logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

4=PM महिला पत्रकार को दिल्ली पुलिस ने मारा इस का कारण यह था कि मुख्यमंत्री से सवाल क्यों पूछा हमारे लिए कोई नेता एवं सरकार बताए कि अगर कोई पत्रकार आप से सवाल पूछ रहे हैं तो आप को डर किस बात का है ज़बाब देने में आप से कोई सवाल ना पूछें तो आप सब पत्रकार लोगों को जेल में बंद कर दें और हर पत्रकार से उसकी पत्रकारिता करने का हक़ छीन लें हर किसी पत्रकार पर बैन लगा दें कि कोई पत्रकारता नहीं करेगा जय हिन्द जय भारत जय संविधान

9 hrs ago
user_रामबीर
रामबीर
फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

4=PM महिला पत्रकार को दिल्ली पुलिस ने मारा इस का कारण यह था कि मुख्यमंत्री से सवाल क्यों पूछा हमारे लिए कोई नेता एवं सरकार बताए कि अगर कोई पत्रकार आप से सवाल पूछ रहे हैं तो आप को डर किस बात का है ज़बाब देने में आप से कोई सवाल ना पूछें तो आप सब पत्रकार लोगों को जेल में बंद कर दें और हर पत्रकार से उसकी पत्रकारिता करने का हक़ छीन लें हर किसी पत्रकार पर बैन लगा दें कि कोई पत्रकारता नहीं करेगा जय हिन्द जय भारत जय संविधान

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 4=PM महिला पत्रकार को दिल्ली पुलिस ने मारा इस का कारण यह था कि मुख्यमंत्री से सवाल क्यों पूछा हमारे लिए कोई नेता एवं सरकार बताए कि अगर कोई पत्रकार आप से सवाल पूछ रहे हैं तो आप को डर किस बात का है ज़बाब देने में आप से कोई सवाल ना पूछें तो आप सब पत्रकार लोगों को जेल में बंद कर दें और हर पत्रकार से उसकी पत्रकारिता करने का हक़ छीन लें हर किसी पत्रकार पर बैन लगा दें कि कोई पत्रकारता नहीं करेगा जय हिन्द जय भारत जय संविधान
    1
    4=PM महिला पत्रकार को दिल्ली पुलिस ने मारा इस का कारण यह था कि मुख्यमंत्री से सवाल क्यों पूछा 
हमारे लिए कोई नेता एवं सरकार बताए कि अगर कोई पत्रकार आप से सवाल पूछ रहे हैं तो आप को डर किस बात का है ज़बाब देने में आप से कोई सवाल ना पूछें तो आप सब पत्रकार लोगों को जेल में बंद कर दें और हर पत्रकार से उसकी पत्रकारिता करने का हक़ छीन लें हर किसी पत्रकार पर बैन लगा दें कि कोई पत्रकारता नहीं करेगा 
जय हिन्द जय भारत जय संविधान
    user_रामबीर
    रामबीर
    फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Bareilly crime mahila aaropi aspataal se farar/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ duty per do mahila policekarmi nilambit/ jila aspataal mein mahila aaropi farar/ Bareilly aspataal mahila ka dukh itna bada sambhalna mushkil hua/ Bareilly crime mahila aaropi aspataal se farar/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ duty per do mahila policekarmi nilambit/ jila aspataal mein mahila aaropi farar/ Bareilly aspataal mahila ka dukh itna bada sambhalna mushkil hua/
    1
    Bareilly crime mahila aaropi aspataal se farar/
Adhikari dwara Di Gai jankari/
duty per do mahila policekarmi nilambit/
jila aspataal mein mahila aaropi farar/
Bareilly aspataal mahila ka dukh itna bada sambhalna mushkil hua/

Bareilly crime mahila aaropi aspataal se farar/
Adhikari dwara Di Gai jankari/
duty per do mahila policekarmi nilambit/
jila aspataal mein mahila aaropi farar/
Bareilly aspataal mahila ka dukh itna bada sambhalna mushkil hua/
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आदर्श कांवड़ यात्रा-2026 की सफलता पर पुलिस-प्रशासन और कांवड़ जत्थेदारों , व्यापारियों का हुआ सम्मान बरेली। महादेव सेवा समिति की ओर से गुरुवार को आईएमए हॉल, बरेली में श्रवण प्रहरी सम्मान-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सावन माह के दौरान आदर्श कांवड़ यात्रा-2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में योगदान देने वाले पुलिस, प्रशासन, कांवड़ जत्थेदारों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। समिति के महानगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष की सफलता के बाद इस वर्ष भी श्रवण प्रहरी सम्मान का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि आदर्श कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में समाज और