Shuru
Apke Nagar Ki App…
kldydlyddydydoldlylyldlydlylylyccycllxyxcyxylylxlyylclvllc hlcucllcl
Md Javed Ansari
kldydlyddydydoldlylyldlydlylylyccycllxyxcyxylylxlyylclvllc hlcucllcl
More news from झारखंड and nearby areas
- kldydlyddydydoldlylyldlydlylylyccycllxyxcyxylylxlyylclvllc hlcucllcl1
- मुस्लिम समुदायों का बढ़ चढ़कर लोग हिस्सा लिए और अपने आखिरी पैगंबर को मोहम्मद को याद कर लिया अपने आखिरी पैगंबर मोहम्मद को याद करते हुए चौपारण में जुलूस में शामिल यहां के क्षेत्र के वासी लोग और बहुत ही धूमधाम से अपने जुलूस में शामिल करके लोगों को एक शांति का प्रदर्शन दिया1
- video apke liye hai jarur dekhe pura dekhne ke baad follow jarur kare3
- नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 105 भारतीय पर्यटक लापता नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में अचानक आई भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी है। रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से कई गांव, सड़कें, पुल और हाइड्रोपावर परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड के प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक करीब 384 यात्री संपर्क से बाहर हैं, जिनमें 105 भारतीय और 37 NRI शामिल हैं। इनमें बड़ी संख्या में यात्री कैलाश-मानसरोवर यात्रा के लिए जा रहे थे। आपदा के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। प्रभावित इलाकों में कई परिवारों और यात्रियों से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा रही है। नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 105 भारतीय पर्यटक लापता नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में अचानक आई भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी है। रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से कई गांव, सड़कें, पुल और हाइड्रोपावर परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड के प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक करीब 384 यात्री संपर्क से बाहर हैं, जिनमें 105 भारतीय और 37 NRI शामिल हैं। इनमें बड़ी संख्या में यात्री कैलाश-मानसरोवर यात्रा के लिए जा रहे थे। आपदा के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। प्रभावित इलाकों में कई परिवारों और यात्रियों से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।1
- नबी हजरत मोहम्मद की अजमत और सीरत के संदेश के साथ हजारीबाग में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी -- मूसलाधार बारिश भी नहीं डिगा सकी अकीदतमंदों का हौसला, “सरकार की आमद मरहबा” के उद्घोष से गूंजता रहा शहर --- हजारीबाग। 1501वें जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर बुधवार को हजारीबाग शहर में अकीदत, एहतराम और धार्मिक उत्साह के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जामा मस्जिद सेंट्रल कमेटी के तत्वावधान में आयोजित इस जुलूस में शहर के विभिन्न मोहल्लों के साथ-साथ आसपास के गांवों से करीब 100 जुलूस शामिल हुए। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। जामा मस्जिद रोड से निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी की निगरानी एदारा-ए-शरिया के चीफ काजी एवं जामा मस्जिद के खतीब व इमाम मुफ्ती अब्दुल जलील सादी की देखरेख में की गई। जुलूस के दौरान नबी-ए-करीम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की अजमत, सीरत और सुन्नतों का बयान करते हुए नात-ए-रसूल पेश की गई। *मूसलाधार बारिश में भी नहीं थमा जुलूस* जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान दोपहर करीब 3 बजे से लगातार मूसलाधार बारिश होती रही। बारिश ने एक मिनट के लिए भी पीछा नहीं छोड़ा, लेकिन बारिश की परवाह किए बिना अकीदतमंद पूरे उत्साह और अकीदत के साथ जुलूस में शामिल रहे। तेज