logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत डीघा बाईपास/जिलाधिकारी कार्यालय पर घटित घटना व कृत कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक, संतकबीरनगर द्वारा दी गई बाइट ।*

2 hrs ago
user_Ashwini Kumar Pandey
Ashwini Kumar Pandey
पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
2 hrs ago

*थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत डीघा बाईपास/जिलाधिकारी कार्यालय पर घटित घटना व कृत कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक, संतकबीरनगर द्वारा दी गई बाइट ।*

More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
  • *थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत डीघा बाईपास/जिलाधिकारी कार्यालय पर घटित घटना व कृत कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक, संतकबीरनगर द्वारा दी गई बाइट ।*
    1
    *थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत डीघा बाईपास/जिलाधिकारी कार्यालय पर घटित घटना व कृत कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक, संतकबीरनगर द्वारा दी गई  बाइट ।*
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    2 hrs ago
  • शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर कथित ठगी: संतकबीरनगर पुलिस ने ₹1 करोड़ की संपत्ति कुर्क संतकबीरनगर। शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह के विरुद्ध संतकबीरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ स्थित लगभग ₹1 करोड़ मूल्य की संपत्ति कुर्क की है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 107 के तहत की गई है।पुलिस के अनुसार, TVS Solution Company के माध्यम से कथित रूप से पोंजी/पिरामिड योजना संचालित कर निवेशकों से लगभग ₹15 से ₹20 करोड़ की ठगी की गई। इस मामले में धनंजय शुक्ला, रजनी प्रजापति सहित चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम थाना और महुली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बैंक खातों, वित्तीय लेनदेन तथा डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच की। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आरोपियों की संपत्तियों का पता लगाकर कुर्की की कार्रवाई की गई।एसपी ने बताया कि सह-अभियुक्त विक्रांत प्रकाश सिंह की लगभग ₹4 करोड़ मूल्य की अन्य संपत्तियों की भी पहचान की गई है, जिनके संबंध में वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।पुलिस के अनुसार, साइबर अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा मामले की विवेचना के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर कथित ठगी: संतकबीरनगर पुलिस ने ₹1 करोड़ की संपत्ति कुर्क
संतकबीरनगर। शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह के विरुद्ध संतकबीरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ स्थित लगभग ₹1 करोड़ मूल्य की संपत्ति कुर्क की है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 107 के तहत की गई है।पुलिस के अनुसार, TVS Solution Company के माध्यम से कथित रूप से पोंजी/पिरामिड योजना संचालित कर निवेशकों से लगभग ₹15 से ₹20 करोड़ की ठगी की गई। इस मामले में धनंजय शुक्ला, रजनी प्रजापति सहित चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम थाना और महुली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बैंक खातों, वित्तीय लेनदेन तथा डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच की। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आरोपियों की संपत्तियों का पता लगाकर कुर्की की कार्रवाई की गई।एसपी ने बताया कि सह-अभियुक्त विक्रांत प्रकाश सिंह की लगभग ₹4 करोड़ मूल्य की अन्य संपत्तियों की भी पहचान की गई है, जिनके संबंध में वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।पुलिस के अनुसार, साइबर अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा मामले की विवेचना के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा की पावन अवसर पर महंत नगादास बाबा को लोगों ने किया सम्मानित संत कबीर नगर जनपद के सतहरा ग्राम सभा अंतर्गत खजुरिया कुटी पर कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक *श्री राम उजागिर चौरसिया मास्टर साहब* के देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में सैकड़ो लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि महंत नागादास रहे उन्होंने कहा कि गुरु ही जीवन की दिशा दिखाते हैं। शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी हैं। आज के समय में गुरु-शिष्य परंपरा को जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है। इस मौके पर *पूर्व प्रधान शेषनाथ यादव, पवन दास, संतोष दास और बाबा प्रेम गिरी महाराज* भी उपस्थित रहे। सभी ने गुरु के महत्व पर अपने विचार रखे और युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी। ग्रामवासियों ने आश्रम में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और भजन-कीर्तन के साथ हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि गुरु पूर्णिमा हमें अपने शिक्षकों और मार्गदर्शकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देती है। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि गुरु ही जीवन की दिशा दिखाते हैं। शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी हैं। आज के समय में गुरु-शिष्य परंपरा को जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है। इस मौके पर *पूर्व प्रधान शेषनाथ यादव, पवन दास, संतोष दास और बाबा प्रेम गिरी महाराज* भी उपस्थित रहे। सभी ने गुरु के महत्व पर अपने विचार रखे और युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी। ग्रामवासियों ने आश्रम में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और भजन-कीर्तन के साथ हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि गुरु पूर्णिमा हमें अपने शिक्षकों और मार्गदर्शकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देती है।
