logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़वानी बोर्ड परीक्षा 57 केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी में हुई 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह बड़वानी। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेंडरी (12वीं) बोर्ड परीक्षा आज मंगलवार को जिले में शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई। पहले दिन अंग्रेजी विषय का पेपर आयोजित किया गया, जिसे लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। परीक्षा के बाद अधिकांश छात्र-छात्राओं ने पेपर को आसान और संतोषजनक बताया। जिले में बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 7 केंद्र अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, कलेक्टर प्रतिनिधि, निरीक्षण दल और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। कहीं से भी नकल या अव्यवस्था की कोई शिकायत सामने नहीं आई। आज 12वीं की परीक्षा में जिलेभर से 8,560 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा से एक दिन पूर्व सभी केंद्रों पर बैठक व्यवस्था, रोल नंबर अंकन, बिजली-पानी सहित अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई थीं। बोर्ड के निर्देशों के अनुसार परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर 8 अंकों का रोल नंबर लिखना अनिवार्य किया गया है। नकल रोकने के लिए बोर्ड द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, किताबें या किसी भी प्रकार की नकल सामग्री ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहा। सभी केंद्राध्यक्षों को नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। शासकीय उत्कृष्ट उमावि बड़वानी में जिला स्तरीय परीक्षा कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है। वहीं, हाईस्कूल (10वीं) की बोर्ड परीक्षा 13 फरवरी से शुरू होगी, जिसमें जिले के 11,156 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर प्रशासन और शिक्षा विभाग ने राहत की सांस ली, वहीं विद्यार्थियों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ नजर आई।

20 hrs ago
user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
20 hrs ago

बड़वानी बोर्ड परीक्षा 57 केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी में हुई 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह बड़वानी। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेंडरी (12वीं) बोर्ड परीक्षा आज मंगलवार को जिले में शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई। पहले दिन अंग्रेजी विषय का पेपर आयोजित किया गया, जिसे लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। परीक्षा के बाद अधिकांश छात्र-छात्राओं ने पेपर को आसान और संतोषजनक बताया। जिले में बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 7 केंद्र अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, कलेक्टर प्रतिनिधि, निरीक्षण दल और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। कहीं से भी नकल या अव्यवस्था की कोई शिकायत सामने नहीं आई। आज 12वीं की परीक्षा में जिलेभर से 8,560 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा से एक दिन पूर्व सभी केंद्रों पर बैठक व्यवस्था, रोल नंबर अंकन, बिजली-पानी सहित अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई थीं। बोर्ड के निर्देशों के अनुसार परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर 8 अंकों का रोल नंबर लिखना अनिवार्य किया गया है। नकल रोकने के लिए बोर्ड द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, किताबें या किसी भी प्रकार की नकल सामग्री ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहा। सभी केंद्राध्यक्षों को नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। शासकीय उत्कृष्ट उमावि बड़वानी में जिला स्तरीय परीक्षा कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है। वहीं, हाईस्कूल (10वीं) की बोर्ड परीक्षा 13 फरवरी से शुरू होगी, जिसमें जिले के 11,156 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर प्रशासन और शिक्षा विभाग ने राहत की सांस ली, वहीं विद्यार्थियों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ नजर आई।