बारिश के बावजूद लोगों का जोश और धार्मिक उत्साह चरम पर देखने को मिला। बारिश के बीच भी नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की अजमत और शान में नारे गूंजते रहे। “सरकार की आमद मरहबा, दिलदार की आमद मरहबा, मुख्तार की आमद मरहबा” के उद्घोष से पूरा हजारीबाग शहर गुंजायमान होता रहा। अकीदतमंदों का यह जज्बा जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के प्रति उनकी गहरी आस्था और मोहब्बत को प्रदर्शित कर रहा था। *सादगी और एहतराम के साथ जुलूस निकालने की की गई थी अपील* जामा मस्जिद सेंट्रल कमेटी की ओर से जुलूस को सादगी और एहतराम के साथ निकालने की अपील पहले से की जा रही थी। कमेटी के पदाधिकारियों ने 12 रबीउल अव्वल से करीब दस दिन पूर्व ही विभिन्न गांवों और मोहल्लों में पहुंचकर कमेटियों एवं मोहल्ले के सदर-सचिवों से मुलाकात की थी। इस दौरान जुलूस को अनुशासित, सादगीपूर्ण और धार्मिक भावना के अनुरूप निकालने का आह्वान किया गया था। कई जुलूस नात-ए-रसूल, दरूद-ओ-सलाम और नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सीरत व अजमत के संदेश के साथ सादगीपूर्ण तरीके से आगे बढ़े, जिसकी लोगों ने सराहना की। वहीं कुछ स्थानों पर तेज आवाज में डीजे बजने को लेकर आम लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। लोगों का कहना था कि जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का वास्तविक संदेश नबी-ए-करीम की सीरत, सुन्नत, अखलाक और इंसानियत की शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाना है। कुछ लोगों ने यहां तक कहा कि समाज में दिल के मरीज के अलावे गंभीर रोगी एवं कई वृद्ध लोग भी रहते हैं जिनको तेज ध्वनि से लगातार खतरा बना रहता है। ऐसे में किसी की जान भी जा सकती है और इसको लेकर पिछले वर्ष के जुलूस ए मोहम्मदी के दौरान डीजे के शोर से एक व्यक्ति की मृत्यु भी हो चुकी थी इसलिए ऐसे खतरों से बचना चाहिए और डीजे के शोर से लोगों को हमेशा बचना चाहिए। यह कहीं से दुरूस्त नहीं है। हजारीबाग के ओलमा ए कराम ने विशेष तौर पर डीजे से परहेज करने और खुराफात से बचने की लोगों से आह्वान किया था उसके बावजूद कुछ गांव मोहल्ले से डीजे का शोर थमने का नाम नहीं लिया जो एक चिंता का विषय है। *सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम* जुलूस के दौरान प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शहर के विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल के जवानों की तैनाती की गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे जुलूस पर नजर रखते हुए शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए पूरी मुस्तैदी दिखाई। *जगह-जगह हुआ जुलूस का स्वागत* जुलूस के मार्ग में विभिन्न सामाजिक एवं सेवा संगठनों तथा जनप्रतिनिधियों की ओर से स्वागत शिविर लगाए गए। इन शिविरों में जुलूस में शामिल अकीदतमंदों के बीच फल, शरबत, पानी, बिस्किट सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया। सेवा और स्वागत के इस कार्य की लोगों ने सराहना की। *सीरत, सुन्नत और इंसानियत का दिया पैगाम* इस वर्ष हजारीबाग में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी ने एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया कि नबी हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सीरत और सुन्नतों को अपने जीवन में अपनाते हुए सादगी, अनुशासन, एहतराम और इंसानियत के साथ जश्न मनाया जा सकता है। कई जुलूसों में नात-ए-रसूल और सीरत-ए-पाक के संदेशों के माध्यम से यही भावना दिखाई दी। बहरहाल, मूसलाधार बारिश के बावजूद अकीदतमंदों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई और जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत, धार्मिक उत्साह और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान नबी-ए-करीम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की