logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुष्पक कूरियर कंपनी में लाखों रुपये की धोखाधड़ी, मैनेजर गिरफ्तार कोटा। विज्ञान नगर थाना पुलिस ने पुष्पक कूरियर सर्विस के मैनेजर द्वारा कंपनी के साथ कथित लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 19 मई 2026 को थाना हाजा पर परिवादी की ओर से रिपोर्ट दी गई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि विज्ञान नगर क्षेत्र स्थित पुष्पक कूरियर सर्विस के कार्यालय में मुजम्मिल मुख्तियार अली वर्ष 2014 से मैनेजर के पद पर कार्यरत था। पिछले करीब तीन-चार वर्षों से वह पार्सल की डिलीवरी और पिकअप का कार्य भी संभाल रहा था। आरोप है कि आरोपी द्वारा ग्राहकों से पार्सल डिलीवरी और पिकअप के दौरान प्राप्त राशि अपने तथा अपनी पत्नी के बैंक खातों में जमा कर कंपनी के साथ धोखाधड़ी की गई। इस तरह कंपनी को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी सहायता और कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने आरोपी मुजम्मिल मुख्तियार अली पुत्र अब्दुल सलाम, उम्र 35 वर्ष, निवासी गली नंबर 3, इकबाल चौक, थाना कुन्हाड़ी, कोटा शहर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पीसी रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर धोखाधड़ी से जुड़े अन्य तथ्यों और रकम के संबंध में जांच कर रही है। कार्रवाई में शामिल टीम: थाना विज्ञान नगर पुलिस टीम के साथ थाना अधिकारी रामलक्ष्मण पुनिया, दशरथ सिंह, रामप्रसाद कानि और राजाराम कानि सहित पुलिसकर्मियों की भूमिका रही।

6 hrs ago
user_VKH NEWS
VKH NEWS
लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
6 hrs ago

पुष्पक कूरियर कंपनी में लाखों रुपये की धोखाधड़ी, मैनेजर गिरफ्तार कोटा। विज्ञान नगर थाना पुलिस ने पुष्पक कूरियर सर्विस के मैनेजर द्वारा कंपनी के साथ कथित लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 19 मई 2026 को थाना हाजा पर परिवादी की ओर से रिपोर्ट दी गई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि विज्ञान नगर क्षेत्र स्थित पुष्पक कूरियर सर्विस के कार्यालय में मुजम्मिल मुख्तियार अली वर्ष 2014 से मैनेजर के पद पर कार्यरत था। पिछले करीब तीन-चार वर्षों से वह पार्सल की डिलीवरी और पिकअप का कार्य भी संभाल रहा था। आरोप है कि आरोपी द्वारा ग्राहकों से पार्सल डिलीवरी और पिकअप के दौरान प्राप्त राशि अपने तथा अपनी पत्नी के बैंक खातों में जमा कर कंपनी के साथ धोखाधड़ी की गई। इस तरह कंपनी को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी सहायता और कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने आरोपी मुजम्मिल मुख्तियार अली पुत्र अब्दुल सलाम, उम्र 35 वर्ष, निवासी गली नंबर 3, इकबाल चौक, थाना कुन्हाड़ी, कोटा शहर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पीसी रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर धोखाधड़ी से जुड़े अन्य तथ्यों और रकम के संबंध में जांच कर रही है। कार्रवाई में शामिल टीम: थाना विज्ञान नगर पुलिस टीम के साथ थाना अधिकारी रामलक्ष्मण पुनिया, दशरथ सिंह, रामप्रसाद कानि और राजाराम कानि सहित पुलिसकर्मियों की भूमिका रही।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन कोटा। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर कोटा के छावनी फ्लाईओवर के समीप स्थित श्री गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा साहिब में विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाजन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 14 अगस्त 1947 के विभाजन की त्रासदी, असहनीय दुख और बलिदानों को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्वलित कर एवं श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विभाजन की पीड़ा को स्मरण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विभाजन के दौरान लाखों लोगों ने अपनों को खोया और असहनीय परिस्थितियों का सामना किया। यह दिवस हमें उन सभी निर्दोषों और बलिदानियों के संघर्ष एवं त्याग को याद करने का अवसर देता है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया तथा सभी शहीदों और विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों को नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
    1
    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन

कोटा। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर कोटा के छावनी फ्लाईओवर के समीप स्थित श्री गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा साहिब में विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाजन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान 14 अगस्त 1947 के विभाजन की त्रासदी, असहनीय दुख और बलिदानों को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्वलित कर एवं श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विभाजन की पीड़ा को स्मरण किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विभाजन के दौरान लाखों लोगों ने अपनों को खोया और असहनीय परिस्थितियों का सामना किया। यह दिवस हमें उन सभी निर्दोषों और बलिदानियों के संघर्ष एवं त्याग को याद करने का अवसर देता है।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया तथा सभी शहीदों और विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों को नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • केंद्रीय गृहमंत्री सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अलवर में आज जमकर तारीफ की मुख्यमंत्री भजनलाल की। मुख्यमंत्री भजनलाल कल 11:50 पर 12 के मंडी प्रांगण के हेलीपैड पर उतरेंगे उनके साथ कृषि मंत्री शिवराज सिंह भी आ सकते हैं भोजपुरी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर रही है जबकि उनके गृह नगर है।
    1
    केंद्रीय गृहमंत्री सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अलवर में आज जमकर तारीफ की मुख्यमंत्री भजनलाल की। 
मुख्यमंत्री भजनलाल कल 11:50 पर 12 के मंडी प्रांगण के हेलीपैड पर उतरेंगे उनके साथ कृषि मंत्री शिवराज सिंह भी आ सकते हैं भोजपुरी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर रही है जबकि उनके गृह नगर है।
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Media house लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • कोटा में धारीवाल के आवास पर टिकट दावेदारों की भीड़, बोले- कांग्रेस की होगी भारी जीत, निगम वार्डों की निकलेगी लॉटरी सिविल लाइंस स्थित उनके आवास पर निगम और पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कांग्रेस से टिकट की दावेदारी करने वाले कार्यकर्ताओं की भी काफी भीड़ रही और टिकट मांगने वालों की लंबी कतार नजर आई। धारीवाल ने कहा कि आगामी निगम और पंचायत चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रत्येक वार्ड में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए गए थे। वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए भी परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। धारीवाल के आवास पर दिनभर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की आवाजाही बनी रही। सोमवार 17 अगस्त को वार्डों की लॉटरी निकाली जाएगी, जिसके बाद चुनावी समीकरण और टिकट की दावेदारी को लेकर तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
    1
    कोटा में धारीवाल के आवास पर टिकट दावेदारों की भीड़, बोले- कांग्रेस की होगी भारी जीत, निगम वार्डों की निकलेगी लॉटरी
सिविल लाइंस स्थित उनके आवास पर निगम और पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कांग्रेस से टिकट की दावेदारी करने वाले कार्यकर्ताओं की भी काफी भीड़ रही और टिकट मांगने वालों की लंबी कतार नजर आई। धारीवाल ने कहा कि आगामी निगम और पंचायत चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रत्येक वार्ड में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए गए थे। वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए भी परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। धारीवाल के आवास पर दिनभर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की आवाजाही बनी रही। सोमवार 17 अगस्त को वार्डों की लॉटरी निकाली जाएगी, जिसके बाद चुनावी समीकरण और टिकट की दावेदारी को लेकर तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter Ladpura, Kota•
    8 hrs ago
  • कोटा के कंसुआ चौराहे पर होमगार्ड की ड्रेस में पहुंचे एक बुजुर्ग शख्स ने दुकान के बाहर खड़ी मोपेड चोरी कर ली। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। दुकान मालिक समीर के मुताबिक, सुबह दुकान पहुंचने पर मोपेड गायब मिली। फुटेज में बुजुर्ग डंडा और डायरी-कागज लेकर सड़क पर बाइक सवारों को रोकने का इशारा करता नजर आया। जब किसी ने उसकी बात नहीं मानी तो वह दुकान के बाहर पहुंचा और मोपेड लेकर फरार हो गया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। कोटा के कंसुआ चौराहे पर होमगार्ड की ड्रेस में पहुंचे एक बुजुर्ग शख्स ने दुकान के बाहर खड़ी मोपेड चोरी कर ली। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। दुकान मालिक समीर के मुताबिक, सुबह दुकान पहुंचने पर मोपेड गायब मिली। फुटेज में बुजुर्ग डंडा और डायरी-कागज लेकर सड़क पर बाइक सवारों को रोकने का इशारा करता नजर आया। जब किसी ने उसकी बात नहीं मानी तो वह दुकान के बाहर पहुंचा और मोपेड लेकर फरार हो गया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है