प्रशासन के समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि इस बार सावन माह के दौरान उर्स का आयोजन भी साथ-साथ था, लेकिन सभी समुदायों और प्रशासन के सहयोग से दोनों आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण और सफल रहे। उन्होंने कहा कि बरेली को आदर्श जिला बनाना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है और सामाजिक सहभागिता से यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि बरेली पुलिस और सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय के कारण पिछले कई वर्षों से बड़े धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहे हैं। उन्होंने कांवड़ जत्थेदारों, मीडिया और स्वयंसेवकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का उद्देश्य जिले के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने कहा कि इस वर्ष कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस और सामाजिक संगठनों ने योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप पूरी यात्रा व्यवस्थित और आदर्श रूप में संपन्न हुई। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक शशांक भाटिया ने सभी कांवड़ आयोजकों और स्वयंसेवकों को बधाई दी। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तर मुकेश चंद्र मिश्र, पुलिस अधीक्षक दक्षिण अंशिका वर्मा, पुलिस अधीक्षक यातायात अकमल खान, एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी, एसडीएम सदर इशिता किशोर, नगर मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा, जिले के सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, सामाजिक संगठन, व्यापारी और चिकित्सक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राखी गंगवार, रोहित और राकेश ने किया। आयोजन में अभिलाष वर्मा, हेमा अग्रवाल, ज्ञानेंद्र गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल, मनीष चंडोक, रामकुमार पाल, सुनील वर्मा, अरविंद गंगवार, विकास मेहरोत्रा, लवलीन कपूर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। बाईट अविनाश सिंह जिला अधिकारी बाइट। दुर्गेश गुप्ता आदर्श कांवड़ यात्रा-2026 की सफलता पर पुलिस-प्रशासन और कांवड़ जत्थेदारों , व्यापारियों का हुआ सम्मान बरेली। महादेव सेवा समिति की ओर से गुरुवार को आईएमए हॉल, बरेली में श्रवण प्रहरी सम्मान-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सावन माह के दौरान आदर्श कांवड़ यात्रा-2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में योगदान देने वाले पुलिस, प्रशासन, कांवड़ जत्थेदारों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। समिति के महानगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष की सफलता के बाद इस वर्ष भी श्रवण प्रहरी सम्मान का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि आदर्श कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में समाज और प्रशासन के समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि इस बार सावन माह के दौरान उर्स का आयोजन भी साथ-साथ था, लेकिन सभी समुदायों और प्रशासन के सहयोग से दोनों आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण और सफल रहे। उन्होंने कहा कि बरेली को आदर्श जिला बनाना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है और सामाजिक सहभागिता से यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि बरेली पुलिस और सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय के कारण पिछले कई वर्षों से बड़े धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहे हैं। उन्होंने कांवड़ जत्थेदारों, मीडिया और स्वयंसेवकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का उद्देश्य जिले के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने कहा कि इस वर्ष कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस और सामाजिक संगठनों ने योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप पूरी यात्रा व्यवस्थित और आदर्श रूप में संपन्न हुई। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक शशांक भाटिया ने सभी कांवड़ आयोजकों और स्वयंसेवकों को बधाई दी। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तर मुकेश चंद्र मिश्र, पुलिस अधीक्षक दक्षिण अंशिका वर्मा, पुलिस अधीक्षक यातायात अकमल खान, एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी, एसडीएम सदर इशिता किशोर, नगर मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा, जिले के सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, सामाजिक संगठन, व्यापारी और चिकित्सक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राखी गंगवार, रोहित और राकेश ने किया। आयोजन में अभिलाष वर्मा, हेमा अग्रवाल, ज्ञानेंद्र गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल, मनीष चंडोक, रामकुमार पाल, सुनील वर्मा, अरविंद गंगवार, विकास मेहरोत्रा, लवलीन कपूर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। बाईट अविनाश सिंह जिला अधिकारी बाइट। दुर्गेश गुप्ता
    1
    आदर्श कांवड़ यात्रा-2026 की सफलता पर पुलिस-प्रशासन और कांवड़ जत्थेदारों , व्यापारियों का हुआ सम्मान

बरेली। महादेव सेवा समिति की ओर से गुरुवार को आईएमए हॉल, बरेली में श्रवण प्रहरी सम्मान-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सावन माह के दौरान आदर्श कांवड़ यात्रा-2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में योगदान देने वाले पुलिस, प्रशासन, कांवड़ जत्थेदारों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
समिति के महानगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष की सफलता के बाद इस वर्ष भी श्रवण प्रहरी सम्मान का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि आदर्श कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में समाज और प्रशासन के समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि इस बार सावन माह के दौरान उर्स का आयोजन भी साथ-साथ था, लेकिन सभी समुदायों और प्रशासन के सहयोग से दोनों आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण और सफल रहे। उन्होंने कहा कि बरेली को आदर्श जिला बनाना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है और सामाजिक सहभागिता से यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि बरेली पुलिस और सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय के कारण पिछले कई वर्षों से बड़े धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहे हैं। उन्होंने कांवड़ जत्थेदारों, मीडिया और स्वयंसेवकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का उद्देश्य जिले के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने कहा कि इस वर्ष कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस और सामाजिक संगठनों ने योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप पूरी यात्रा व्यवस्थित और आदर्श रूप में संपन्न हुई। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक शशांक भाटिया ने सभी कांवड़ आयोजकों और स्वयंसेवकों को बधाई दी।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तर मुकेश चंद्र मिश्र, पुलिस अधीक्षक दक्षिण अंशिका वर्मा, पुलिस अधीक्षक यातायात अकमल खान, एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी, एसडीएम सदर इशिता किशोर, नगर मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा, जिले के सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, सामाजिक संगठन, व्यापारी और चिकित्सक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन राखी गंगवार, रोहित और राकेश ने किया। आयोजन में अभिलाष वर्मा, हेमा अग्रवाल, ज्ञानेंद्र गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल, मनीष चंडोक, रामकुमार पाल, सुनील वर्मा, अरविंद गंगवार, विकास मेहरोत्रा, लवलीन कपूर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।

बाईट अविनाश सिंह जिला अधिकारी 
बाइट। दुर्गेश गुप्ता
आदर्श कांवड़ यात्रा-2026 की सफलता पर पुलिस-प्रशासन और कांवड़ जत्थेदारों , व्यापारियों का हुआ सम्मान
बरेली। महादेव सेवा समिति की ओर से गुरुवार को आईएमए हॉल, बरेली में श्रवण प्रहरी सम्मान-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सावन माह के दौरान आदर्श कांवड़ यात्रा-2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में योगदान देने वाले पुलिस, प्रशासन, कांवड़ जत्थेदारों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
