Shuru
Apke Nagar Ki App…
बुलेट बाइक और लोडर टिररी में हुई टक्कर बुलेट बाइक और लोडर टिररी में हुई टक्कर मे बुलेट सवार दो लोग हुए घायल बाइक सवार घायलों का नाम नेत्रपाल सिंह पुत्र गंगा सिंह और राजेश कुमार पुत्र नेपाल सिंह निवासी सेजनी बताया गया। घायलों को इलाज के लिए सिरसागंज सरकारी अस्पताल लेकर आया गया। सूचना पाकर घायल के परिजन अस्पताल पहुंचे।
Thakur Aditya pratap singh
बुलेट बाइक और लोडर टिररी में हुई टक्कर बुलेट बाइक और लोडर टिररी में हुई टक्कर मे बुलेट सवार दो लोग हुए घायल बाइक सवार घायलों का नाम नेत्रपाल सिंह पुत्र गंगा सिंह और राजेश कुमार पुत्र नेपाल सिंह निवासी सेजनी बताया गया। घायलों को इलाज के लिए सिरसागंज सरकारी अस्पताल लेकर आया गया। सूचना पाकर घायल के परिजन अस्पताल पहुंचे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बुलेट बाइक और लोडर टिररी में हुई टक्कर मे बुलेट सवार दो लोग हुए घायल बाइक सवार घायलों का नाम नेत्रपाल सिंह पुत्र गंगा सिंह और राजेश कुमार पुत्र नेपाल सिंह निवासी सेजनी बताया गया। घायलों को इलाज के लिए सिरसागंज सरकारी अस्पताल लेकर आया गया। सूचना पाकर घायल के परिजन अस्पताल पहुंचे।1
- जसवंतनगर में केंद्रीय बजट पर विधानसभा चौपाल आयोजित, विकासोन्मुख बताया बजट.. जसवंतनगर/इटावा। जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के यलो गार्डन परिसर में केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर विधानसभा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ अन्नू गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। वहीं विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विवेक शाक्य, पूर्व सांसद प्रेम दास कठेरिया तथा राज बहादुर सिंह यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। चौपाल को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 उत्तर प्रदेश को विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश को इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, कृषि और युवाओं के लिए ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। नेताओं ने बताया कि बजट में हाई-स्पीड रेल, रेल विस्तार, राष्ट्रीय राजमार्ग, एक्सप्रेसवे तथा उत्तर प्रदेश को लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया है। इसके साथ ही कृषि क्षेत्र में एआई तकनीक के उपयोग, जीवन रक्षक दवाओं पर छूट, पर्यटन, रोजगार सृजन, युवा विकास और नई तकनीकों को बढ़ावा देने की भी महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विकसित भारत की ओर तेजी से अग्रसर है और केंद्रीय बजट इसी लक्ष्य को साकार करने का मजबूत आधार है। कार्यक्रम में जिला मंत्री राज कमल यादव, शिवाकांत चौबे, प्रशांत राय, अजय बिंदु यादव, अभिषेक शुक्ला उर्फ राम जी सहित सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट -सुशील कान्त चौधरी1
- फिरोजाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपुत्र का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आगरा के युवा संजय चौधरी पदयात्रा पर निकले हैं। यह पदयात्रा उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से होकर गुजरेगी। फिरोजाबाद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने संजय चौधरी का भव्य स्वागत किया। संजय चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशहित में धारा 370 हटाने, तीन तलाक खत्म करने और अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण जैसे ऐतिहासिक कार्य किए हैं। इसी कारण वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपुत्र घोषित कराने की मांग कर रहे हैं।1
- मैनपुरी पुलिस अधीक्षक मैनपुरी श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में आज दिनांक 09.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात श्री अरुण कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक यातायात सुश्री दीपशिखा सिंह व यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह मय यातायात पुलिस व थाना पुलिस द्वारा *दुर्घटनाओं की रोकथाम व सघन चेकिंग की गई हेतु जनपद मैनपुरी में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है,* यातायात पुलिस द्वारा *चालान किये गये वह यातायात की जानकारी दी गई जिसमें बिना हेलमेट व तीन सवार95चालान व अन्य धाराओं में 90 कुल चालान 185चालान किए गए व बस वाहन से एवं नकद समन शुल्क 5,000₹ , 2,50,000 ₹ कुल जुर्माना किया गया।*1
