भाजपा नेताओं ने केंद्रीय बजट की सराहना की: जसवंतनगर के यलो गार्डन में चर्चा जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के यलो गार्डन परिसर में केंद्रीय बजट 2026-27 पर एक विधानसभा चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ़ अन्नू गुप्ता, विधानसभा पूर्व प्रत्याशी विवेक शाक्य, पूर्व सांसद प्रेम दास कठेरिया और राज बहादुर सिंह यादव थे। अपने संबोधन में इन नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 उत्तर प्रदेश के लिए विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता को नई ऊँचाई देने वाला है। उन्होंने इस बजट को राज्य को इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, कृषि और युवाओं को ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया। बजट में हाई-स्पीड रेल, रेल विस्तार, राष्ट्रीय राजमार्ग, एक्सप्रेसवे और उत्तर प्रदेश को लॉजिस्टिक हब बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, कृषि में एआई तकनीक, जीवन रक्षक दवाओं पर छूट, पर्यटन, रोजगार, युवा विकास और नई टेक्नोलॉजी पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है। नेताओं ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में देश विकसित भारत की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला मंत्री राज कमल यादव, शिवाकांत चौबे, प्रशांत राय, अजय बिंदु यादव, अभिषेक शुक्ला उर्फ़ राम जी, सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष और पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं ने केंद्रीय बजट की सराहना की: जसवंतनगर के यलो गार्डन में चर्चा जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के यलो गार्डन परिसर में केंद्रीय बजट 2026-27 पर एक विधानसभा चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ़ अन्नू गुप्ता, विधानसभा पूर्व प्रत्याशी विवेक शाक्य, पूर्व सांसद प्रेम दास कठेरिया और राज बहादुर सिंह यादव थे। अपने संबोधन में इन नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 उत्तर प्रदेश के लिए विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता को नई ऊँचाई देने वाला है। उन्होंने इस बजट को राज्य को इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, कृषि और युवाओं को ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया। बजट में हाई-स्पीड रेल, रेल विस्तार, राष्ट्रीय राजमार्ग, एक्सप्रेसवे और उत्तर प्रदेश को लॉजिस्टिक हब बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, कृषि में एआई तकनीक, जीवन रक्षक दवाओं पर छूट, पर्यटन, रोजगार, युवा विकास और नई टेक्नोलॉजी पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है। नेताओं ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में देश विकसित भारत की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला मंत्री राज कमल यादव, शिवाकांत चौबे, प्रशांत राय, अजय बिंदु यादव, अभिषेक शुक्ला उर्फ़ राम जी, सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष और पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी द्वारा मध्य प्रदेश में लाडली बहनों का चीरहरण जारी यह हैं बहरी में सिहावल विधायक आदरणीय विस्वामित्र पाठक जी के गुंडों द्वारा दिनदहाड़े महिला के साथ मारपीट की गई हेमा सिंह पति रघुवंश प्रताप सिंह निवासी भनवार बहरी बाजार संतोष पाठक जो सिहावल विधायक आदरणीय विस्वामित्र पाठक जी का करीबी है आज दिनांक 08/02/26 को सुबह 10 बजे महिला के ऊपर दबंग संतोष पाठक ने लाठी डंडे एवं लात घूंसे से मारपीट कर महिला के साथ अभद्रता करते हुए कपड़े फाड़ने की कोशिस की अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ ये है मोहन यादव जी की पुलिस और डबल इंजन का लाडली सम्मान1
- उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद के भरथना थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पड़ियापुर में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पत्नी अपनी नाबालिग बेटी को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय रणवीर सिंह यादव के रूप में हुई है, जो पेशे से ट्रक चालक था। सुबह करीब सात बजे पड़ोसी चाय पीने के लिए उसके घर पहुंचे तो दरवाजा खुला मिला। अंदर जाने पर बरामदे में रणवीर का खून से लथपथ शव पड़ा था। शरीर पर कुल्हाड़ी से किए गए कई वार के निशान थे। पास में खून से सनी कुल्हाड़ी और बिखरा हुआ घरेलू सामान मिला, जबकि पत्नी और बेटी मौके से गायब थीं। सूचना पर ASP ग्रामीण श्रीशचंद्र, थाना प्रभारी विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पत्नी के गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध थे। आशंका है कि इसी कारण हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।3
