logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*आगामी होली पर्व के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में उच्च स्तरीय गोष्ठी आयोजित* ब्यूरो रिपोर्ट आशीष अवस्थी आज दिनांक 21.02.2026 को उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन शाहजहाँपुर स्थित पुलिस सभागार में आगामी होली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से एक उच्च स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का नेतृत्व श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, बरेली महोदय द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र, बरेली, श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय द्वारा श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, बरेली एवं श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र, बरेली महोदय को पुष्प गुच्छ भेंट कर औपचारिक स्वागत किया गया। तत्पश्चात गोष्ठी का विधिवत संचालन प्रारंभ हुआ। गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुवायां, क्षेत्राधिकारी जलालाबाद, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक व जनपद शाहजहाँपुर के समस्त थाना प्रभारीगण एवं चौकी प्रभारीगण के अतिरिक्त अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जनपद में होली पर्व के दौरान संभावित चुनौतियों, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों की समीक्षा, पूर्व में घटित घटनाओं के विश्लेषण तथा आवश्यक निवारक उपायों पर विस्तृत • प्रत्येक थाना क्षेत्र में सतत गश्त एवं पेट्रोलिंग की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। • जुलूस मार्गों एवं प्रमुख चौराहों का पूर्व निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समय से पूर्ण की जाएँ। • मिश्रित आबादी एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सक्रिय मॉनिटरिंग कर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्यवाही की जाए। • अराजक तत्वों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। • डायल-112 एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं को पूर्णतः सक्रिय एवं उत्तरदायी रखा जाए। श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि त्योहार के दौरान प्राप्त प्रत्येक सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। महोदय द्वारा अधिकारियों को स्वयं क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए। श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय द्वारा जनपद स्तर पर की गई तैयारियों की जानकारी प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि समस्त थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकों का आयोजन किया जा चुका है तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ सतत संवाद स्थापित कर समन्वय बनाए रखा जा रहा है। उन्होंने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पूर्ण जिम्मेदारी, सतर्कता एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें तथा होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। अंत में *जनपद पुलिस द्वारा समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि वे होली पर्व को प्रेम, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाएँ तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अफवाह की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, जिससे त्योहार को सुरक्षित एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जा सके।*

2 hrs ago
user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
Security Guard Shahjahanpur, Uttar Pradesh•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जनपद शाहजहांपुर में होली महापर्व पर पीस कमेटी से सहभागिता लेते हुए अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली ए डी जी श्रीमान रमित शर्मा जी की वाइट।
    3
    जनपद शाहजहांपुर में होली महापर्व पर पीस कमेटी से सहभागिता लेते हुए अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली ए डी जी श्रीमान रमित शर्मा जी की वाइट।
    user_User5028
    User5028
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • आगामी होली पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली शाहजहाँपुर में उच्च स्तरीय पीस मीटिंग के आयोजन व बड़े लाट साहब के पारंपरिक जुलूस मार्ग का व्यापक स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा के सम्बन्ध मे श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, बरेली महोदय की बाइट।
    1
    आगामी होली पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली शाहजहाँपुर में उच्च स्तरीय पीस मीटिंग के आयोजन व बड़े लाट साहब के पारंपरिक जुलूस मार्ग का व्यापक स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा के सम्बन्ध मे श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, बरेली महोदय की बाइट।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    1
    Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Security Guard Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • सदर बाजार थाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई 199 अवैध .315 बोर कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
    2
    सदर बाजार थाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई 199 अवैध .315 बोर कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Samajsevi Kumar Sagar
    1
    Post by Samajsevi Kumar Sagar
    user_Samajsevi Kumar Sagar
    Samajsevi Kumar Sagar
    Social worker शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शाहजहांपुर 21 फरवरी। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील कलान में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजित किया गया। इस दौरान नगर पंचायत कलान में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन लंबित रहने की शिकायत आने पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी कलान को जांच करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तहसील सभागार में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना तथा उनके गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। तहसील समाधान दिवस में अवैध कब्जा, बिजली, राशन कार्ड, पेंशन आदि से संबंधित कुल 65 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का एक सप्ताह में प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाए। जो शिकायतकर्ता संपूर्ण समाधान दिवस में आए है उन्हें दोबारा आना न पड़े। शिकायत निस्तारण में शिकायतकर्ता के साथ मौके पर जाकर समस्या का समाधान कराना सुनिश्चित किया जाए।सभी शिकायतों का निराकरण गुणवत्तापरक से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायत के निस्तारण उपरांत  शिकायतकर्ता की संतुष्टि का फीडबैक आवश्यक लिया जाए। भूमि संबंधित शिकायतों के निस्तारण पुलिस एवं राजस्व की टीम मौके पर जाकर करायें।  शिकायतकर्ता को बार-बार एक ही शिकायत के लिए चक्कर न लगाना पड़े। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी,  उप जिलाधिकारी कलान अभिषेक प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    3
