logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

chote chote baccho ko pet mein kide ho jaate Hain uska gharelu upay video ko like Karen share Karen follow Karen

6 hrs ago
user_Asha Rani
Asha Rani
City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
6 hrs ago

chote chote baccho ko pet mein kide ho jaate Hain uska gharelu upay video ko like Karen share Karen follow Karen

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खबर का असर: शाहजहांपुर में जागा नगर निगम, लंबे समय से बंद काम हुआ शुरू शाहजहांपुर में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम हरकत में आ गया। काफी समय से बंद पड़ा कार्य आखिरकार दोबारा शुरू कर दिया गया है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से समस्या बनी हुई थी, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा था। मीडिया में मामला प्रमुखता से उठाए जाने के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और बंद कार्य को पुनः चालू करा दिया। स्थानीय नागरिकों ने इस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि खबर का असर साफ दिखाई दिया है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शेष कार्य भी जल्द पूरा कराया जाएगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    1
    खबर का असर: शाहजहांपुर में जागा नगर निगम, लंबे समय से बंद काम हुआ शुरू
शाहजहांपुर में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम हरकत में आ गया। काफी समय से बंद पड़ा कार्य आखिरकार दोबारा शुरू कर दिया गया है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से समस्या बनी हुई थी, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा था।
मीडिया में मामला प्रमुखता से उठाए जाने के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और बंद कार्य को पुनः चालू करा दिया। स्थानीय नागरिकों ने इस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि खबर का असर साफ दिखाई दिया है।
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शेष कार्य भी जल्द पूरा कराया जाएगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 31 मार्च तक पूरे हों सभी विकास कार्य, गुणवत्ता से समझौता नहीं — डीएम नगर पंचायत कांट का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना के साथ दिए सख्त निर्देश शाहजहाँपुर, जनपद में संचालित विकास कार्यों की प्रगति एवं नगर निकायों की व्यवस्थाओं के सत्यापन के क्रम में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने नगर पंचायत कांट का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे सभी निर्माण एवं विकास कार्य 31 मार्च 2026 तक हर हाल में पूर्ण कराए जाएं तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने सबसे पहले नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न अभिलेखों की जांच की। जन्म-मृत्यु रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि प्रतिदिन प्राप्त होने वाले जन्म एवं मृत्यु संबंधी प्रार्थना-पत्रों का पृथक दैनिक रजिस्टर तैयार किया जाए, जिससे अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित हो सके। अधिशासी अधिकारी द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से नगर पंचायत में संचालित विकास कार्यों की जानकारी दी गई। इसमें कान्हा गौशाला निर्माण, वंदन योजना के अंतर्गत माँ शीतला देवी मंदिर परिसर में निर्मित विश्रामालय, मदनापुर रोड पर निर्माणाधीन दुकानों, आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत सीसी रोड एवं मार्ग प्रकाश कार्य, नाला निर्माण तथा स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम 2.0) के अंतर्गत निर्माणाधीन शौचालयों की प्रगति शामिल रही। इसके अतिरिक्त डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, जीआईएस सर्वे के बाद कर वृद्धि, सेफ सिटी परियोजना के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, वेस्ट टू वंडर पार्क, पोल पंजीयन एवं तालाब सौंदर्यीकरण कार्यों की भी जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वंदन योजना के तहत निर्मित विश्रामालय का स्थलीय निरीक्षण किया तथा निर्माणाधीन कान्हा गौशाला में कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। डीएम ने वेट वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट एवं एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सेंटर पर आने वाले कूड़ा वाहनों का नियमित पंजीकरण किया जाए और सीसीटीवी फुटेज कम से कम एक माह तक सुरक्षित रखी जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी ने प्रत्येक घर पर क्यूआर कोड लगाने के निर्देश दिए, जिससे डोर-टू-डोर कलेक्शन प्रणाली की निगरानी सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी, अवर अभियंता, पूर्व अध्यक्ष एवं सभासदगण सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    31 मार्च तक पूरे हों सभी विकास कार्य, गुणवत्ता से समझौता नहीं — डीएम
नगर पंचायत कांट का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना के साथ दिए सख्त निर्देश
शाहजहाँपुर, जनपद में संचालित विकास कार्यों की प्रगति एवं नगर निकायों की व्यवस्थाओं के सत्यापन के क्रम में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने  नगर पंचायत कांट का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे सभी निर्माण एवं विकास कार्य 31 मार्च 2026 तक हर हाल में पूर्ण कराए जाएं तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
