logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अवैध रूप से नदी और किसानों के खेतों से रेत का हो रहा खनन. रेत माफिया ग्रामीणों को दे रहे लालच और धमकी. शिकायत लेकर कलेक्टर के समक्ष पहुंचे किसान

2 hrs ago
user_BS News Network
BS News Network
Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
2 hrs ago

अवैध रूप से नदी और किसानों के खेतों से रेत का हो रहा खनन. रेत माफिया ग्रामीणों को दे रहे लालच और धमकी. शिकायत लेकर कलेक्टर के समक्ष पहुंचे किसान

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • अवैध रूप से नदी और किसानों के खेतों से रेत का हो रहा खनन. रेत माफिया ग्रामीणों को दे रहे लालच और धमकी. शिकायत लेकर कलेक्टर के समक्ष पहुंचे किसान
    1
    अवैध रूप से नदी और किसानों के खेतों से रेत का हो रहा खनन.
रेत माफिया ग्रामीणों को दे रहे लालच और धमकी.
शिकायत लेकर कलेक्टर के समक्ष पहुंचे किसान
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • Post by Sandeep sanodiya
    1
    Post by Sandeep sanodiya
    user_Sandeep sanodiya
    Sandeep sanodiya
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • सिवनी🌟 सिवनी की बेटी ने रचा इतिहास — 10वीं बोर्ड में 91% लाकर बढ़ाया जिले का मान 🌟 सिवनी। जिले के लिए गर्व का क्षण तब सामने आया जब *सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल सिवनी* की मेधावी छात्रा *डेज़ी शरणागत* ने मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं परीक्षा में शानदार 91% अंक हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया। छोटे से ग्राम बादलपार, तहसील कुरई और विधानसभा बरघाट की इस होनहार बेटी ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती। सीमित सुविधाओं के बीच डेज़ी की मेहनत, लगन और आत्मविश्वास ने सफलता की नई इबारत लिख दी। डेज़ी की इस उपलब्धि पर पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। सिवनी पुलिस कप्तान ने भी इस प्रतिभाशाली छात्रा को अपने कार्यालय में आमंत्रित कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। यह सम्मान न केवल डेज़ी के लिए बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बन गया। *डेज़ी शरणागत*, जो कि *भाजपा के युवा नेता अशोक शरणागत* की सुपुत्री हैं, ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और शुभचिंतकों के आशीर्वाद को दिया। “मेरी बेटी, मेरा अभिमान” — इस भावना के साथ परिवार ने इस उपलब्धि को पूरे समाज के साथ साझा किया। यह सफलता उन सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है जो छोटे गांवों से बड़े सपने देखते हैं। *डेज़ी शरणागत* की यह उपलब्धि बताती है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो हर मंजिल आसान हो जाती है। 👉 सिवनी की इस बेटी को दिल से सलाम — जिसने मेहनत से इतिहास रचा!
    1
    सिवनी🌟 सिवनी की बेटी ने रचा इतिहास — 10वीं बोर्ड में 91% लाकर बढ़ाया जिले का मान 🌟
सिवनी। जिले के लिए गर्व का क्षण तब सामने आया जब *सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल सिवनी* की मेधावी छात्रा *डेज़ी शरणागत* ने मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं परीक्षा में शानदार 91% अंक हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया।
छोटे से ग्राम बादलपार, तहसील कुरई और विधानसभा बरघाट की इस होनहार बेटी ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती। सीमित सुविधाओं के बीच डेज़ी की मेहनत, लगन और आत्मविश्वास ने सफलता की नई इबारत लिख दी।
डेज़ी की इस उपलब्धि पर पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। सिवनी पुलिस कप्तान ने भी इस प्रतिभाशाली छात्रा को अपने कार्यालय में आमंत्रित कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। यह सम्मान न केवल डेज़ी के लिए बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बन गया।
*डेज़ी शरणागत*, जो कि *भाजपा के युवा नेता अशोक शरणागत* की सुपुत्री हैं, ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और शुभचिंतकों के आशीर्वाद को दिया।
“मेरी बेटी, मेरा अभिमान” — इस भावना के साथ परिवार ने इस उपलब्धि को पूरे समाज के साथ साझा किया।
यह सफलता उन सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है जो छोटे गांवों से बड़े सपने देखते हैं। *डेज़ी शरणागत* की यह उपलब्धि बताती है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो हर मंजिल आसान हो जाती है।
👉 सिवनी की इस बेटी को दिल से सलाम — जिसने मेहनत से इतिहास रचा!
