लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम-एसपी ने कलान में सुनी 65 शिकायतें, एक हफ्ते में निस्तारण का अल्टीमेटम शाहजहांपुर, 21 फरवरी। जन समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान को लेकर प्रशासन सख्त नजर आया। धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील कलान में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शिकायतकर्ता को दोबारा चक्कर न लगाने पड़ें। समाधान दिवस के दौरान नगर पंचायत कलान में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लंबित आवेदनों की शिकायत सामने आने पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी कलान को तत्काल जांच के निर्देश दिए। तहसील सभागार में जिलाधिकारी ने स्वयं शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के आदेश दिए। समाधान दिवस में अवैध कब्जा, बिजली, राशन कार्ड, पेंशन समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 65 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का एक सप्ताह के भीतर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो फरियादी समाधान दिवस में आया है, उसे दोबारा न आना पड़े। भूमि संबंधी मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही हर शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से संतुष्टि फीडबैक लेना अनिवार्य बताया गया। इस अवसर पर राजेश द्विवेदी, उप जिलाधिकारी कलान अभिषेक प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

- Post by Asha Rani1
- *आगामी होली पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली शाहजहाँपुर में उच्च स्तरीय पीस मीटिंग के आयोजन व बड़े लाट साहब के पारंपरिक जुलूस मार्ग का व्यापक स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा के सम्बन्ध मे अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, बरेली की बाइट।*1
- ग्राम अकबरपुर1
- शाहजहांपुर,22 फरवरी। थाना सदर बाजार पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 315 बोर के 199 कारतूसों के साथ एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने मुखबिर की सूचना पर बाड़ू जई पक्का तालाब निवासी जावेद अहमद उर्फ राजा को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वो यह कारतूस किसी को बेचने की फिराक में छोटे कुतबे के पास खड़ा था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो यह कारतूस नागालैंड के दीमापुर के रहने वाले एक व्यक्ति से लेकर आया था और वो उन्हें बेचने के इरादे से खड़ा था। पुलिस ने जावेद अहमद और उसे कारतूस देने वाले व्यक्ति के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।2
- खिरनी बाग रामलीला मैदान शाहजहांपुर में भूख हड़ताल धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं पेड़ कटान को लेकर1
- शाहजहांपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 कुन्तल खराब कचरी-पापड़ नष्ट, 2 कुन्तल रंगीन कचरी सीज2
- जनपद शाहजहांपुर में होली महापर्व पर पीस कमेटी से सहभागिता लेते हुए अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली ए डी जी श्रीमान रमित शर्मा जी की वाइट।3
- मुस्कुराए चेहरे, खिली उम्मीदें: मंत्री सुरेश खन्ना ने किया सहायक उपकरण वितरण शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा सोमवार को एक गरिमामय समारोह में दिव्यांगजनों को कृत्रिम सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे।1