समिति के महानगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष की सफलता के बाद इस वर्ष भी श्रवण प्रहरी सम्मान का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि आदर्श कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में समाज और प्रशासन के समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि इस बार सावन माह के दौरान उर्स का आयोजन भी साथ-साथ था, लेकिन सभी समुदायों और प्रशासन के सहयोग से दोनों आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण और सफल रहे। उन्होंने कहा कि बरेली को आदर्श जिला बनाना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है और सामाजिक सहभागिता से यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि बरेली पुलिस और सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय के कारण पिछले कई वर्षों से बड़े धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहे हैं। उन्होंने कांवड़ जत्थेदारों, मीडिया और स्वयंसेवकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का उद्देश्य जिले के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने कहा कि इस वर्ष कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस और सामाजिक संगठनों ने योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप पूरी यात्रा व्यवस्थित और आदर्श रूप में संपन्न हुई। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक शशांक भाटिया ने सभी कांवड़ आयोजकों और स्वयंसेवकों को बधाई दी।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तर मुकेश चंद्र मिश्र, पुलिस अधीक्षक दक्षिण अंशिका वर्मा, पुलिस अधीक्षक यातायात अकमल खान, एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी, एसडीएम सदर इशिता किशोर, नगर मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा, जिले के सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, सामाजिक संगठन, व्यापारी और चिकित्सक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन राखी गंगवार, रोहित और राकेश ने किया। आयोजन में अभिलाष वर्मा, हेमा अग्रवाल, ज्ञानेंद्र गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल, मनीष चंडोक, रामकुमार पाल, सुनील वर्मा, अरविंद गंगवार, विकास मेहरोत्रा, लवलीन कपूर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।
बाईट अविनाश सिंह जिला अधिकारी 
बाइट। दुर्गेश गुप्ता
    user_Bareilly ki halchal
    Bareilly ki halchal
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • हाफिजगंज पुलिस ने 1.149 किलो गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार हाफिजगंज पुलिस ने 1.149 किलो गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार बरेली। थाना हाफिजगंज पुलिस ने गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान सूचना के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 1.149 किलोग्राम अवैध गांजा और गांजा बिक्री से प्राप्त बताए गए 3,400 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को टीम ग्राम हरहरपुर मटकली रोड से नौआ नगला स्थित कैलाश पुत्र बुद्धसेन के बंद पड़े नलकूप पर पहुंची। यहां से परमेश्वरी पुत्र लीलाधर, निवासी ग्राम हरहरपुर मटकली, थाना हाफिजगंज, बरेली, उम्र 55 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा और नकदी बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना हाफिजगंज में मु0अ0सं0 496/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह कम दाम में गांजा खरीदकर छोटी-छोटी पुड़ियों में भरकर 25 से 30 रुपये में बेचता था। पुलिस के मुताबिक बरामद 3,400 रुपये गांजा बिक्री से प्राप्त होना बताया गया है। गांजा कहां से खरीदा गया, इस संबंध में आरोपी ने एक व्यक्ति से कम कीमत में खरीदने की बात कही, लेकिन उसका नाम-पता नहीं बता सका। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार, उपनिरीक्षक सतेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, हेड कांस्टेबल महेन्द्र सिंह, कांस्टेबल अक्षय और कांस्टेबल दीपक कुमार शामिल रहे।
    1
    हाफिजगंज पुलिस ने 1.149 किलो गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
हाफिजगंज पुलिस ने 1.149 किलो गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