अजमत, सीरत, सुन्नत और इंसानियत के पैगाम को प्रमुखता से याद किया गया। जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान जुलूस का स्वागत करने वालों में पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल, वार्ड नंबर 16 के पार्षद जमील अहमद उर्फ बब्लू कुरैशी, जमील खान, जामा मस्जिद सेंट्रल कमिटी के इरफान अहमद काजू, शकील बिहारी, साबिर अली, कांग्रेस प्रदेश संयोजक विनोद कुशवाहा, सदर विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह, कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महासचिव तस्लीम अंसारी, शादाब कुरैशी, झामुमो केंद्रीय सदस्य मोहम्मद इजहार, झामुमो जिला कोषाध्यक्ष मोहम्मद अख्तर, झामुमो नगर उपाध्यक्ष शोएब खान, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बाबर अंसारी, मोहम्मद रब्बानी, मोहम्मद मासूक, कांग्रेस नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, कटकमसांडी अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष हैदर अली, पेलावल दक्षिणी पंचायत समिति सदस्य सलाउद्दीन उर्फ बबलू, पेलावल उत्तरी पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद साबिर, एआईएमआईएम जिला उपाध्यक्ष मिस्बाह उल इस्लाम, शाहरुख कुरैशी, मोईनुद्दीन खान, समाजसेवी जेपी जैन, रामकिशोर सावंत, सुबोध आकाश, शब्बीर अहमद, मकसीर आलम, एन जी मेमोरियल स्कूल के निदेशक हाजी परवेज आलम, राजू , युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद जाबिर, नौशाद सहित कई समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल थे।1
- हज़ारीबाग मे जश्न ए ईद मिलादुन्नबी बहुत ही उत्साह और धूम धाम से मनाया गया 100 जुलुस ए मोहम्मदी कमिटी सम्मानित 100 जुलूसे मोहम्मदी कमेटियां सम्मानित, खिदमत और बेहतर तरबियत के लिए मिला सम्मान कीवा आयुर्वेद और ग्लोबल ह्यूमन राइट्स वेलफेयर ट्रस्ट के सौजन्य से हुआ सम्मान समारोह, समाज की कई हस्तियां भी हुईं सम्मानित हजारीबाग | 26 अगस्त 2026। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर हजारीबाग में बेहतर तरबियत, नातिया कलाम और जुलूस-ए-मोहम्मदी में बेहतरीन योगदान देने वाली 100 जुलूसे मोहम्मदी कमेटियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कीवा आयुर्वेद एवं ग्लोबल ह्यूमन राइट्स वेलफेयर ट्रस्ट के सौजन्य से किया गया। सम्मान समारोह में जुलूस कमेटियों को मोमेंटो, माला, बुके और इस्लामी स्कार्फ देकर उनकी सेवाओं की सराहना की गई। कार्यक्रम के आयोजन में मो. शहादत अंसारी, संजर मलिक और काशिफ अदीब की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पटना के समनपुरा के मशहूर समाजसेवी आमिर खान उर्फ चूच्चू खान रहे। उनके साथ सरदार खान, उजेफा खान, फरहान खान और हम्माद खान भी मौजूद रहे। आमिर खान उर्फ चूच्चू खान ने जुलूस-ए-मोहम्मदी की कमेटियों को सम्मानित किया। समारोह में समाजसेवियों के साथ राजनीतिक दलों के नेता, शिक्षक, डॉक्टर, पुलिस अधिकारी, पत्रकार, व्यवसायी, मस्जिदों के इमाम, गांव और मोहल्लों के सदर-सेक्रेटरी तथा इस्लामी स्कॉलर को भी सम्मान दिया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन और धन्यवाद ज्ञापन में हजारीबाग के मशहूर सिंगर एवं समाजसेवी इम्तियाज साहिल ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में मो. शहादत अंसारी (अधिवक्ता एवं चेयरमैन, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स वेलफेयर ट्रस्ट), संजर मलिक (अध्यक्ष, सौहार्द्र सेवा समिति), पत्रकार काशिफ अदीब, इम्तियाज साहिल, प्रोफेसर गालिब सिद्दीकी, समाजसेवी एजाज खान, अफसर अली और अजीम आर्ट के संचालक अजीम सहित कई लोग सक्रिय रूप से शामिल रहे। आयोजकों ने कहा कि ऐसे सम्मान से जुलूस कमेटियों और समाज में बेहतर काम करने वाले लोगों का हौसला बढ़ता है। साथ ही आपसी भाईचारा, सौहार्द और सामाजिक एकता को मजबूत करने में भी ऐसे कार्यक्रम भूमिका निभाते हैं।4