- *"राजधानी लखनऊ में अब पुलिस बूथ भी नहीं सुरक्षित बीते रात जला दिया गया ट्रैफिक पुलिस बूथ*" अटल बिहारी शर्मा -: लखनऊ में अराजक तत्वों की बात की जाये तो अराजकता फ़ैलाने वालों की कमी नहीं है। वहीं हम बात करें राजधानी लखनऊ में नशेड़ियों की तो नशा करने वालों की कमी नहीं है क्योंकि राजधानी लखनऊ में बड़ी आसानी से गांजा, स्मैक मिल जाता है हम सूत्रों की मानें तो राजधानी लखनऊ के कई ऐसे इलाके हैं जहां गांजा स्मैक खुलेआम मिल रहा है पर पुलिस जान कर अंजान बनी रहती है। सूत्र के अनुसार, आलमबाग, बाजार,नाका कोतवाली यानी की तीन थानों के बार्डर पर मवैया रेलवे क्रासिंग के आसपास महिला, पुरुष, नाबालिग बच्चे गांजा स्मैक बेचते नज़र आ जायेंगे यहां भारी मात्रा में गांजा की खपत होती है। सूत्र सआदत गंज, ठाकुर गंज,ताल कटोरा चारबाग डालीगंज पुल के आस-पास तथा चौक कोतवाली क्षेत्र में भी गांजा स्मैक चोरी छिपे की जाती है। जिससे नशेड़ियों का जमावड़ा लगता है आपस में मारपीट लड़ाई झगडे तो करते ही हैं साथ ही छिनौती चोरी जैसे घटनाओं का भी अंजाम देते रहते हैं। पर इन पर पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाही बहुत कम करते देखा जाता है जिससे इनके हौसले बुलंद होते हैं। आम आदमी इनकी वीडियो बनाने की य इनसे सवाल करने की हिम्मत नहीं कर पाते। अब नशेड़ियों का इतना मन बढ़ गया है कि पुलिस बूथ में आग लगाने से भी नहीं डरते। तभी तो चौक कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस बूथ में आग लगा कर लखनऊ चौक पुलिस पर सवाल खड़ा कर दिए। गनिमत ये है की पुलिस बूथ ट्रैफिक पुलिस की है यदि चौकी होती तो तमाम फाइल तमाम सूबूत भी जल कर राख हो गए होते। वैसे उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री बाबा आदित्यनाथ योगी महराज जी पुलिस पर भरोसा करते हैं पुलिस की तरफदारी भी करते हैं अभी हाल ही में एक भाषण में बोले थे पुलिस पर कोई गोली चलायेगा तो पुलिस देखेगी क्या यानी गोली का बदला गोली। पर सवाल ये भी है कि अराजक तत्वों द्वारा पुलिस बूथ फूंका गया है क्या पुलिस आग के बदले आग लगायेगी य फिर सी सी टीवी खंगाल कर आग लगाने वालों को चिन्हित करके कार्यवाही करेगी। साथ ही नशे के सौदागरों को भी कार्यवाही करके सलाखों के पीछे भेज कर नशेड़ियों पर अंकुश लगा पायेगी।2
- सिरसागंज के ग्राम लडुपुरा के समीप रविवार रात साइकिल और मोपेड की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मोपेड सवार एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, सिरसागंज निवासी सर्वेश अपनी पत्नी रूबी और पुत्री प्राची के साथ मोपेड से जा रहे थे, तभी लडुपुरा के पास साइकिल से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। स्थानीय निवासी अजीत व अन्य राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल सिरसागंज सरकारी अस्पताल पहुँचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सर्वेश की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल फिरोजाबाद रेफर कर दिया है, जबकि पत्नी और पुत्री का उपचार स्थानीय स्तर पर जारी है। सूचना पाकर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुँच गए।1
- भिण्ड के नुनहाटा गांव में होने जा रही है संगीतमय भागवत इसी को लेकर आज साधू महात्माऔ को सौंपा गया नारियल1
- उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से HDFC बैंक की एक महिला कर्मचारी का वीडियो वायरल हो रहा है। बैंक की महिला कर्मचारी कस्टमर से गाली-गलौज में बात कर रही है। साथ ही रौब दिखाकर कहती है कि मैं ठाकुर हूं... और कस्टमर को मारने को भी दौड़ती है। हालांकि, लोग उसे पकड़ लेते हैं। #BankEmployee #Kanpur #UP #indian #Kanpur #ViralVideo #BankEmployee #ABPNews Rajesh Shakya आप नेता1
- Post by RAVI KUMAR1
- सिरसागंज के कौरारा गांव के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार सिरसाखास निवासी रामनरेश पुत्र होरीलाल घायल हो गया। बताया गया रामनरेश भागवत के भंडारे से वापस लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। सूचना पर पहुँची 108 एम्बुलेंस ने घायल को तत्काल सिरसागंज सीएचसी भर्ती कराया। यहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घायल के भाई विष्णु ने बताया कि हादसा अचानक ऑटो पलटने के कारण हुआ।1
- थाना क्षेत्र के गांव रैपुरा समान निवासी सोमवती पत्नी सर्वेश कुमार पाल ने तहरीर दी कि उनके गांव का हिमांशु पुत्र धर्मपाल उनकी बेटी प्रिया उर्फ कोमल को परेशान करता था। 12 जून 2025 को हिमांशु ने जब उनकी बेटी को परेशान किया और छेड़छाड़ की तो उन्होंने उसके परिजनों से शिकायत की। इसके बाद उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना के बाद गांव में पंचायत हो गई और दोनों पक्षों ने एक दूसरे के यहां आना जाना बंद कर दिया। काफी दिनों तक हालात सामान्य रहे परंतु कुछ दिनों से हिमांशु सचिन कमलकांत पुत्रगढ़ धर्मपाल धीरज पुत्र अजब सिंह बंटू पुत्र रामदुलारे और सुशीला देवी पत्नी धर्मपाल जो कि उनसे रंजिश मानते चले आ रहे हैं, 7 फरवरी को सभी लोग अपने घर की छत पर तथा दरवाजे पर आकर उन्हें और उनके परिवार का नाम लेकर गाली गलौज करने लगे। वह अपने परिवार के साथ घर से बाहर आए और उन लोगों से गाली देने से मना किया। सभी लोग लाठी डंडा लेकर आए और उन्हें उनके पति बहन व उनके लड़के मनजीत को जमकर गालियां दी और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उनका कहना है कि उक्त लोगों से उन्हें उनके परिवार को जान और माल का खतरा है।पुलिस ने सोमवार दोपहर 12 बजे सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1