logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को लेकर कप्तानगंज में पीस कमेटी की बैठक* *एसडीएम, सीओ व थानाध्यक्ष ने सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा, अफवाहों से सतर्क रहने की अपील* *कप्तानगंज (बस्ती)।* आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना कप्तानगंज परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपजिलाधिकारी हर्रैया उमाकांत तिवारी, क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी तथा थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों,जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं पत्रकारों के साथ कानून- व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों ने सभी समुदायों के लोगों से आपसी भाईचारा एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सूचना मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को अवगत कराएं। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं अपुष्ट सूचनाओं से सावधान रहने तथा बिना सत्यापन किसी भी संदेश को आगे साझा न करने की सलाह भी दी गई उपजिलाधिकारी उमाकांत तिवारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है। वहीं क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने लोगों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी समस्या की तत्काल जानकारी देने का आग्रह किया। बैठक के उपरांत थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस टीम के साथ कांवड़ मार्ग का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप, गैस एजेंसियां, होटल-ढाबे, पार्किंग स्थल, बैरियर, विद्यालयों में प्रस्तावित ठहराव स्थल, होल्डिंग एरिया,मंदिर-मस्जिद सहित अन्य धार्मिक स्थलों, शराब एवं मांस-मछली की दुकानों, अवैध कट, सीसीटीवी कैमरों, डायवर्जन व्यवस्था, पुलिस बल के ठहराव स्थलों तथा असुरक्षित ट्रांसफार्मरों एवं हाईटेंशन लाइनों का भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान जहां भी व्यवस्थागत कमियां मिलीं, वहां संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार व्यक्तियों को आवश्यक दिशा -निर्देश देकर समयबद्ध तरीके से उनका निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक एवं निरीक्षण के दौरान थाना कप्तानगंज के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी, क्षेत्र के ग्राम प्रधान, चौकीदार, विभिन्न समुदायों के सम्मानित नागरिक, जनप्रतिनिधि तथा पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

9 hrs ago
user_विनोद कुमार सोनकर पत्रकार
विनोद कुमार सोनकर पत्रकार
बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

*श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को लेकर कप्तानगंज में पीस कमेटी की बैठक* *एसडीएम, सीओ व थानाध्यक्ष ने सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा, अफवाहों से सतर्क रहने की अपील* *कप्तानगंज (बस्ती)।* आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना कप्तानगंज परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपजिलाधिकारी हर्रैया उमाकांत तिवारी, क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी तथा थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों,जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं पत्रकारों के साथ कानून- व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों ने सभी समुदायों के लोगों से आपसी भाईचारा एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सूचना मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को अवगत कराएं। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं अपुष्ट सूचनाओं से सावधान रहने तथा बिना सत्यापन किसी भी संदेश को आगे साझा न करने की सलाह भी दी गई उपजिलाधिकारी उमाकांत तिवारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है। वहीं क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने लोगों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी समस्या की तत्काल जानकारी देने का आग्रह किया। बैठक के उपरांत थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस टीम के साथ कांवड़ मार्ग का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप, गैस एजेंसियां, होटल-ढाबे, पार्किंग स्थल, बैरियर, विद्यालयों में प्रस्तावित ठहराव स्थल, होल्डिंग एरिया,मंदिर-मस्जिद सहित अन्य धार्मिक स्थलों, शराब एवं मांस-मछली की दुकानों, अवैध कट, सीसीटीवी कैमरों, डायवर्जन व्यवस्था, पुलिस बल के ठहराव स्थलों तथा असुरक्षित ट्रांसफार्मरों एवं हाईटेंशन लाइनों का भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान जहां भी व्यवस्थागत कमियां मिलीं, वहां संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार व्यक्तियों को आवश्यक दिशा -निर्देश देकर समयबद्ध तरीके से उनका निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक एवं निरीक्षण के दौरान थाना कप्तानगंज के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी, क्षेत्र के ग्राम प्रधान, चौकीदार, विभिन्न समुदायों के सम्मानित नागरिक, जनप्रतिनिधि तथा पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
  • *थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत डीघा बाईपास/जिलाधिकारी कार्यालय पर घटित घटना व कृत कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक, संतकबीरनगर द्वारा दी गई बाइट ।*
    1
    *थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत डीघा बाईपास/जिलाधिकारी कार्यालय पर घटित घटना व कृत कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक, संतकबीरनगर द्वारा दी गई  बाइट ।*
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    11 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा की पावन अवसर पर महंत नगादास बाबा को लोगों ने किया सम्मानित संत कबीर नगर जनपद के सतहरा ग्राम सभा अंतर्गत खजुरिया कुटी पर कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक *श्री राम उजागिर चौरसिया मास्टर साहब* के देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में सैकड़ो लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि महंत नागादास रहे उन्होंने कहा कि गुरु ही जीवन की दिशा दिखाते हैं। शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी हैं। आज के समय में गुरु-शिष्य परंपरा को जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है। इस मौके पर *पूर्व प्रधान शेषनाथ यादव, पवन दास, संतोष दास और बाबा प्रेम गिरी महाराज* भी उपस्थित रहे। सभी ने गुरु के महत्व पर अपने विचार रखे और युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी। ग्रामवासियों ने आश्रम में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और भजन-कीर्तन के साथ हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि गुरु पूर्णिमा हमें अपने शिक्षकों और मार्गदर्शकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देती है। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि गुरु ही जीवन की दिशा दिखाते हैं। शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी हैं। आज के समय में गुरु-शिष्य परंपरा को जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है। इस मौके पर *पूर्व प्रधान शेषनाथ यादव, पवन दास, संतोष दास और बाबा प्रेम गिरी महाराज* भी उपस्थित रहे। सभी ने गुरु के महत्व पर अपने विचार रखे और युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी। ग्रामवासियों ने आश्रम में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और भजन-कीर्तन के साथ हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि गुरु पूर्णिमा हमें अपने शिक्षकों और मार्गदर्शकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देती है।
    2
    गुरु पूर्णिमा की पावन अवसर पर महंत नगादास बाबा को लोगों ने किया सम्मानित
संत कबीर नगर जनपद के सतहरा ग्राम सभा अंतर्गत खजुरिया कुटी पर कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक *श्री राम उजागिर चौरसिया मास्टर साहब* के देखरेख में  कार्यक्रम संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में सैकड़ो  लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि महंत नागादास रहे उन्होंने कहा कि गुरु ही जीवन की दिशा दिखाते हैं। शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी हैं। आज के समय में गुरु-शिष्य परंपरा को जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है।
इस मौके पर *पूर्व प्रधान शेषनाथ यादव, पवन दास, संतोष दास और बाबा प्रेम गिरी महाराज* भी उपस्थित रहे। सभी ने गुरु के महत्व पर अपने विचार रखे और युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी।
ग्रामवासियों ने आश्रम में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और भजन-कीर्तन के साथ हुआ।
ग्रामीणों ने कहा कि गुरु पूर्णिमा हमें अपने शिक्षकों और मार्गदर्शकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देती है। विशिष्ट  अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि गुरु ही जीवन की दिशा दिखाते हैं। शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी हैं। आज के समय में गुरु-शिष्य परंपरा को जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है।
इस मौके पर *पूर्व प्रधान शेषनाथ यादव, पवन दास, संतोष दास और बाबा प्रेम गिरी महाराज* भी उपस्थित रहे। सभी ने गुरु के महत्व पर अपने विचार रखे और युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी।
ग्रामवासियों ने आश्रम में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और भजन-कीर्तन के साथ हुआ।
ग्रामीणों ने कहा कि गुरु पूर्णिमा हमें अपने शिक्षकों और मार्गदर्शकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देती है।
    user_S R Pandey
    S R Pandey
    उत्तर प्रदेश न्यूज़ ब्यूरो चीफ संत कबीर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    11 hrs ago
  • जवाब आया है ! आकाशवाणी दिनांक:-29-7-2026 ई०, 👉🏾 ग्राम पंचायत भगवानपुर की जनता बार-बार यह मांग कर रही थी की गांव में मछर मारने वाली ,घास को नअष्ट करने वाली दवाओं का छिड़काव किया जाए। आज दिनांक 29-7-2026 ई0' को ब्लाक बघौली के सफाई कर्मचारियों के द्वारा घास सुखने के लिए, मचहारों के मायने के लिए , दवाओं का छिड़काव किया जा रहा🚶👭 है। 👈 ➡️ जैसा की स्पष्ट वीडियो में दिखाई डे रहा है 👆 आज जनता के मांग पूरी कर दिया गया । जनता खुशहाल है, आनंदीता है। हमें उम्मीद है की भविष्य में भी प्रत्येक माह ऐसे ही ग्राम पंचायत भगवानपुर के सभी गांव में दवाओं का छिलका होता रहेगा। दवा का छिड़काव करने से मूच्छरो का प्रकोप कम हो जाएगा । जनवर बीमार नहीं पाडेंगे । मालारिया मलेशिया डेंगू जैसी बीमारियां नहीं उत्पन होंगी । ऐसी बीमारियां जो घातक होती हैं ,उनस बचाव होगा।
    1
    जवाब आया है !
