Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिवनी जिले के केवलारी वन परिक्षेत्र अंतर्गत कालीमाटी के जंगल में एक बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला और डॉग स्क्वाड तुरंत मौके पर पहुंचा तथा पूरे घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए गए। इस मामले में डीएफओ गौरव मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाघ की मौत दो बाघों के बीच हुए आपसी संघर्ष का परिणाम प्रतीत होती है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम और अन्य जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। वरिष्ठ अधिकारियों और पशु चिकित्सकों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराने के बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के प्रोटोकॉल के अनुसार बाघ का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। फिलहाल वन विभाग इस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटा है।
Devendra thakur

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सिवनी जिले के केवलारी वन परिक्षेत्र अंतर्गत कालीमाटी के जंगल में एक बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला और डॉग स्क्वाड तुरंत मौके पर पहुंचा तथा पूरे घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए गए। इस मामले में डीएफओ गौरव मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाघ की मौत दो बाघों के बीच हुए आपसी संघर्ष का परिणाम प्रतीत होती है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम और अन्य जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। वरिष्ठ अधिकारियों और पशु चिकित्सकों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराने के बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के प्रोटोकॉल के अनुसार बाघ का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। फिलहाल वन विभाग इस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटा है।1
- सिवनी जिले के केवलारी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कालीमाटी ग्राम से लगे जंगल में एक वयस्क बाघ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की फोरेंसिक टीम और डॉग स्कॉट सहित आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल बाघ की मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है और यह गहरा रहस्य बना हुआ है कि क्या यह कोई प्राकृतिक मौत है, आपसी संघर्ष का नतीजा है या फिर यह शिकार का मामला है।1
- बालाघाट जिले के पुलपुट्टा के किसान हर्षद सोनवाने क्षेत्र में एक बड़ी प्रेरणा बनकर उभरे हैं। उन्होंने पारंपरिक धान की खेती के विकल्प के रूप में जिमिकंद (सूरन) की खेती को अपनाया है। अब क्षेत्र में जिमिकंद की खेती धान के एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है, और हर्षद सोनवाने का यह प्रयास लोगों को इस नई खेती के लिए प्रेरित कर रहा है।1
- मध्यप्रदेश के दतिया में भाजपा के वरिष्ठ और कर्मठ नेता नरोत्तम मिश्रा जी को टिकट नहीं मिला है। दतिया से उनका टिकट काटे जाने से नाराज उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं और उन्होंने चकाजाम कर दिया है। इस दौरान नरोत्तम मिश्रा जी के समर्थक उग्र प्रदर्शन करते हुए अपनी ही पार्टी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी "भाजपा मुर्दाबाद" के नारे लगा रहे हैं और मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए अपनी ही पार्टी को मुर्दाबाद कहते नजर आ रहे हैं।1
- छिंदवाड़ा जिले के परासिया बाईपास में स्थित हनुमान मंदिर के समीप गायत्री परिवार द्वारा 11 सौ वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया है। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम को परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मीक जी और जनपद उपाध्यक्ष जमील खान जी के हाथों संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान गायत्री परिवार के सदस्यों के साथ-साथ सिद्ध हनुमान मंदिर समिति के सदस्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस स्थान पर वन विभाग द्वारा एक भव्य पर्यटन स्थल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। आने वाले समय में जब यह निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा, तो क्षेत्र की जनता को एक बेहतरीन पर्यटन स्थल की सौगात मिलेगी। इस अवसर पर परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मीक जी ने गायत्री परिवार के इन स्मरणीय और सराहनीय कार्यों की जमकर प्रशंसा की है।1
- सिवनी में पुल निर्माण में बरती गई भारी लापरवाही अब लोगों पर बेहद भारी पड़ती दिख रही है। क्षेत्र में हुई पहली ही बारिश के कारण पानी सीधे लोगों के घरों में घुस गया है। निर्माण कार्य में की गई इस बड़ी लापरवाही और उसके चलते घरों में भरे पानी को देखकर स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है और लोग बेहद आक्रोशित हैं।1
- सिवनी में एक बंद मकान के भीतर शिक्षक दंपत्ति के जले हुए शव मिले हैं। इस घटना के सामने आने के बाद यह रहस्य गहरा गया है कि आखिर यह कोई हादसा है, खुदकुशी है या फिर कोई हत्या का मामला है।1