logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जसवंतनगर में केंद्रीय बजट पर विधानसभा चौपाल आयोजित, विकासोन्मुख बताया बजट.. जसवंतनगर/इटावा। जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के यलो गार्डन परिसर में केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर विधानसभा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ अन्नू गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। वहीं विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विवेक शाक्य, पूर्व सांसद प्रेम दास कठेरिया तथा राज बहादुर सिंह यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। चौपाल को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 उत्तर प्रदेश को विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश को इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, कृषि और युवाओं के लिए ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। नेताओं ने बताया कि बजट में हाई-स्पीड रेल, रेल विस्तार, राष्ट्रीय राजमार्ग, एक्सप्रेसवे तथा उत्तर प्रदेश को लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया है। इसके साथ ही कृषि क्षेत्र में एआई तकनीक के उपयोग, जीवन रक्षक दवाओं पर छूट, पर्यटन, रोजगार सृजन, युवा विकास और नई तकनीकों को बढ़ावा देने की भी महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विकसित भारत की ओर तेजी से अग्रसर है और केंद्रीय बजट इसी लक्ष्य को साकार करने का मजबूत आधार है। कार्यक्रम में जिला मंत्री राज कमल यादव, शिवाकांत चौबे, प्रशांत राय, अजय बिंदु यादव, अभिषेक शुक्ला उर्फ राम जी सहित सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट -सुशील कान्त चौधरी

2 hrs ago
user_रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
Local News Reporter जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

जसवंतनगर में केंद्रीय बजट पर विधानसभा चौपाल आयोजित, विकासोन्मुख बताया बजट.. जसवंतनगर/इटावा। जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के यलो गार्डन परिसर में केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर विधानसभा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ अन्नू गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। वहीं विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विवेक शाक्य, पूर्व सांसद प्रेम दास कठेरिया तथा राज बहादुर सिंह यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। चौपाल को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 उत्तर प्रदेश को विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश को इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, कृषि और युवाओं के लिए ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। नेताओं ने बताया कि बजट में हाई-स्पीड रेल, रेल विस्तार, राष्ट्रीय राजमार्ग, एक्सप्रेसवे तथा उत्तर प्रदेश को लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया है। इसके साथ ही कृषि क्षेत्र में एआई तकनीक के उपयोग, जीवन रक्षक दवाओं पर छूट, पर्यटन, रोजगार सृजन, युवा विकास और नई तकनीकों को बढ़ावा देने की भी महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विकसित भारत की ओर तेजी से अग्रसर है और केंद्रीय बजट इसी लक्ष्य को साकार करने का मजबूत आधार है। कार्यक्रम में जिला मंत्री राज कमल यादव, शिवाकांत चौबे, प्रशांत राय, अजय बिंदु यादव, अभिषेक शुक्ला उर्फ राम जी सहित सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट -सुशील कान्त चौधरी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जसवंतनगर में केंद्रीय बजट पर विधानसभा चौपाल आयोजित, विकासोन्मुख बताया बजट.. जसवंतनगर/इटावा। जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के यलो गार्डन परिसर में केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर विधानसभा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ अन्नू गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। वहीं विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विवेक शाक्य, पूर्व सांसद प्रेम दास कठेरिया तथा राज बहादुर सिंह यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। चौपाल को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 उत्तर प्रदेश को विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश को इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, कृषि और युवाओं के लिए ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। नेताओं ने बताया कि बजट में हाई-स्पीड रेल, रेल विस्तार, राष्ट्रीय राजमार्ग, एक्सप्रेसवे तथा उत्तर प्रदेश को लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया है। इसके साथ ही कृषि क्षेत्र में एआई तकनीक के उपयोग, जीवन रक्षक दवाओं पर छूट, पर्यटन, रोजगार सृजन, युवा विकास और नई तकनीकों को बढ़ावा देने की भी महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विकसित भारत की ओर तेजी से अग्रसर है और केंद्रीय बजट इसी लक्ष्य को साकार करने का मजबूत आधार है। कार्यक्रम में जिला मंत्री राज कमल यादव, शिवाकांत चौबे, प्रशांत राय, अजय बिंदु यादव, अभिषेक शुक्ला उर्फ राम जी सहित सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट -सुशील कान्त चौधरी
    1
    जसवंतनगर में केंद्रीय बजट पर विधानसभा चौपाल आयोजित, विकासोन्मुख बताया बजट..
