Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिक्षा और समानता का संदेश, फुले जयंती पर जसनगर में कार्यक्रम जसनगर। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर जसनगर के माली समाज भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
रमेश सिंह
शिक्षा और समानता का संदेश, फुले जयंती पर जसनगर में कार्यक्रम जसनगर। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर जसनगर के माली समाज भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Kailash Fulwari1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी *ब्यावर बना प्रदेश में अग्रणी, 5 मॉडल ग्राम पंचायतों में हैंड्स-ऑन सत्र आयोजित* *विकसित राजस्थान की ओर बड़ा कदम—ब्यावर की 5 ग्राम पंचायतों में व्यावहारिक प्रशिक्षण* *ब्यावर जिले में 5 ग्राम पंचायतों में हैंड्स-ऑन सत्र आयोजित* *मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान के तहत 5 मॉडल ग्राम पंचायतों में हैंड्स-ऑन सत्र आयोजित* ब्यावर, 11 अप्रैल। मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा चयनित 5 मॉडल ग्राम पंचायतों—मोठी (बदनोर), खरवा (मसूदा), नरबदखेड़ा (जवाजा), कुशालपुरा (रायपुर) एवं गरनिया (जैतारण) में आज हैंड्स-ऑन गतिविधियों का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि इस प्रकार का नवाचार करने वाला ब्यावर जिला प्रदेश में पहला जिला बन गया है, जिससे अभियान के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को गति मिली है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री ब्रह्म लाल जाट और एसीईओ डॉ गोपाल लाल मीना लाल ने ग्राम पंचायत खरवा का निरीक्षण किया। एसीईओ ने जानकारी देते हुए बताया कि गतिविधि के दौरान ग्राम स्तर पर डेटा संकलन, डिजिटल मैपिंग, जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा मास्टर प्लान तैयार करने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया। जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना ने बताया कि ब्यावर जिला निर्धारित समय-सीमा से पूर्व ही प्रोएक्टिव मोड में कार्य करते हुए अभियान को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। प्रशासनिक टीम पूर्ण उत्साह के साथ अभियान को सफल बनाने में जुटी हुई है। इस अवसर पर उपखंड एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों व कार्मिकों की उपस्थिति में अभियान के विभिन्न घटकों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। हैंड्स-ऑन सत्र में सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अधिकारियों ने बताया कि मॉडल ग्राम पंचायतों में प्राप्त अनुभवों के आधार पर अन्य पंचायतों में भी अभियान को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। साथ ही ग्रामवासियों के सुझावों को प्राथमिकता देते हुए विकास योजनाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु समन्वय, पारदर्शिता एवं समयबद्ध कार्यवाही पर विशेष बल देते हुए सभी कार्मिकों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा इस पहल के माध्यम से गांवों के समग्र, सुनियोजित एवं समावेशी विकास की दिशा में ठोस एवं नवाचारपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि राजस्थान सरकार की यह महत्वाकांक्षी पहल 19 मार्च 2026 से 15 मई 2026 तक संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक गांवों एवं शहरी वार्डों का सुनियोजित और समावेशी विकास सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत स्थानीय आवश्यकताओं एवं आकांक्षाओं के अनुरूप डिजिटल मैपिंग के माध्यम से विकास का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत विकसित राजस्थान के सपने को साकार करने हेतु मास्टर प्लान को अल्पकालीन (2030), मध्यमकालीन (2035) एवं दीर्घकालीन (2047) लक्ष्यों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है।1