    2
    गुरु पूर्णिमा की पावन अवसर पर महंत नगादास बाबा को लोगों ने किया सम्मानित
संत कबीर नगर जनपद के सतहरा ग्राम सभा अंतर्गत खजुरिया कुटी पर कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक *श्री राम उजागिर चौरसिया मास्टर साहब* के देखरेख में  कार्यक्रम संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में सैकड़ो  लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि महंत नागादास रहे उन्होंने कहा कि गुरु ही जीवन की दिशा दिखाते हैं। शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी हैं। आज के समय में गुरु-शिष्य परंपरा को जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है।
इस मौके पर *पूर्व प्रधान शेषनाथ यादव, पवन दास, संतोष दास और बाबा प्रेम गिरी महाराज* भी उपस्थित रहे। सभी ने गुरु के महत्व पर अपने विचार रखे और युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी।
ग्रामवासियों ने आश्रम में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और भजन-कीर्तन के साथ हुआ।
ग्रामीणों ने कहा कि गुरु पूर्णिमा हमें अपने शिक्षकों और मार्गदर्शकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देती है। विशिष्ट  अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि गुरु ही जीवन की दिशा दिखाते हैं। शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी हैं। आज के समय में गुरु-शिष्य परंपरा को जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है।
इस मौके पर *पूर्व प्रधान शेषनाथ यादव, पवन दास, संतोष दास और बाबा प्रेम गिरी महाराज* भी उपस्थित रहे। सभी ने गुरु के महत्व पर अपने विचार रखे और युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी।
ग्रामवासियों ने आश्रम में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और भजन-कीर्तन के साथ हुआ।
ग्रामीणों ने कहा कि गुरु पूर्णिमा हमें अपने शिक्षकों और मार्गदर्शकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देती है।
    user_S R Pandey
    S R Pandey
    उत्तर प्रदेश न्यूज़ ब्यूरो चीफ संत कबीर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    2 hrs ago
  • संकल्प यात्रा के दूसरे चरण में युवाओं से रूबरू हुए अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी संकल्प यात्रा के दूसरे चरण में युवाओं से रूबरू हुए अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी GHAGHASRA GORAKHPUR । समाजसेवी एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी ने बुधवार को अपनी 'संकल्प यात्रा – चले गांव की ओर' के दूसरे चरण के तहत सहजनवा विधानसभा क्षेत्र के गोविंदपुर, सहरी, नेवास, डुमरी, घघसरा और गाही गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और रोजगार, शिक्षा तथा विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश और देश का विकास तभी संभव है, जब शिक्षित युवा आगे बढ़ेंगे और उन्हें अपनी प्रतिभा के अनुरूप रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि आज भी कई युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। उनकी समस्याओं को समझकर समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा का उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर युवाओं, किसानों और आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना तथा उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि युवाओं के हितों की आवाज बुलंद करने के लिए उनकी यह यात्रा लगातार जारी रहेगी। यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं रखीं और समाजहित में इस पहल की सराहना की।
    1
    संकल्प यात्रा के दूसरे चरण में युवाओं से रूबरू हुए अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी
संकल्प यात्रा के दूसरे चरण में युवाओं से रूबरू हुए अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी
GHAGHASRA  GORAKHPUR । समाजसेवी एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी ने बुधवार को अपनी 'संकल्प यात्रा – चले गांव की ओर' के दूसरे चरण के तहत सहजनवा विधानसभा क्षेत्र के गोविंदपुर, सहरी, नेवास, डुमरी, घघसरा और गाही गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और रोजगार, शिक्षा तथा विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश और देश का विकास तभी संभव है, जब शिक्षित युवा आगे बढ़ेंगे और उन्हें अपनी प्रतिभा के अनुरूप रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि आज भी कई युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। उनकी समस्याओं को समझकर समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा का उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर युवाओं, किसानों और आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना तथा उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि युवाओं के हितों की आवाज बुलंद करने के लिए उनकी यह यात्रा लगातार जारी रहेगी। यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं रखीं और समाजहित में इस पहल की सराहना की।
    user_Dk Pandey
    Dk Pandey
