राष्ट्रपति भवन में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य राज्य समारोह, राष्ट्रगौरव से सराबोर हुई यादगार शाम भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में एक भव्य राज्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामय अवसर पर देश की महान लोकतांत्रिक एवं राष्ट्रीय विरासत के गौरव का उत्सव मनाया गया। समारोह की मेजबानी माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने की। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस विशेष समारोह में देश की उपलब्धियों, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता दिवस के गौरव को लेकर उत्साह का वातावरण रहा। समारोह में शामिल हुए अतिथियों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं साझा कीं और राष्ट्र की प्रगति, एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की राष्ट्रपति भवन में आयोजित यह यादगार शाम देश के गौरव, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता की भावना को समर्पित रही।
राष्ट्रपति भवन में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य राज्य समारोह, राष्ट्रगौरव से सराबोर हुई यादगार शाम भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में एक भव्य राज्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामय अवसर पर देश की महान लोकतांत्रिक एवं राष्ट्रीय विरासत के गौरव का उत्सव मनाया गया। समारोह की मेजबानी माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने की। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस विशेष समारोह में देश की उपलब्धियों, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता दिवस के गौरव को लेकर उत्साह का वातावरण रहा। समारोह में शामिल हुए अतिथियों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं साझा कीं और राष्ट्र की प्रगति, एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की राष्ट्रपति भवन में आयोजित यह यादगार शाम देश के गौरव, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता की भावना को समर्पित रही।
- कोटा में 59वें श्रावणी तीज मेले का भव्य आगाज, लोककला के रंग और 59 किलो घेवर प्रसादी का वितरण कोटा, 16 अगस्त। श्रावणी तीज मेला महोत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 59वें श्रावणी तीज मेला महोत्सव का शनिवार को भव्य एवं दिव्य शोभायात्रा के साथ आगाज हो गया। मेला अध्यक्ष बसंत भरावा ने बताया कोटा जंक्शन स्थित कुलकर्णी हॉल से विशेष पुष्पों एवं सोलह श्रृंगार से सजी तीज माता की पारंपरिक सवारी ठाठ-बाठ के साथ निकाली गई। जिसके दर्शन के लिए समूचा जनसमुदाय सड़कों पर उमड़ पड़ा। तीज माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। इसके साथ ही स्टेशन स्थित हाट बाजार में 11 दिवसीय तीज मेले की भी रंगारंग शुरुआत हो गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक राजाराम जैन कर्मयोगी ने बताया शोभायात्रा प्रारंभ होने से पूर्व कुलकर्णी हॉल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का संचालन एंकर नरेश कारा द्वारा किया गया मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा थे तथा अध्यक्षता पूर्व प्रतिपक्ष नेता विवेक राजवंशी ने की। विशेष अतिथि , गोविंद नारायण अग्रवाल, पूर्व उपमहापौर राकेश सोरल, लव शर्मा, रमेश चतुर्वेदी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत विजय सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूर्व महापौर सुमन श्रृंगी, सुनीता भरावा, रूपाली भरावा, अलका दुलारी, उषा ठाकुर, निशा गौतम द्वारा विधि-विधान से तीज माता की पूजा-अर्चना कर सुहाग चूड़ा व श्रृंगार सामग्री भेंट की गई। तत्पश्चात शुरू हुई शोभायात्रा शीतला चौक और रानी जी की धर्मशाला होते हुए भीमगंजमंडी थाने के सामने स्थित नर्वदेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। जहां तीज माता की भव्य महाआरती की गई। इसके उपरांत रात्रि को भरावा सदन पहुंचकर यात्रा का विश्राम हुआ। शोभायात्रा में जैमिनी बैंड की सुमधुर स्वर लहरियों के साथ लोक कलाकारों ने कच्ची घोड़ी, अलगोजा और भवई नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। यात्रा में घोड़ा-बग्गी में सजी राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती और हनुमान जी की जीवंत झांकियां तथा लहरिया परिधान में सजी महिलाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। मार्ग में 21 स्वागत द्वारों से पुष्प वर्षा कर सवारी का अभिनंदन किया