जसवंतनगर/इटावा। जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के यलो गार्डन परिसर में केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर विधानसभा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ अन्नू गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। वहीं विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विवेक शाक्य, पूर्व सांसद प्रेम दास कठेरिया तथा राज बहादुर सिंह यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
चौपाल को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 उत्तर प्रदेश को विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश को इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, कृषि और युवाओं के लिए ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।
नेताओं ने बताया कि बजट में हाई-स्पीड रेल, रेल विस्तार, राष्ट्रीय राजमार्ग, एक्सप्रेसवे तथा उत्तर प्रदेश को लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया है। इसके साथ ही कृषि क्षेत्र में एआई तकनीक के उपयोग, जीवन रक्षक दवाओं पर छूट, पर्यटन, रोजगार सृजन, युवा विकास और नई तकनीकों को बढ़ावा देने की भी महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विकसित भारत की ओर तेजी से अग्रसर है और केंद्रीय बजट इसी लक्ष्य को साकार करने का मजबूत आधार है।
कार्यक्रम में जिला मंत्री राज कमल यादव, शिवाकांत चौबे, प्रशांत राय, अजय बिंदु यादव, अभिषेक शुक्ला उर्फ राम जी सहित सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट -सुशील कान्त चौधरी
    user_रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
    रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
    Local News Reporter जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रधानमंत्री Narendra Modi ने #ParikshaPeCharcha के दूसरे एपिसोड में छात्रों से बातचीत करते हुए अनुशासन के महत्व पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि अनुशासन के बिना, चाहे कितनी भी प्रेरणा क्यों न हो, वह बोझ और निराशा का कारण बन सकती है #ExamWarriors Ministry of Education
    1
    प्रधानमंत्री Narendra Modi ने #ParikshaPeCharcha के दूसरे एपिसोड में छात्रों से बातचीत करते हुए अनुशासन के महत्व पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि अनुशासन के बिना, चाहे कितनी भी प्रेरणा क्यों न हो, वह बोझ और निराशा का कारण बन सकती है
#ExamWarriors Ministry of Education
    user_RAVI KUMAR
    RAVI KUMAR
    Media company इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अखिलेश यादव 2027 की कर रहे jam kar taiyari noida ko mante the mlanhus तैयारिया#up#questionsnews#bjp#millionviews#akhileshyadav#viralreels#news
    1
    अखिलेश यादव 2027 की कर रहे jam kar taiyari
noida ko mante the mlanhus तैयारिया#up#questionsnews#bjp#millionviews#akhileshyadav#viralreels#news
    user_PK Crime Story
    PK Crime Story
    Media company इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • इटावा जिले में तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। साइकिल सवार 8 वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिसके बाद बच्चा चलती कार के बोनट में फंस गया और करीब आधा किलोमीटर तक घसीटता चला गया। इस भीषण हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह घटना बसरेहर थाना क्षेत्र से गुजरने वाले बरेली हाईवे मार्ग पर अमृतपुर मंदिर के पास हुई। अमृतपुर गांव निवासी अवनीश कुमार का 8 वर्षीय पुत्र रितिक साइकिल से खेतों की ओर से घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद बच्चा कार के बोनट में फंस गया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय रफ्तार और बढ़ा दी। करीब आधा किलोमीटर आगे जाकर कार के लहराने पर बच्चा सड़क पर गिरा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया। आरोपी चालक घटना के बाद कार सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर इटावा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इटावा-बरेली रोड पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन आवादी क्षेत्र में वाहन चालकों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है।
    3
