बाड़मेर: 15 अगस्त पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचा प्रिंसिपल ! मुंह के बल गिरा; ग्रामीणों ने गद्दे पर बैठाकर सुनाई खरी-खोटी बाड़मेर: 15 अगस्त पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचा प्रिंसिपल ! मुंह के बल गिरा; ग्रामीणों ने गद्दे पर बैठाकर सुनाई खरी-खोटी बाड़मेर के अंबाबाड़ी सरकारी स्कूल में 15 अगस्त को प्रधानाचार्य पर शराब के नशे में पहुंचने का आरोप लगा। नशे में गिरने से उन्हें चोट लगी। ग्रामीणों ने हंगामा कर स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर जिले के अंबाबाड़ी स्थित राजकीय विद्यालय से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पर शराब के नशे में स्कूल आने का आरोप लगा है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और अभिभावकों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर नशे में धुत दिखे हेड मास्टर प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जब बच्चे और उनके अभिभावक स्कूल परिसर में मौजूद थे, तब प्रधानाचार्य कथित तौर पर शराब के नशे में धुत्त होकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने से वे रास्ते में गिर भी गए, जिससे उनके हाथ और चेहरे पर चोटें आईं। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें उठाकर एक जगह बैठाया और जमकर खरी-खोटी सुनाई। ग्रामीणों और पंचायत अध्यक्ष का फूटा गुस्सा वायरल वीडियो के अनुसार, ग्रामीणों और पंचायत अध्यक्ष ने प्रधानाचार्य के प्रति गहरा आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने कहा, पूरा गांव आपसे नाराज है। आप बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और 15 अगस्त जैसे पवित्र राष्ट्रीय पर्व के दिन भी पीकर आ गए। अगर पीना ही था तो स्कूल नहीं आना चाहिए था। आक्रोशित ग्रामीणों ने उनसे तुरंत पद से इस्तीफा देने की मांग की और स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़ा। जब ग्रामीणों ने शिक्षक से जवाब मांगा तो उन्होंने बेपरवाही से कहा, हां, मेरे को जो भी मानो। शिक्षा विभाग ने दिए जांच के निर्देश मामले की गंभीरता को देखते हुए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने संज्ञान लिया है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि पूरे मामले की विभागीय जांच करवाई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित प्रधानाचार्य के खिलाफ नियमानुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, कोटा सिटी रिपोर्टर इस वायरल वीडियो की सत्यता और प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन कोटा। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर कोटा के छावनी फ्लाईओवर के समीप स्थित श्री गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा साहिब में विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाजन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 14 अगस्त 1947 के विभाजन की त्रासदी, असहनीय दुख और बलिदानों को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्वलित कर एवं श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विभाजन की पीड़ा को स्मरण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विभाजन के दौरान लाखों लोगों ने अपनों को खोया और असहनीय परिस्थितियों का सामना किया। यह दिवस हमें उन सभी निर्दोषों और बलिदानियों के संघर्ष एवं त्याग को याद करने का अवसर देता है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया तथा सभी शहीदों और विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों को नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- केंद्रीय गृहमंत्री सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अलवर में आज जमकर तारीफ की मुख्यमंत्री भजनलाल की। मुख्यमंत्री भजनलाल कल 11:50 पर 12 के मंडी प्रांगण के हेलीपैड पर उतरेंगे उनके साथ कृषि मंत्री शिवराज सिंह भी आ सकते हैं भोजपुरी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर रही है जबकि उनके गृह नगर है।1
- कोटा में धारीवाल के आवास पर टिकट दावेदारों की भीड़, बोले- कांग्रेस की होगी भारी जीत, निगम वार्डों की निकलेगी लॉटरी सिविल लाइंस स्थित उनके आवास पर निगम और पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कांग्रेस से टिकट की दावेदारी करने वाले कार्यकर्ताओं की भी काफी भीड़ रही और टिकट मांगने वालों की लंबी कतार नजर आई। धारीवाल ने कहा कि आगामी निगम और पंचायत चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रत्येक वार्ड में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए गए थे। वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए भी परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। धारीवाल के आवास पर दिनभर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की आवाजाही बनी रही। सोमवार 17 अगस्त को वार्डों की लॉटरी निकाली जाएगी, जिसके बाद चुनावी समीकरण और टिकट की दावेदारी को लेकर तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।1