बरेली। थाना हाफिजगंज पुलिस ने गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान सूचना के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 1.149 किलोग्राम अवैध गांजा और गांजा बिक्री से प्राप्त बताए गए 3,400 रुपये नकद बरामद किए।
पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को टीम ग्राम हरहरपुर मटकली रोड से नौआ नगला स्थित कैलाश पुत्र बुद्धसेन के बंद पड़े नलकूप पर पहुंची। यहां से परमेश्वरी पुत्र लीलाधर, निवासी ग्राम हरहरपुर मटकली, थाना हाफिजगंज, बरेली, उम्र 55 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा और नकदी बरामद हुई।
बरामदगी के आधार पर थाना हाफिजगंज में मु0अ0सं0 496/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह कम दाम में गांजा खरीदकर छोटी-छोटी पुड़ियों में भरकर 25 से 30 रुपये में बेचता था। पुलिस के मुताबिक बरामद 3,400 रुपये गांजा बिक्री से प्राप्त होना बताया गया है। गांजा कहां से खरीदा गया, इस संबंध में आरोपी ने एक व्यक्ति से कम कीमत में खरीदने की बात कही, लेकिन उसका नाम-पता नहीं बता सका। 
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार, उपनिरीक्षक सतेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, हेड कांस्टेबल महेन्द्र सिंह, कांस्टेबल अक्षय और कांस्टेबल दीपक कुमार शामिल रहे।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *पीलीभीत: घुंघचाई के दिलावरपुर में खेत पर गई महिला लापता, हरदोई ब्रांच नहर में SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी* *। पीलीभीत।* घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर में खेत पर गई एक महिला के लापता होने से हड़कंप मच गया है। परिजनों की सूचना पर पुलिस और SDRF टीम ने हरदोई ब्रांच नहर में तलाशी अभियान चलाया है। बताया जा रहा है कि महिला रोज की तरह खेत पर गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद जब महिला का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। आशंका जताई जा रही है कि महिला नहर में गिर गई हो सकती है। सूचना मिलते ही घुंघचाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF टीम को बुलाकर नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया। समाचार लिखे जाने तक महिला का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है और परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।
    1
    *पीलीभीत: घुंघचाई के दिलावरपुर में खेत पर गई महिला लापता, हरदोई ब्रांच नहर में SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी*
*। पीलीभीत।*  घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर में खेत पर गई एक महिला के लापता होने से हड़कंप मच गया है। परिजनों की सूचना पर पुलिस और SDRF टीम ने हरदोई ब्रांच नहर में तलाशी अभियान चलाया है। बताया जा रहा है कि महिला रोज की तरह खेत पर गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद जब महिला का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। आशंका जताई जा रही है कि महिला नहर में गिर गई हो सकती है। सूचना मिलते ही घुंघचाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF टीम को बुलाकर नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया। समाचार लिखे जाने तक महिला का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है और परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Bareilly crime gokashi ka vanchit apraadhi girftar Thana cant Ka mamla/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ police aur badmashon mein amne samne muthbhed/ sansanikhej muthbhed police Ne ghera to Chali goliyan/ police Ne ki aatmraksha to apradhi Ghayal/ Bareilly police ka bada action Gaon Kashi karne wala salakhon Ke piche/ Bareilly crime gokashi ka vanchit apraadhi girftar Thana cant Ka mamla/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ police aur badmashon mein amne samne muthbhed/ sansanikhej muthbhed police Ne ghera to Chali goliyan/ police Ne ki aatmraksha to apradhi Ghayal/ Bareilly police ka bada action Gaon Kashi karne wala salakhon Ke piche/
    1
    Bareilly crime gokashi ka vanchit  apraadhi girftar Thana cant Ka mamla/
