Shuru
Apke Nagar Ki App…
"जीतू पटवारी का बड़ा बयान: 'सिद्धार्थ कुशवाहा की धमक से आपा खो बैठे नरेंद्र सिंह तोमर',, सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा की पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मंच से तारीफ की तथा सिद्धार्थ कुशवाहा की ताकत की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ की धमक के आगे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी अपना आपा खो बैठे और अनर्गल बोलने लगे। पटवारी के मुताबिक, उनके विरोध जताने और माफी की मांग के बाद तोमर को झुकना पड़ा।
ऋषिकेश त्रिपाठी
"जीतू पटवारी का बड़ा बयान: 'सिद्धार्थ कुशवाहा की धमक से आपा खो बैठे नरेंद्र सिंह तोमर',, सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा की पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मंच से तारीफ की तथा सिद्धार्थ कुशवाहा की ताकत की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ की धमक के आगे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी अपना आपा खो बैठे और अनर्गल बोलने लगे। पटवारी के मुताबिक, उनके विरोध जताने और माफी की मांग के बाद तोमर को झुकना पड़ा।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बिरसिंहपुर में कचरे का अंबार! सड़क पर फैली गंदगी से जनता परेशान | Ground Report बिरसिंहपुर में कचरा संग्रहण स्थल के आसपास फैली गंदगी और उससे हो रही स्थानीय लोगों एवं किसानों की परेशानियों को इस वीडियो में दिखाया गया है। वीडियो में सड़क पर पड़े कचरे, बदबू, आने-जाने में हो रही दिक्कत और स्थानीय लोगों द्वारा उठाई जा रही चिंताओं को दिखाया गया है। उद्देश्य संबंधित अधिकारियों तक जनता की समस्याओं को पहुँचाना और सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग करना है। यदि प्रशासन इस विषय पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण या कार्रवाई करता है, तो उसे भी प्रमुखता से साझा किया जाएगा। 📍 स्थान: बिरसिंहपुर, जिला सतना (मध्य प्रदेश) अगर आपको यह वीडियो महत्वपूर्ण लगे, तो इसे शेयर करें ताकि संबंधित विभाग तक यह मुद्दा पहुँच सके। #Birsinghpur #Satna #MadhyaPradesh #SwachhBharat #prakashpathak1
- *नादन क्षेत्र की बिजली समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कार्यपालन अभियंता को सौंपा ज्ञापन* सौभाग्य योजना में आरोपित अधिकारियों के हाथों में कमान कैसे मिलेगा न्याय- प्रभात मैहर। विधानसभा के नादन क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही विद्युत समस्याओं को लेकर गुरुवार को कांग्रेस नेता अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा के नेतृत्व में ग्रामीणों और किसानों ने विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए क्षेत्र में व्याप्त बिजली संकट के स्थायी समाधान की मांग की। आंदोलन के दौरान कार्यपालन अभियंता (डीई) स्वयं स्थल पर पहुंचे, आंदोलनकारियों से चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने ज्ञापन प्राप्त करते हुए भरोसा दिलाया कि उठाई गई समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन में बताया गया कि नादन शारदा प्रसाद तलैया टोला, टिकुरिया टोला सहित आसपास के कई स्थान में भूमिगत विद्युत केबल क्षतिग्रस्त होने के कारण वर्षों से उपभोक्ता पर्याप्त बिजली आपूर्ति से वंचित हैं। मांग की गई कि क्षतिग्रस्त केबलों को तत्काल बदला जाए तथा बढ़ते लोड को देखते हुए 100 केवीए के स्थान पर 200 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जाएं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कम बारिश के कारण किसान पहले से ही प्राकृतिक संकट का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में जले हुए ट्रांसफार्मरों और बाधित विद्युत आपूर्ति के कारण सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। जरियारी नादन सर्किल करौंदी नरवर सहित कई गांवों में फसलें सूखने की स्थिति में पहुंच रही हैं। किसानों ने कृषि कार्य हेतु बिजली आपूर्ति की समय-सीमा बढ़ाने और जले ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने की मांग भी की। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रभात द्विवेदी ने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा के लिए ग्रामीणों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है जो सरकार और विद्युत विभाग की विफलता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि सौभाग्य योजना गरीब परिवारों तक बिजली पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी, लेकिन पूर्वी क्षेत्र में इसी योजना में भारी भ्रष्टाचार के आरोप लगे। जिन अधिकारियों पर गंभीर आरोप हैं और जिनकी विभागीय जांच चल रही है, उन्हें हाल ही में हुई पदोन्नति प्रक्रिया में प्रमोशन नहीं मिला। इसके बावजूद उन्हीं अधिकारियों को विभाग का मुखिया बनाया गया महत्वपूर्ण पदों का प्रभार देकर उनसे वरिष्ठ पदोन्नत अधिकारियों से इनके मार्गदर्शन में भी कार्य कराया जा रहा है। इससे स्पष्ट होता है कि विद्युत वितरण कंपनी के शीर्ष प्रबंधन की कार्यशैली और विवेक का स्तर क्या है। जब ऐसे विवादित अधिकारियों के हाथों में सतना और मैहर जिले की जिम्मेदारी होगी तो आम उपभोक्ताओं और किसानों को न्याय कैसे मिलेगा? उन्होंने आगे कहा कि किसान सूखे और बिजली संकट की दोहरी मार झेल रहा है। खराब केबल जले ट्रांसफार्मर और लगातार कटौती ने ग्रामीणों का जीवन संकट में डाल दिया है। द्विवेदी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर सभी प्रमुख समस्याओं का समाधान नहीं हुआ जले हुए ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए और बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो कांग्रेस ग्रामीणों के साथ मिलकर विद्युत विभाग के कार्यालय का घेराव करेगी और व्यापक जनआंदोलन छेड़ेगी। जनता अब केवल आश्वासन नहीं परिणाम चाहती है। ज्ञापन में भी स्पष्ट किया गया है कि यदि 15 दिनों के भीतर मांगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो उपभोक्ता एवं किसान विद्युत विभाग के कार्यालय का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग की होगी। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए ज्ञापन में प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता प्रभात द्विवेदी दद्दा युवक कांग्रेस अध्यक्ष मोनू लोधी अरुण पांडे अमरनाथ पटेल जगदीश पटेल लालू साहू रविंद्र तिवारी रामजी पटेल रामकरण तुलसीदास रामप्रकाश विश्वकर्मा गुलाब सिंह सुरेश पटेल राजेंद्र साहू बाल किशोर तिवारी कमलेश कुशवाहा जय मंगल सिंह रघुवंशी राजेंद्र साहू मोतीलाल यज्ञ नारायण साहू वृंदावन पटेल कृष्णा पटेल दिलीप पटेल शिव प्रसाद तिवारी हर प्रसाद पटेल राम सिया साकेत विक्रम साहू अर्जुन पटेल रवि सोंधिया गुड्डू साहू पवन साहू प्रवीण विश्वकर्मा जी सहित अनेक स्थानीय नागरिकों ने आंदोलन में भाग लेकर क्षेत्र की बिजली समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।1
- *जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद: विद्यार्थियों को मिली कानून और सुरक्षा की जानकारी* भोपाल पुलिस मुख्यालय और स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मैहर के सांदीपनि विद्यालय में “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून, साइबर सुरक्षा और उनके नागरिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने छात्रों से संवाद करते हुए मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों, यातायात नियमों और नशे से दूरी बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है, इसलिए बच्चों को पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है। इसी दौरान एसडीओपी ख्याति मिश्रा ने छात्रों को रोड सेफ्टी, पॉक्सो (POCSO) एक्ट, किशोर न्याय (JJ) एक्ट और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के टिप्स दिए। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को थाना देहात मैहर का भ्रमण भी कराया गया, जहां उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली और सहायता प्रक्रियाओं को करीब से समझा। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य दिनेश पुरी, पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।1