 आकाशवाणी
दिनांक:-29-7-2026  ई०, 
 👉🏾 ग्राम पंचायत भगवानपुर की जनता बार-बार यह मांग कर रही थी की गांव में  मछर मारने वाली ,घास को नअष्ट करने वाली दवाओं का छिड़काव किया जाए।  आज दिनांक 29-7-2026 ई0' को  ब्लाक बघौली के सफाई  कर्मचारियों के द्वारा  घास सुखने के लिए, मचहारों के मायने के लिए , दवाओं का छिड़काव किया जा रहा🚶👭 है। 👈
➡️  जैसा की स्पष्ट वीडियो में दिखाई डे रहा है 
👆
आज जनता के मांग  पूरी कर दिया गया 
 ।
जनता खुशहाल है, आनंदीता है। 
हमें उम्मीद है की भविष्य में भी प्रत्येक माह ऐसे ही ग्राम पंचायत भगवानपुर के सभी गांव में दवाओं का छिलका होता रहेगा। 
दवा का छिड़काव करने से मूच्छरो  का  प्रकोप कम हो जाएगा । जनवर बीमार नहीं पाडेंगे । मालारिया मलेशिया डेंगू जैसी  बीमारियां नहीं उत्पन होंगी । ऐसी बीमारियां जो  घातक होती हैं ,उनस बचाव होगा।
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist Mehdawal, Sant Kabeer Nagar•
    19 hrs ago
  • शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर कथित ठगी: संतकबीरनगर पुलिस ने ₹1 करोड़ की संपत्ति कुर्क संतकबीरनगर। शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह के विरुद्ध संतकबीरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ स्थित लगभग ₹1 करोड़ मूल्य की संपत्ति कुर्क की है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 107 के तहत की गई है।पुलिस के अनुसार, TVS Solution Company के माध्यम से कथित रूप से पोंजी/पिरामिड योजना संचालित कर निवेशकों से लगभग ₹15 से ₹20 करोड़ की ठगी की गई। इस मामले में धनंजय शुक्ला, रजनी प्रजापति सहित चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम थाना और महुली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बैंक खातों, वित्तीय लेनदेन तथा डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच की। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आरोपियों की संपत्तियों का पता लगाकर कुर्की की कार्रवाई की गई।एसपी ने बताया कि सह-अभियुक्त विक्रांत प्रकाश सिंह की लगभग ₹4 करोड़ मूल्य की अन्य संपत्तियों की भी पहचान की गई है, जिनके संबंध में वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।पुलिस के अनुसार, साइबर अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा मामले की विवेचना के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर कथित ठगी: संतकबीरनगर पुलिस ने ₹1 करोड़ की संपत्ति कुर्क
संतकबीरनगर। शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह के विरुद्ध संतकबीरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ स्थित लगभग ₹1 करोड़ मूल्य की संपत्ति कुर्क की है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 107 के तहत की गई है।पुलिस के अनुसार, TVS Solution Company के माध्यम से कथित रूप से पोंजी/पिरामिड योजना संचालित कर निवेशकों से लगभग ₹15 से ₹20 करोड़ की ठगी की गई। इस मामले में धनंजय शुक्ला, रजनी प्रजापति सहित चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम थाना और महुली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बैंक खातों, वित्तीय लेनदेन तथा डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच की। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आरोपियों की संपत्तियों का पता लगाकर कुर्की की कार्रवाई की गई।एसपी ने बताया कि सह-अभियुक्त विक्रांत प्रकाश सिंह की लगभग ₹4 करोड़ मूल्य की अन्य संपत्तियों की भी पहचान की गई है, जिनके संबंध में वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।पुलिस के अनुसार, साइबर अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा मामले की विवेचना के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर महुली पुलिस की अनूठी पहल* *पुलिस और जनता के बीच विश्वास, सम्मान और समन्वय ही सुरक्षित समाज की सबसे बड़ी शक्ति है।* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन एवं प्रेरणादायी अवसर पर *सामुदायिक पुलिसिंग* के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आर.