Adhikari dwara Di Gai jankari/
police aur badmashon mein amne samne muthbhed/
sansanikhej muthbhed police Ne ghera to Chali goliyan/
police Ne ki aatmraksha to apradhi Ghayal/
Bareilly police ka bada action Gaon Kashi karne wala salakhon Ke piche/
Bareilly crime gokashi ka vanchit  apraadhi girftar Thana cant Ka mamla/
Adhikari dwara Di Gai jankari/
police aur badmashon mein amne samne muthbhed/
sansanikhej muthbhed police Ne ghera to Chali goliyan/
police Ne ki aatmraksha to apradhi Ghayal/
Bareilly police ka bada action Gaon Kashi karne wala salakhon Ke piche/
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • परिवार के भरण पोषण के लिए मजदूरी करने हरियाणा गए मजदूरों की सडक हादसे में कार चालक सहित पांच लोगों की मौत। पूरे गांव में पसरा मातम। • जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गांव बढैपुरा ताल्लुक कुसुमा में मृतक मजदूरों के घरों में पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और ढांढस बंधाया। बीसलपुर पीलीभीत । जिला पीलीभीत के बीसलपुर तहसील क्षेत्र के थाना दियोरिया कलां के गांव बढैपुरा ताल्लुक कुसमा के 11 मजदूर बुधवार रात घर से ईको कार किराये पर करके हरियाणा में बाजरा काटने की मजदूरी करने गए थे। मृतक रामनरेश के भाई डालचंद्र ने जानकारी करने पर बताया कि सभी लोग बुधवार शाम लगभग 6 बजे घर से हरियाणा में बाजरा काटने के लिए मजदूरी करने को गए थे। जिनका हरियाणा के खरखोदा थाना क्षेत्र के राई से आगे केएनपी पलवल हाईवे रोहतक में सुबह 4 बजे तडके भीषण दर्दनाक सडक हादसा हो गया। जिसमें चालक सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में कार चालक मोहम्मद आरिफ उम्र लगभग 30 बर्ष निवासी ग्राम सुजनी, रामनरेश मौर्या पुत्र रामचंद्र मौर्या उम्र 40 वर्ष, अग्रपाल वर्मा पुत्र मैकूलाल वर्मा उम्र 30 वर्ष, सुशील कुमार शर्मा पुत्र खुशीराम शर्मा उम्र 20 वर्ष, नेवाराम वर्मा पुत्र दुर्गा प्रसाद वर्मा 50 वर्ष सहित पांच लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई। घायलों में खुशीराम शर्मा पुत्र रोशन लाल शर्मा उम्र 55, प्रमोद कुमार पुत्र राममूर्ति लाल मौर्या उम्र 18 वर्ष, संजीव कुमार मौर्या पुत्र रामपाल मौर्या उम्र 25 वर्ष, पातीराम वर्मा पुत्र बुद्धसेन वर्मा उम्र 27 वर्ष, महेंद्र पाल मौर्या पुत्र रामसहाय मौर्या उम्र 60 वर्ष, हरिशंकर वर्मा पुत्र नेतराम वर्मा उम्र 35 वर्ष, विवेक पुत्र प्रभु दयाल उम्र 20 वर्ष, गंभीर रूप से घायल है। खुशीराम के दो लडके और दो लडकियां है, दोनों लडकियो की शादी हो चुकी है। बडा बेटा सुशील कुमार अपने पिता खुशीराम के साथ ही मजदूरी करने गया था। जिसकी सडक दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, छोटा बेटा पवन उम्र 10 बर्षीय अपनी माता के साथ घर पर ही रहता है। बेटे और पति के साथ हुए हादसे की खबर सुनकर पत्नी गुड्डी देवी और दोनों बेटियों का रो रोकर बुरा हाल है। भाई डालचंद्र ने बताया है कि रामनरेश मौर्या घर में सबसे बडा था। सात भाई और तीन बहनें है, बहनों की शादी हो चुकी है।रामनरेश अविवाहित था। माता चमेली देवी बेटे की मौत की खबर सुनकर बदहवास होकर गिर गई और सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। भाई बीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया है कि अग्रपाल वर्मा पुत्र मैकूलाल हम दो भाई है।अग्रवाल की शादी लगभग 6 साल पहले कमलेश देवी के साथ हुई थी। जिनके दो बच्चे बेटा गोलू उम्र तीन साल और बेटी वर्तिका देवी 4 साल की है। माता विमला देवी और पिता मैकूलाल का रो रोकर बुरा हाल है। नेवाराम वर्मा उम्र करीब 50 बर्ष पुत्र दुर्गाप्रसाद वर्मा अपने भाई भाभी और भतीजों परिवार के साथ रहते थे। वह अविवाहित थे। अक्सर हरियाणा मजदूरी करने सभी लोगों के साथ जाया करते थे ग्रामीण और आसपास के लोग मृतकों के घर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे और ढांढस बंधाया। सभी मृतक एक ही मोहल्ले के है और सभी के घर लगभग सौ सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। इस हादसे से गांव का हर एक व्यक्ति स्तब्ध है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, बीसलपुर एसडीएम नागेंद्र पांडेय और अन्य गणमान्य लोगों ने मृतकों के परिजनों के घरों पर पहुंचकर सांत्वना दी और ढांढस बंधाया हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