- BGR माइंस केरेडारी में INTUC कार्यकर्ता प्रतिनिधि मंडल के साथ मजदूरों की समस्याओं को लेकर वार्ता किया। BGR माइंस केरेडारी में INTUC कार्यकर्ता प्रतिनिधि मंडल के साथ मजदूरों की समस्याओं को लेकर वार्ता किया।1
- 24 घंटे में मोबाइल दुकान चोरीकांड का उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान शत-प्रतिशत बरामद रिपोर्ट कौशल पांडेय कोडरमा। मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामू बाजार स्थित मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन कर दिया। पुलिस ने मामले में संलिप्त सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गए सामानों की शत-प्रतिशत बरामदगी की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, ईयरबड्स, स्मार्ट वॉच, नकदी, मोटरसाइकिल सहित चोरी की घटना में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोडरमा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जामू बाजार स्थित मोबाइल दुकान में चोरी की सूचना मिलने के बाद दुकानदार उमेश कुमार, पिता स्वर्गीय रघुनंदन साव, ग्राम जामू, थाना मरकच्चो के लिखित आवेदन पर मरकच्चो थाना कांड संख्या 56/26, दिनांक 23 अगस्त 2026 को धारा 334(2)/303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक, डोमचांच अंचल के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम गठित की गई। टीम में तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण करने के साथ तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और अन्य वैज्ञानिक अनुसंधान किया। जांच में डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गई। लगातार की गई कार्रवाई के परिणामस्वरूप कांड दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर घटना में संलिप्त सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी गए सामानों की शत-प्रतिशत बरामदगी की गई। चार आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में शाहिल खान उर्फ सोनू खान उर्फ सोमुवा खान, पिता आकुब खान, निवासी पाण्डेयडीह तथा आदर्श कुमार, पिता विनोद साव, रवि कुमार, पिता महेन्द्र साव और सोनु कुमार, पिता टुनटुन कर्सरा शामिल हैं। आदर्श कुमार, रवि कुमार और सोनु कुमार गावागढ़ चट्टी, थाना राजधनवार, जिला गिरिडीह के निवासी बताए गए हैं। पुलिस इनके पूर्व आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। आरोपियों की निशानदेही पर बरामदगी सोनु कुमार की निशानदेही पर एक काला बैग, तीन एंड्रॉयड मोबाइल, चार कीपैड मोबाइल, दो ईयरबड्स और एक पावर एडाप्टर बरामद किया गया। रवि कुमार की निशानदेही पर 12 एंड्रॉयड मोबाइल, आठ कीपैड मोबाइल, दो ईयरबड्स, तीन स्मार्ट वॉच, पिस्तौल जैसा दिखने वाला एक लाइटर और बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की एक KTM मोटरसाइकिल बरामद की गई। शाहिल खान उर्फ सोनू खान की निशानदेही पर चार एंड्रॉयड मोबाइल, चार कीपैड मोबाइल, दो ईयरबड्स, एक पावर एडाप्टर, एक प्लसर 220 मोटरसाइकिल, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH11AQ 2911 है, तथा एक काला बैग बरामद किया गया। वहीं, आदर्श कुमार की निशानदेही पर 12 एंड्रॉयड मोबाइल, आठ कीपैड मोबाइल, चार ईयरबड्स और 3,855 रुपये नकद बरामद किए गए। कुल बरामद सामान पुलिस के अनुसार कुल बरामदगी में 31 एंड्रॉयड मोबाइल, 23 कीपैड मोबाइल, 03 स्मार्ट वॉच, 11 ईयरबड्स, 3,855 रुपये नकद, 02 मोटरसाइकिल, 02 पावर एडाप्टर, 01 काला बैग, 01 लोहे का साबल, 01 हेक्सा ब्लेड और पिस्तौल जैसा दिखने वाला 01 लाइटर शामिल है। इस कार्रवाई से जहां मोबाइल दुकान चोरीकांड का त्वरित खुलासा हुआ, वहीं चोरी गए सामानों की शत-प्रतिशत बरामदगी से पुलिस की त्वरित अनुसंधान कार्रवाई सामने आई है। छापामारी दल छापामारी दल में पुअनि बमबम कुमार, थाना प्रभारी मरकच्चो; पुअनि प्रेम कुमार, प्रभारी तिलैया डैम ओपी; पुअनि नफीश अहमद, मरकच्चो थाना; पुअनि कार्तिक सिंह मुंडा, मरकच्चो थाना तथा मरकच्चो थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। 