पी. विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं प्रवीण राय, विवेक कुमार, शिवम विश्वकर्मा, कविता, अर्पिता मौर्या, आकांक्षा त्रिपाठी से संवाद स्थापित कर उनके उज्ज्वल भविष्य, नैतिक मूल्यों, अनुशासन, शिक्षा के महत्व तथा समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम द्वारा मेधावी विद्यार्थियों का फूल-माला पहनाकर एवं लड्डू खिलाकर सम्मान किया गया। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के श्रेष्ठ नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी, वैज्ञानिक, शिक्षक एवं राष्ट्रनिर्माता बनेंगे। यदि युवाओं के मन में अनुशासन, ईमानदारी, सेवा और राष्ट्रप्रेम के संस्कार विकसित होंगे तो समाज स्वतः सुरक्षित, सशक्त और समृद्ध बनेगा। संवाद के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, कानून के प्रति सम्मान तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के विषय में भी जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें यह संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में पुलिस सदैव उनकी मित्र एवं सहयोगी के रूप में उनके साथ खड़ी है। महुली पुलिस ने कहा कि आने वाले समय में पुलिस और जनता के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिससे नई पीढ़ी में कानून के प्रति सम्मान, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित हो सके। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने महुली पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रेरणादायी कार्यक्रम पुलिस और समाज के बीच की दूरी को कम करते हैं तथा युवाओं में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना का विकास करते हैं।
    3
    *गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर महुली पुलिस की अनूठी पहल*

*पुलिस और जनता के बीच विश्वास, सम्मान और समन्वय ही सुरक्षित समाज की सबसे बड़ी शक्ति है।*
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थानाध्यक्ष महुली  दुर्गेश पाण्डेय द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन एवं प्रेरणादायी अवसर पर *सामुदायिक पुलिसिंग* के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आर.पी. विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं प्रवीण राय, विवेक कुमार, शिवम विश्वकर्मा, कविता, अर्पिता मौर्या, आकांक्षा त्रिपाठी से संवाद स्थापित कर उनके उज्ज्वल भविष्य, नैतिक मूल्यों, अनुशासन, शिक्षा के महत्व तथा समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम द्वारा मेधावी विद्यार्थियों का फूल-माला पहनाकर एवं लड्डू खिलाकर सम्मान किया गया। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के श्रेष्ठ नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी, वैज्ञानिक, शिक्षक एवं राष्ट्रनिर्माता बनेंगे। यदि युवाओं के मन में अनुशासन, ईमानदारी, सेवा और राष्ट्रप्रेम के संस्कार विकसित होंगे तो समाज स्वतः सुरक्षित, सशक्त और समृद्ध बनेगा।
संवाद के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, कानून के प्रति सम्मान तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के विषय में भी जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें यह संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में पुलिस सदैव उनकी मित्र एवं सहयोगी के रूप में उनके साथ खड़ी है।
महुली पुलिस ने कहा कि आने वाले समय में पुलिस और जनता के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिससे नई पीढ़ी में कानून के प्रति सम्मान, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित हो सके।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने महुली पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रेरणादायी कार्यक्रम पुलिस और समाज के बीच की दूरी को कम करते हैं तथा युवाओं में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना का विकास करते हैं।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    11 hrs ago