    इटावा जिले में तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। साइकिल सवार 8 वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिसके बाद बच्चा चलती कार के बोनट में फंस गया और करीब आधा किलोमीटर तक घसीटता चला गया। इस भीषण हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार यह घटना बसरेहर थाना क्षेत्र से गुजरने वाले बरेली हाईवे मार्ग पर अमृतपुर मंदिर के पास हुई। अमृतपुर गांव निवासी अवनीश कुमार का 8 वर्षीय पुत्र रितिक साइकिल से खेतों की ओर से घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद बच्चा कार के बोनट में फंस गया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय रफ्तार और बढ़ा दी।
करीब आधा किलोमीटर आगे जाकर कार के लहराने पर बच्चा सड़क पर गिरा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया। आरोपी चालक घटना के बाद कार सहित मौके से फरार हो गया।
सूचना पर इटावा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इटावा-बरेली रोड पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन आवादी क्षेत्र में वाहन चालकों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है।
    user_Ashraf Ansari
    Ashraf Ansari
    Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • औरैया: एक बार फ़िर औरैया पुलिस ने दिखाई दरियादिली।अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी कार के भीतर से सही सलामत निकाले लोग। छोटे बच्चों समेत महिला को सकुशल निकाला बाहर। एसपी आवास में मीडिया सेल हेतु तैनात पुलिस कर्मी विष्णु ने ड्यूटी जाते वक्त आस पास के लोगों को एकत्र कर की मदद।
    1
    औरैया: एक बार फ़िर औरैया पुलिस ने दिखाई दरियादिली।अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी कार के भीतर से सही सलामत निकाले लोग। छोटे बच्चों समेत महिला को सकुशल निकाला बाहर। एसपी आवास में मीडिया सेल हेतु तैनात पुलिस कर्मी विष्णु ने ड्यूटी जाते वक्त आस पास के लोगों को एकत्र कर की मदद।
    user_नव भारत संवाद
    नव भारत संवाद
    पत्रकार Etawah, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • बुलेट बाइक और लोडर टिररी में हुई टक्कर मे बुलेट सवार दो लोग हुए घायल बाइक सवार घायलों का नाम नेत्रपाल सिंह पुत्र गंगा सिंह और राजेश कुमार पुत्र नेपाल सिंह निवासी सेजनी बताया गया। घायलों को इलाज के लिए सिरसागंज सरकारी अस्पताल लेकर आया गया। सूचना पाकर घायल के परिजन अस्पताल पहुंचे।
    1
    बुलेट बाइक और लोडर टिररी में हुई टक्कर मे बुलेट सवार दो लोग हुए घायल बाइक सवार घायलों का नाम नेत्रपाल सिंह पुत्र गंगा सिंह और राजेश कुमार पुत्र नेपाल सिंह निवासी सेजनी बताया गया। घायलों को इलाज के लिए सिरसागंज सरकारी अस्पताल लेकर आया गया। सूचना पाकर घायल के परिजन अस्पताल पहुंचे।
    user_Thakur Aditya pratap singh
    Thakur Aditya pratap singh
    पत्रकार सिरसागंज, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • थाना क्षेत्र के गांव रैपुरा समान निवासी सोमवती पत्नी सर्वेश कुमार पाल ने तहरीर दी कि उनके गांव का हिमांशु पुत्र धर्मपाल उनकी बेटी प्रिया उर्फ कोमल को परेशान करता था। 12 जून 2025 को हिमांशु ने जब उनकी बेटी को परेशान किया और छेड़छाड़ की तो उन्होंने उसके परिजनों से शिकायत की। इसके बाद उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना के बाद गांव में पंचायत हो गई और दोनों पक्षों ने एक दूसरे के यहां आना जाना बंद कर दिया। काफी दिनों तक हालात सामान्य रहे परंतु कुछ दिनों से हिमांशु सचिन कमलकांत पुत्रगढ़ धर्मपाल धीरज पुत्र अजब सिंह बंटू पुत्र रामदुलारे और सुशीला देवी पत्नी धर्मपाल जो कि उनसे रंजिश मानते चले आ रहे हैं, 7 फरवरी को सभी लोग अपने घर की छत पर तथा दरवाजे पर आकर उन्हें और उनके परिवार का नाम लेकर गाली गलौज करने लगे। वह अपने परिवार के साथ घर से बाहर आए और उन लोगों से गाली देने से मना किया। सभी लोग लाठी डंडा लेकर आए और उन्हें उनके पति बहन व उनके लड़के मनजीत को जमकर गालियां दी और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उनका कहना है कि उक्त लोगों से उन्हें उनके परिवार को जान और माल का खतरा है।पुलिस ने सोमवार दोपहर 12 बजे सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    थाना क्षेत्र के गांव रैपुरा समान निवासी सोमवती पत्नी सर्वेश कुमार पाल ने तहरीर दी कि उनके गांव का हिमांशु पुत्र धर्मपाल उनकी बेटी प्रिया उर्फ कोमल को परेशान करता था। 