सिवनी के लखनादौन संभाग में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा नियमित जनसुनवाई आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। लखनादौन संभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि इस पहल के माध्यम से उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों का तत्काल पंजीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही समय सीमा के भीतर शिकायतों का निराकरण और आवश्यकतानुसार अनुवर्ती कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। विद्युत कंपनी द्वारा जारी किए गए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यह जनसुनवाई हर महीने तीन अलग-अलग स्तरों पर आयोजित की जाएगी। इसके तहत वितरण केंद्र स्तर पर प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को, संभागीय कार्यालय स्तर पर दूसरे मंगलवार को और वृत्त कार्यालय स्तर पर तीसरे मंगलवार को जनसुनवाई होगी। यदि निर्धारित मंगलवार को कोई शासकीय अवकाश रहता है, तो यह जनसुनवाई अगले कार्यदिवस में आयोजित की जाएगी। विद्युत कंपनी ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी बिजली समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित तिथियों पर संबंधित कार्यालय में उपस्थित हों। उपभोक्ता विद्युत आपूर्ति, बिजली बिल, मीटर, नए कनेक्शन अथवा अन्य किसी भी विद्युत संबंधी समस्या के लिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, ताकि उनका गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निराकरण किया जा सके।

- सिवनी में पुल निर्माण में बरती गई भारी लापरवाही अब लोगों पर बेहद भारी पड़ती दिख रही है। क्षेत्र में हुई पहली ही बारिश के कारण पानी सीधे लोगों के घरों में घुस गया है। निर्माण कार्य में की गई इस बड़ी लापरवाही और उसके चलते घरों में भरे पानी को देखकर स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है और लोग बेहद आक्रोशित हैं।1
- सिवनी जिले के केवलारी वन परिक्षेत्र अंतर्गत कालीमाटी के जंगल में एक बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला और डॉग स्क्वाड तुरंत मौके पर पहुंचा तथा पूरे घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए गए। इस मामले में डीएफओ गौरव मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाघ की मौत दो बाघों के बीच हुए आपसी संघर्ष का परिणाम प्रतीत होती है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम और अन्य जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। वरिष्ठ अधिकारियों और पशु चिकित्सकों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराने के बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के प्रोटोकॉल के अनुसार बाघ का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। फिलहाल वन विभाग इस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटा है।1
- सिवनी जिले के केवलारी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कालीमाटी ग्राम से लगे जंगल में एक वयस्क बाघ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की फोरेंसिक टीम और डॉग स्कॉट सहित आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल बाघ की मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है और यह गहरा रहस्य बना हुआ है कि क्या यह कोई प्राकृतिक मौत है, आपसी संघर्ष का नतीजा है या फिर यह शिकार का मामला है।1
- बालाघाट जिले के पुलपुट्टा के किसान हर्षद सोनवाने क्षेत्र में एक बड़ी प्रेरणा बनकर उभरे हैं। उन्होंने पारंपरिक धान की खेती के विकल्प के रूप में जिमिकंद (सूरन) की खेती को अपनाया है। अब क्षेत्र में जिमिकंद की खेती धान के एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है, और हर्षद सोनवाने का यह प्रयास लोगों को इस नई खेती के लिए प्रेरित कर रहा है।1
- सिवनी के जंगल में एक बाघ का शव मिला है। इस घटना के बाद से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि आपसी संघर्ष की वजह से ही इस बाघ की जान गई है।1
- मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के उगली थाना क्षेत्र में एक बेहद ही खौफनाक और दिल दहला देने वाला मंजर सामने आया है। यहां एक बंद मकान के भीतर से शिक्षक दंपति के पूरी तरह से जले हुए कंकाल मिलने से पूरे इलाके में भारी सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि यह घर पिछले दो दिनों से बंद था। अंदर मिले शव इस कदर बुरी तरह जल चुके हैं कि मौके पर ही उनकी पहचान कर पाना बिल्कुल भी संभव नहीं हो सका। इस सनसनीखेज घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फोरेंसिक और एफएसएल की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अहम साक्ष्य जुटाए हैं। अब बुरी तरह जल चुके इन शवों की सही पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए जांच का सहारा लिया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए हादसा, आत्महत्या या फिर किसी गहरी साजिश सहित हर संभावित एंगल को ध्यान में रखकर बारीकी से जांच कर रही है।1