24 घंटे में मोबाइल दुकान चोरीकांड का उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान शत-प्रतिशत बरामद रिपोर्ट कौशल पांडेय कोडरमा। मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामू बाजार स्थित मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन कर दिया। पुलिस ने मामले में संलिप्त सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गए सामानों की शत-प्रतिशत बरामदगी की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, ईयरबड्स, स्मार्ट वॉच, नकदी, मोटरसाइकिल सहित चोरी की घटना में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोडरमा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जामू बाजार स्थित मोबाइल दुकान में चोरी की सूचना मिलने के बाद दुकानदार उमेश कुमार, पिता स्वर्गीय रघुनंदन साव, ग्राम जामू, थाना मरकच्चो के लिखित आवेदन पर मरकच्चो थाना कांड संख्या 56/26, दिनांक 23 अगस्त 2026 को धारा 334(2)/303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक, डोमचांच अंचल के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम गठित की गई। टीम में तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण करने के साथ तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और अन्य वैज्ञानिक अनुसंधान किया। जांच में डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गई। लगातार की गई कार्रवाई के परिणामस्वरूप कांड दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर घटना में संलिप्त सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी गए सामानों की शत-प्रतिशत बरामदगी की गई। चार आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में शाहिल खान उर्फ सोनू खान उर्फ सोमुवा खान, पिता आकुब खान, निवासी पाण्डेयडीह तथा आदर्श कुमार, पिता विनोद साव, रवि कुमार, पिता महेन्द्र साव और सोनु कुमार, पिता टुनटुन कर्सरा शामिल हैं। आदर्श कुमार, रवि कुमार और सोनु कुमार गावागढ़ चट्टी, थाना राजधनवार, जिला गिरिडीह के निवासी बताए गए हैं। पुलिस इनके पूर्व आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। आरोपियों की निशानदेही पर बरामदगी सोनु कुमार की निशानदेही पर एक काला बैग, तीन एंड्रॉयड मोबाइल, चार कीपैड मोबाइल, दो ईयरबड्स और एक पावर एडाप्टर बरामद किया गया। रवि कुमार की निशानदेही पर 12 एंड्रॉयड मोबाइल, आठ कीपैड मोबाइल, दो ईयरबड्स, तीन स्मार्ट वॉच, पिस्तौल जैसा दिखने वाला एक लाइटर और बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की एक KTM मोटरसाइकिल बरामद की गई। शाहिल खान उर्फ सोनू खान की निशानदेही पर चार एंड्रॉयड मोबाइल, चार कीपैड मोबाइल, दो ईयरबड्स, एक पावर एडाप्टर, एक प्लसर 220 मोटरसाइकिल, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH11AQ 2911 है, तथा एक काला बैग बरामद किया गया। वहीं, आदर्श कुमार की निशानदेही पर 12 एंड्रॉयड मोबाइल, आठ कीपैड मोबाइल, चार ईयरबड्स और 3,855 रुपये नकद बरामद किए गए। कुल बरामद सामान पुलिस के अनुसार कुल बरामदगी में 31 एंड्रॉयड मोबाइल, 23 कीपैड मोबाइल, 03 स्मार्ट वॉच, 11 ईयरबड्स, 3,855 रुपये नकद, 02 मोटरसाइकिल, 02 पावर एडाप्टर, 01 काला बैग, 01 लोहे का साबल, 01 हेक्सा ब्लेड और पिस्तौल जैसा दिखने वाला 01 लाइटर शामिल है। इस कार्रवाई से जहां मोबाइल दुकान चोरीकांड का त्वरित खुलासा हुआ, वहीं चोरी गए सामानों की शत-प्रतिशत बरामदगी से पुलिस की त्वरित अनुसंधान कार्रवाई सामने आई है। छापामारी दल छापामारी दल में पुअनि बमबम कुमार, थाना प्रभारी मरकच्चो; पुअनि प्रेम कुमार, प्रभारी तिलैया डैम ओपी; पुअनि नफीश अहमद, मरकच्चो थाना; पुअनि कार्तिक सिंह मुंडा, मरकच्चो थाना तथा मरकच्चो थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।3