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बड़वानी। जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान ग्राम बिलवानी तहसील राजपुर की 15 से 20 महिला सदस्यों ने तीन महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से लेनदेन में गंभीर अनियमितताओं की शिकायत कलेक्टर के समक्ष रखी। महिलाओं ने समूह की बुक की जांच कराकर पूरा हिसाब करवाने की मांग की। महिलाओं द्वारा प्रस्तुत आवेदनों के अनुसार गायत्री सहायता समूह, अन्नपूर्णा सहायता समूह एवं माँ लक्ष्मी सहायता समूह के नाम से लिए गए ऋण की पूरी राशि सदस्यों को नहीं दी गई और शेष राशि का आज तक कोई हिसाब नहीं दिया गया है। साथ ही महिलाओं से वसूली गई किश्त की राशि भी बैंक में जमा नहीं कराई गई, जिससे समूह की सदस्य आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं। गायत्री सहायता समूह द्वारा कुल 9 लाख 12 हजार 500 रुपये का ऋण लिया गया था, जिसमें से केवल 5 लाख 68 हजार 100 रुपये ही महिलाओं को दिए गए, जबकि शेष 3 लाख 44 हजार 400 रुपये का कोई लेखा-जोखा उपलब्ध नहीं है। इसी प्रकार अन्नपूर्णा सहायता समूह में 4 लाख 74 हजार 109 रुपये के ऋण में से केवल 3 लाख रुपये का वितरण किया गया और 1 लाख 74 हजार 109 रुपये का हिसाब नहीं मिला। वहीं माँ लक्ष्मी सहायता समूह में 6 लाख रुपये के ऋण में से सिर्फ 2 लाख रुपये ही सदस्यों को दिए गए, जबकि 4 लाख रुपये की राशि का कोई स्पष्ट विवरण नहीं है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि संबंधित बुक कीपरों पर भरोसा कर लेनदेन का कार्य सौंपा गया था, लेकिन उनके द्वारा न तो पूरी राशि का वितरण किया गया और न ही महिलाओं से एकत्रित किश्त की रकम बैंक में जमा कराई गई। इस संबंध में आजीविका मिशन राजपुर को भी पूर्व में सूचना दी गई थी, लेकिन एक माह बीत जाने के बावजूद कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर जयति ने महिलाओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि तीनों समूहों के लेनदेन की जांच कराई जाएगी और प्रकरण का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि महिलाओं को किसी भी प्रकार से परेशान न किया जाए और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। महिलाओं ने कलेक्टर को बैंक स्टेटमेंट और ऑडिट रिपोर्ट की प्रतियां भी सौंपी हैं।
    1
    बड़वानी।
जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान ग्राम बिलवानी तहसील राजपुर की 15 से 20 महिला सदस्यों ने तीन महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से लेनदेन में गंभीर अनियमितताओं की शिकायत कलेक्टर के समक्ष रखी। महिलाओं ने समूह की बुक की जांच कराकर पूरा हिसाब करवाने की मांग की।
महिलाओं द्वारा प्रस्तुत आवेदनों के अनुसार गायत्री सहायता समूह, अन्नपूर्णा सहायता समूह एवं माँ लक्ष्मी सहायता समूह के नाम से लिए गए ऋण की पूरी राशि सदस्यों को नहीं दी गई और शेष राशि का आज तक कोई हिसाब नहीं दिया गया है। साथ ही महिलाओं से वसूली गई किश्त की राशि भी बैंक में जमा नहीं कराई गई, जिससे समूह की सदस्य आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं।
गायत्री सहायता समूह द्वारा कुल 9 लाख 12 हजार 500 रुपये का ऋण लिया गया था, जिसमें से केवल 5 लाख 68 हजार 100 रुपये ही महिलाओं को दिए गए, जबकि शेष 3 लाख 44 हजार 400 रुपये का कोई लेखा-जोखा उपलब्ध नहीं है।
इसी प्रकार अन्नपूर्णा सहायता समूह में 4 लाख 74 हजार 109 रुपये के ऋण में से केवल 3 लाख रुपये का वितरण किया गया और 1 लाख 74 हजार 109 रुपये का हिसाब नहीं मिला।
वहीं माँ लक्ष्मी सहायता समूह में 6 लाख रुपये के ऋण में से सिर्फ 2 लाख रुपये ही सदस्यों को दिए गए, जबकि 4 लाख रुपये की राशि का कोई स्पष्ट विवरण नहीं है।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि संबंधित बुक कीपरों पर भरोसा कर लेनदेन का कार्य सौंपा गया था, लेकिन उनके द्वारा न तो पूरी राशि का वितरण किया गया और न ही महिलाओं से एकत्रित किश्त की रकम बैंक में जमा कराई गई। इस संबंध में आजीविका मिशन राजपुर को भी पूर्व में सूचना दी गई थी, लेकिन एक माह बीत जाने के बावजूद कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई।
जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर जयति ने महिलाओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि तीनों समूहों के लेनदेन की जांच कराई जाएगी और प्रकरण का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि महिलाओं को किसी भी प्रकार से परेशान न किया जाए और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
महिलाओं ने कलेक्टर को बैंक स्टेटमेंट और ऑडिट रिपोर्ट की प्रतियां भी सौंपी हैं।
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by NIMAD DASTAK NEWS
    1
    Post by NIMAD DASTAK NEWS
    user_NIMAD DASTAK NEWS
    NIMAD DASTAK NEWS