    4
    परिवार के भरण पोषण के लिए मजदूरी करने हरियाणा गए मजदूरों की सडक हादसे में कार चालक सहित पांच लोगों की मौत। पूरे गांव में पसरा मातम।
• जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गांव बढैपुरा ताल्लुक कुसुमा में मृतक मजदूरों के घरों में पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और ढांढस बंधाया।
बीसलपुर पीलीभीत । जिला पीलीभीत के बीसलपुर तहसील क्षेत्र के थाना दियोरिया कलां के गांव बढैपुरा ताल्लुक कुसमा के 11 मजदूर बुधवार रात घर से ईको कार किराये पर करके हरियाणा में बाजरा काटने की मजदूरी करने गए थे। मृतक रामनरेश के भाई डालचंद्र ने जानकारी करने पर बताया कि सभी लोग बुधवार शाम लगभग 6 बजे घर से हरियाणा में बाजरा काटने के लिए मजदूरी करने को गए थे। जिनका हरियाणा के खरखोदा थाना क्षेत्र के राई से आगे केएनपी पलवल हाईवे रोहतक में सुबह 4 बजे तडके भीषण दर्दनाक सडक हादसा हो गया। जिसमें चालक सहित पांच लोगों की मौत हो गई है।
मृतकों में कार चालक मोहम्मद आरिफ उम्र लगभग 30 बर्ष निवासी ग्राम सुजनी, रामनरेश मौर्या पुत्र रामचंद्र मौर्या उम्र 40 वर्ष, अग्रपाल वर्मा पुत्र मैकूलाल वर्मा उम्र 30 वर्ष, सुशील कुमार शर्मा पुत्र खुशीराम शर्मा उम्र 20 वर्ष, नेवाराम वर्मा पुत्र दुर्गा प्रसाद वर्मा 50 वर्ष सहित पांच लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई। 
घायलों में खुशीराम शर्मा पुत्र रोशन लाल शर्मा उम्र 55, प्रमोद कुमार पुत्र राममूर्ति लाल मौर्या उम्र 18 वर्ष, संजीव कुमार मौर्या पुत्र रामपाल मौर्या उम्र 25 वर्ष, पातीराम वर्मा पुत्र बुद्धसेन वर्मा उम्र 27 वर्ष,  महेंद्र पाल मौर्या पुत्र रामसहाय मौर्या उम्र 60 वर्ष, हरिशंकर वर्मा पुत्र नेतराम वर्मा उम्र 35 वर्ष, विवेक पुत्र प्रभु दयाल उम्र 20 वर्ष, गंभीर रूप से घायल है।
खुशीराम के दो लडके और दो लडकियां है, दोनों लडकियो की शादी हो चुकी है। बडा बेटा सुशील कुमार अपने पिता खुशीराम के साथ ही मजदूरी करने गया था। जिसकी सडक दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, छोटा बेटा पवन उम्र 10 बर्षीय अपनी माता के साथ घर पर ही रहता है। बेटे और पति के साथ हुए हादसे की खबर सुनकर पत्नी गुड्डी देवी और दोनों बेटियों का रो रोकर बुरा हाल है।
भाई डालचंद्र ने बताया है कि रामनरेश मौर्या घर में सबसे बडा था। सात भाई और तीन बहनें है, बहनों की शादी हो चुकी है।रामनरेश अविवाहित था। माता चमेली देवी बेटे की मौत की खबर सुनकर बदहवास होकर गिर गई और सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
भाई बीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया है कि अग्रपाल वर्मा पुत्र मैकूलाल हम दो भाई है।अग्रवाल की शादी लगभग 6 साल पहले कमलेश देवी के साथ हुई थी। जिनके दो बच्चे बेटा गोलू उम्र तीन साल और बेटी वर्तिका देवी 4 साल की है। माता विमला देवी और पिता मैकूलाल का रो रोकर बुरा हाल है।
नेवाराम वर्मा उम्र करीब 50 बर्ष पुत्र दुर्गाप्रसाद वर्मा अपने भाई भाभी और भतीजों परिवार के साथ रहते थे। वह अविवाहित थे। अक्सर हरियाणा मजदूरी करने सभी लोगों के साथ जाया करते थे 
ग्रामीण और आसपास के लोग मृतकों के घर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे और ढांढस बंधाया। सभी मृतक एक ही मोहल्ले के है और सभी के घर लगभग सौ सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। इस हादसे से गांव का हर एक व्यक्ति स्तब्ध है। 
वहीं घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, बीसलपुर एसडीएम नागेंद्र पांडेय और अन्य गणमान्य लोगों ने मृतकों के परिजनों के घरों पर पहुंचकर सांत्वना दी और ढांढस बंधाया हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
    user_Ankit sharma
    Ankit sharma
    Local News Reporter बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पीलीभीत से हरियाणा गए मजदूरों के साथ हादसा, 5 की मौत, 7 घायल | हरियाणा से पीलीभीत तक रिपोर्ट
    1
    पीलीभीत से हरियाणा गए मजदूरों के साथ हादसा, 5 की मौत, 7 घायल | हरियाणा से पीलीभीत तक रिपोर्ट
    user_Prashant mishra
    Prashant mishra
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.