जिलाधिकारी ने सबसे पहले नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न अभिलेखों की जांच की। जन्म-मृत्यु रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि प्रतिदिन प्राप्त होने वाले जन्म एवं मृत्यु संबंधी प्रार्थना-पत्रों का पृथक दैनिक रजिस्टर तैयार किया जाए, जिससे अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित हो सके।
अधिशासी अधिकारी द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से नगर पंचायत में संचालित विकास कार्यों की जानकारी दी गई। इसमें कान्हा गौशाला निर्माण, वंदन योजना के अंतर्गत माँ शीतला देवी मंदिर परिसर में निर्मित विश्रामालय, मदनापुर रोड पर निर्माणाधीन दुकानों, आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत सीसी रोड एवं मार्ग प्रकाश कार्य, नाला निर्माण तथा स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम 2.0) के अंतर्गत निर्माणाधीन शौचालयों की प्रगति शामिल रही।
इसके अतिरिक्त डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, जीआईएस सर्वे के बाद कर वृद्धि, सेफ सिटी परियोजना के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, वेस्ट टू वंडर पार्क, पोल पंजीयन एवं तालाब सौंदर्यीकरण कार्यों की भी जानकारी दी गई।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वंदन योजना के तहत निर्मित विश्रामालय का स्थलीय निरीक्षण किया तथा निर्माणाधीन कान्हा गौशाला में कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने वेट वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट एवं एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सेंटर पर आने वाले कूड़ा वाहनों का नियमित पंजीकरण किया जाए और सीसीटीवी फुटेज कम से कम एक माह तक सुरक्षित रखी जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी ने प्रत्येक घर पर क्यूआर कोड लगाने के निर्देश दिए, जिससे डोर-टू-डोर कलेक्शन प्रणाली की निगरानी सुनिश्चित की जा सके।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी, अवर अभियंता, पूर्व अध्यक्ष एवं सभासदगण सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आगामी होली पर्व के दृष्टिगत हाथीथान जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गयी।* ब्यूरो रिपोर्ट आशीष अवस्थी आज दिनांक 20.02.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से हाथीथान जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण/रूट भ्रमण किया गया। महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय, सिटी मजिस्ट्रेट महोदय एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय तथा थाना सदर बाजार पुलिस बल के साथ जुलूस मार्ग के प्रमुख बिंदुओं, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। रूट भ्रमण के दौरान सुरक्षा प्रबंधों, पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन योजना, निगरानी व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा निर्देशित किया गया कि जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था पूर्णतः बनाए रखी जाए, असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को सक्रिय एवं तत्पर रखा जाए। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को त्योहार के अवसर पर तथा जुलूस के दौरान सतर्कता, समन्वय एवं सक्रिय पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे जनसामान्य सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना सके।
    4
    *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आगामी होली पर्व के दृष्टिगत हाथीथान जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गयी।*
ब्यूरो रिपोर्ट आशीष अवस्थी
आज दिनांक 20.02.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से हाथीथान जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण/रूट भ्रमण किया गया। महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय, सिटी मजिस्ट्रेट महोदय एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय तथा थाना सदर बाजार पुलिस बल के साथ जुलूस मार्ग के प्रमुख बिंदुओं, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों का सूक्ष्म अवलोकन किया गया।
रूट भ्रमण के दौरान सुरक्षा प्रबंधों, पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन योजना, निगरानी व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा निर्देशित किया गया कि जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था पूर्णतः बनाए रखी जाए, असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को सक्रिय एवं तत्पर रखा जाए।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को त्योहार के अवसर पर तथा जुलूस के दौरान सतर्कता, समन्वय एवं सक्रिय पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे जनसामान्य सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना सके।
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Security Guard Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • शाहजहांपुर, थाना सदर बाजार पुलिस ने अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, मुकदमा बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे में नामजद अभियुक्त दीपक कुमार शुक्ला (44) पुत्र स्व. हीरा लाल शुक्ला निवासी ग्राम चिनौर, थाना सदर बाजार को मुखबिर की सूचना पर अवंती बाई तिराहे से शुक्रवार दोपहर करीब 12:40 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त से पूछताछ की गई तथा जामा तलाशी ली गई, जिसमें पहने हुए कपड़ों के अतिरिक्त कोई अन्य वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की अग्रिम जांच जारी है।
