बोकारो इस्पात संयंत्र के एसएमएस-2 विभाग के कर्मी सुभाष चंद्र मोदी की मौत के बाद नौकरी और न्याय की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठीं उनकी पत्नी और बेटी की तबीयत बिगड़ गई है। देर रात सदर अस्पताल बोकारो के डॉ. आर.के. दास के नेतृत्व में डॉक्टरों की मेडिकल टीम धरनास्थल पर पहुंची और दोनों की जांच की। डॉक्टरों के अनुसार, लगातार भूखे रहने से दोनों का शुगर लेवल काफी नीचे आ गया है और बॉर्डर लाइन पर पहुंच गया है। डॉ. आर.के. दास ने चेतावनी दी कि यदि भूख हड़ताल जारी रही तो उनकी हालत और गंभीर हो सकती है, इसलिए उन्होंने जल्द अनशन समाप्त कर इलाज कराने की सलाह दी है। गौरतलब है कि 30 अप्रैल को प्लांट में ड्यूटी के दौरान घायल हुए सुभाष चंद्र मोदी की 17 जुलाई को रांची के मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजन बीएसएल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के आश्रित को नौकरी और न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
बोकारो इस्पात संयंत्र के एसएमएस-2 विभाग के कर्मी सुभाष चंद्र मोदी की मौत के बाद नौकरी और न्याय की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठीं उनकी पत्नी और बेटी की तबीयत बिगड़ गई है। देर रात सदर अस्पताल बोकारो के डॉ. आर.के. दास के नेतृत्व में डॉक्टरों की मेडिकल टीम धरनास्थल पर पहुंची और दोनों की जांच की। डॉक्टरों के अनुसार, लगातार भूखे रहने से दोनों का शुगर लेवल काफी नीचे आ गया है और बॉर्डर लाइन पर पहुंच गया है। डॉ. आर.के. दास
ने चेतावनी दी कि यदि भूख हड़ताल जारी रही तो उनकी हालत और गंभीर हो सकती है, इसलिए उन्होंने जल्द अनशन समाप्त कर इलाज कराने की सलाह दी है। गौरतलब है कि 30 अप्रैल को प्लांट में ड्यूटी के दौरान घायल हुए सुभाष चंद्र मोदी की 17 जुलाई को रांची के मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजन बीएसएल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के आश्रित को नौकरी और न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
- दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में आज कांग्रेस ने बोकारो जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी विशेष रूप से शामिल हुए।1
- झारखंड के धनबाद जिले के बाघमारा में सेप्टिक टैंक में कार्य करने के दौरान दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गई है।1
- कतरास में जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया, जहां नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने पहुंचकर जनता की फरियाद सुनी। इस शिविर के दौरान सैकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर अपनी-अपनी समस्याएं नगर आयुक्त के समक्ष रखीं। जनता की फरियाद और समस्याएं सुनने के बाद नगर आयुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।1
- धनबाद जिले के बाघमारा बाजार स्थित श्री श्री रानी सती दादी जी के भव्य मंदिर में गुरुवार को मंगल पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक समारोह में श्रद्धालु महिलाएं अपनी पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर शामिल हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ धनबाद से आईं भजन गायिका संगीता अग्रवाल ने गणेश वंदना प्रस्तुत करके किया, जिसके बाद उन्होंने विधिवत मंगल पाठ संपन्न कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया। समारोह को सफल बनाने में सीता राम चौधरी, विकास चौधरी, निकेत चौधरी, ओम प्रकाश हेलीवाल, महेश सर्राफ, संजय हेलीवाल, रतन पटवारी, रितेश अग्रवाल, कार्तिक हेलीवाल, मोनू और मंदिर के पुजारी मणिकांत शास्त्री का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया और इसी के साथ समारोह का समापन हुआ।1
- NEET परीक्षा में धांधली और पेपर लीक मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने रणधीर वर्मा चौक पर एक विशाल धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तुरंत इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि NEET धांधली ने देश के लाखों होनहार छात्रों के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों के हक के लिए आवाज उठाई, तो उनके साथ पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार किया गया, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धनबाद जिला कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती और पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता, सड़कों पर यह आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगा। इस मौके पर धनबाद जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, जिला प्रभारी शकील अहमद, राशिद रजा और युवा कांग्रेस समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।2
- बोकारो इस्पात संयंत्र के एसएमएस-2 विभाग के कर्मी सुभाष चंद्र मोदी की मौत के बाद नौकरी और न्याय की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठीं उनकी पत्नी और बेटी की तबीयत बिगड़ गई है। देर रात सदर अस्पताल बोकारो के डॉ. आर.के. दास के नेतृत्व में डॉक्टरों की मेडिकल टीम धरनास्थल पर पहुंची और दोनों की जांच की। डॉक्टरों के अनुसार, लगातार भूखे रहने से दोनों का शुगर लेवल काफी नीचे आ गया है और बॉर्डर लाइन पर पहुंच गया है। डॉ. आर.के. दास ने चेतावनी दी कि यदि भूख हड़ताल जारी रही तो उनकी हालत और गंभीर हो सकती है, इसलिए उन्होंने जल्द अनशन समाप्त कर इलाज कराने की सलाह दी है। गौरतलब है कि 30 अप्रैल को प्लांट में ड्यूटी के दौरान घायल हुए सुभाष चंद्र मोदी की 17 जुलाई को रांची के मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजन बीएसएल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के आश्रित को नौकरी और न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।2
- झारखंड के बाघमारा में जहरीली गैस का कहर देखने को मिला है, जहाँ इसकी चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई है। इस दुखद हादसे में मजदूरों की जान चली गई है और जहरीली गैस के इस प्रकोप के बाद स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।1