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • समाजसेवी व सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी ने निकाली संकल्प यात्रा, युवाओं की समस्याएं सुनीं समाजसेवी व सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी ने निकाली संकल्प यात्रा, युवाओं की समस्याएं सुनीं गोरखपुर। सहजनवा विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवी एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी द्वारा संचालित "संकल्प यात्रा" के दूसरे चरण के तहत गांव-गांव पहुंचकर लोगों, विशेषकर युवाओं से संवाद किया जा रहा है। इस क्रम में उन्होंने गोविन्दपुर, सहरी, नेवास, डुमरी, घघसरा और गाही सहित कई गांवों का दौरा किया तथा स्थानीय युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना। यात्रा के दौरान प्रशांत त्रिपाठी ने युवाओं से शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश और देश का समग्र विकास तभी संभव है, जब शिक्षित और जागरूक युवा आगे बढ़कर समाज की मुख्यधारा में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अनेक युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, ऐसे युवाओं को उचित मार्गदर्शन और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह संकल्प यात्रा चलाई जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा का उद्देश्य केवल जनसंपर्क करना नहीं, बल्कि गांव-गांव जाकर लोगों की वास्तविक समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए सकारात्मक पहल करना है। इस दौरान उन्होंने लोगों से शिक्षा को प्राथमिकता देने, युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने तथा समाज के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि उनकी यह संकल्प यात्रा आगे भी लगातार जारी रहेगी और सहजनवा विधानसभा के प्रत्येक गांव तक पहुंचकर जनता से संवाद स्थापित किया जाएगा।
    1
    समाजसेवी व सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी ने निकाली संकल्प यात्रा, युवाओं की समस्याएं सुनीं
समाजसेवी व सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी ने निकाली संकल्प यात्रा, युवाओं की समस्याएं सुनीं
गोरखपुर। सहजनवा विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवी एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी द्वारा संचालित "संकल्प यात्रा" के दूसरे चरण के तहत गांव-गांव पहुंचकर लोगों, विशेषकर युवाओं से संवाद किया जा रहा है। इस क्रम में उन्होंने गोविन्दपुर, सहरी, नेवास, डुमरी, घघसरा और गाही सहित कई गांवों का दौरा किया तथा स्थानीय युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
यात्रा के दौरान प्रशांत त्रिपाठी ने युवाओं से शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश और देश का समग्र विकास तभी संभव है, जब शिक्षित और जागरूक युवा आगे बढ़कर समाज की मुख्यधारा में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अनेक युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, ऐसे युवाओं को उचित मार्गदर्शन और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह संकल्प यात्रा चलाई जा रही है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि वे युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा का उद्देश्य केवल जनसंपर्क करना नहीं, बल्कि गांव-गांव जाकर लोगों की वास्तविक समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए सकारात्मक पहल करना है।
इस दौरान उन्होंने लोगों से शिक्षा को प्राथमिकता देने, युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने तथा समाज के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि उनकी यह संकल्प यात्रा आगे भी लगातार जारी रहेगी और सहजनवा विधानसभा के प्रत्येक गांव तक पहुंचकर जनता से संवाद स्थापित किया जाएगा।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर महुली पुलिस की अनूठी पहल* *पुलिस और जनता के बीच विश्वास, सम्मान और समन्वय ही सुरक्षित समाज की सबसे बड़ी शक्ति है।* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन एवं प्रेरणादायी अवसर पर *सामुदायिक पुलिसिंग* के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आर.पी. विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं प्रवीण राय, विवेक कुमार, शिवम विश्वकर्मा, कविता, अर्पिता मौर्या, आकांक्षा त्रिपाठी से संवाद स्थापित कर उनके उज्ज्वल भविष्य, नैतिक मूल्यों, अनुशासन, शिक्षा के महत्व तथा समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम द्वारा मेधावी विद्यार्थियों का फूल-माला पहनाकर एवं लड्डू खिलाकर सम्मान किया गया। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के श्रेष्ठ नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी, वैज्ञानिक, शिक्षक एवं राष्ट्रनिर्माता बनेंगे। यदि युवाओं के मन में अनुशासन, ईमानदारी, सेवा और राष्ट्रप्रेम के संस्कार विकसित होंगे तो समाज स्वतः सुरक्षित, सशक्त और समृद्ध बनेगा। संवाद के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, कानून के प्रति सम्मान तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के विषय में भी जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें यह संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में पुलिस सदैव उनकी मित्र एवं सहयोगी के रूप में उनके साथ खड़ी है। महुली पुलिस ने कहा कि आने वाले समय में पुलिस और जनता के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिससे नई पीढ़ी में कानून के प्रति सम्मान, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित हो सके। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने महुली पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रेरणादायी कार्यक्रम पुलिस और समाज के बीच की दूरी को कम करते हैं तथा युवाओं में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना का विकास करते हैं।
    3
    *गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर महुली पुलिस की अनूठी पहल*