  • ज़मीन के लिये भाई भाई ना लड़ो जमीन यही रह जाएगी लेकिन लड़ने वाले एक दिन चले जायेगे 🙏#help#police#motivation#social ज़मीन के लिये भाई भाई ना लड़ो जमीन यही रह जाएगी लेकिन लड़ने वाले एक दिन चले जायेगे 🙏#help#police#motivation#social
    1
    ज़मीन के लिये भाई भाई ना लड़ो जमीन यही रह जाएगी लेकिन लड़ने वाले एक दिन चले जायेगे 🙏#help#police#motivation#social
ज़मीन के लिये भाई भाई ना लड़ो जमीन यही रह जाएगी लेकिन लड़ने वाले एक दिन चले जायेगे 🙏#help#police#motivation#social
    user_Amit
    Amit
    Photographer घनघटा, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • स्ट्रेसफुल हैं GEN-Z की दोस्तियां: डिप्रेशन की ओर बढ़ रहे स्कूल-कॉलेज के बच्चे, स्ट्रेसफुल हैं GEN-Z की दोस्तियां: डिप्रेशन की ओर बढ़ रहे स्कूल-कॉलेज के बच्चे, गोरखपुर में बढ़ रही काउंसलिंग की जरूरत गोरखपुर। डिजिटल दौर में दोस्ती का तरीका तेजी से बदल रहा है। सोशल मीडिया, ऑनलाइन चैट, लगातार तुलना, पढ़ाई का दबाव और रिश्तों में अस्थिरता का असर अब स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देने लगा है। मनोचिकित्सकों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में ऐसे किशोरों और युवाओं की संख्या बढ़ी है जो तनाव, चिंता, अकेलेपन और अवसाद जैसी समस्याओं के कारण काउंसलिंग लेने पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आज की GEN-Z दोस्तियों में भावनात्मक जुड़ाव की जगह कई बार "ऑनलाइन वैलिडेशन" और "सोशल मीडिया इमेज" अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। दोस्ती टूटने, ग्रुप से अलग होने, साइबर बुलिंग, लगातार तुलना और लाइक्स-फॉलोअर्स की होड़ से कई बच्चे मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। यह तनाव समय रहते नियंत्रित न हो तो डिप्रेशन का रूप ले सकता है। गोरखपुर में मनोचिकित्सकों का कहना है कि उनके पास ऐसे कई छात्र पहुंच रहे हैं जिन्हें पढ़ाई में मन नहीं लगता, नींद कम आती है, चिड़चिड़ापन रहता है, आत्मविश्वास घट जाता है और वे खुद को अकेला महसूस करते हैं। कुछ मामलों में अभिभावकों को भी देर से पता चलता है कि बच्चा मानसिक तनाव से गुजर रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों में यदि लंबे समय तक उदासी, दोस्तों से दूरी, पढ़ाई में गिरावट, अत्यधिक मोबाइल का उपयोग, गुस्सा, बेचैनी या आत्मविश्वास में कमी जैसे लक्षण दिखाई दें तो इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर काउंसलिंग और परिवार का सहयोग मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मनोचिकित्सकों की सलाह है कि माता-पिता बच्चों से नियमित बातचीत करें, उनकी भावनाओं को समझें, पढ़ाई और करियर का अनावश्यक दबाव न बनाएं तथा सोशल मीडिया के उपयोग पर संतुलित निगरानी रखें। जरूरत पड़ने पर मनोवैज्ञानिक या मनोचिकित्सक से परामर्श लेने में संकोच नहीं करना चाहिए, क्योंकि समय पर उपचार और काउंसलिंग से अधिकांश बच्चे सामान्य जीवन में लौट सकते हैं।
    1
    स्ट्रेसफुल हैं GEN-Z की दोस्तियां: डिप्रेशन की ओर बढ़ रहे स्कूल-कॉलेज के बच्चे,
स्ट्रेसफुल हैं GEN-Z की दोस्तियां: डिप्रेशन की ओर बढ़ रहे स्कूल-कॉलेज के बच्चे, गोरखपुर में बढ़ रही काउंसलिंग की जरूरत
गोरखपुर। डिजिटल दौर में दोस्ती का तरीका तेजी से बदल रहा है। सोशल मीडिया, ऑनलाइन चैट, लगातार तुलना, पढ़ाई का दबाव और रिश्तों में अस्थिरता का असर अब स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देने लगा है। मनोचिकित्सकों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में ऐसे किशोरों और युवाओं की संख्या बढ़ी है जो तनाव, चिंता, अकेलेपन और अवसाद जैसी समस्याओं के कारण काउंसलिंग लेने पहुंच रहे हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि आज की GEN-Z दोस्तियों में भावनात्मक जुड़ाव की जगह कई बार "ऑनलाइन वैलिडेशन" और "सोशल मीडिया इमेज" अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। दोस्ती टूटने, ग्रुप से अलग होने, साइबर बुलिंग, लगातार तुलना और लाइक्स-फॉलोअर्स की होड़ से कई बच्चे मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। यह तनाव समय रहते नियंत्रित न हो तो डिप्रेशन का रूप ले सकता है।
