Shuru
Apke Nagar Ki App…
अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, युवक घायल,Chc सिरसागंज से जिला अस्पताल रेफर सिरसागंज के कौरारा गांव के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार सिरसाखास निवासी रामनरेश पुत्र होरीलाल घायल हो गया। बताया गया रामनरेश भागवत के भंडारे से वापस लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। सूचना पर पहुँची 108 एम्बुलेंस ने घायल को तत्काल सिरसागंज सीएचसी भर्ती कराया। यहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घायल के भाई विष्णु ने बताया कि हादसा अचानक ऑटो पलटने के कारण हुआ।
Thakur Aditya pratap singh
अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, युवक घायल,Chc सिरसागंज से जिला अस्पताल रेफर सिरसागंज के कौरारा गांव के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार सिरसाखास निवासी रामनरेश पुत्र होरीलाल घायल हो गया। बताया गया रामनरेश भागवत के भंडारे से वापस लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। सूचना पर पहुँची 108 एम्बुलेंस ने घायल को तत्काल सिरसागंज सीएचसी भर्ती कराया। यहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घायल के भाई विष्णु ने बताया कि हादसा अचानक ऑटो पलटने के कारण हुआ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बुलेट बाइक और लोडर टिररी में हुई टक्कर मे बुलेट सवार दो लोग हुए घायल बाइक सवार घायलों का नाम नेत्रपाल सिंह पुत्र गंगा सिंह और राजेश कुमार पुत्र नेपाल सिंह निवासी सेजनी बताया गया। घायलों को इलाज के लिए सिरसागंज सरकारी अस्पताल लेकर आया गया। सूचना पाकर घायल के परिजन अस्पताल पहुंचे।1
- Post by Anish Yadav1
- जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के यलो गार्डन परिसर में केंद्रीय बजट 2026-27 पर एक विधानसभा चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ़ अन्नू गुप्ता, विधानसभा पूर्व प्रत्याशी विवेक शाक्य, पूर्व सांसद प्रेम दास कठेरिया और राज बहादुर सिंह यादव थे। अपने संबोधन में इन नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 उत्तर प्रदेश के लिए विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता को नई ऊँचाई देने वाला है। उन्होंने इस बजट को राज्य को इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, कृषि और युवाओं को ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया। बजट में हाई-स्पीड रेल, रेल विस्तार, राष्ट्रीय राजमार्ग, एक्सप्रेसवे और उत्तर प्रदेश को लॉजिस्टिक हब बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, कृषि में एआई तकनीक, जीवन रक्षक दवाओं पर छूट, पर्यटन, रोजगार, युवा विकास और नई टेक्नोलॉजी पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है। नेताओं ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में देश विकसित भारत की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला मंत्री राज कमल यादव, शिवाकांत चौबे, प्रशांत राय, अजय बिंदु यादव, अभिषेक शुक्ला उर्फ़ राम जी, सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष और पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- जसवंतनगर में केंद्रीय बजट पर विधानसभा चौपाल आयोजित, विकासोन्मुख बताया बजट.. जसवंतनगर/इटावा। जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के यलो गार्डन परिसर में केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर विधानसभा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ अन्नू गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। वहीं विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विवेक शाक्य, पूर्व सांसद प्रेम दास कठेरिया तथा राज बहादुर सिंह यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। चौपाल को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 उत्तर प्रदेश को विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश को इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, कृषि और युवाओं के लिए ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। नेताओं ने बताया कि बजट में हाई-स्पीड रेल, रेल विस्तार, राष्ट्रीय राजमार्ग, एक्सप्रेसवे तथा उत्तर प्रदेश को लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया है। इसके साथ ही कृषि क्षेत्र में एआई तकनीक के उपयोग, जीवन रक्षक दवाओं पर छूट, पर्यटन, रोजगार सृजन, युवा विकास और नई तकनीकों को बढ़ावा देने की भी महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विकसित भारत की ओर तेजी से अग्रसर है और केंद्रीय बजट इसी लक्ष्य को साकार करने का मजबूत आधार है। कार्यक्रम में जिला मंत्री राज कमल यादव, शिवाकांत चौबे, प्रशांत राय, अजय बिंदु यादव, अभिषेक शुक्ला उर्फ राम जी सहित सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट -सुशील कान्त चौधरी1
- फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लगन-टिका कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे एक ग्राम प्रधान को उनके ही भतीजे ने गोली मारकर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश कारण है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी डॉक्टर की लापरवाही से जच्चा और बच्चा दोनों की हुई मौत आपको बताते चले थाना कोतवाली क्षेत्र में एक डॉक्टर की कथित लापरवाही ने घर की खुशियां उजाड़ दीं एक निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई मैनपुरी शहर के बिछिया रोड निवासी एक परिवार के लिए खुशियों का दिन मातम में बदल गया। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत 'ज्योतिका आरोग्य धाम' अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ की घोर लापरवाही के कारण एक नवजात शिशु और उसकी मां की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इलाज में लापरवाही पीड़ित देवेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी अंबिका सिंह को 8 फरवरी 2026 की शाम डिलीवरी के लिए डॉ. पूनम पाठक के पास भर्ती कराया था। रात 1:32 बजे बेटे का जन्म हुआ, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने सच्चाई छिपाई। अस्पताल का गैर-जिम्मेदाराना रवैया जब पति ने अपने बच्चे को देखा तो वह मृत अवस्था में था और पत्नी की हालत अत्यंत नाजुक (मरणासन्न) थी। पूछने पर अस्पताल प्रबंधन ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और आनन-फानन में जिला अस्पताल रेफर कर दिया सैफई में मृत घोषित जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाने पर डॉक्टरों ने अंबिका सिंह को मृत घोषित कर दिया और बताया कि उनकी मृत्यु काफी समय पहले ही हो चुकी थी। वाइट,, मृतका के पति की मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट1
- Post by Crime news1
- सिरसागंज के ग्राम लडुपुरा के समीप रविवार रात साइकिल और मोपेड की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मोपेड सवार एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, सिरसागंज निवासी सर्वेश अपनी पत्नी रूबी और पुत्री प्राची के साथ मोपेड से जा रहे थे, तभी लडुपुरा के पास साइकिल से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। स्थानीय निवासी अजीत व अन्य राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल सिरसागंज सरकारी अस्पताल पहुँचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सर्वेश की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल फिरोजाबाद रेफर कर दिया है, जबकि पत्नी और पुत्री का उपचार स्थानीय स्तर पर जारी है। सूचना पाकर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुँच गए।1