Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुस्कुराए चेहरे, खिली उम्मीदें: मंत्री सुरेश खन्ना ने किया सहायक उपकरण वितरण शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा सोमवार को एक गरिमामय समारोह में दिव्यांगजनों को कृत्रिम सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे।
MAHARAJ SINGH
मुस्कुराए चेहरे, खिली उम्मीदें: मंत्री सुरेश खन्ना ने किया सहायक उपकरण वितरण शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा सोमवार को एक गरिमामय समारोह में दिव्यांगजनों को कृत्रिम सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शाहजहाँपुर में होली पर हुड़दंगियों को चेतावनी, जुलूस मार्ग का हाई अलर्ट निरीक्षण शाहजहाँपुर, 21 फरवरी 2026। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना कोतवाली में उच्च स्तरीय पीस मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रशासनिक अमले ने कानून-व्यवस्था की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की। बैठक में बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। नगर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शांति समिति सदस्यों, व्यापार मंडल प्रतिनिधियों व धर्मगुरुओं ने भी सहभागिता कर सुझाव दिए। पीस मीटिंग में संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की पहचान कर विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हुड़दंग, जबरन रंग डालने, शराब पीकर उपद्रव करने या सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। डायल-112 को अलर्ट मोड पर रखने, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने तथा पैदल गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने जुलूस मार्गों पर प्रकाश, स्वच्छता, पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा, जबकि पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर निगरानी करने के निर्देश दिए गए। बैठक के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने बड़े लाट साहब के पारंपरिक जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी, छतों की चेकिंग, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। अंत में प्रशासन और पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि होली का पर्व प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं, अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि त्योहार सुरक्षित और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।1
- होली पर्व को लेकर थाना कोतवाली में उच्च स्तरीय पीस मीटिंग, बड़े लाट साहब जुलूस मार्ग का निरीक्षण2
- आगामी होली पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली शाहजहाँपुर में उच्च स्तरीय पीस मीटिंग के आयोजन व बड़े लाट साहब के पारंपरिक जुलूस मार्ग का व्यापक स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा के सम्बन्ध मे श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, बरेली महोदय की बाइट।1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी1
- Post by Samajsevi Kumar Sagar1
- शाहजहांपुर 21 फरवरी। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील कलान में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजित किया गया। इस दौरान नगर पंचायत कलान में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन लंबित रहने की शिकायत आने पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी कलान को जांच करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तहसील सभागार में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना तथा उनके गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। तहसील समाधान दिवस में अवैध कब्जा, बिजली, राशन कार्ड, पेंशन आदि से संबंधित कुल 65 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का एक सप्ताह में प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाए। जो शिकायतकर्ता संपूर्ण समाधान दिवस में आए है उन्हें दोबारा आना न पड़े। शिकायत निस्तारण में शिकायतकर्ता के साथ मौके पर जाकर समस्या का समाधान कराना सुनिश्चित किया जाए।सभी शिकायतों का निराकरण गुणवत्तापरक से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायत के निस्तारण उपरांत शिकायतकर्ता की संतुष्टि का फीडबैक आवश्यक लिया जाए। भूमि संबंधित शिकायतों के निस्तारण पुलिस एवं राजस्व की टीम मौके पर जाकर करायें। शिकायतकर्ता को बार-बार एक ही शिकायत के लिए चक्कर न लगाना पड़े। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, उप जिलाधिकारी कलान अभिषेक प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।3
- Post by MAHARAJ SINGH1
- लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम-एसपी ने कलान में सुनी 65 शिकायतें, एक हफ्ते में निस्तारण का अल्टीमेटम शाहजहांपुर, 21 फरवरी। जन समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान को लेकर प्रशासन सख्त नजर आया। धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील कलान में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शिकायतकर्ता को दोबारा चक्कर न लगाने पड़ें। समाधान दिवस के दौरान नगर पंचायत कलान में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लंबित आवेदनों की शिकायत सामने आने पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी कलान को तत्काल जांच के निर्देश दिए। तहसील सभागार में जिलाधिकारी ने स्वयं शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के आदेश दिए। समाधान दिवस में अवैध कब्जा, बिजली, राशन कार्ड, पेंशन समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 65 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का एक सप्ताह के भीतर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो फरियादी समाधान दिवस में आया है, उसे दोबारा न आना पड़े। भूमि संबंधी मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही हर शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से संतुष्टि फीडबैक लेना अनिवार्य बताया गया। इस अवसर पर राजेश द्विवेदी, उप जिलाधिकारी कलान अभिषेक प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- सदर बाजार थाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई 199 अवैध .315 बोर कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार2