Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्व रचित देशभक्ति रचना
Samajsevi Kumar Sagar
स्व रचित देशभक्ति रचना
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी1
- सदर बाजार थाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई 199 अवैध .315 बोर कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार2
- Post by Samajsevi Kumar Sagar1
- शाहजहांपुर 21 फरवरी। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील कलान में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजित किया गया। इस दौरान नगर पंचायत कलान में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन लंबित रहने की शिकायत आने पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी कलान को जांच करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तहसील सभागार में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना तथा उनके गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। तहसील समाधान दिवस में अवैध कब्जा, बिजली, राशन कार्ड, पेंशन आदि से संबंधित कुल 65 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का एक सप्ताह में प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाए। जो शिकायतकर्ता संपूर्ण समाधान दिवस में आए है उन्हें दोबारा आना न पड़े। शिकायत निस्तारण में शिकायतकर्ता के साथ मौके पर जाकर समस्या का समाधान कराना सुनिश्चित किया जाए।सभी शिकायतों का निराकरण गुणवत्तापरक से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायत के निस्तारण उपरांत शिकायतकर्ता की संतुष्टि का फीडबैक आवश्यक लिया जाए। भूमि संबंधित शिकायतों के निस्तारण पुलिस एवं राजस्व की टीम मौके पर जाकर करायें। शिकायतकर्ता को बार-बार एक ही शिकायत के लिए चक्कर न लगाना पड़े। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, उप जिलाधिकारी कलान अभिषेक प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।3
- Post by MAHARAJ SINGH1
- बरखेड़ा (पीलीभीत): प्रदेश सरकार जहां 'मिशन शक्ति फेज-5' के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान देने का दावा कर रही है, वहीं बरखेड़ा थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जो इन दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है। भोपतपुर गांव में एक महिला दबंगों के अत्याचार और पुलिस की कार्यप्रणाली के बीच न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। क्या है पूरा मामला? पीड़ित महिला का आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने उसकी पैतृक जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो दबंगों ने सारी सीमाएं लांघ दीं। आरोप है कि: दबंगों ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से महिला के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया गया। पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल हैरानी की बात यह है कि रक्षक कही जाने वाली पुलिस इस मामले में मूकदर्शक बनी हुई है। पीड़िता का आरोप है कि जब वह न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंची, तो उसे दो-दो घंटे थाने में बैठाया गया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। यही नहीं, महिला ने संबंधित दरोगा पर भी दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने अभी तक इस गंभीर मामले में F.I.R. दर्ज नहीं की है, जिससे दबंगों के हौसले और बुलंद हो रहे हैं। प्रशासनिक चुप्पी और जन आक्रोश एक तरफ सरकार महिला सशक्तिकरण के बड़े-बड़े विज्ञापन जारी कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जमीन पर हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। भोपतपुर की इस घटना ने स्थानीय पुलिस की संवेदनशीलता पर सवालिया निशान लगा दिया है।2
- Post by Asha Rani1
- *जनपदीय एस0ओ0जी0 टीम व थाना सदर बाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कुल 199 अदद अवैध जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार* ब्यूरो रिपोर्ट आशीष अवस्थी श्रीमान पुलिस अधीक्षक, जनपद शाहजहाँपुर महोदय के निर्देशानुसार, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध रोकथाम, मिशन शक्ति फेज- 5 अभियान व गिरफ्तारी वांछित अभियुक्त के क्रम में जनपदीय एस0ओ0जी0 टीम व थाना सदर बाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कुल 199 अदद अवैध जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ अभियुक्त को किया दिनांक 20.02.2026 को उपनिरीक्षक नागेन्द्र तिवारी मय उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह एवं चीता-11 के कर्मचारी हेड का० नवीन कुमार थाना हाजा से बहवाले रपट संख्या-68 समय 23.28 बजे रवाना होकर रोकथाम जुर्म-जरायम एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग हेतु चौकी हद्दफ क्षेत्र में मामूर थे। गश्त के दौरान सुभाषनगर तिराहे पर पहुंचे, जहाँ पूर्व से मौजूद मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि छोटे कुतबे के पीछे एक व्यक्ति कारतूस बेचने की फिराक में खड़ा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम तत्काल बताए गए स्थान की ओर रवाना हुई। मार्ग में ईदगाह के पास जनपद शाहजहाँपुर के एस०ओ०जी० प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार मय टीम उपस्थित मिले, जिन्हें सूचना से अवगत कराते हुए संयुक्त रूप से छोटे कुतबे के पास पहुंचकर एकबारगी दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को कुतबे से लगभग 150 कदम की दूरी पर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम जावेद अहमद उर्फ राजा पुत्र हबीब निवासी बाडूजई प्रथम, पक्का तालाब, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर बताया। जामा तलाशी में उसके कब्जे से कुल 199 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर, 02 अदद कीपैड मोबाइल फोन तथा 500-500 रुपये के 02 नोट एवं 100 रुपये का 01 नोट, कुल 1100 रुपये बरामद हुए। अभियुक्त को उसके अपराध से संबंधित धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम से अवगत कराते हुए माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए दिनांक 20.02.2026 को समय करीब 23.57 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त को थाना सदर बाजार लाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।4