    शाहजहांपुर 21 फरवरी। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील कलान में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजित किया गया। 
इस दौरान नगर पंचायत कलान में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन लंबित रहने की शिकायत आने पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी कलान को जांच करने के निर्देश दिए। 
जिलाधिकारी ने तहसील सभागार में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना तथा उनके गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। तहसील समाधान दिवस में अवैध कब्जा, बिजली, राशन कार्ड, पेंशन आदि से संबंधित कुल 65 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। 
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का एक सप्ताह में प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाए। जो शिकायतकर्ता संपूर्ण समाधान दिवस में आए है उन्हें दोबारा आना न पड़े। 
शिकायत निस्तारण में शिकायतकर्ता के साथ मौके पर जाकर समस्या का समाधान कराना सुनिश्चित किया जाए।सभी शिकायतों का निराकरण गुणवत्तापरक से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायत के निस्तारण उपरांत  शिकायतकर्ता की संतुष्टि का फीडबैक आवश्यक लिया जाए। भूमि संबंधित शिकायतों के निस्तारण पुलिस एवं राजस्व की टीम मौके पर जाकर करायें।  शिकायतकर्ता को बार-बार एक ही शिकायत के लिए चक्कर न लगाना पड़े। 
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी,  उप जिलाधिकारी कलान अभिषेक प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *जनपदीय एस0ओ0जी0 टीम व थाना सदर बाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कुल 199 अदद अवैध जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार* ब्यूरो रिपोर्ट आशीष अवस्थी श्रीमान पुलिस अधीक्षक, जनपद शाहजहाँपुर महोदय के निर्देशानुसार, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध रोकथाम, मिशन शक्ति फेज- 5 अभियान व गिरफ्तारी वांछित अभियुक्त के क्रम में जनपदीय एस0ओ0जी0 टीम व थाना सदर बाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कुल 199 अदद अवैध जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ अभियुक्त को किया दिनांक 20.02.2026 को उपनिरीक्षक नागेन्द्र तिवारी मय उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह एवं चीता-11 के कर्मचारी हेड का० नवीन कुमार थाना हाजा से बहवाले रपट संख्या-68 समय 23.28 बजे रवाना होकर रोकथाम जुर्म-जरायम एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग हेतु चौकी हद्दफ क्षेत्र में मामूर थे। गश्त के दौरान सुभाषनगर तिराहे पर पहुंचे, जहाँ पूर्व से मौजूद मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि छोटे कुतबे के पीछे एक व्यक्ति कारतूस बेचने की फिराक में खड़ा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम तत्काल बताए गए स्थान की ओर रवाना हुई। मार्ग में ईदगाह के पास जनपद शाहजहाँपुर के एस०ओ०जी० प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार मय टीम उपस्थित मिले, जिन्हें सूचना से अवगत कराते हुए संयुक्त रूप से छोटे कुतबे के पास पहुंचकर एकबारगी दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को कुतबे से लगभग 150 कदम की दूरी पर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम जावेद अहमद उर्फ राजा पुत्र हबीब निवासी बाडूजई प्रथम, पक्का तालाब, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर बताया। जामा तलाशी में उसके कब्जे से कुल 199 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर, 02 अदद कीपैड मोबाइल फोन तथा 500-500 रुपये के 02 नोट एवं 100 रुपये का 01 नोट, कुल 1100 रुपये बरामद हुए। अभियुक्त को उसके अपराध से संबंधित धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम से अवगत कराते हुए माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए दिनांक 20.02.2026 को समय करीब 23.57 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त को थाना सदर बाजार लाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
    4
    *जनपदीय एस0ओ0जी0 टीम व थाना सदर बाजार पुलिस  की संयुक्त टीम  द्वारा  मुखबिर की सूचना पर कुल 199 अदद अवैध जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*
ब्यूरो रिपोर्ट आशीष अवस्थी
श्रीमान पुलिस अधीक्षक, जनपद शाहजहाँपुर महोदय के निर्देशानुसार, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध रोकथाम, मिशन शक्ति फेज- 5 अभियान व गिरफ्तारी वांछित अभियुक्त के क्रम में जनपदीय एस0ओ0जी0 टीम व थाना सदर बाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कुल 199 अदद अवैध जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ अभियुक्त को किया 
दिनांक 20.02.2026 को उपनिरीक्षक नागेन्द्र तिवारी मय उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह एवं चीता-11 के कर्मचारी हेड का० नवीन कुमार थाना हाजा से बहवाले रपट संख्या-68 समय 23.28 बजे रवाना होकर रोकथाम जुर्म-जरायम एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग हेतु चौकी हद्दफ क्षेत्र में मामूर थे। गश्त के दौरान सुभाषनगर तिराहे पर पहुंचे, जहाँ पूर्व से मौजूद मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि छोटे कुतबे के पीछे एक व्यक्ति कारतूस बेचने की फिराक में खड़ा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम तत्काल बताए गए स्थान की ओर रवाना हुई। मार्ग में ईदगाह के पास जनपद शाहजहाँपुर के एस०ओ०जी० प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार मय टीम उपस्थित मिले, जिन्हें सूचना से अवगत कराते हुए संयुक्त रूप से छोटे कुतबे के पास पहुंचकर एकबारगी दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को कुतबे से लगभग 150 कदम की दूरी पर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम जावेद अहमद उर्फ राजा पुत्र हबीब निवासी बाडूजई प्रथम, पक्का तालाब, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर बताया। जामा तलाशी में उसके कब्जे से कुल 199 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर, 02 अदद कीपैड मोबाइल फोन तथा 500-500 रुपये के 02 नोट एवं 100 रुपये का 01 नोट, कुल 1100 रुपये बरामद हुए। अभियुक्त को उसके अपराध से संबंधित धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम से अवगत कराते हुए माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए दिनांक 20.02.2026 को समय करीब 23.57 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त को थाना सदर बाजार लाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Security Guard Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.