    user_Ramkumar Prajapati
    Ramkumar Prajapati
    Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • डूण्डासिवनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिजली तार चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, ₹1 लाख का मशरुका बरामद
    1
    डूण्डासिवनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिजली तार चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, ₹1 लाख का मशरुका बरामद
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 4 घंटे बाद खुला कातलबोड़ी का चक्काजाम, कलेक्टर से चर्चा के आश्वासन पर माने किसान *गेहूं खरीदी की अव्यवस्था से नाराज किसानों का फूटा गुस्सा* *आक्रोशित किसानों ने लगाया जाम* सिवनी/कातलबोड़ी- छिंदवाड़ा रोड स्थित ग्राम कातलबोड़ी में गेहूं खरीदी की अव्यवस्थाओं से नाराज किसानों द्वारा किया गया चक्काजाम करीब 4 घंटे तक जारी रहा। दोपहर में शुरू हुआ यह आंदोलन शाम तक चला, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भीषण गर्मी में राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों का आरोप है कि मोहगांव स्थित भदौरिया वेयरहाउस में 16 अप्रैल से गेहूं खरीदी शुरू होने के बावजूद पिछले 5 दिनों से वे अपनी उपज लेकर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन खरीदी नहीं हो पा रही। सर्वेयर द्वारा पास किए गए गेहूं को भी वेयरहाउस प्रबंधन द्वारा फेल कर वापस किया जा रहा है, जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बताया गया कि अब तक चावड़ी समिति द्वारा केवल लगभग 2 हजार क्विंटल गेहूं की खरीदी की गई है, जो क्षेत्र के किसानों की उपज के मुकाबले बेहद कम है। शादी-विवाह के सीजन के चलते किसानों को पैसों की तत्काल आवश्यकता है, ऐसे में खरीदी में देरी उनकी चिंता और बढ़ा रही है। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों—कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सुधीर धुर्वे, एडीओ प्रफुल्ल घोड़ेश्वर, नायब तहसीलदार राधिका पाठक, एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा, एसडीओपी सचिन परते एवं लखनवाड़ा थाना प्रभारी कोमल टोप्पो ने किसानों से चर्चा कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। कलेक्टर से चर्चा के आश्वासन पर खुला जाम करीब 4 घंटे तक चले चक्काजाम के बाद प्रशासन द्वारा किसानों को जिला कलेक्टर से अगले दिन सुबह 10 बजे मुलाकात कराने का आश्वासन दिया गया। नायब तहसीलदार राधिका पाठक के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम समाप्त किया। किसानों ने स्पष्ट किया कि यदि बैठक में ठोस समाधान नहीं निकला, तो वे पुनः आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसानों की मुख्य मांग है कि भदौरिया वेयरहाउस के स्थान पर अन्य उपयुक्त केंद्रों पर बड़े कांटे से तौल कर खरीदी की जाए और स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर गेहूं खरीदी व्यवस्था की खामियों को उजागर कर दिया है, जिस पर अब प्रशासनिक स्तर पर त्वरित समाधान की अपेक्षा जताई जा रही है।
    1
    4 घंटे बाद खुला कातलबोड़ी का चक्काजाम, कलेक्टर से चर्चा के आश्वासन पर माने किसान
*गेहूं खरीदी की अव्यवस्था से नाराज किसानों का फूटा गुस्सा*
*आक्रोशित किसानों ने लगाया जाम*
सिवनी/कातलबोड़ी- छिंदवाड़ा रोड स्थित ग्राम कातलबोड़ी में गेहूं खरीदी की अव्यवस्थाओं से नाराज किसानों द्वारा किया गया चक्काजाम करीब 4 घंटे तक जारी रहा। दोपहर में शुरू हुआ यह आंदोलन शाम तक चला, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भीषण गर्मी में राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
किसानों का आरोप है कि मोहगांव स्थित भदौरिया वेयरहाउस में 16 अप्रैल से गेहूं खरीदी शुरू होने के बावजूद पिछले 5 दिनों से वे अपनी उपज लेकर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन खरीदी नहीं हो पा रही। सर्वेयर द्वारा पास किए गए गेहूं को भी वेयरहाउस प्रबंधन द्वारा फेल कर वापस किया जा रहा है, जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
बताया गया कि अब तक चावड़ी समिति द्वारा केवल लगभग 2 हजार क्विंटल गेहूं की खरीदी की गई है, जो क्षेत्र के किसानों की उपज के मुकाबले बेहद कम है। शादी-विवाह के सीजन के चलते किसानों को पैसों की तत्काल आवश्यकता है, ऐसे में खरीदी में देरी उनकी चिंता और बढ़ा रही है।
मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों—कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सुधीर धुर्वे, एडीओ प्रफुल्ल घोड़ेश्वर, नायब तहसीलदार राधिका पाठक, एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा, एसडीओपी सचिन परते एवं लखनवाड़ा थाना प्रभारी कोमल टोप्पो ने किसानों से चर्चा कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे।
कलेक्टर से चर्चा के आश्वासन पर खुला जाम
करीब 4 घंटे तक चले चक्काजाम के बाद प्रशासन द्वारा किसानों को जिला कलेक्टर से अगले दिन सुबह 10 बजे मुलाकात कराने का आश्वासन दिया गया। नायब तहसीलदार राधिका पाठक के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम समाप्त किया।
किसानों ने स्पष्ट किया कि यदि बैठक में ठोस समाधान नहीं निकला, तो वे पुनः आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसानों की मुख्य मांग है कि भदौरिया वेयरहाउस के स्थान पर अन्य उपयुक्त केंद्रों पर बड़े कांटे से तौल कर खरीदी की जाए और स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया को सरल बनाया जाए।
इस घटनाक्रम ने एक बार फिर गेहूं खरीदी व्यवस्था की खामियों को उजागर कर दिया है, जिस पर अब प्रशासनिक स्तर पर त्वरित समाधान की अपेक्षा जताई जा रही है।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *अमरवाड़ा: सिंगोड़ी बाईपास पर मिला नर कंकाल, इलाके में हड़कंप* अमरवाड़ा: थाना अंतर्गत सिंगोड़ी चौकी क्षेत्र के बाईपास पर नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी पंकज राय ने बताया कि कंकाल को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कंकाल किसका है और कितना पुराना है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों और शिनाख्त को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी। घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
    1
    *अमरवाड़ा: सिंगोड़ी बाईपास पर मिला नर कंकाल, इलाके में हड़कंप*
अमरवाड़ा: थाना अंतर्गत सिंगोड़ी चौकी क्षेत्र के बाईपास पर नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
चौकी प्रभारी पंकज राय ने बताया कि कंकाल को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कंकाल किसका है और कितना पुराना है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों और शिनाख्त को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी। 
घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • छिंदवाड़ा में रिटायर्ड कर्मचारी का घर चोरों का निशाना, लाखों के जेवर-नकदी उड़ा ले गए! छिंदवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र के लालबाग में सनराइज पब्लिक स्कूल के पास चोरी की सनसनीखेज वारदात। रिटायर्ड आपूर्ति विभाग कर्मचारी किशोर तंतुवाय के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। किशोर जी घर पर अकेले सो रहे थे, उनकी पत्नी विमला शादी समारोह में गई हुई थीं। चोरों ने सूने घर का फायदा उठाकर अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।विमला तंतुवाय ने बताया, घर लौटने पर सामान बिखरा मिला। चर्चा थी कि चोरों ने किशोर जी को बांधकर पीटा, लेकिन आज मंगलवार दोपहर 12 बजे कोतवाली TI ने इनकार किया - शिकायत में ऐसी कोई बात नहीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
    1
    छिंदवाड़ा में रिटायर्ड कर्मचारी का घर चोरों का निशाना, लाखों के जेवर-नकदी उड़ा ले गए!
छिंदवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र के लालबाग में सनराइज पब्लिक स्कूल के पास चोरी की सनसनीखेज वारदात। रिटायर्ड आपूर्ति विभाग कर्मचारी किशोर तंतुवाय के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। किशोर जी घर पर अकेले सो रहे थे, उनकी पत्नी विमला शादी समारोह में गई हुई थीं। चोरों ने सूने घर का फायदा उठाकर अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।विमला तंतुवाय ने बताया, घर लौटने पर सामान बिखरा मिला। चर्चा थी कि चोरों ने किशोर जी को बांधकर पीटा, लेकिन आज मंगलवार दोपहर 12 बजे कोतवाली TI ने इनकार किया - शिकायत में ऐसी कोई बात नहीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
    user_KB live News
    KB live News
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रेत माफिया का आतंक! किसानों को धमकी, कलेक्टर तक पहुंची शिकायत से मचा हड़कंप
    1
    रेत माफिया का आतंक! किसानों को धमकी, कलेक्टर तक पहुंची शिकायत से मचा हड़कंप
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.