12 जून 2025 को हिमांशु ने जब उनकी बेटी को परेशान किया और छेड़छाड़ की तो उन्होंने  उसके परिजनों से शिकायत की। इसके बाद उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना के बाद गांव में पंचायत हो गई और दोनों पक्षों ने एक दूसरे के यहां आना जाना बंद कर दिया। काफी दिनों तक हालात सामान्य रहे परंतु कुछ दिनों से हिमांशु सचिन कमलकांत पुत्रगढ़ धर्मपाल धीरज पुत्र अजब सिंह बंटू पुत्र रामदुलारे और सुशीला देवी पत्नी धर्मपाल जो कि उनसे रंजिश मानते चले आ रहे हैं, 7 फरवरी को सभी लोग अपने घर की छत पर तथा दरवाजे पर आकर उन्हें और उनके परिवार का नाम लेकर गाली गलौज करने लगे। वह अपने परिवार के साथ घर से बाहर आए और उन लोगों से गाली देने से मना किया। सभी लोग लाठी डंडा लेकर आए और उन्हें उनके पति बहन व  उनके लड़के मनजीत को जमकर गालियां दी और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उनका कहना है कि उक्त लोगों से उन्हें उनके परिवार को जान और माल का खतरा है।पुलिस ने सोमवार दोपहर 12 बजे सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Rachit pandey journalist
    Rachit pandey journalist
    Media company किशनी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
  • न.नरिया में विशाल जवाबी फाग, विजयी टीम को मिला सम्मान। जसवंतनगर/इटावा। नगला नरिया में विशाल जवाबी फाग गायन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ, जिसमें क्षेत्र के कई गांवों से आई फाग गायन टीमों ने भाग लेकर लोक संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरी। फाग गायन प्रतियोगिता के दौरान दोनों टीमों के बीच जोरदार जवाबी गायन हुआ। पारंपरिक लोकगीतों, हास्य-व्यंग्य और तात्कालिक तुकबंदी से सजे फाग ने श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। कार्यक्रम को देखने व सुनने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और देर तक तालियों की गूंज सुनाई देती रही। संयोजक सहदेव व अन्य आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में विजयी टीम को पुरस्कार प्रदान किया गया, साथ ही दोनों टीमों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण लोक संस्कृति को संरक्षित करना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना रहा। प्रतियोगिता में एक टीम मदनपुरा गांव से रही, जिसमें सियाराम, सुरेंद्र बाबू, रामस्वरूप, जितेंद्र बाबू, बनासुर, सुखवीर और नर्वेश शामिल रहे। वहीं दूसरी प्रतिद्वंदी टीम में रामनरेश नगला पंछी, प्रमोद नगला बिचू, क्राफ्ट सरसीनवर, टुकभान सिंह किशनी और बृजभूषण मैनपुरी ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर ग्रामीणों ने आयोजकों की सराहना की और भविष्य में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों को नियमित रूप से कराने की मांग की। रिपोर्ट -सुशील कान्त चौधरी
    1
    न.नरिया में विशाल जवाबी फाग, विजयी टीम को मिला सम्मान।
जसवंतनगर/इटावा। नगला नरिया में विशाल जवाबी फाग गायन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ, जिसमें क्षेत्र के कई गांवों से आई फाग गायन टीमों ने भाग लेकर लोक संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरी।
फाग गायन प्रतियोगिता के दौरान दोनों टीमों के बीच जोरदार जवाबी गायन हुआ। पारंपरिक लोकगीतों, हास्य-व्यंग्य और तात्कालिक तुकबंदी से सजे फाग ने श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। कार्यक्रम को देखने व सुनने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और देर तक तालियों की गूंज सुनाई देती रही।
संयोजक सहदेव व अन्य आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में विजयी टीम को पुरस्कार प्रदान किया गया, साथ ही दोनों टीमों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण लोक संस्कृति को संरक्षित करना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना रहा।
प्रतियोगिता में एक टीम मदनपुरा गांव से रही, जिसमें सियाराम, सुरेंद्र बाबू, रामस्वरूप, जितेंद्र बाबू, बनासुर, सुखवीर और नर्वेश शामिल रहे। वहीं दूसरी प्रतिद्वंदी टीम में रामनरेश नगला पंछी, प्रमोद नगला बिचू, क्राफ्ट सरसीनवर, टुकभान सिंह किशनी और बृजभूषण मैनपुरी ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर ग्रामीणों ने आयोजकों की सराहना की और भविष्य में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों को नियमित रूप से कराने की मांग की। 
रिपोर्ट -सुशील कान्त चौधरी
    user_रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
    रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
    Local News Reporter जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.