    2
    शाहजहांपुर, थाना सदर बाजार पुलिस ने अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, मुकदमा बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे में नामजद अभियुक्त दीपक कुमार शुक्ला (44) पुत्र स्व. हीरा लाल शुक्ला निवासी ग्राम चिनौर, थाना सदर बाजार को मुखबिर की सूचना पर अवंती बाई तिराहे से शुक्रवार दोपहर करीब 12:40 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त से पूछताछ की गई तथा जामा तलाशी ली गई, जिसमें पहने हुए कपड़ों के अतिरिक्त कोई अन्य वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की अग्रिम जांच जारी है।
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक ने आगामी होली पर्व के दृष्टिगत हाथीथान जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सिटी मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी नगर के साथ जुलूस मार्ग के प्रमुख बिंदुओं और संवेदनशील स्थलों का अवलोकन किया। सुरक्षा प्रबंधों, पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन योजना और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की गई।
    1
    शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक ने आगामी होली पर्व के दृष्टिगत हाथीथान जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सिटी मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी नगर के साथ जुलूस मार्ग के प्रमुख बिंदुओं और संवेदनशील स्थलों का अवलोकन किया। सुरक्षा प्रबंधों, पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन योजना और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की गई।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by ADITYA SHARAN TIWARI
    1
    Post by ADITYA SHARAN TIWARI
    user_ADITYA SHARAN TIWARI
    ADITYA SHARAN TIWARI
    Farmer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • खराब रैंकिंग पर डीएम सख्त: 32 निर्माण परियोजनाओं में देरी पर मांगा स्पष्टीकरण, शाहजहांपुर, 20 फरवरी। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी में प्रदर्शित विभागों के अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए योजनाओं में शीघ्र सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने फैमिली आईडी बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। साथ ही खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुपुर्दगी में दिए गए गोवंशों की जानकारी पंचायत घरों की दीवारों पर वॉल पेंटिंग के माध्यम से अंकित कराई जाए तथा गोवंश छोड़े जाने की शिकायत हेतु टोल फ्री नंबर भी प्रमुखता से लिखवाया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि विकास कार्यों में लापरवाही के कारण जनपद की रैंकिंग प्रभावित होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं द्वारा संचालित निर्माण परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, पर्यटन, प्राथमिक शिक्षा, लोक निर्माण, व्यावसायिक शिक्षा, समाज कल्याण विभाग सहित कुल 32 परियोजनाओं में विलंब पाए जाने पर संबंधित अभियंताओं से स्पष्टीकरण मांगा गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से एवं निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराए जाएं तथा लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह, परियोजना निदेशक अवधेश राम सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    खराब रैंकिंग पर डीएम सख्त: 32 निर्माण परियोजनाओं में देरी पर मांगा स्पष्टीकरण, 
शाहजहांपुर, 20 फरवरी। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी में प्रदर्शित विभागों के अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए योजनाओं में शीघ्र सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने फैमिली आईडी बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। साथ ही खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुपुर्दगी में दिए गए गोवंशों की जानकारी पंचायत घरों की दीवारों पर वॉल पेंटिंग के माध्यम से अंकित कराई जाए तथा गोवंश छोड़े जाने की शिकायत हेतु टोल फ्री नंबर भी प्रमुखता से लिखवाया जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि विकास कार्यों में लापरवाही के कारण जनपद की रैंकिंग प्रभावित होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बैठक में विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं द्वारा संचालित निर्माण परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, पर्यटन, प्राथमिक शिक्षा, लोक निर्माण, व्यावसायिक शिक्षा, समाज कल्याण विभाग सहित कुल 32 परियोजनाओं में विलंब पाए जाने पर संबंधित अभियंताओं से स्पष्टीकरण मांगा गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से एवं निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराए जाएं तथा लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह, परियोजना निदेशक अवधेश राम सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *आगामी होली पर्व के दृष्टिगत हाथीथान जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजाहँपुर की बाइट।*
    1
    *आगामी होली पर्व के दृष्टिगत हाथीथान जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजाहँपुर की बाइट।*
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.