Shuru
Apke Nagar Ki App…
Nepal.. Men... Kaishe.. Hua.. Pirlay... Bhari.. Tbahi.. Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P
MD ANISH KURAISHI
Nepal.. Men... Kaishe.. Hua.. Pirlay... Bhari.. Tbahi.. Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रक्षाबंधन पर मंगलसूत्र छीनने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली; असलहा और लूटा मंगलसूत्र बरामद3
- नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी के जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब झींझक। नगर पालिका परिषद झींझक के अध्यक्ष अमित तिवारी के जन्मदिन पर बुधवार को उनके आवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। अपराजित जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र पांडेय, मंडल मीडिया प्रभारी सौरभ त्रिपाठी, अजय सिंह, विश्वनाथ समेत सैकड़ों लोगों ने उनके आवास पहुंचकर जन्मदिन की बधाई दी। लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अमित तिवारी के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान समर्थकों और शुभचिंतकों में खासा उत्साह नजर आया। लोगों ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में झींझक के विकास को गति मिलने की उम्मीद है। जन्मदिन के अवसर पर मिलने पहुंचे लोगों ने नगर की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की। अध्यक्ष अमित तिवारी ने सभी शुभचिंतकों का आभार जताया और कहा कि जनता का स्नेह व सहयोग उनके लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। आवास पर दिनभर बधाई देने वालों का सिलसिला चलता रहा।1
- बारिश के बीच बिजली लाइन पर गिरा पेड़, झींझक कस्बे की बत्ती गुल; मशक्कत के बाद आपूर्ति बारिश के बीच बिजली लाइन पर गिरा पेड़, झींझक कस्बे की बत्ती गुल; मशक्कत के बाद आपूर्ति झींझक क्षेत्र मे लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार देर शाम भारी शीशम का पेड़ बिजली के तारों पर गिरने से झींझक कस्बे के भोला नगर समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। अचानक बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। कठिका बिजली केंद्र से 33 केवी की नई लाइन झींझक बिजली सबस्टेशन तक जाती है। इसी लाइन से झींझक कस्बे के भोला नगर समेत आसपास के कई गांवों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। मंगलवार देर शाम बारिश के दौरान एक भारी शीशम का पेड़ अचानक बिजली के तारों पर गिर गया। पेड़ के तारों पर गिरते ही बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के अवर अभियंता सूबेदार के नेतृत्व में लाइनमैन जितेंद्र, बंटू अवस्थी, मुकेश पाठक समेत अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने जेसीबी और उपकरणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ की टहनियों को काटकर तारों से हटाया। इसके बाद लाइन की जांच कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। अवर अभियंता सूबेदार ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे बताया कि पेड़ को कटवाकर पूरी तरह हटा दिया गया था। इसके बाद बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चालू कर दी गई है। अब किसी प्रकार की समस्या नहीं है।1
- माती पुलिस कार्यालय में एसपी ने पीड़ितों व फरियादियों की सुनी शिकायतें, सर्व संबंधित को निस्तारण हेतु दिए निर्देश माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।1
- NH-27 की सर्विस रोड गड्ढों में तब्दील, टोल वसूली पर उठे सवाल—क्या हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? कुइयां सर्विस रोड पर जगह-जगह गहरे गड्ढे, रात में बढ़ा खतरा; राहगीरों ने तत्काल मरम्मत की उठाई मांग कानपुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग-27 से जुड़ी कुइयां सर्विस रोड इन दिनों बदहाली की तस्वीर पेश कर रही है। सड़क पर जगह-जगह बड़े और गहरे गड्ढे हो जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है और जिम्मेदार विभाग की ओर से समय रहते मरम्मत नहीं कराई जा रही। सबसे ज्यादा खतरा दोपहिया वाहन चालकों के लिए बताया जा रहा है। दिन में तो किसी तरह गड्ढों से बचकर वाहन निकल जाते हैं, लेकिन रात के समय सड़क पर मौजूद गहरे गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। अचानक गड्ढा सामने आने पर वाहन अनियंत्रित होने से गंभीर हादसा हो सकता है। टोल वसूली हो रही, सड़क की बदहाली क्यों? स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली टोल वसूली को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि आटा और ऐट के पास टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से नियमित रूप से टोल लिया जाता है, तो फिर सर्विस रोड के रखरखाव की स्थिति इतनी खराब क्यों है? जनता का सवाल है कि टोल से मिलने वाले राजस्व के बावजूद सर्विस रोड के गड्ढों की समय पर मरम्मत क्यों नहीं कराई जाती? आखिर सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी किसकी है और संबंधित एजेंसी इसकी निगरानी कैसे कर रही है? हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? कुइयां सर्विस रोड से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन और स्थानीय लोग गुजरते हैं। ऐसे में सड़क की खराब स्थिति को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं— क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इन गड्ढों की जानकारी नहीं है? टोल वसूली के बावजूद सर्विस रोड की मरम्मत क्यों नहीं? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही विभाग जागेगा? सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी किस अधिकारी या एजेंसी की है? गड्ढों को भरने के लिए अब तक क्या कार्रवाई की गई? क्या हाईवे प्रबंधन ने सर्विस रोड का हाल मौके पर जाकर देखा है? जनता की मांग—तुरंत हो मरम्मत स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और हाईवे प्रबंधन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर गहरे गड्ढों को भरवाने और सर्विस रोड की मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति को नजरअंदाज करना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा हो सकता है। जनता का सीधा सवाल है—जब टोल टैक्स की वसूली समय पर होती है, तो सड़क की मरम्मत समय पर क्यों नहीं होती? #NH27 #NH27Highway #NH27सर्विसरोड #कुइयां #उरई #जालौन #उरई_जालौन #कानपुर_झांसी_हाईवे #टोल_प्लाजा #आटा_टोल_प्लाजा #ऐट_टोल_प्लाजा #हाईवे_प्रबंधन #NHAI #BreakingNews #ExclusiveNews #JalaunNews #UraiNews #JalaunBreaking #UraiBreakingh #RoadSafety #HighwayNews #PublicIssue1
- डेरापुर-मंगलपुर सीमा के जंगलों में सजती है जुए की महफिल! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप डेरापुर-मंगलपुर सीमा के जंगलों में सजती है जुए की महफिल! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप . रसूखदारों के जुआ खेलने का दावा, औरैया से अकबरपुर तक के लोंगो की पहुंचने की चर्चा; पुलिस ने कहा—वीडियो की जांच कर होगी सख्त कार्रवाई डेरापुर थाना क्षेत्र से जुआ खेलने का एक वीडियो बुधवार दोपहर करीब दो बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो में घने जंगल के बीच कुछ लोग फट्टा बिछाकर कथित तौर पर जुआ खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, डेरापुर और मंगलपुर थाना क्षेत्र की सीमा से लगे गांवों के आसपास जंगलों में कथित रूप से जुए का बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। जरौली, दनियापुर, खालागांव, अंतापुर, भड़ावल और हथूमा समेत आसपास के जंगलों में जुआ खेलने के लिए दूर-दराज से लोगों के आने की चर्चा है। सूत्रों का दावा है कि यहां आसपास के ही नहीं, बल्कि औरैया जिले से लेकर अकबरपुर क्षेत्र तक के लोग भी जुआ खेलने पहुंचते हैं। बताया जा रहा है कि जंगलों में सुनसान स्थानों पर फट्टा बिछाकर जुए की महफिल सजाई जाती है। इसमें क्षेत्र के कुछ रसूखदार लोगों के शामिल होने की भी चर्चा है। हालांकि, इन दावों की पुलिस स्तर से अभी पुष्टि नहीं हुई है। थाना प्रभारी ने कहा—जांच के बाद होगी कार्रवाई वायरल वीडियो और जुए के कथित नेटवर्क के संबंध में डेरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार से बात की गई। उन्होंने बताया कि उन्हें क्षेत्र में जुआ खेले जाने की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि जुआ खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है तो उसकी जांच-पड़ताल कराई जाएगी। जांच में मामला सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। अब सवाल यह है कि जंगल में खुलेआम जुआ खेलने का दावा करने वाले इस वायरल वीडियो की पुलिस जांच में क्या सच्चाई सामने आती है और कथित जुआ नेटवर्क पर पुलिस की कार्रवाई कब तक होती है।1
- सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कानपुर देहात पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 361 वाहनों का चालान किया गया पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत बिना नंबर प्लेट के वाहन, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान *कुल 361 वाहनों* का चालान किया गया। इसके साथ ही, जनपदीय पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। यह अभियान जनपद में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए निरंतर जारी रहेगा।1
- उरई कोर्ट गेट फिर बना अखाड़ा! सड़क पर मारपीट, मौके पर भीड़ और SI के थप्पड़ वाले वायरल वीडियो से सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल। कोर्ट गेट पर आखिर कब थमेगा हंगामा उरई कोर्ट गेट पर फिर बवाल! अंगूरी देवी–सुभाष अहिरवार पक्ष आमने-सामने, थप्पड़ के बाद मौके पर जुटी भीड़ जनपद जालौन मुख्यालय स्थित उरई कोर्ट गेट के बाहर 2 सितंबर को करीब 1:33 बजे उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब न्यायालय में अपना काम निपटाकर बाहर निकले अंगूरी देवी, उनके कदौरा निवासी भाई और पति सुभाष अहिरवार निवासी मालवीय नगर, कोंच के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कोर्ट गेट के बाहर सड़क पर हाथापाई शुरू हो गई और मौके पर लोगों की भीड़ एकजुट होकर जमा हो गई। अचानक हुए हंगामे से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया। बताया गया कि ड्यूटी पर मौजूद एसआई उर्फउद्दीन खान ने विवाद देखा और मौके पर पहुंचे। वायरल वीडियो को लेकर दावा है कि पुलिसकर्मी ने बीच-बचाव से पहले अंगूरी देवी के भाई को थप्पड़ मारा। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। भीड़ जुटी तो फिर उठे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल! कोर्ट गेट के बाहर विवाद के दौरान मौके पर भीड़ का एकजुट होकर जमा होना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इससे पहले भी कोर्ट गेट के आसपास विवाद और हंगामे की घटनाओं के वीडियो सामने आ चुके हैं। बार-बार कोर्ट गेट के बाहर विवाद क्यों हो रहे हैं? विवाद होते ही मौके पर भीड़ क्यों जुट जाती है? क्या कोर्ट गेट पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहता है? पुलिस की मौजूदगी के बावजूद विवाद सड़क तक कैसे पहुंचा? वायरल वीडियो में दिख रहे थप्पड़ की भी जांच होगी? पुरानी घटनाओं के बाद सुरक्षा व्यवस्था में क्या बदलाव किया गया? अंगूरी देवी और सुभाष अहिरवार के बीच पहले से वैवाहिक विवाद चल रहा है। अंगूरी देवी की ओर से कोंच कोतवाली में FIR दर्ज है, जबकि सुभाष अहिरवार ने परिवार न्यायालय उरई में धारा 9 हिंदू विवाह अधिनियम के तहत याचिका दाखिल की है। दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे हैं और मामलों का अंतिम निर्णय सक्षम न्यायालय द्वारा किया जाना है। नोट: यह खबर वायरल वीडियो एवं स्थानीय लोगों द्वारा बताए गए घटनाक्रम के आधार पर तैयार की गई है। वीडियो और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित पुलिस अधिकारी व दोनों पक्षों का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रकाशित किया जाना चाहिए। आपकी नजर में पुलिसकर्मी द्वारा थप्पड़ मारना सही था या गलत? और कोर्ट गेट पर भीड़ जुटने की घटना को आप किस नजर से देखते हैं? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। #उरई #जालौन #उरईकोर्ट #जालौनकोर्ट #कोर्टगेट #कोर्टपरिसर #अंगूरीदेवी #सुभाषअहिरवार #कोंच #कदौरा #मालवीयनगर #वायरलवीडियो #वीडियोवायरल #पुलिस #एसआई #उर्फउद्दीनखान #जालौनपुलिस #उरईपुलिस #उरईब्रेकिंग #जालौनब्रेकिंग #Jalaun #Urai #UraiNews #JalaunBreaking #UraiBreaking #BreakingNews #ViralVideo #PoliceSecurity #LatestNews #JalaunPolice1
- शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार, ₹7,500 बरामद खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार, ₹7,500 बरामद कानपुर देहात। शिवली थाना पुलिस ने लूट के इरादे से शराब में विषाक्त पदार्थ मिलाकर हत्या करने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतक से लूटे गए रुपयों में से ₹7,500 नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर 2025 को बसौसी गांव निवासी रोहित मिश्रा ने थाना शिवली में तहरीर देकर बताया था कि उनके पिता अनूप कुमार मिश्रा को अनीश पुत्र रशीद निवासी टिकरा, थाना बिठूर, कानपुर नगर अपने साथ बाघपुर मेला ले गया था। आरोप था कि वहां अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अनूप मिश्रा की हत्या कर शव को कल्याणपुर-शिवली मार्ग पर एचपी पेट्रोल पंप के आगे सड़क किनारे फेंक दिया गया था। मृतक के पास मेले में जाते समय करीब 60 से 70 हजार रुपये होने की बात भी सामने आई थी। शव के पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित कराया गया था। बाद में विधि विज्ञान प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट में मृतक को विष दिए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए नामजद आरोपी अनीश को 1 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर शेखूपुर गांव जाने वाले रास्ते पर गुप्ता सदन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताई पूरी घटना पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अनूप मिश्रा को पहले से जानता था। 5 अक्टूबर 2025 को वह अनूप मिश्रा को अपनी मोटरसाइकिल से बाघपुर मेला ले गया। वहां दोनों ने शराब खरीदी। मेले में आरोपी ने अनूप मिश्रा के पास करीब ₹50 हजार रुपये देखे, जिसके बाद उसके मन में लालच आ गया। आरोप है कि आरोपी ने मेले से गेहूं में रखने वाली कीटनाशक दवा खरीदी और बाद में एकांत स्थान पर अनूप मिश्रा के शराब के गिलास में उसे मिला दिया। शराब पीने के बाद अनूप मिश्रा बेहोश होकर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने उनकी जेब से रुपये निकाल लिए और मोबाइल बंद कर रास्ते में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की जामा तलाशी से ₹7,500 नकद बरामद किए हैं। मामले में धारा 123/309(6)/317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार आरोपी अनीश (38 वर्ष), पुत्र रशीद, निवासी ग्राम टिकरा, थाना बिठूर, कानपुर नगर है। पुलिस द्वारा उसे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक अच्छेलाल पाल, उपनिरीक्षक अजय कुमार, कांस्टेबल अंकुर अहलावत और रिजर्व कांस्टेबल रजत तालान।2