    Local News Reporter बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • आज ग्राम पंचायत चितावल में नागलवाड़ी उद्धवन परियोजना अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम चितावल के समस्त किसानों ने ग्राम चितावल तेलिया नाला तालाब में पानी छोड़ने की मांग रखी गई एवं अन्य किसान ने अपनी अपनी पंप बंद या पानी नहीं। मिल रहा हे उक्त समस्या दर्ज करवाई शिविर में उपस्थित अधिकारी nvd sdo रवींद्र राठौड़ m b वर्मा सब इंजीनियर अरुण जमरे चेतन यादव शिवराम भाई सरपंच कंचन बाई प्रतिनिधि जयराम चौहान उप सरपंच सुरज बाई बाबूलाल सोलंकी मोबोलाइजर हिना सोलंकी पंचायत कर्मी मुकेश मुजाल्दे जय भवानी नव युवक मंडल अध्यक्ष सुनील राठौड़ सामाजिक कार्यकर्ता किसान गड़ अनिल काग पंडित अनिल काग पन्नालाल काग तेजा परिहार आशुतोष परिहार बाबूलाल सोलंकी पूर्व सरपंच प्रतिनिधि कालू मोहन चोएल जगदीश परमार दिनेश बमनका बाबूलाल मुजाल्दे बोरी पूरा से गोलू गोरेलाल मदन दीपक कृष्णा आदि किसान उपस्थित रहे
    1
    आज ग्राम पंचायत चितावल में  नागलवाड़ी उद्धवन परियोजना अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम चितावल के समस्त किसानों ने ग्राम चितावल तेलिया नाला तालाब में पानी छोड़ने की मांग रखी गई  एवं अन्य किसान ने अपनी अपनी पंप बंद या पानी नहीं। मिल रहा हे उक्त समस्या दर्ज करवाई  शिविर में उपस्थित अधिकारी nvd sdo रवींद्र राठौड़ m b वर्मा   सब इंजीनियर  अरुण जमरे  चेतन यादव  शिवराम भाई सरपंच कंचन बाई प्रतिनिधि जयराम चौहान उप सरपंच सुरज बाई बाबूलाल सोलंकी मोबोलाइजर हिना सोलंकी पंचायत कर्मी मुकेश मुजाल्दे जय भवानी नव युवक मंडल अध्यक्ष सुनील राठौड़ सामाजिक कार्यकर्ता किसान गड़ अनिल काग पंडित अनिल काग पन्नालाल  काग  तेजा परिहार आशुतोष परिहार बाबूलाल सोलंकी पूर्व सरपंच प्रतिनिधि कालू  मोहन चोएल जगदीश  परमार दिनेश बमनका  बाबूलाल मुजाल्दे      बोरी पूरा से गोलू  गोरेलाल मदन  दीपक  कृष्णा  आदि किसान उपस्थित रहे
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *आठवें वेतन आयोग के नाम पर होने वाले साइबर फ्रॉड से रहे सावधान...*💁🏻‍♂️👮🏻 इंदौर पुलिस क्राइम ब्रांच द्वारा आठवें वेतन आयोग में सैलरी बढ़ने के कैलक्यूलेशन के नाम पर होने वाले साइबर फ्रॉड से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है। आठवें वेतन आयोग में एम्पलाईज की सैलरी बढ़ने व एरियर चेक करने के कैलक्यूलेशन की उत्सुकता को ध्यान में रखते हुए साइबर क्रिमिनल्स द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यम से apk फ़ाइल और लिंक से साइबर फ्रॉड किया जा रहा है। अतः ऐसे अनजान मैसेज/लिंक, apk फाइल से सावधान रहे और इन पर बिना जांच पड़ताल के बिल्कुल भी क्लिक न करें।
    2
    *आठवें वेतन आयोग के नाम पर होने वाले साइबर फ्रॉड से रहे सावधान...*💁🏻‍♂️👮🏻
इंदौर पुलिस क्राइम ब्रांच द्वारा आठवें वेतन आयोग में सैलरी बढ़ने के कैलक्यूलेशन के नाम पर होने वाले साइबर फ्रॉड से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है।
आठवें  वेतन आयोग में एम्पलाईज की सैलरी बढ़ने व एरियर चेक करने के कैलक्यूलेशन की उत्सुकता को ध्यान में रखते हुए साइबर क्रिमिनल्स द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यम से apk फ़ाइल और लिंक से साइबर फ्रॉड किया जा रहा है।
अतः ऐसे अनजान मैसेज/लिंक, apk फाइल से सावधान रहे और इन पर बिना जांच पड़ताल के बिल्कुल भी क्लिक न करें।
    user_MP 11 NEWS
    MP 11 NEWS
    Court reporter कुक्षी, धार, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बड़वानी जिले में मंगलवार से माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं कक्षा 12वीं के अंग्रेजी प्रश्नपत्र के साथ शुरू हुईं। जिले के 57 परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम, सघन जांच, पुलिस बल और उड़नदस्तों की तैनाती की गई।
    1
    बड़वानी जिले में मंगलवार से माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं कक्षा 12वीं के अंग्रेजी प्रश्नपत्र के साथ शुरू हुईं।
जिले के 57 परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम, सघन जांच, पुलिस बल और उड़नदस्तों की तैनाती की गई।
    user_Panth bhatia
    Panth bhatia
    Sendhwa, Barwani•
    15 hrs ago
  • अचानक से ट्रंप से डीलहुई
    1
    अचानक से ट्रंप से डीलहुई
    user_Media samaj sevak
    Media samaj sevak
    Farmer Alirajpur, Madhya Pradesh•
    19 hrs ago
