सुसनेर: साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल बना सुसनेर का चेहल्लुम: नारियल की पाल भराई ,कल से, मंगलवार को निकलेंगे ताजिए सुसनेर। नगर में 156 वर्षों पुरानी ऐतिहासिक परंपरा का निर्वहन करते हुए बोहरा समाज द्वारा इमाम हुसैन की याद में चेहल्लुम पर्व मनाया जा रहा है। रविवार 2 अगस्त से नारियल की पाल भराई की शुरुआत हो रही है, जो मंगलवार 4 अगस्त तक चलेगी। यह पर्व क्षेत्र में साम्प्रदायिक सौहार्द की एक अनुपम मिसाल बना हुआ है, जहाँ हर साल मुंबई, दिल्ली, इंदौर, कोटा, उज्जैन, राजगढ़ और ब्यावरा सहित देश के विभिन्न राज्यों से सभी धर्मों के लोग मन्नत मांगने और पूरी होने पर नारियल चढ़ाने आते हैं। मन्नत पूर्ण होने पर नारियल अर्पित करने के लिए इतवारिया क्षेत्र स्थित शब्बर हुसैन बोहरा व आशिक हुसैन बोहरा के निवास पर विशाल मंच तैयार किया गया है। मंगलवार 4 अगस्त को प्रातः 10 बजे इतवारिया चौराहे से ताजिए का मुख्य जुलूस निकाला जाएगा, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ देर रात्रि को संपन्न होगा। चेहल्लुम का महत्व और इतिहास शब्बर भाई और आशिक हुसैन बोहरा ने बताया कि चेहल्लुम मुहर्रम में ताज़िया दफ़नाए जाने के 40वें दिन मनाया जाता है। यह हज़रत मुहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन की शहादत, असत्य पर सत्य की जीत और उनके महान बलिदान की याद में आयोजित किया जाता है। इमाम हुसैन ने इस्लाम की गरिमा और सत्य की रक्षा के लिए अपनी जान की परवाह न करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था।
सुसनेर: साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल बना सुसनेर का चेहल्लुम: नारियल की पाल भराई ,कल से, मंगलवार को निकलेंगे ताजिए सुसनेर। नगर में 156 वर्षों पुरानी ऐतिहासिक परंपरा का निर्वहन करते हुए बोहरा समाज द्वारा इमाम हुसैन की याद में चेहल्लुम पर्व मनाया जा रहा है। रविवार 2 अगस्त से नारियल की पाल भराई की शुरुआत हो रही है, जो मंगलवार 4 अगस्त तक चलेगी। यह पर्व क्षेत्र में साम्प्रदायिक सौहार्द की एक अनुपम मिसाल बना हुआ है, जहाँ हर साल
मुंबई, दिल्ली, इंदौर, कोटा, उज्जैन, राजगढ़ और ब्यावरा सहित देश के विभिन्न राज्यों से सभी धर्मों के लोग मन्नत मांगने और पूरी होने पर नारियल चढ़ाने आते हैं। मन्नत पूर्ण होने पर नारियल अर्पित करने के लिए इतवारिया क्षेत्र स्थित शब्बर हुसैन बोहरा व आशिक हुसैन बोहरा के निवास पर विशाल मंच तैयार किया गया है। मंगलवार 4 अगस्त को प्रातः 10 बजे इतवारिया चौराहे से ताजिए का मुख्य जुलूस निकाला जाएगा, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ
देर रात्रि को संपन्न होगा। चेहल्लुम का महत्व और इतिहास शब्बर भाई और आशिक हुसैन बोहरा ने बताया कि चेहल्लुम मुहर्रम में ताज़िया दफ़नाए जाने के 40वें दिन मनाया जाता है। यह हज़रत मुहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन की शहादत, असत्य पर सत्य की जीत और उनके महान बलिदान की याद में आयोजित किया जाता है। इमाम हुसैन ने इस्लाम की गरिमा और सत्य की रक्षा के लिए अपनी जान की परवाह न करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था।