- कोटा के कंसुआ चौराहे पर होमगार्ड की ड्रेस में पहुंचे एक बुजुर्ग शख्स ने दुकान के बाहर खड़ी मोपेड चोरी कर ली। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। दुकान मालिक समीर के मुताबिक, सुबह दुकान पहुंचने पर मोपेड गायब मिली। फुटेज में बुजुर्ग डंडा और डायरी-कागज लेकर सड़क पर बाइक सवारों को रोकने का इशारा करता नजर आया। जब किसी ने उसकी बात नहीं मानी तो वह दुकान के बाहर पहुंचा और मोपेड लेकर फरार हो गया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। कोटा के कंसुआ चौराहे पर होमगार्ड की ड्रेस में पहुंचे एक बुजुर्ग शख्स ने दुकान के बाहर खड़ी मोपेड चोरी कर ली। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। दुकान मालिक समीर के मुताबिक, सुबह दुकान पहुंचने पर मोपेड गायब मिली। फुटेज में बुजुर्ग डंडा और डायरी-कागज लेकर सड़क पर बाइक सवारों को रोकने का इशारा करता नजर आया। जब किसी ने उसकी बात नहीं मानी तो वह दुकान के बाहर पहुंचा और मोपेड लेकर फरार हो गया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है1
- राष्ट्रपति भवन में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य राज्य समारोह, राष्ट्रगौरव से सराबोर हुई यादगार शाम भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में एक भव्य राज्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामय अवसर पर देश की महान लोकतांत्रिक एवं राष्ट्रीय विरासत के गौरव का उत्सव मनाया गया। समारोह की मेजबानी माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने की। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस विशेष समारोह में देश की उपलब्धियों, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता दिवस के गौरव को लेकर उत्साह का वातावरण रहा। समारोह में शामिल हुए अतिथियों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं साझा कीं और राष्ट्र की प्रगति, एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की राष्ट्रपति भवन में आयोजित यह यादगार शाम देश के गौरव, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता की भावना को समर्पित रही।1
- भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जैन का आह्वान: स्थानीय उत्पाद अपनाएं, विकसित भारत के निर्माण में भागीदार बनें1
- विज्ञान नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक जिंदा कारतूस और तीन चाकू बरामद; चार आरोपी गिरफ्तार कोटा। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विज्ञान नगर थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक जिंदा कारतूस, तीन धारदार चाकू और एक स्कूटी बरामद कर कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर आईटीआई कॉलेज के पीछे छत्रपुरा तालाब रोड की तरफ से एक आरोपी को मोटरसाइकिल और अवैध जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान पवन यादव पुत्र अशोक सिंह यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी एम.एन.-3-एम-49, गांधी गृह, विज्ञान नगर, कोटा के रूप में हुई है। इसी दौरान लाखन सिंह पुत्र इन्द्र सिंह सोलंकी, उम्र 25 वर्ष को इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स के पास अवैध तेज धारदार चाकू लेकर घूमते हुए पकड़ा गया। इसके बाद 15 अगस्त 2026 को नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक स्कूटी की तलाशी ली। तलाशी में आरोपियों के पास से अवैध धारदार चाकू बरामद हुए। पुलिस ने इस कार्रवाई में शादाब पुत्र मोहम्मद हनीफ, उम्र 25 वर्ष, निवासी विशाल मार्केट की गली, छावनी थाना गुमानपुरा, कोटा तथा सुनील पांचाल पुत्र प्रेमशंकर पांचाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम हिंगी, थाना सांगोद, कोटा ग्रामीण को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में शादाब और सुनील ने बूंदी जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र में टोंक बाईपास और बांरा हाईवे पर लूट व चोरी की वारदात करना बताया है। वहीं खानपुर थाना, झालावाड़ में दर्ज एक मामले में भी इनके शामिल होने की जानकारी सामने आई है।1
- पुलिस ने छापा मारा तो मुह छुपाने लगी, तीन महिलाएं पकड़ी गई पुराने आरटीओ ऑफिस के पास पुलिस का छापा, तीन युवतियों सहित छह युवक पकड़े पुलिस ने छापा मारा तो मुह छुपाने लगी, तीन महिलाएं पकड़ी गई पुराने आरटीओ ऑफिस के पास पुलिस का छापा, तीन युवतियों सहित छह युवक पकड़े अशोकनगर। कोतवाली थाना पुलिस ने पुराने आरटीओ ऑफिस के पास एक मकान पर छापा मारकर तीन युवतियों सहित छह युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस को यहां कथित रूप से देह व्यापार संचालित होने की शिकायत मिली थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो लाख रुपये नकद भी जब्त किए हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह राशि कहां से आई। प्रारंभिक जांच में अशोकनगर के एक युवक को ब्लैकमेल कर करीब 25 लाख रुपये वसूलने की बात भी सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1