  • *सनावद नगर में 5 सदस्यों के एक हनीट्रिप गिरोह का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता प्राप्त करने पर, नव पदस्थ थाना प्रभारी श्री धर्मेंद्र यादव जी से शिष्टाचार भेट कर सभी गणमान्य नागरिको ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की*
    1
    *सनावद नगर में 5 सदस्यों के एक हनीट्रिप गिरोह का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता प्राप्त करने पर, नव पदस्थ थाना प्रभारी श्री धर्मेंद्र यादव जी से शिष्टाचार भेट कर सभी गणमान्य नागरिको ने  बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की*
    user_रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    खरगोन, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बड़वानी। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेंडरी (12वीं) बोर्ड परीक्षा आज मंगलवार को जिले में शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई। पहले दिन अंग्रेजी विषय का पेपर आयोजित किया गया, जिसे लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। परीक्षा के बाद अधिकांश छात्र-छात्राओं ने पेपर को आसान और संतोषजनक बताया। जिले में बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 7 केंद्र अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, कलेक्टर प्रतिनिधि, निरीक्षण दल और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। कहीं से भी नकल या अव्यवस्था की कोई शिकायत सामने नहीं आई। आज 12वीं की परीक्षा में जिलेभर से 8,560 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा से एक दिन पूर्व सभी केंद्रों पर बैठक व्यवस्था, रोल नंबर अंकन, बिजली-पानी सहित अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई थीं। बोर्ड के निर्देशों के अनुसार परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर 8 अंकों का रोल नंबर लिखना अनिवार्य किया गया है। नकल रोकने के लिए बोर्ड द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, किताबें या किसी भी प्रकार की नकल सामग्री ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहा। सभी केंद्राध्यक्षों को नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। शासकीय उत्कृष्ट उमावि बड़वानी में जिला स्तरीय परीक्षा कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है। वहीं, हाईस्कूल (10वीं) की बोर्ड परीक्षा 13 फरवरी से शुरू होगी, जिसमें जिले के 11,156 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर प्रशासन और शिक्षा विभाग ने राहत की सांस ली, वहीं विद्यार्थियों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ नजर आई।
    1
    बड़वानी।
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेंडरी (12वीं) बोर्ड परीक्षा आज मंगलवार को जिले में शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई। पहले दिन अंग्रेजी विषय का पेपर आयोजित किया गया, जिसे लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। परीक्षा के बाद अधिकांश छात्र-छात्राओं ने पेपर को आसान और संतोषजनक बताया।
जिले में बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 7 केंद्र अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, कलेक्टर प्रतिनिधि, निरीक्षण दल और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। कहीं से भी नकल या अव्यवस्था की कोई शिकायत सामने नहीं आई।
आज 12वीं की परीक्षा में जिलेभर से 8,560 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा से एक दिन पूर्व सभी केंद्रों पर बैठक व्यवस्था, रोल नंबर अंकन, बिजली-पानी सहित अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई थीं। बोर्ड के निर्देशों के अनुसार परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर 8 अंकों का रोल नंबर लिखना अनिवार्य किया गया है।
नकल रोकने के लिए बोर्ड द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, किताबें या किसी भी प्रकार की नकल सामग्री ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहा। सभी केंद्राध्यक्षों को नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे।
शासकीय उत्कृष्ट उमावि बड़वानी में जिला स्तरीय परीक्षा कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है।
वहीं, हाईस्कूल (10वीं) की बोर्ड परीक्षा 13 फरवरी से शुरू होगी, जिसमें जिले के 11,156 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर प्रशासन और शिक्षा विभाग ने राहत की सांस ली, वहीं विद्यार्थियों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ नजर आई।
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.