- सुसनेर: पांडवकालीन पंच देवलिया महादेव मंदिर पहुंचे थाना प्रभारी, सुरक्षा व्यवस्था और CCTV कैमरों का लिया जायजा श्रावण मास में निकलने वाली कांवड़ यात्रा और शिव मंदिरों में उमड़ने वाली भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसपी दिलीप कुमार सोनी के निर्देशों का पालन करते हुए शनिवार शाम 5 बजे थाना प्रभारी अक्षय सिंह बेस ने क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अति-प्राचीन पांडवकालीन पंच देवलिया महादेव मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिहाज से पूर्व में लगवाए गए सभी सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली को भी चेक किया, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कोई चूक न हो।1
- 🚨 सुसनेर पुलिस की बड़ी सफलता दो अलग-अलग मामलों में सुसनेर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गुमशुदा एवं नाबालिग अपहृता को सकुशल दस्तयाब कर त्वरित कार्रवाई का परिचय दिया। ▶️ पूरा मामला जानने के लिए वीडियो देखें। 🙏 हर खबर, आपके साथ। ❤️ पोस्ट को Like करें। 📲 ज्यादा से ज्यादा Share करें। 💬 अपनी राय Comment में जरूर दें। 🔔 हमारे चैनल को Subscribe कर हमारा सहयोग करें।1
- तहसीलदार को सौपा ज्ञापन बीमा राशि से वंचित सोयतखुर्द के किसानों ने1
- Post by जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा1
- आस्था और श्रद्धा का केंद्र प्राचीन शिवालय राजगढ़ जिले की जीरापुर तहसील माचलपुर नगर के नजदीक बंगपुरा मैं छपी नदी के किनारे स्थित है पौराणिक महत्व का यह मंदिर अपनी वास्तुकला वी शानदार लोकेशन बीच नदी में होने के कारण आसपास बहुत ही मनोरम दृश्य उपस्थित होता है जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के द्वारा मंदिर की देखरेख वी पास में पुलिया और सड़क से जुड़ा हुआ है बांगपुरा मंदिर दर्शन करने के लिए समिति माचलपुर कस्बा आना होगा जहां से मंदिर कुछ ही किलोमीटर दूर स्थापित है छपी नदी पर1
- दतिया:दतिया में वोटिंग के बाद छिड़ गया सियासी संग्राम,अब दामोदर ने दे दिया ये बयान। दतिया:दतिया में वोटिंग के बाद छिड़ गया सियासी संग्राम,अब दामोदर ने दे दिया ये बयान। दतिया।दतिया में हुए विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनेतिक पार्टीयो में सियासी घमासान मचा हुआ है एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाना शुरू हो गया है इस दौरान दतिया से उपचुनाव प्रत्याशी रहे दामोदर सिंह यादव का एक बयान फिर से वायरल हो रहा है बता दे कि 3 अगस्त को मतदान की काउंटिंग होनी है।1
- आगर: उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाइवे 552G के गजट नोटिफिकेशन जारी, जल्द शुरू होगा कार्य उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी पर आमला से चवली तक भी बनेगा फोरलेन इसको लेकर भारत सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आज शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे डग रोड स्थित SDM कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 81.5 किमी से लेकर 133 किमी तक यानी के ग्राम आमला से लेकर चवली गांव तक फोरलेन बनाया जाएगा। इसको लेकर भूमि अधिग्रहण व टेंडर की प्रकिया पूरी होने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू होगा।1
- झालावाड़ जिले के गंगधार थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना सांकरिया और चौमहला रेलवे स्टेशन के बीच की है। मृतक की पहचान नेपाल सिंह सोंधिया राजपूत, उम्र 25 वर्ष निवासी जेताखेड़ी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गंगधार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर चौमहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मृतक के पिता ने बताया कि मृतक शराब का आदी था और सुबह घर से निकला था, पुलिस ने परिजनों के आधार पर पर्चा बयान कर शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।3