logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर: युवक को मारी टक्कर, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर: युवक को मारी टक्कर, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी फर्रुखाबाद। जनपद के थाना राजेपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी भी दे डाली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बिरसिंहपुर निवासी ब्रजकिशोर का पुत्र शिवम सिंह बीती 25 मार्च की रात करीब 10 बजे अपने चाचा के लड़कों को खेत पर खाना देने जा रहा था। जैसे ही वह गांव के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय के नजदीक पहुंचा, तभी गांव के ही मोहन पुत्र मुन्नू सिंह ने तेज रफ्तार व लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। हादसे में शिवम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके बाएं हाथ में गहरी चोट आई है, जिससे उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी से जब जवाब-तलब किया, तो वह गाली-गलौज पर उतारू हो गया। आरोप है कि उसने धमकी देते हुए कहा, “इस बार बच गया है, आगे नहीं बचेगा” और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए भेजते हुए पीड़ित पक्ष को थाने में लिखित शिकायत देने की सलाह दी। पीड़ित के पिता ब्रजकिशोर ने थाना राजेपुर में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, पुत्र का मेडिकल परीक्षण कराने और सख्त वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

20 hrs ago
user_रामू राजपूत पत्रकार
रामू राजपूत पत्रकार
Court reporter अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago
a589fdaf-fe89-40e7-8f00-39bfa3796b87

तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर: युवक को मारी टक्कर, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर: युवक को मारी टक्कर, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी फर्रुखाबाद। जनपद के थाना राजेपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी भी दे डाली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बिरसिंहपुर निवासी ब्रजकिशोर का पुत्र शिवम सिंह बीती 25 मार्च की रात करीब 10 बजे अपने चाचा के लड़कों को खेत पर खाना देने जा रहा था। जैसे ही वह गांव के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय के नजदीक पहुंचा, तभी गांव के ही मोहन पुत्र मुन्नू सिंह ने तेज रफ्तार व लापरवाही

