logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनपद पंचायत के पास स्थित शासकीय मिडिल स्कूल मीरपुर के सामने कचरा मुक्त अभियान सफल, बच्चों ने ली स्वच्छता की शपथ नगर पालिका परिषद की जन जागरूकता टीम ने वार्ड क्रमांक 2 एवं 3 में जनपद पंचायत के पास स्थित शासकीय मिडिल स्कूल मीरपुर के सामने लंबे समय से बने कचरे के ढेर को वार्ड दरोगा श्री मनोज घेंघट एवं उनकी टीम के सहयोग से पूर्णतः साफ कराया। अभियान के दौरान क्षेत्र को स्वच्छ बनाकर नागरिकों के लिए प्रेरणादायक वातावरण तैयार कियाl इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. राजकुमार मालवीय तथा वार्ड क्रमांक 2 के लोकप्रिय पार्षद श्री कमलेश जैन ने अभियान की सराहना करते हुए नगर पालिका की जन जागरूकता टीम के प्रयासों की प्रशंसा की। सफाई कार्य पूर्ण होने के पश्चात जन जागरूकता टीम द्वारा स्थल पर स्वच्छता संबंधी प्रेरक स्लोगन लिखे गए तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चश्मे का प्रतीकात्मक चित्र बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में शासकीय मिडिल स्कूल मीरपुर के सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया तथा सभी ने सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली। विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति विशेष उत्साह एवं जागरूकता देखने को मिली। जन जागरूकता टीम ने बताया कि इस स्थान को स्थायी रूप से स्वच्छ बनाए रखने तथा नागरिकों को निरंतर प्रेरित करने के उद्देश्य से आगामी एक सप्ताह तक यहां वॉल पेंटिंग, रंगोली प्रतियोगिता एवं अन्य स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान कुछ लोग उक्त स्थान पर कचरा डालने पहुंचे, जिन्हें जन जागरूकता टीम ने विनम्रतापूर्वक समझाइश देकर वापस भेजा। टीम ने नागरिकों से अपील की कि जब नगर पालिका की कचरा संग्रहण गाड़ी घर-घर पहुंच रही है, तब सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न डालें और स्वच्छ शहर के निर्माण में अपना सहयोग दें। इस अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. राजकुमार मालवीय, वार्ड क्रमांक 2 के लोकप्रिय पार्षद श्री कमलेश जैन, सफाई दरोगा श्री मनोज घेंघट, नगर पालिका परिषद आष्टा की जन जागरूकता टीम से राजकुमार अकेला, कचरा वाहन संचालक विनय सिंह, शासकीय मिडिल स्कूल मीरपुर का समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। नगर पालिका परिषद आष्टा की जन जागरूकता टीम द्वारा अब तक नगर के विभिन्न क्षेत्रों से एक दर्जन से अधिक गार्बेज पॉइंट हटाकर उन्हें स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा चुका है। इन स्थानों पर नियमित साफ-सफाई, जनजागरूकता गतिविधियों एवं स्वच्छता संदेशों के माध्यम से नागरिकों को प्रेरित किया जा रहा है। यह अभियान कचरा मुक्त एवं स्वच्छ आष्टा के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। उक्त सभी कार्यक्रम नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती हेम कुंवर रायसिंह मेवाड़ा एवं मुख्य नगर पालिकाधिकारी श्री विनोद कुमार प्रजापति के निर्देशानुसार तथा सेनेटरी इंस्पेक्टर श्री विनोद कुमार सांगते के मार्गदर्शन एवं निगरानी में निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।

4 hrs ago
user_Rajendra Gangwal
Rajendra Gangwal
Ashta, Sehore•
4 hrs ago

जनपद पंचायत के पास स्थित शासकीय मिडिल स्कूल मीरपुर के सामने कचरा मुक्त अभियान सफल, बच्चों ने ली स्वच्छता की शपथ नगर पालिका परिषद की जन जागरूकता टीम ने वार्ड क्रमांक 2 एवं 3 में जनपद पंचायत के पास स्थित शासकीय मिडिल स्कूल मीरपुर के सामने लंबे समय से बने कचरे के ढेर को वार्ड दरोगा श्री मनोज घेंघट एवं उनकी टीम के सहयोग से पूर्णतः साफ कराया। अभियान के दौरान क्षेत्र को स्वच्छ बनाकर नागरिकों के लिए प्रेरणादायक वातावरण तैयार कियाl इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. राजकुमार मालवीय तथा वार्ड क्रमांक 2 के लोकप्रिय पार्षद श्री कमलेश जैन ने अभियान की सराहना करते हुए नगर पालिका की जन जागरूकता टीम के प्रयासों की प्रशंसा की। सफाई कार्य पूर्ण होने के पश्चात जन जागरूकता टीम द्वारा स्थल पर स्वच्छता संबंधी प्रेरक स्लोगन लिखे गए तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चश्मे का प्रतीकात्मक चित्र बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में शासकीय मिडिल स्कूल मीरपुर के सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया तथा सभी ने सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली। विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति विशेष उत्साह एवं जागरूकता देखने को मिली। जन जागरूकता टीम ने बताया कि इस स्थान को स्थायी रूप से स्वच्छ बनाए रखने तथा नागरिकों को निरंतर प्रेरित करने के उद्देश्य से आगामी एक सप्ताह तक यहां वॉल पेंटिंग, रंगोली प्रतियोगिता एवं अन्य स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान कुछ लोग उक्त स्थान पर कचरा डालने पहुंचे, जिन्हें जन जागरूकता टीम ने विनम्रतापूर्वक समझाइश देकर वापस भेजा। टीम ने नागरिकों से अपील की कि जब नगर पालिका की कचरा संग्रहण गाड़ी घर-घर पहुंच रही है, तब सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न डालें और स्वच्छ शहर के निर्माण में अपना सहयोग दें। इस अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. राजकुमार मालवीय, वार्ड क्रमांक 2

के लोकप्रिय पार्षद श्री कमलेश जैन, सफाई दरोगा श्री मनोज घेंघट, नगर पालिका परिषद आष्टा की जन जागरूकता टीम से राजकुमार अकेला, कचरा वाहन संचालक विनय सिंह, शासकीय मिडिल स्कूल मीरपुर का समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। नगर पालिका परिषद आष्टा की जन जागरूकता टीम द्वारा अब तक नगर के विभिन्न क्षेत्रों से एक दर्जन से अधिक गार्बेज पॉइंट हटाकर उन्हें स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा चुका है। इन स्थानों पर नियमित साफ-सफाई, जनजागरूकता गतिविधियों एवं स्वच्छता संदेशों के माध्यम से नागरिकों को प्रेरित किया जा रहा है। यह अभियान कचरा मुक्त एवं स्वच्छ आष्टा के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। उक्त सभी कार्यक्रम नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती हेम कुंवर रायसिंह मेवाड़ा एवं मुख्य नगर पालिकाधिकारी श्री विनोद कुमार प्रजापति के निर्देशानुसार तथा सेनेटरी इंस्पेक्टर श्री विनोद कुमार सांगते के मार्गदर्शन एवं निगरानी में निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • INDORE भांग का अवैध कारोबार.. 67 किलो भांग जब्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंदौर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई से जुड़ी खबर है। इस मामले में पुलिस ने अवैध रूप से ले जाई जा रही या जमा की गई 67 किलोग्राम भांग जब्त की है और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
    1
    INDORE भांग का अवैध कारोबार.. 67 किलो भांग जब्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इंदौर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई से जुड़ी खबर  है। इस मामले में पुलिस ने अवैध रूप से ले जाई जा रही या जमा की गई 67 किलोग्राम भांग जब्त की है और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
    user_Reporter Puspendra
    Reporter Puspendra
    कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 15 अगस्त पर 100 गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए सहयोग की अपील 🇮🇳 इस स्वतंत्रता दिवस आइए, शिक्षा के माध्यम से बच्चों के भविष्य को मजबूत बनाने का संकल्प लें। KCS (कृष्णा छात्र शक्ति) द्वारा 100 आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को किताबें, कॉपियाँ और अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने का अभियान चलाया जा रहा है। 🇮🇳 आपका छोटा-सा सहयोग भी किसी बच्चे की पढ़ाई जारी रखने में मदद कर सकता है। 💙 Donate Now: coment me link hai 🙏 जय हिंद! वंदे मातरम्! 🇮🇳 – KCS (कृष्णा छात्र शक्ति)
    1
    15 अगस्त पर 100 गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए सहयोग की अपील 🇮🇳
इस स्वतंत्रता दिवस आइए, शिक्षा के माध्यम से बच्चों के भविष्य को मजबूत बनाने का संकल्प लें।
KCS (कृष्णा छात्र शक्ति) द्वारा 100 आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को किताबें, कॉपियाँ और अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने का अभियान चलाया जा रहा है।
🇮🇳 आपका छोटा-सा सहयोग भी किसी बच्चे की पढ़ाई जारी रखने में मदद कर सकता है।
💙 Donate Now:
coment me link hai 🙏
जय हिंद! वंदे मातरम्! 🇮🇳
– KCS (कृष्णा छात्र शक्ति)
    user_छात्रनेता कृष्णा परमार
    छात्रनेता कृष्णा परमार
    Social worker बागली, देवास, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • राष्ट्रीय खादी दिवस पर, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर भोपाल के विधायक भगवान दास सबनानी ने खरीदी की पूरी खबर अवश्य देखे
    1
    राष्ट्रीय खादी दिवस पर, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर भोपाल के विधायक भगवान दास सबनानी ने खरीदी की पूरी खबर अवश्य देखे
    user_Pradesh Prasar
    Pradesh Prasar
    Media house हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • राहुल गांधी प्रतिदिन Gen-Z युवाओ से मिल रहे हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं राहुल गांधी देश के युवाओं से मिल रहे हैं और उनकी समस्या बता रहे हैं मीडिया से बातचीत कर कर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर रहे हैं साथ ही युवा के साथ हुआ घटनाक्रम भी बता रहे हैं
    1
    राहुल गांधी प्रतिदिन Gen-Z युवाओ से मिल रहे हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं 
राहुल गांधी देश के युवाओं से मिल रहे हैं और उनकी समस्या बता रहे हैं मीडिया से बातचीत कर कर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर रहे हैं साथ ही युवा के साथ हुआ घटनाक्रम भी बता रहे हैं
    user_Reporter Puspendra
    Reporter Puspendra
    कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लिया एक्शन पूरी खबर अवश्य देखे
    1
    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लिया एक्शन पूरी खबर अवश्य देखे
    user_Pradesh Prasar
    Pradesh Prasar
    Media house हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पति ने शराब पीने की बात को लेकर हुए विवाद में पत्नी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और बाद में शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। पत्नी की हत्या का 48 घंटे में खुलासा,हत्या को आत्महत्या बताया था,पति ही निकला हत्यारा, पति गिरफ्तार कन्नौद/अनुभाग कन्नौद के मे कांटाफोड़ पुलिस ने महिला की हत्या के मामले का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहले पत्नी की मौत को आत्महत्या बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी। पुलिस के अनुसार 4 अगस्त को जितेंद्र भील ने सूचना दी थी कि उसकी पत्नी सुनीता भील ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट, भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा परिजनों के बयान के आधार पर मामला संदिग्ध पाया गया। जांच में सामने आया कि पति ने शराब पीने की बात को लेकर हुए विवाद में पत्नी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और बाद में शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र भील कांटाफोड़ को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश कर दिया है।
    2
    पति ने शराब पीने की बात को लेकर हुए विवाद में पत्नी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और बाद में शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया।
पत्नी की हत्या का 48 घंटे में खुलासा,हत्या को आत्महत्या बताया था,पति ही निकला हत्यारा, पति गिरफ्तार 
कन्नौद/अनुभाग कन्नौद के मे कांटाफोड़ पुलिस ने महिला की हत्या के मामले का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहले पत्नी की मौत को आत्महत्या बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी।
पुलिस के अनुसार 4 अगस्त को जितेंद्र भील ने सूचना दी थी कि उसकी पत्नी सुनीता भील ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट, भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा परिजनों के बयान के आधार पर मामला संदिग्ध पाया गया। जांच में सामने आया कि पति ने शराब पीने की बात को लेकर हुए विवाद में पत्नी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और बाद में शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया।
पुलिस ने आरोपी जितेंद्र भील  कांटाफोड़ को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश कर दिया है।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.