    1
    कोटा के कंसुआ चौराहे पर होमगार्ड की ड्रेस में पहुंचे एक बुजुर्ग शख्स ने दुकान के बाहर खड़ी मोपेड चोरी कर ली। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। दुकान मालिक समीर के मुताबिक, सुबह दुकान पहुंचने पर मोपेड गायब मिली। फुटेज में बुजुर्ग डंडा और डायरी-कागज लेकर सड़क पर बाइक सवारों को रोकने का इशारा करता नजर आया। जब किसी ने उसकी बात नहीं मानी तो वह दुकान के बाहर पहुंचा और मोपेड लेकर फरार हो गया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।
कोटा के कंसुआ चौराहे पर होमगार्ड की ड्रेस में पहुंचे एक बुजुर्ग शख्स ने दुकान के बाहर खड़ी मोपेड चोरी कर ली। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। दुकान मालिक समीर के मुताबिक, सुबह दुकान पहुंचने पर मोपेड गायब मिली। फुटेज में बुजुर्ग डंडा और डायरी-कागज लेकर सड़क पर बाइक सवारों को रोकने का इशारा करता नजर आया। जब किसी ने उसकी बात नहीं मानी तो वह दुकान के बाहर पहुंचा और मोपेड लेकर फरार हो गया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • राष्ट्रपति भवन में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य राज्य समारोह, राष्ट्रगौरव से सराबोर हुई यादगार शाम भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में एक भव्य राज्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामय अवसर पर देश की महान लोकतांत्रिक एवं राष्ट्रीय विरासत के गौरव का उत्सव मनाया गया। समारोह की मेजबानी माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने की। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस विशेष समारोह में देश की उपलब्धियों, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता दिवस के गौरव को लेकर उत्साह का वातावरण रहा। समारोह में शामिल हुए अतिथियों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं साझा कीं और राष्ट्र की प्रगति, एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की राष्ट्रपति भवन में आयोजित यह यादगार शाम देश के गौरव, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता की भावना को समर्पित रही।
    1
    राष्ट्रपति भवन में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य राज्य समारोह, राष्ट्रगौरव से सराबोर हुई यादगार शाम
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में एक भव्य राज्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामय अवसर पर देश की महान लोकतांत्रिक एवं राष्ट्रीय विरासत के गौरव का उत्सव मनाया गया।
समारोह की मेजबानी माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने की। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस विशेष समारोह में देश की उपलब्धियों, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता दिवस के गौरव को लेकर उत्साह का वातावरण रहा।
समारोह में शामिल हुए अतिथियों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं साझा कीं और राष्ट्र की प्रगति, एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की
राष्ट्रपति भवन में आयोजित यह यादगार शाम देश के गौरव, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता की भावना को समर्पित रही।
    user_MHR News Agency
    MHR News Agency
    Media house Ladpura, Kota•
    9 hrs ago
  • भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जैन का आह्वान: स्थानीय उत्पाद अपनाएं, विकसित भारत के निर्माण में भागीदार बनें
    1
    भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जैन का आह्वान: स्थानीय उत्पाद अपनाएं, विकसित भारत के निर्माण में भागीदार बनें
    user_Mayur times news
    Mayur times news
    Artist लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • विज्ञान नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक जिंदा कारतूस और तीन चाकू बरामद; चार आरोपी गिरफ्तार कोटा। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विज्ञान नगर थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक जिंदा कारतूस, तीन धारदार चाकू और एक स्कूटी बरामद कर कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर आईटीआई कॉलेज के पीछे छत्रपुरा तालाब रोड की तरफ से एक आरोपी को मोटरसाइकिल और अवैध जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान पवन यादव पुत्र अशोक सिंह यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी एम.एन.