से ट्रैक्टर चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। हादसे में शिवम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके बाएं हाथ में गहरी चोट आई है, जिससे उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी से जब जवाब-तलब किया, तो वह गाली-गलौज पर उतारू हो गया। आरोप है कि उसने धमकी देते हुए कहा, “इस बार बच गया है, आगे नहीं बचेगा” और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए भेजते हुए पीड़ित पक्ष को थाने में लिखित शिकायत देने की सलाह दी। पीड़ित के पिता ब्रजकिशोर ने थाना राजेपुर में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, पुत्र का मेडिकल परीक्षण कराने और सख्त वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 12 घंटे में लूट का खुलासा: बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने के बाद गिरफ्तार 🚨 फतेहगढ़। थाना कादरीगेट क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें बदमाश गोली लगने से घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि घटना के बाद पुलिस टीमों को तत्काल सक्रिय किया गया। सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया और मौके पर ही दबोच लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटा गया सामान और अवैध असलहा बरामद किया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    3
    12 घंटे में लूट का खुलासा: बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने के बाद गिरफ्तार 🚨
फतेहगढ़। 
थाना कादरीगेट क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें बदमाश गोली लगने से घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि घटना के बाद पुलिस टीमों को तत्काल सक्रिय किया गया। सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।
मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया और मौके पर ही दबोच लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटा गया सामान और अवैध असलहा बरामद किया है।
घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    user_रामू राजपूत पत्रकार
    रामू राजपूत पत्रकार
    Court reporter अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by CITY NEWS
    1
    Post by CITY NEWS
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • माता काली देवी मंदिर पर 47 वां विशाल जागरण आयोजित हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फर्रुखाबाद दरीबा पश्चिम में स्थित माता काली देवी मंदिर में नवरात्र के अवसर पर 47 वां मां दुर्गा माता का विशाल देवी जागरण एवं महोत्सव का आयोजन किया गया। यह देवी जागरण 47 वर्षों से लगातार दरीबा पश्चिम में स्थित माता काली देवी मंदिर पर जारी है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमृतपुर विधान सभा के विधायक सुशील शाक्य ने किया। मुख्य अतिथि विधायक सुशील शाक्य ने मां दुर्गा देवी की पूजा-अर्चना व आरती की जागरण में आए कलाकारों ने विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां प्रस्तुत कीं, जिनका श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद लिया। झांकियां देखकर महिलाओं ने जयकारे लगाए, जिससे पूरा पंडाल गूंज उठा। यह कार्यक्रम रात भर चला। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दरीबा पश्चिम में स्थित माता काली देवी मंदिर 47 वां विशाल देवी जागरण का आयोजन किया गया। देवी जागरण का आयोजन सरगम म्यूजिकल पार्टी व कानपुर से आए कलाकारों ने किया। विशाल देवी जागरण में कानपुर, आगरा, मैनपुरी,इटावा, छिबरामऊ, आदि सहित आसपास के कई गांवों से श्रद्धालु और भक्तगण पहुंचे। दरीबा पश्चिम स्थित माता काली मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया,जिसे देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तगण सुबह से देर रात तक मां के दरबार में पूजा-अर्चना और आरती करते रहे। इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि संस्कार समिति के संस्थापक प्रताप सिंह (गुरुजी), संरक्षक करतार सिंह, अध्यक्ष पवन कुमार व कमेटी के सभी पदाधिकारी प्रदीप कुमार, मुकुल,अंशुल, गौरव, देवू उर्फ मल्लू,अमरदीप,विक्की सिंह, दिलीप गुप्ता,संदीप शाक्य सुरजीत सैदा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    1
    माता काली देवी मंदिर पर 47 वां विशाल जागरण आयोजित
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फर्रुखाबाद दरीबा पश्चिम में  स्थित माता काली देवी मंदिर में  नवरात्र के अवसर पर 47 वां मां दुर्गा माता का विशाल देवी जागरण एवं  महोत्सव का आयोजन किया गया। यह देवी जागरण 47 वर्षों से लगातार दरीबा पश्चिम में स्थित माता काली देवी मंदिर पर जारी है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमृतपुर विधान सभा के विधायक सुशील शाक्य 
ने किया।
मुख्य अतिथि विधायक सुशील शाक्य ने मां दुर्गा देवी की पूजा-अर्चना व आरती की  जागरण में आए कलाकारों ने विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां प्रस्तुत कीं, जिनका श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद लिया। झांकियां देखकर महिलाओं ने जयकारे लगाए, जिससे पूरा पंडाल गूंज उठा। यह कार्यक्रम रात भर चला।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दरीबा पश्चिम में स्थित माता काली देवी मंदिर 47 वां  विशाल देवी जागरण का आयोजन किया गया।  देवी जागरण का आयोजन सरगम म्यूजिकल पार्टी व कानपुर से आए कलाकारों ने किया। विशाल देवी जागरण में कानपुर, आगरा, मैनपुरी,इटावा, छिबरामऊ, आदि  सहित आसपास के कई गांवों से श्रद्धालु और भक्तगण पहुंचे। दरीबा पश्चिम स्थित माता काली मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया,जिसे देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तगण सुबह से देर रात तक मां के दरबार में पूजा-अर्चना और आरती करते रहे।
इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि संस्कार समिति के संस्थापक प्रताप सिंह (गुरुजी), संरक्षक करतार सिंह, अध्यक्ष पवन कुमार व कमेटी के सभी पदाधिकारी प्रदीप कुमार, मुकुल,अंशुल, गौरव, देवू उर्फ मल्लू,अमरदीप,विक्की सिंह, दिलीप गुप्ता,संदीप शाक्य सुरजीत सैदा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जिला फर्रुखाबाद कादरी गेट के पास खानपुर पंचायत घर के पास कल 5:30 बजे की घटना में एक महिला का कुंडल दो स्कूटी स्वर ने छीन लिया फर्रुखाबाद से अजय पांडे की रिपोर्ट
    1
    जिला फर्रुखाबाद कादरी गेट के पास खानपुर पंचायत घर के पास कल 5:30 बजे की घटना में एक महिला का कुंडल दो स्कूटी स्वर ने छीन लिया फर्रुखाबाद से अजय पांडे की रिपोर्ट
    user_Ajay Panday
    Ajay Panday
    Local News Reporter फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by KGN TRAVELS
    1
    Post by KGN TRAVELS
    user_KGN TRAVELS
    KGN TRAVELS
    फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Shruddin Khan
    1
    Post by Shruddin Khan
    user_Shruddin Khan
    Shruddin Khan
    Nurse Sawayajpur, Hardoi•
    20 hrs ago
  • तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर: युवक को मारी टक्कर, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी फर्रुखाबाद। जनपद के थाना राजेपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी भी दे डाली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बिरसिंहपुर निवासी ब्रजकिशोर का पुत्र शिवम सिंह बीती 25 मार्च की रात करीब 10 बजे अपने चाचा के लड़कों को खेत पर खाना देने जा रहा था। जैसे ही वह गांव के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय के नजदीक पहुंचा, तभी गांव के ही मोहन पुत्र मुन्नू सिंह ने तेज रफ्तार व लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। हादसे में शिवम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके बाएं हाथ में गहरी चोट आई है, जिससे उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी से जब जवाब-तलब किया, तो वह गाली-गलौज पर उतारू हो गया। आरोप है कि उसने धमकी देते हुए कहा, “इस बार बच गया है, आगे नहीं बचेगा” और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए भेजते हुए पीड़ित पक्ष को थाने में लिखित शिकायत देने की सलाह दी। पीड़ित के पिता ब्रजकिशोर ने थाना राजेपुर में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, पुत्र का मेडिकल परीक्षण कराने और सख्त वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    2
    तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर: युवक को मारी टक्कर, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी 
फर्रुखाबाद।
जनपद के थाना राजेपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी भी दे डाली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बिरसिंहपुर निवासी ब्रजकिशोर का पुत्र शिवम सिंह बीती 25 मार्च की रात करीब 10 बजे अपने चाचा के लड़कों को खेत पर खाना देने जा रहा था। जैसे ही वह गांव के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय के नजदीक पहुंचा, तभी गांव के ही मोहन पुत्र मुन्नू सिंह ने तेज रफ्तार व लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए उसे टक्कर मार दी।
हादसे में शिवम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके बाएं हाथ में गहरी चोट आई है, जिससे उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी से जब जवाब-तलब किया, तो वह गाली-गलौज पर उतारू हो गया। आरोप है कि उसने धमकी देते हुए कहा, “इस बार बच गया है, आगे नहीं बचेगा” और मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए भेजते हुए पीड़ित पक्ष को थाने में लिखित शिकायत देने की सलाह दी।
पीड़ित के पिता ब्रजकिशोर ने थाना राजेपुर में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, पुत्र का मेडिकल परीक्षण कराने और सख्त वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_रामू राजपूत पत्रकार
    रामू राजपूत पत्रकार
    Court reporter अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.