद अम्बेडकर नगर की जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत भवन वड्डूपुर में संचालित डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां अध्ययन कर रही छात्राओं से बातचीत कर उनकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अध्ययन सामग्री तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को डिजिटल लाइब्रेरी में सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शिक्षा और डिजिटल संसाधनों से सशक्त होगा युवा भविष्य। 📖💻1
- w20 क्या है 😂🤣 कॉमेडी वायरल वीडियो ! एकदम नई कॉमेडी वीडियो1
- *जनवारी नाथ मंदिर परिसर में लगाए गए तीन आम के पौधे, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को मिला समर्थन* लम्भुआ, सुलतानपुर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनवारी नाथ मंदिर के पुजारी द्वारा माँ विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में तीन आम के पौधों का रोपण किया गया। ये पौधे लम्भुआ में चल रहे पौध वितरण अभियान के तहत लगाए गए। पौधरोपण के दौरान रिंकू तथा मंदिर में कार्यरत सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे और पौधे लगाने में सहयोग किया। इस अवसर पर अजय गौतम, श्याम देव, हनुमान, मानवाधिकार ऑर्गनाइजेशन के सदस्य अशोक वर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी (बाबा) ने सभी उपस्थित लोगों को आशीर्वाद देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अभियान की सफलता की कामना की। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया।4
- *श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए व्यापक प्रबंध* *09 जोनल, 78 सेक्टर एवं 09 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात, 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित* अम्बेडकरनगर, विगत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्रावण मास का पावन पर्व दिनांक 30 जुलाई, 2026 से 28 अगस्त, 2026 (रक्षाबंधन) तक परम्परागत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवधि में शिवभक्त एवं कांवड़िये विभिन्न पवित्र स्थलों से गंगाजल एवं अन्य पवित्र जल लाकर जनपद के शिवालयों एवं मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार तथा अन्य प्रमुख पर्वों के अवसर पर जनपद के शिवालयों एवं मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा शांति, कानून-व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। इसी क्रम में सम्पूर्ण जनपद को 09 जोन में विभाजित करते हुए 09 जोनल मजिस्ट्रेट, 78 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 09 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत भ्रमण कर कानून-व्यवस्था, यातायात, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 24×7 कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी 08-08 घंटे की तीन पालियों में लगाई गई है। जनसामान्य एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु कंट्रोल रूम का सम्पर्क नंबर – 7376113790 तथा नोडल अधिकारी (कंट्रोल रूम) का सम्पर्क नंबर – 9161432808 निर्धारित किया गया है। किसी भी प्रकार की सूचना, समस्या अथवा आपात स्थिति में इन नंबरों पर तत्काल संपर्क किया जा सकता है। जिसका जिला प्रशासन द्वारा त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं एवं आमजन से श्रावण मास के दौरान प्रशासन का सहयोग करने, यातायात एवं सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम अथवा निकटतम पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी को देने की अपील की है।1
- लखनऊ में आवारा गाय का कहां मासूम पर किया हमला गंभीर हालत में अस्पताल पेपर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो लखनऊ। राजधानी के अर्जुनगंज इलाके में शाम के समय एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां घर के बाहर खेल रहे एक मासूम बच्चे पर अचानक एक आवारा गाय ने हमला कर दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने तत्काल बच्चे को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।1