गोरखपुर में मनोचिकित्सकों का कहना है कि उनके पास ऐसे कई छात्र पहुंच रहे हैं जिन्हें पढ़ाई में मन नहीं लगता, नींद कम आती है, चिड़चिड़ापन रहता है, आत्मविश्वास घट जाता है और वे खुद को अकेला महसूस करते हैं। कुछ मामलों में अभिभावकों को भी देर से पता चलता है कि बच्चा मानसिक तनाव से गुजर रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों में यदि लंबे समय तक उदासी, दोस्तों से दूरी, पढ़ाई में गिरावट, अत्यधिक मोबाइल का उपयोग, गुस्सा, बेचैनी या आत्मविश्वास में कमी जैसे लक्षण दिखाई दें तो इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर काउंसलिंग और परिवार का सहयोग मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
मनोचिकित्सकों की सलाह है कि माता-पिता बच्चों से नियमित बातचीत करें, उनकी भावनाओं को समझें, पढ़ाई और करियर का अनावश्यक दबाव न बनाएं तथा सोशल मीडिया के उपयोग पर संतुलित निगरानी रखें। जरूरत पड़ने पर मनोवैज्ञानिक या मनोचिकित्सक से परामर्श लेने में संकोच नहीं करना चाहिए, क्योंकि समय पर उपचार और काउंसलिंग से अधिकांश बच्चे सामान्य जीवन में लौट सकते हैं।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • डीएम कार्यालय में आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप, चार लोगों ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़का संतकबीरनगर के जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चार लोगों ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। आत्मदाह का प्रयास करने वालों में बलराम, संजू, गुप्ता और विवेक शामिल थे। पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर बड़ी अनहोनी होने से बचा लिया। घटना के दौरान डीएम कार्यालय परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बलराम ने आरोप लगाया कि वह फुटपाथ पर दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका कहना है कि बंटी ठाकुर आए दिन उनके साथ झगड़ा करता था, उन्हें धमकाता और लगातार परेशान करता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी के खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। बलराम के अनुसार, बार-बार शिकायत करने के बाद भी जब उन्हें न्याय नहीं मिला तो मजबूर होकर उन्होंने आत्मदाह जैसा कदम उठाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस और प्रशासन की सतर्कता से समय रहते उन्हें रोक लिया गया।
    1
    डीएम कार्यालय में आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप, चार लोगों ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़का

संतकबीरनगर के जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चार लोगों ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

आत्मदाह का प्रयास करने वालों में बलराम, संजू, गुप्ता और विवेक शामिल थे। पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर बड़ी अनहोनी होने से बचा लिया। घटना के दौरान डीएम कार्यालय परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

बलराम ने आरोप लगाया कि वह फुटपाथ पर दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका कहना है कि बंटी ठाकुर आए दिन उनके साथ झगड़ा करता था, उन्हें धमकाता और लगातार परेशान करता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी के खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की।

बलराम के अनुसार, बार-बार शिकायत करने के बाद भी जब उन्हें न्याय नहीं मिला तो मजबूर होकर उन्होंने आत्मदाह जैसा कदम उठाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस और प्रशासन की सतर्कता से समय रहते उन्हें रोक लिया गया।
    user_Vipin Rai Journalist
    Vipin Rai Journalist
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.