- जोश, जुनून और जज़्बे की जीत — वैभव सूर्यवंशी के साथ चमका भारत का भविष्य। अंडर-19 के शेरों ने रच दिया इतिहास, वैभव सूर्यवंशी के खास अंदाज़ ने जीता दिल! #U19WorldCup #TeamIndia #WorldChampions #SixTimeChampions #IndiaWins #ChampionsAreBack #IndianCricket #FutureOfIndia1
- मैनपुरी शहर के बिछिया रोड निवासी एक परिवार के लिए खुशियों का दिन मातम में बदल गया। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत 'ज्योतिका आरोग्य धाम' अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ की घोर लापरवाही के कारण एक नवजात शिशु और उसकी मां की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इलाज में लापरवाही पीड़ित देवेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी अंबिका सिंह को 8 फरवरी 2026 की शाम डिलीवरी के लिए डॉ. पूनम पाठक के पास भर्ती कराया था। रात 1:32 बजे बेटे का जन्म हुआ, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने सच्चाई छिपाई। अस्पताल का गैर-जिम्मेदाराना रवैया जब पति ने अपने बच्चे को देखा तो वह मृत अवस्था में था और पत्नी की हालत अत्यंत नाजुक (मरणासन्न) थी। पूछने पर अस्पताल प्रबंधन ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और आनन-फानन में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सैफई में मृत घोषित जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाने पर डॉक्टरों ने अंबिका सिंह को मृत घोषित कर दिया और बताया कि उनकी मृत्यु काफी समय पहले ही हो चुकी थी। अस्पताल में ताला बंद: जब पीड़ित अपनी पत्नी के शव को लेकर वापस 'ज्योतिका आरोग्य धाम' पहुँचा, तो डॉ. पूनम पाठक और उनका पूरा स्टाफ अस्पताल में ताला लगाकर फरार हो चुका था। पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलने पर पीआरवी 112 मौके पर पहुँची। पुलिस ने बंद अस्पताल से मृत बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पीड़ित परिवार को दिलाया।2
- रिपोर्टर अमित कौशिक पुलिस पर "प्लांटेड" केस का आरोप! दोपहर में उठाया, रात को तमंचे के साथ बनाया वीडियो परिजनों ने लगाया फर्जी एनकाउंटर की धमकी का आरोप। अवैध हिरासत का दावा शिवमंगल सिंह का आरोप है कि उनके भाई अर्जुन सिंह को 1 फरवरी 2025 को दोपहर 2:35 बजे तब उठाया गया जब वह दवा लेने गया था। गिरफ्तारी का समय और पुलिस के रिकॉर्ड में भारी अंतर का दावा। ऑडियो और लोकेशन की चुनौती: परिजनों का दावा है कि उनके पास पुलिस की स्वीकारोक्ति की ऑडियो रिकॉर्डिंग है। उन्होंने पुलिसकर्मियों की और लोकेशन जांचने की मांग की है। जबरन वीडियो का सनसनीखेज आरोप है कि दरोगा आदर्श भारद्वाज ने रात 7 बजे अर्जुन को गांव की सड़क पर ले जाकर जबरन अवैध तमंचे के साथ वीडियो बनाया, जबकि उसे दोपहर में ही हिरासत में ले लिया गया था। पीड़ित परिवार के अनुसार, गांव के दबंग सोनू उर्फ सुंदरपाल तोमर और भानुप्रताप उर्फ विष्णु पुलिस से साठगांठ कर उन्हें बर्बाद करना चाहते हैं। पहले भी फर्जी मेडिकल रिपोर्ट का मामला सामने आ चुका है। एनकाउंटर का डर पीड़ित भाई ने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है कि पुलिस उसे "हाफ एनकाउंटर" (पैर में गोली मारने) की धमकी दे रही है और फर्जी मुकदमे में फंसा रही है। वाइट अर्जुन पंडित वाइट मनोज कुमार वाइट शंकर सिंह भदोरिया जिला अध्यक्ष1
- सिरसागंज के ग्राम लडुपुरा के समीप रविवार रात साइकिल और मोपेड की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मोपेड सवार एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, सिरसागंज निवासी सर्वेश अपनी पत्नी रूबी और पुत्री प्राची के साथ मोपेड से जा रहे थे, तभी लडुपुरा के पास साइकिल से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। स्थानीय निवासी अजीत व अन्य राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल सिरसागंज सरकारी अस्पताल पहुँचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सर्वेश की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल फिरोजाबाद रेफर कर दिया है, जबकि पत्नी और पुत्री का उपचार स्थानीय स्तर पर जारी है। सूचना पाकर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुँच गए।1