- *जीतू पटवारी का बड़ा बयान: 'सिद्धार्थ कुशवाहा की धमक से आपा खो बैठे नरेंद्र सिंह तोमर '**जीतू पटवारी का बड़ा बयान: 'सिद्धार्थ कुशवाहा की धमक से आपा खो बैठे नरेंद्र सिंह तोमर जीतू पटवारी ने मंच से सिद्धार्थ कुशवाहा की ताकत की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ की धमक के आगे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी अपना आपा खो बैठे और अनर्गल बोलने लगे। पटवारी के मुताबिक, उनके विरोध जताने और माफी की मांग के बाद तोमर को झुकना पड़ा।1
- गरीब बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकेगी! 🤝 गुलाब शुक्ला जी ने बढ़ाया मदद का हाथ | Takshashila Convent School Birsinghpur एक छोटी सी मदद किसी बच्चे का पूरा भविष्य बदल सकती है। बिरसिंहपुर के न्यू तक्षशिला कॉन्वेंट स्कूल में दो ऐसे जरूरतमंद परिवारों के बच्चों की जानकारी समाजसेवी श्री गुलाब शुक्ला जी तक पहुंचाई गई। एक परिवार के पिता लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, जिससे घर चलाना और बच्चों की पढ़ाई कराना कठिन हो गया था। वहीं दूसरे परिवार में बच्चों के पिता नहीं हैं, जिसके कारण पढ़ाई का खर्च उठाना संभव नहीं हो पा रहा था। स्थिति की जानकारी मिलते ही गुलाब शुक्ला जी ने तुरंत आगे बढ़कर बच्चों के लिए स्कूल ड्रेस, जूते, कॉपी, किताबें और अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई, ताकि किसी भी बच्चे की पढ़ाई आर्थिक तंगी के कारण बीच में न रुके। यह केवल सामग्री का वितरण नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने का एक प्रेरणादायक प्रयास है। आइए, हम सभी संकल्प लें कि अपने आसपास किसी भी जरूरतमंद बच्चे की शिक्षा में अपनी क्षमता अनुसार सहयोग करेंगे। शिक्षा ही सबसे बड़ा दान है। ❤️📚 #GulabShukla #TakshashilaConventSchool #Birsinghpur #Satna #PrakashPathak1
- *मैहर में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंचे वन विभाग की टीम पर आदिवासियों ने किया पथराव, क्षेत्र मे तनाव की स्थित देखते हुए मैहर से सैकड़ो पुलिसकर्मी सहित CSP व SDM ने संभाला मोर्चा *मैहर में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंचे वन विभाग की टीम पर आदिवासियों ने किया पथराव, क्षेत्र मे तनाव की स्थित देखते हुए मैहर से सैकड़ो पुलिसकर्मी सहित CSP व SDM ने संभाला मोर्चा* *मैहर* जिले की सारंग ग्राम पंचायत के बहेली गांव में वन विभाग की भूमि से कथित अतिक्रमण हटाने के दौरान बुधवार को तनावपूर्ण माहौल बन गया। वन विभाग की टीम जब कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची तो कुछ लोगों ने विरोध करते हुए पथराव शुरू कर दिया। कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने पर जिला प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद कई थानो का भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रण में लिया। SDM दिव्या पटेल और CSP महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस एवं वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। प्रशासन के अनुसार, एक महीने से वन विभाग की जमीन पर बिरसा मुंडा और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं स्थापित कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। कार्रवाई के बाद संबंधित भूमि पर पौधरोपण कर उसे पुनः वन विभाग के सुपुर्द किया गया। और भगवान बिरसामुंडा व भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को लाकर मैहर वन विभाग मे सुरक्षित रखवाया गया, ईस पूरे अभियान में वन विभाग और पुलिस के 300 से अधिक जवान तैनात रहे। फिलहाल किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बनी हुई है।1