- थानाधिकारी सुरपालिया के फिजिंग आदेश को सक्षम प्राधिकारी दिल्ली द्वारा कन्फर्म किया गया उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना पांचू जिला बीकानेर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण है। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर नशा बेचकर प्राप्त आय से कस्बा नागौर में आलीशान मकान बना रखा था, जिस पर नागौर पुलिस ने किया कड़ा प्रहार । फिज किये गये आलीशान मकान की बाजार कीमत 01 करोड़ रूपये सेअधिक है। नशा बेचकर समाज को खोखला करने वालों के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी थाना सुरपालिया पुलिस टीम की रही शानदार कार्यवाही । *आपराधिक गतिविधि की जानकारी मोबाईल नम्बर 8784621201 पर Call and WhatsApp से साझा करें* नागौर (प्रदीप कुमार डागा)रोशन मीना जिला पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा ऑपरेशन संकल्प नशामुक्त नागौर के तहत आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नागौर एवं खेमाराम बिजारणिया उप अधीक्षक पुलिस वृत जायल के निकटतम सुपरविजन में सुमन थानाधिकारी पुलिस थाना सुरपालिया मय टीम द्वारा मेंडीकेटेड नशा मादक पदार्थ के विरूद्ध एवं मादक पदार्थों में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध तस्करी में संलिप्त अपराधियों द्वारा तस्करी के कमाई से अर्जित सम्पतियों के विरूद्ध ऑपरेशन संकल्प - नशामुक्त नागौर को लगातार चलाया जाकर कस्बा नागौर में स्थित अभियुक्त बहादुर सिंह उर्फ समीर एवं सिमरन के आलीशान मकान को फ्रिज किया गया। नशा बेचकर समाज को खोखला करने वालों के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी। पुलिस थाना सुरपालिया की यह पहली कार्यवाही है।3
- राजस्थान अजमेर जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फर्जी डॉक्टर बनकर बुजुर्ग को अभी का शिकार बनाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।1
- अजमेर प्राचीन यूनानी थेरेपी से ईलाज करने के नाम पर वृध्द से ठगी करने की घटना का कोतवाली थाना ने किया पर्दाफाश ईलाज के नाम पर ठगी कर रकम हडपने वाले संगठित गिरोह के फर्जी डॉक्टर सहित 03 आरोपी गिरफ्तार,अभय कमाण्ड सेंटर सहित शहर के व्यावसायिक व निजी भवनो पर लगे 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरो की फुटेज के आधार पर की आरोपियो की हुई पहचान,गिरफ्तारशुदा आरोपीगण के कब्जे से ईलाज में प्रयुक्त उपकरण व दवाईया हुई बरामद, ठगी कर हडपी गई रकम मे से 03 आरोपियों के कब्जे से पृथक पृथक कुल 33,800 रूपये की राशि बरामद,आरोपियो द्वारा ठगी करने मे प्रयोग मे लिये गये 06 एन्ड्रॉयड फोन, 06 की पैड मोबाईल सहित कुल 12 मोबाईल फोन व 09 सिम कार्ड जब्त,आरोपियो द्वारा वारदात के कम मे परिवहन प्रयोग में लिया गया वाहन 01 स्विफ्ट कार की जब्त,शहरी भीड भाड वाले ईलाको मे वाहनो पर रेडियम कोम टेप लगाने की आड मे आरोपी पात्र मरीजो की तलाश कर ईलाज के नाम पर करते है ठगी की वारदात,राजस्थान पुलिस प्राथमिकताओ तथा राजस्थान पुलिस मुख्यालय, जयपुर के निर्देशों की अनुपालना में राज्य में संगठित अपराधों के विरूध प्रभावी कार्यवाही तथा अपराधो की रोकथाम के कम मे महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेंज, अजमेर के निर्देशानुसार बलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत मन पुलिस अधीक्षक, जिला अजमेर के निर्देशन में गठित पुलिस थाना सदर कोतवाली अजमेर की विशेष टीम द्वारा ब्रहमपुरी ईलाके में निवासरत वृध्द से ईलाज के नाम पर ठगी कर रकम हडपने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश कर फर्जी डॉक्टर सहित 03 आरोपियो को किया गिरफ्तार,1
- अजमेर दरगाह में मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़: 5 लाख के 25 मोबाइल बरामद!1
- राजस्थान के नागौर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां ट्रैफिक पुलिस ने एक इलेक्ट्रिक वाहन (EV) का ही प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) नहीं होने पर चालान काट दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।1
- Post by Kailash Fulwari1
- राजस्थान अजमेर जिले में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने साइड में खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी जिसके कारण तीनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई।1