*पुलिस और जनता के बीच विश्वास, सम्मान और समन्वय ही सुरक्षित समाज की सबसे बड़ी शक्ति है।*
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थानाध्यक्ष महुली  दुर्गेश पाण्डेय द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन एवं प्रेरणादायी अवसर पर *सामुदायिक पुलिसिंग* के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आर.पी. विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं प्रवीण राय, विवेक कुमार, शिवम विश्वकर्मा, कविता, अर्पिता मौर्या, आकांक्षा त्रिपाठी से संवाद स्थापित कर उनके उज्ज्वल भविष्य, नैतिक मूल्यों, अनुशासन, शिक्षा के महत्व तथा समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम द्वारा मेधावी विद्यार्थियों का फूल-माला पहनाकर एवं लड्डू खिलाकर सम्मान किया गया। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के श्रेष्ठ नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी, वैज्ञानिक, शिक्षक एवं राष्ट्रनिर्माता बनेंगे। यदि युवाओं के मन में अनुशासन, ईमानदारी, सेवा और राष्ट्रप्रेम के संस्कार विकसित होंगे तो समाज स्वतः सुरक्षित, सशक्त और समृद्ध बनेगा।
संवाद के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, कानून के प्रति सम्मान तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के विषय में भी जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें यह संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में पुलिस सदैव उनकी मित्र एवं सहयोगी के रूप में उनके साथ खड़ी है।
महुली पुलिस ने कहा कि आने वाले समय में पुलिस और जनता के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिससे नई पीढ़ी में कानून के प्रति सम्मान, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित हो सके।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने महुली पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रेरणादायी कार्यक्रम पुलिस और समाज के बीच की दूरी को कम करते हैं तथा युवाओं में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना का विकास करते हैं।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    2 hrs ago
  • डीएम कार्यालय में आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप, चार लोगों ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़का संतकबीरनगर के जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चार लोगों ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। आत्मदाह का प्रयास करने वालों में बलराम, संजू, गुप्ता और विवेक शामिल थे। पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर बड़ी अनहोनी होने से बचा लिया। घटना के दौरान डीएम कार्यालय परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बलराम ने आरोप लगाया कि वह फुटपाथ पर दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका कहना है कि बंटी ठाकुर आए दिन उनके साथ झगड़ा करता था, उन्हें धमकाता और लगातार परेशान करता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी के खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। बलराम के अनुसार, बार-बार शिकायत करने के बाद भी जब उन्हें न्याय नहीं मिला तो मजबूर होकर उन्होंने आत्मदाह जैसा कदम उठाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस और प्रशासन की सतर्कता से समय रहते उन्हें रोक लिया गया।
    1
    डीएम कार्यालय में आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप, चार लोगों ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़का

संतकबीरनगर के जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चार लोगों ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

आत्मदाह का प्रयास करने वालों में बलराम, संजू, गुप्ता और विवेक शामिल थे। पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर बड़ी अनहोनी होने से बचा लिया। घटना के दौरान डीएम कार्यालय परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

बलराम ने आरोप लगाया कि वह फुटपाथ पर दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका कहना है कि बंटी ठाकुर आए दिन उनके साथ झगड़ा करता था, उन्हें धमकाता और लगातार परेशान करता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी के खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की।

बलराम के अनुसार, बार-बार शिकायत करने के बाद भी जब उन्हें न्याय नहीं मिला तो मजबूर होकर उन्होंने आत्मदाह जैसा कदम उठाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस और प्रशासन की सतर्कता से समय रहते उन्हें रोक लिया गया।
    user_Vipin Rai Journalist
    Vipin Rai Journalist
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.