परिवार नियोजन पखवारा व नियमित टीकाकरण को लेकर पीएचसी टेढ़ागाछ में ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक। परिवार नियोजन पखवारा व नियमित टीकाकरण को लेकर पीएचसी टेढ़ागाछ में ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक। टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) टेढ़ागाछ में सोमवार को परिवार नियोजन पखवारा एवं नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों व कर्मियों को कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि 6 मार्च से 20 मार्च तक प्रखंड क्षेत्र में परिवार नियोजन पखवारा मनाया जा रहा है। इस दौरान योग्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा उन्हें स्थायी और अस्थायी परिवार नियोजन साधनों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के साथ-साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में परिवार नियोजन कार्यक्रम की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए आशा कार्यकर्ता, एएनएम और स्वास्थ्यकर्मियों को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं को समय पर टीका लगाना अत्यंत आवश्यक है, जिससे कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि निर्धारित तिथियों पर टीकाकरण सत्र का आयोजन सुनिश्चित करें तथा कोई भी बच्चा या गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न रह जाए। इसके लिए माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य करने और घर-घर संपर्क अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि विद्यालयों के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने में सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर बीएचएम अजय कुमार साह, बीईई अभिषेक कुमार, बीसीएम वकील अहमद, महिला पर्यवेक्षक तथा आशा फेसिलेटर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे। बैठक में सभी कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य कर कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया
परिवार नियोजन पखवारा व नियमित टीकाकरण को लेकर पीएचसी टेढ़ागाछ में ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक। परिवार नियोजन पखवारा व नियमित टीकाकरण को लेकर पीएचसी टेढ़ागाछ में ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक। टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) टेढ़ागाछ में सोमवार को परिवार नियोजन पखवारा एवं नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों व कर्मियों को कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि 6 मार्च से 20 मार्च तक प्रखंड क्षेत्र में परिवार नियोजन पखवारा मनाया जा रहा है। इस दौरान योग्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा उन्हें स्थायी और अस्थायी परिवार नियोजन साधनों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के साथ-साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में परिवार नियोजन कार्यक्रम की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए आशा कार्यकर्ता, एएनएम
और स्वास्थ्यकर्मियों को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं को समय पर टीका लगाना अत्यंत आवश्यक है, जिससे कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि निर्धारित तिथियों पर टीकाकरण सत्र का आयोजन सुनिश्चित करें तथा कोई भी बच्चा या गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न रह जाए। इसके लिए माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य करने और घर-घर संपर्क अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि विद्यालयों के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने में सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर बीएचएम अजय कुमार साह, बीईई अभिषेक कुमार, बीसीएम वकील अहमद, महिला पर्यवेक्षक तथा आशा फेसिलेटर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे। बैठक में सभी कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य कर कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया
- मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत बभनगामा विद्यालय के 45 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बभनगामा के 45 छात्र-छात्राओं को मंगलवार को मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत अररिया जिले के कोशियार गांव स्थित पार्क के भ्रमण के लिए रवाना किया गया। विद्यालय परिसर से बस को उप मुखिया गोपाल मंडल एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर छात्रों को उत्साहपूर्वक रवाना किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। परिभ्रमण के लिए रवाना होने से पहले शिक्षकों ने बच्चों को यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और आसपास के वातावरण से नई जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक और अनुभवात्मक शिक्षा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को विद्यालय के बाहर की दुनिया को करीब से देखने और समझने का अवसर मिलता है, जिससे उनके ज्ञान और सोच का दायरा बढ़ता है। उन्होंने आगे कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों में नई चीजों को जानने की जिज्ञासा बढ़ती है तथा उनका आत्मविश्वास भी मजबूत होता है। इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बच्चों की सुरक्षा और देखरेख के लिए शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों को भी शामिल किया गया है। इस मौके पर सहायक शिक्षिका आशा कुमारी, शिक्षक अजय किशोर झा, सन्नी कुमार, नासिर आलम, ललिता देवी सहित विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य और कई अभिभावक उपस्थित थे। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि इस शैक्षणिक भ्रमण से छात्र-छात्राओं को नई जानकारियां प्राप्त होंगी और वे अपने अनुभवों से बहुत कुछ सीख सकेंगे, जिससे उनके व्यक्तित्व विकास में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।2
- किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत भोरहा गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ‘रानी लक्ष्मी रजिया महिला संगठन’ यानी आरएलआर के बैनर तले आयोजित किया गया, जिसमें गांव की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य उन महिलाओं को जागरूक करना था जो आज भी अपने अधिकारों से वंचित हैं। कार्यक्रम में महिलाओं ने एकजुट होकर शोषण और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। संगठन की अध्यक्ष बुधनी देवी ने कहा कि महिला दिवस मनाने का असली मतलब तभी है, जब समाज की आखिरी पंक्ति में खड़ी, दबी-कुचली और शोषित महिलाओं को भी उनका अधिकार और सम्मान मिल सके।1
- जोकीहाट बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, 1500–1600 रुपये तक वसूली जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। स्थानीय उपभोक्ताओं के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के सिलेंडर निर्धारित कीमत से काफी अधिक दरों पर बेचे जा रहे हैं।मंगलवार को जोकीहाट के मुख्य बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की कई दुकानों में 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर 1500 से 1600 रुपये तक में बेचे जाने की शिकायत सामने आई है। इससे आम लोगों को पवित्र माह रमजान के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पथराबाड़ी गांव निवासी जिम्मी अशरफ ने बताया कि उन्हें मजबूरी में जोकीहाट बाजार से 1500 रुपये में गैस सिलेंडर खरीदना पड़ा। उन्होंने कहा कि समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने के कारण कई उपभोक्ता अधिक कीमत चुकाने को मजबूर हैं।उन्होंने बताया कि इससे पहले उपभोक्ताओं को लगभग 1000 रुपये के आसपास आसानी से गैस सिलेंडर मिल जाता था। हालांकि हाल ही में पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से कीमत में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कीमतों में अचानक हुई वृद्धि से उनके घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ रहा है। उनका आरोप है कि कुछ जगहों पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है, जिसके कारण कीमतें काफी बढ़ गई हैं।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच कर कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की है।इस संबंध में एसडीएम बलवीर दास ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। यदि अनियमितता या ब्लैक मार्केटिंग की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Md firoz Alam1
- Post by Danish Alam1
- hhgff1
- अररिया जिला के पलासी प्रखंड में मोबाइल शॉप न्यू ओपन पलासी मार्केट सुपर इलेक्ट्रॉनिक्स ... ..... 📱📱📱 💵💵💵 वीडियो1
- किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बार फिर शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 306 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद की है। रविवार की संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि शराब से लदी दो मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई। जानकारी के अनुसार टेढ़ागाछ थाना की पुलिस टीम नियमित गश्ती पर निकली हुई थी। इसी दौरान शीशागाछी के पास नेपाल की ओर से आ रहे दो बाइक सवारों पर पुलिस को शक हुआ। दोनों युवक अपनी बाइक पर बोरी लादे हुए थे और पुलिस को देखते ही थोड़ा घबराए हुए नजर आए। संदेह होने पर पुलिस ने तुरंत दोनों को रोककर तलाशी ली। जैसे ही बोरी खोली गई, अंदर से लीची ब्रांड की नेपाली देसी शराब की बोतलें निकलने लगीं। यह देख पुलिस टीम भी हैरान रह गई। मौके पर ही दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया और शराब समेत दोनों मोटरसाइकिल को जब्त कर थाना लाया गया। पुलिस के अनुसार एक बाइक का नंबर BR-38 AH-0459 और दूसरी बाइक का नंबर BR-38 AL-4151 है। जांच के दौरान पहली बाइक से 210 बोतलऔर दूसरी बाइक से 96 बोतल रश्मि लीची ब्रांड की नेपाली देसी शराब बरामद हुई। सभी बोतलें 300 एमएल की हैं। इस तरह कुल 306 बोतल शराब पुलिस ने जब्त की है। टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष मोहम्मद इजहार आलम ने बताया कि बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार गश्ती और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली है। उन्होंने साफ कहा कि शराब तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1