गया। मेले के 59वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजन समिति द्वारा मार्ग में 59 किलो प्रसिद्ध घेवर का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। *11 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला का आगाज* मेला संयोजक श्याम भरावा ने बताया कि 1968 में स्व. नंदकिशोर भरावा व भंवरलाल भरावा द्वारा स्थापित यह मेला 11 दिनों तक चलेगा। हाट बाजार में झूले, खिलौने और चाट-पकौड़े की दुकानें सज गई हैं। आगामी दिनों में 16 अगस्त को सदाबहार गीतों की शाम 'भूली बिसरी यादें', 17 अगस्त को खाटू श्याम जागरण, 18 व 19 अगस्त को देशभक्ति संध्या, 20 अगस्त को 'मिले सुर मेरा तुम्हारा', 21 अगस्त को सुरीली संगीत महफिल और 22 अगस्त को रॉकस्टार उमंग मित्तल ग्रुप की प्रस्तुति होगी। 25 अगस्त को भव्य सम्मान समारोह के साथ मेले का समापन होगा। * कोटा में बनेगा श्रावणी तीज माता का मंदिर श्रावणी तीज मेला महोत्सव समिति ने कोटा स्टेशन क्षेत्र में 'तीज माता' का भव्य मंदिर स्थापित करने के लिए कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा को मांग पत्र सौंपा है। समिति अध्यक्ष बसंत कुमार भरावा के नेतृत्व में समिति ने कहा कि पिछले 59 वर्षों से कोटा स्टेशन हाट बाजार में श्रावणी तीज मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कोटा दशहरे के बाद 11 दिनों तक चलने वाला यह हाड़ौती का दूसरा सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन है। इस लोक पर्व को चिरस्थाई रूप देने के लिए समिति ने स्टेशन क्षेत्र के किसी पार्क में मंदिर हेतु स्थान उपलब्ध कराने की मांग की है। जिस पर माननीय विधायक संदीप जी शर्मा ने सहमति प्रदान कर दी साथ ही, मेला लगाने के लिए बजट देने की भी मांग की गई।1
- बाड़मेर: 15 अगस्त पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचा प्रिंसिपल ! मुंह के बल गिरा; ग्रामीणों ने गद्दे पर बैठाकर सुनाई खरी-खोटी बाड़मेर: 15 अगस्त पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचा प्रिंसिपल ! मुंह के बल गिरा; ग्रामीणों ने गद्दे पर बैठाकर सुनाई खरी-खोटी बाड़मेर के अंबाबाड़ी सरकारी स्कूल में 15 अगस्त को प्रधानाचार्य पर शराब के नशे में पहुंचने का आरोप लगा। नशे में गिरने से उन्हें चोट लगी। ग्रामीणों ने हंगामा कर स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर जिले के अंबाबाड़ी स्थित राजकीय विद्यालय से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पर शराब के नशे में स्कूल आने का आरोप लगा है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और अभिभावकों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर नशे में धुत दिखे हेड मास्टर प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जब बच्चे और उनके अभिभावक स्कूल परिसर में मौजूद थे, तब प्रधानाचार्य कथित तौर पर शराब के नशे में धुत्त होकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने से वे रास्ते में गिर भी गए, जिससे उनके हाथ और चेहरे पर चोटें आईं। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें उठाकर एक जगह बैठाया और जमकर खरी-खोटी सुनाई। ग्रामीणों और पंचायत अध्यक्ष का फूटा गुस्सा वायरल वीडियो के अनुसार, ग्रामीणों और पंचायत अध्यक्ष ने प्रधानाचार्य के प्रति गहरा आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने कहा, पूरा गांव आपसे नाराज है। आप बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और 15 अगस्त जैसे पवित्र राष्ट्रीय पर्व के दिन भी पीकर आ गए। अगर पीना ही था तो स्कूल नहीं आना चाहिए था। आक्रोशित ग्रामीणों ने उनसे तुरंत पद से इस्तीफा देने की मांग की और स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़ा। जब ग्रामीणों ने शिक्षक से जवाब मांगा तो उन्होंने बेपरवाही से कहा, हां, मेरे को जो भी मानो। शिक्षा विभाग ने दिए जांच के निर्देश मामले की गंभीरता को देखते हुए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने संज्ञान लिया है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि पूरे मामले की विभागीय जांच करवाई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित प्रधानाचार्य के खिलाफ नियमानुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, कोटा सिटी रिपोर्टर इस वायरल वीडियो की सत्यता और प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।1
