Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेगूसराय में # सड़क पर उतरे CPI कार्यकर्त्ता,पूर्व #विधायकों ने डीएम से मिलकर रखी अपनी मांग.NewsBihar,,
News Bihar
बेगूसराय में # सड़क पर उतरे CPI कार्यकर्त्ता,पूर्व #विधायकों ने डीएम से मिलकर रखी अपनी मांग.NewsBihar,,
More news from बिहार and nearby areas
- सरकरकब तक बिहार मे रोजगार मिलेगा पुराबिहारग्रामरझादलपुलिसमित्र बेरोजगार है यह निकमीसरकर सिर्फ लोलीपोपदे रही है4
- नए डीएसपी अमरकांत का बेटर सोसाइटी ने किया भव्य स्वागत एवं सम्मान अंगवस्त्र, माला, स्मृतिचिह्न एवं मिथिला पाग पहनाकर किया सम्मानित1
- बिहार प्रदेश अध्यक्ष (SC/ST प्रकोष्ठ): परशुराम। बेगूसराय पहुंचे एक दिवसीय दौरे पर जहां SC/ST जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार पिंटू ने उनका स्वागत फूल और चादर से स्वागत किया। पावर हाउस चौक के कार्यालय ऑफिस में।. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले 2030 में बिहार के मुख्यमंत्री चिराग पासवान को बनाना है इस लक्ष्य के साथ हम नेता और कार्यकर्ता अपने पार्टी को मजबूत और ज्यादा से ज्यादा सीट जीतने का तैयारी में जुट गए हैं.3
- डॉ समोली झा बने लगातार दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष प्रदेश नेतृत्व को किया साधुवाद बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओर से चलाई गई सृजन साथी अभियान में उत्कृष्ट कार्यों को अंजाम देने वाले समस्तीपुर जिला अंतर्गत सिंधिया प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बंग्राहटा निवासी डॉ समोली झा को पुनः प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है1
- समस्तीपुर : मुख्यमंत्री का पुतला फूंका,खाद की किल्लत एवं कालाबाजारी के खिलाफ किसान महासभा का जुलूस! समस्तीपुर : मुख्यमंत्री का पुतला फूंका,खाद की किल्लत एवं कालाबाजारी के खिलाफ किसान महासभा का जुलूस! बिहार समस्तीपुर से ब्यूरो चीफ पंकज बाबा की रिपोर्ट: अखिल भारतीय किसान महासभा, प्रखंड कमिटी ताजपुर के आह्वान पर शनिवार को मोतीपुर सब्जी मंडी में किसानों ने खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने, उचित मूल्य पर किसानों एवं खुदरा दुकानदारों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने, ऑनलाइन एवं क्यूआर कोड भुगतान की अनिवार्यता समाप्त करने तथा किसानों के केसीसी ऋण माफ करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जुलूस निकाला। जुलूस के बाद आयोजित सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो रही है तथा कालाबाजारी के कारण उन्हें अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान में विफल रही है, जिससे किसानों में भारी आक्रोश है। सभा के उपरांत प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो 16 सितंबर को समस्तीपुर में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में किसान महासभा एवं विभिन्न किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। वक्ताओं ने किसानों से 16 सितंबर के प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने किया, रंजीत कुमार, प्रभात रंजन गुप्ता, रवींद्र शर्मा, महेन्द्र साह, राजेश कुमार, शंकर महतो, लाला प्रसाद सिंह, चंदन राय, भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि ने सभा को संबोधित कर किसान विरोधी भाजपा के सम्राट चौधरी की सरकार को आड़े हाथों लिया।1
- बेगूसराय- लाखो थाना की पुलिस ने चोरी के तांबा के बिजली तार के साथ 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी लाखो थाना की पुलिस ने चोरी किए गए तांबा के बिजली के तार तथा तार काटने वाले उपकरण के साथ 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अपराध कर्मियों के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत लाखों थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोनू कुमार एवं सूरज कुमार को तांबा का बिजली तार एवं तार काटने वाला उपकरण के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में झुक गई है.1
- जिला प्रशासन, बेगूसराय द्वारा बाढ़ 2026 के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में संचालित राहत एवं बचाव कार्यों तथा वर्तमान स्थिति की जानकारी देने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान जिला पदाधिकारी ने जिले में बाढ़ की वर्तमान स्थिति, प्रभावित क्षेत्रों में संचालित राहत एवं बचाव कार्य, सामुदायिक रसोई। जिला प्रशासन, बेगूसराय द्वारा बाढ़ 2026 के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में संचालित राहत एवं बचाव कार्यों तथा वर्तमान स्थिति की जानकारी देने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान जिला पदाधिकारी ने जिले में बाढ़ की वर्तमान स्थिति, प्रभावित क्षेत्रों में संचालित राहत एवं बचाव कार्य, सामुदायिक रसोई, स्वास्थ्य सेवाओं, पशुधन की सुरक्षा, कृषि क्षति तथा बाढ़ का पानी घटने के बाद की जा रही निरोधात्मक एवं स्वच्छता संबंधी तैयारियों की विस्तृत जानकारी पत्रकारों को दी। जिला पदाधिकारी ने बताया कि अपराह्न 03:00 बजे तक जिले में गंगा नदी का जलस्तर 42.95 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि खतरे का निशान 41.76 मीटर तथा उच्चतम बाढ़ स्तर 43.52 मीटर है। वर्तमान में जलस्तर में कमी दर्ज की जा रही है। जिले के कुल 8 प्रखंड, 39 पंचायतें, जिनमें 37 ग्राम पंचायत एवं 2 नगर पंचायत शामिल हैं, तथा कुल 189 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ से लगभग 95,245 परिवार एवं 3,80,980 लोग प्रभावित हुए हैं। जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार संचालित किए जा रहे हैं। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए जिले में कुल 269 नावों का संचालन किया जा रहा है, जिसमें 23 सरकारी तथा 246 निजी नाव शामिल हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित बचाव एवं सहायता कार्य के लिए SDRF की प्रतिनियुक्ति बछवाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी एवं शाम्हो में की गई है, जबकि NDRF की प्रतिनियुक्ति बलिया में की गई है। जिला प्रशासन द्वारा सभी संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि प्रभावित लोगों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में कुल 183 सामुदायिक रसोई केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन सामुदायिक रसोई केंद्रों के माध्यम से अब तक कुल 8,98,686 मील उपलब्ध कराया जा चुका है। इसके अतिरिक्त प्रभावित परिवारों के बीच अब तक 250 ड्राई राशन पैकेट तथा 34,651 पॉलिथीन शीट्स वितरित की गई हैं। वर्तमान में प्रशासन के पास 41,880 पॉलिथीन शीट्स उपलब्ध हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जिला पदाधिकारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कुल 71 मेडिकल कैंप कार्यरत हैं तथा लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए 4 बोट एम्बुलेंस भी संचालित की जा रही हैं। अब तक मेडिकल कैंप एवं अन्य स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के माध्यम से 46,583 व्यक्तियों का उपचार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रखंडों से स्वास्थ्य टीमों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार लगाया गया है, ताकि प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से बताया कि वर्तमान में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे घट रहा है। ऐसे समय में जलजमाव समाप्त होने के बाद विभिन्न प्रकार की संक्रामक बीमारियों एवं महामारी की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में लगातार ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव एवं फॉगिंग कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भी आवश्यक निगरानी एवं त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ICDS team को निर्देशित किया गया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था लगातार सुनिश्चित की जाए। साथ ही बच्चों में कुपोषण की स्थिति की पहचान के लिए सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है, ताकि जरूरतमंद बच्चों को समय पर आवश्यक पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। पशुधन की सुरक्षा एवं उपचार के लिए भी जिला प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब तक कुल 62 पशु कैंप संचालित किए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से 10,388 पशुओं का उपचार किया गया है। पशुपालकों को राहत पहुंचाने के लिए अब तक कुल 1,840.08 क्विंटल पशुचारा वितरित किया जा चुका है। कृषि क्षेत्र में बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 27,034 हेक्टेयर कृषि रकवा प्रभावित हुआ है, जिसमें 33 प्रतिशत से अधिक क्षति वाला प्रभावित रकवा 19,504 हेक्टेयर है। संबंधित विभागों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों एवं फसलों की स्थिति का आकलन किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ 137 अस्थायी शौचालय संचालित किए जा रहे हैं। जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय ने कहा कि जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ अब बाढ़ का पानी घटने के बाद उत्पन्न होने वाली संभावित स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी चुनौतियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता प्रभावित परिवारों तक समय पर राहत सामग्री, भोजन, चिकित्सा सुविधा एवं अन्य आवश्यक सेवाएं पहुंचाना है तथा स्थिति सामान्य होने तक सभी संबंधित विभागों को पूरी तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने आमजनों से आग्रह किया कि वे तथ्यहीन एवं भ्रामक खबरों के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी सूचना पर विश्वास करने या उसे साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य करें।3
- अधूरा निर्माण चुनाव के समय निर्माण कर वोटर को लुभाने की साज़िश का सजा भुगत रहे हैं ग्रामीण | सभी लोग परेशान | Mobile Tv News1
- हरि ओम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत की सांस्कृतिक कला मुंगेर। जमालपुर-धरहरा रोड स्थित हरि ओम एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन किया। बच्चों ने नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं और उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार व अनुशासन का पाठ भी पढ़ाते हैं। समारोह में प्रधानाचार्य अनामिका भारती के अलावा शिक्षक रिंकी कुमारी, अंकिता कुमारी, जागृति, रंजना, विकास कुमार और आयुष कुमार सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बेहतर प्रस्तुति देने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। हरि ओम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत की सांस्कृतिक कला मुंगेर। जमालपुर-धरहरा रोड स्थित हरि ओम एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन किया। बच्चों ने नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं और उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार व अनुशासन का पाठ भी पढ़ाते हैं। समारोह में प्रधानाचार्य अनामिका भारती के अलावा शिक्षक रिंकी कुमारी, अंकिता कुमारी, जागृति, रंजना, विकास कुमार और आयुष कुमार सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बेहतर प्रस्तुति देने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।1