-3-एम-49, गांधी गृह, विज्ञान नगर, कोटा के रूप में हुई है। इसी दौरान लाखन सिंह पुत्र इन्द्र सिंह सोलंकी, उम्र 25 वर्ष को इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स के पास अवैध तेज धारदार चाकू लेकर घूमते हुए पकड़ा गया। इसके बाद 15 अगस्त 2026 को नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक स्कूटी की तलाशी ली। तलाशी में आरोपियों के पास से अवैध धारदार चाकू बरामद हुए। पुलिस ने इस कार्रवाई में शादाब पुत्र मोहम्मद हनीफ, उम्र 25 वर्ष, निवासी विशाल मार्केट की गली, छावनी थाना गुमानपुरा, कोटा तथा सुनील पांचाल पुत्र प्रेमशंकर पांचाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम हिंगी, थाना सांगोद, कोटा ग्रामीण को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में शादाब और सुनील ने बूंदी जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र में टोंक बाईपास और बांरा हाईवे पर लूट व चोरी की वारदात करना बताया है। वहीं खानपुर थाना, झालावाड़ में दर्ज एक मामले में भी इनके शामिल होने की जानकारी सामने आई है।
    1
    विज्ञान नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक जिंदा कारतूस और तीन चाकू बरामद; चार आरोपी गिरफ्तार
कोटा। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विज्ञान नगर थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक जिंदा कारतूस, तीन धारदार चाकू और एक स्कूटी बरामद कर कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर आईटीआई कॉलेज के पीछे छत्रपुरा तालाब रोड की तरफ से एक आरोपी को मोटरसाइकिल और अवैध जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान पवन यादव पुत्र अशोक सिंह यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी एम.एन.-3-एम-49, गांधी गृह, विज्ञान नगर, कोटा के रूप में हुई है।
इसी दौरान लाखन सिंह पुत्र इन्द्र सिंह सोलंकी, उम्र 25 वर्ष को इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स के पास अवैध तेज धारदार चाकू लेकर घूमते हुए पकड़ा गया।
इसके बाद 15 अगस्त 2026 को नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक स्कूटी की तलाशी ली। तलाशी में आरोपियों के पास से अवैध धारदार चाकू बरामद हुए। पुलिस ने इस कार्रवाई में शादाब पुत्र मोहम्मद हनीफ, उम्र 25 वर्ष, निवासी विशाल मार्केट की गली, छावनी थाना गुमानपुरा, कोटा तथा सुनील पांचाल पुत्र प्रेमशंकर पांचाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम हिंगी, थाना सांगोद, कोटा ग्रामीण को गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ में शादाब और सुनील ने बूंदी जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र में टोंक बाईपास और बांरा हाईवे पर लूट व चोरी की वारदात करना बताया है। वहीं खानपुर थाना, झालावाड़ में दर्ज एक मामले में भी इनके शामिल होने की जानकारी सामने आई है।
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • पुलिस ने छापा मारा तो मुह छुपाने लगी, तीन महिलाएं पकड़ी गई पुराने आरटीओ ऑफिस के पास पुलिस का छापा, तीन युवतियों सहित छह युवक पकड़े पुलिस ने छापा मारा तो मुह छुपाने लगी, तीन महिलाएं पकड़ी गई पुराने आरटीओ ऑफिस के पास पुलिस का छापा, तीन युवतियों सहित छह युवक पकड़े अशोकनगर। कोतवाली थाना पुलिस ने पुराने आरटीओ ऑफिस के पास एक मकान पर छापा मारकर तीन युवतियों सहित छह युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस को यहां कथित रूप से देह व्यापार संचालित होने की शिकायत मिली थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो लाख रुपये नकद भी जब्त किए हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह राशि कहां से आई। प्रारंभिक जांच में अशोकनगर के एक युवक को ब्लैकमेल कर करीब 25 लाख रुपये वसूलने की बात भी सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    पुलिस ने छापा मारा तो मुह छुपाने लगी, तीन महिलाएं पकड़ी गई
पुराने आरटीओ ऑफिस के पास पुलिस का छापा, तीन युवतियों सहित छह युवक पकड़े
पुलिस ने छापा मारा तो मुह छुपाने लगी, तीन महिलाएं पकड़ी गई
पुराने आरटीओ ऑफिस के पास पुलिस का छापा, तीन युवतियों सहित छह युवक पकड़े
अशोकनगर। कोतवाली थाना पुलिस ने पुराने आरटीओ ऑफिस के पास एक मकान पर छापा मारकर तीन युवतियों सहित छह युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस को यहां कथित रूप से देह व्यापार संचालित होने की शिकायत मिली थी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो लाख रुपये नकद भी जब्त किए हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह राशि कहां से आई।
प्रारंभिक जांच में अशोकनगर के एक युवक को ब्लैकमेल कर करीब 25 लाख रुपये वसूलने की बात भी सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.