- कोटा ग्रामीण के थाना देवलीमांझी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 278 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त TUV महिंद्रा कार और बोलेरो सहित करीब 61 लाख 70 हजार रुपये कीमत का माल व वाहन जब्त किए हैं। मामले में श्रवण पूनिया (29) और नरपतराम पूनिया (41), दोनों निवासी खेड़ी सालवा, थाना डांगियावास, जोधपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों वाहन नाकाबंदी तोड़कर कोटा की ओर भागे और बाद में वाहनों को सड़क पर छोड़कर खेतों में भागने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी में TUV महिंद्रा से 171 किलो और बोलेरो से 107 किलो डोडा चूरा बरामद हुआ। थाना देवलीमांझी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। कोटा ग्रामीण के थाना देवलीमांझी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 278 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त TUV महिंद्रा कार और बोलेरो सहित करीब 61 लाख 70 हजार रुपये कीमत का माल व वाहन जब्त किए हैं। मामले में श्रवण पूनिया (29) और नरपतराम पूनिया (41), दोनों निवासी खेड़ी सालवा, थाना डांगियावास, जोधपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों वाहन नाकाबंदी तोड़कर कोटा की ओर भागे और बाद में वाहनों को सड़क पर छोड़कर खेतों में भागने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी में TUV महिंद्रा से 171 किलो और बोलेरो से 107 किलो डोडा चूरा बरामद हुआ। थाना देवलीमांझी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।1
- कैथून पुलिस ने खोला चोरी के गिरोह का राज, 17 सटरिंग प्लेटें और चोरी की बाइक के पार्ट्स बरामद Writing कैथून पुलिस ने खोला चोरी के गिरोह का राज, 17 सटरिंग प्लेटें और चोरी की बाइक के पार्ट्स बरामद कैथून थाना पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए डीआरसी प्लांट से सटरिंग प्लेटें चोरी करने और चोरी की मोटरसाइकिलों को काटकर उनके पार्ट्स बेचने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई में चार शातिर आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन किया गया है। मामले में एक आरोपी फरदीन अभी फरार है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से चोरी की गई 17 लोहे की सटरिंग प्लेटें, थाना सीमलिया क्षेत्र से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलों के कटे हुए पार्ट्स तथा वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। मामला उस समय सामने आया जब 12 अगस्त को फतेहगढ़ निवासी विष्णु चौधरी ने कैथून थाने में रिपोर्ट दी कि बालापुरा लिफ्ट परियोजना के सांगोद रोड नहर की पुलिया के पास लगाए गए लोहे की सटरिंग प्लेटों में से 18 प्लेटें गायब हैं। रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और पूर्व में चोरी के मामलों में चालानशुदा अपराधियों की जानकारी जुटाई। इसके बाद सिकन्दर, शोयब, अयान, राहुल, फरियाद हुसैन और एक बाल अपचारी की भूमिका सामने आई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिकन्दर, अयान, राहुल और शोयब को गिरफ्तार किया, जबकि चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी फरियाद हुसैन को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने थाना सीमलिया क्षेत्र के कराड़िया गांव से दो मोटरसाइकिलें चोरी करने की वारदात कबूल की। पुलिस के मुताबिक गिरोह पहले प्लांट, मकान और आसपास के इलाकों की रैकी करता था। घरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को मास्टर चाबी से चोरी कर सुनसान स्थान पर छिपाया जाता था। इसके बाद बाइक को खोलकर उसके अलग-अलग पार्ट्स निकालकर बेच दिए जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त आरजे 20 बीआर 3450 और आरजे 20 बीआर 6502 नंबर की दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं। पुलिस अब फरार आरोपी फरदीन की तलाश के साथ गिरोह से जुड़ी अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ और जांच कर रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा के सुपरविजन और वृत्ताधिकारी अरूण कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थानाधिकारी मनोज सिंह सिकरवार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की।1
- श्री राम मंदिर से खेड़ली फाटक के लिए रवाना हुई कावड़ यात्रा सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर।। श्री राम मंदिर से खेड़ली फाटक के लिए रवाना हुई कावड़ यात्रा सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर।। कोटा, अगस्त। कोटा शहर के श्री राम मंदिर से आज सुबह श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कावड़िए भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए खेड़ली फाटक के लिए रवाना हुए। कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। हाथों में कावड़ लेकर श्रद्धालु भक्ति गीतों और ‘हर-हर महादेव’, ‘बम-बम भोले’ के जयघोष के साथ आगे बढ़ते नजर आए। यात्रा के मार्ग में धार्मिक माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना करते हुए सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं सहित महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भी सहभागिता की। यात्रा के चलते मार्ग में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण नजर आया।1
- संपूर्ण आजादी के लिए संघर्ष का संकल्प, इटावा में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस संपूर्ण आजादी के लिए संघर्ष करते रहने का लिया संकल्प: मनरेगा मजदूर यूनियन, किसान सभा नेताओं ने सीपीआईएम ऑफिस में फहराया झंडा: इटावा में धूमधाम के साथ मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस: वक्ताओं ने कहा-जब तक आदमी द्वारा आदमी का शोषण बंद नहीं होता, तब तक आजादी अधूरी है: समारोह में अपनी कविता "आजादी खतरे में, संविधान बचा लो" सुनाते सीटू के कोषाध्यक्ष प्रेम पेंटर साहब...1
- पुष्पक कूरियर कंपनी में लाखों रुपये की धोखाधड़ी, मैनेजर गिरफ्तार कोटा। विज्ञान नगर थाना पुलिस ने पुष्पक कूरियर सर्विस के मैनेजर द्वारा कंपनी के साथ कथित लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 19 मई 2026 को थाना हाजा पर परिवादी की ओर से रिपोर्ट दी गई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि विज्ञान नगर क्षेत्र स्थित पुष्पक कूरियर सर्विस के कार्यालय में मुजम्मिल मुख्तियार अली वर्ष 2014 से मैनेजर के पद पर कार्यरत था। पिछले करीब तीन-चार वर्षों से वह पार्सल की डिलीवरी और पिकअप का कार्य भी संभाल रहा था। आरोप है कि आरोपी द्वारा ग्राहकों से पार्सल डिलीवरी और पिकअप के दौरान प्राप्त राशि अपने तथा अपनी पत्नी के बैंक खातों में जमा कर कंपनी के साथ धोखाधड़ी की गई। इस तरह कंपनी को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी सहायता और कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने आरोपी मुजम्मिल मुख्तियार अली पुत्र अब्दुल सलाम, उम्र 35 वर्ष, निवासी गली नंबर 3, इकबाल चौक, थाना कुन्हाड़ी, कोटा शहर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पीसी रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर धोखाधड़ी से जुड़े अन्य तथ्यों और रकम के संबंध में जांच कर रही है। कार्रवाई में शामिल टीम: थाना विज्ञान नगर पुलिस टीम के साथ थाना अधिकारी रामलक्ष्मण पुनिया, दशरथ सिंह, रामप्रसाद कानि और राजाराम कानि सहित पुलिसकर्मियों की भूमिका रही।1
- जयपुर में संविधान सद्भावना पदयात्रा और तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर जयपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जयपुर सहित राजस्थान में संविधान सद्भावना पदयात्रा और तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग पदयात्रा में शामिल हुए और देश की एकता, अखंडता, भाईचारे तथा संविधान के मूल्यों की रक्षा का संदेश दिया। हालिया कार्यक्रमों में जयपुर में तिरंगा यात्राओं ने शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। पदयात्रा के दौरान भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा। प्रतिभागियों ने संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकली इन यात्राओं का उद्देश्य नई पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्ष, संविधान के महत्व और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों से जोड़ना भी रहा। राजस्थान में 14 से 18 अगस्त तक संविधान सद्भावना पदयात्रा से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। जयपुर में तिरंगा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को और बढ़ा दिया। तिरंगा, संविधान और सद्भावना के संदेश के साथ जयपुर ने राष्ट्रप्रेम और एकता की तस्वीर पेश की।1
- जब मुंह में बुके थामकर स्टेज पर आया डॉग स्क्वॉड का एक प्रशिक्षित डॉग, स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जब मुंह में बुके थामकर स्टेज पर आया डॉग स्क्वॉड का एक प्रशिक्षित डॉग, स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कोटा रेलमंडल का रोचक किस्सा, मंडल रेल प्रबंधक के स्वागत में बुके लेकर आया था आरपीएफ डॉग, डीआरएम ने दी सलामी तो दुम हिलाता भी नजर आया ये प्रशिक्षित डॉग1