कोटा में 59वें श्रावणी तीज मेले का भव्य आगाज, लोककला के रंग और 59 किलो घेवर प्रसादी का वितरण कोटा, 16 अगस्त। श्रावणी तीज मेला महोत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 59वें श्रावणी तीज मेला महोत्सव का शनिवार को भव्य एवं दिव्य शोभायात्रा के साथ आगाज हो गया। मेला अध्यक्ष बसंत भरावा ने बताया कोटा जंक्शन स्थित कुलकर्णी हॉल से विशेष पुष्पों एवं सोलह श्रृंगार से सजी तीज माता की पारंपरिक सवारी ठाठ-बाठ के साथ निकाली गई। जिसके दर्शन के लिए समूचा जनसमुदाय सड़कों पर उमड़ पड़ा। तीज माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। इसके साथ ही स्टेशन स्थित हाट बाजार में 11 दिवसीय तीज मेले की भी रंगारंग शुरुआत हो गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक राजाराम जैन कर्मयोगी ने बताया शोभायात्रा प्रारंभ होने से पूर्व कुलकर्णी हॉल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का संचालन एंकर नरेश कारा द्वारा किया गया मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा थे तथा अध्यक्षता पूर्व प्रतिपक्ष नेता विवेक राजवंशी ने की। विशेष अतिथि , गोविंद नारायण अग्रवाल, पूर्व उपमहापौर राकेश सोरल, लव शर्मा, रमेश चतुर्वेदी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत विजय सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूर्व महापौर सुमन श्रृंगी, सुनीता भरावा, रूपाली भरावा, अलका दुलारी, उषा ठाकुर, निशा गौतम द्वारा विधि-विधान से तीज माता की पूजा-अर्चना कर सुहाग चूड़ा व श्रृंगार सामग्री भेंट की गई। तत्पश्चात शुरू हुई शोभायात्रा शीतला चौक और रानी जी की धर्मशाला होते हुए भीमगंजमंडी थाने के सामने स्थित नर्वदेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। जहां तीज माता की भव्य महाआरती की गई। इसके उपरांत रात्रि को भरावा सदन पहुंचकर यात्रा का विश्राम हुआ। शोभायात्रा में जैमिनी बैंड की सुमधुर स्वर लहरियों के साथ लोक कलाकारों ने कच्ची घोड़ी, अलगोजा और भवई नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। यात्रा में घोड़ा-बग्गी में सजी राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती और हनुमान जी की जीवंत झांकियां तथा लहरिया परिधान में सजी महिलाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। मार्ग में 21 स्वागत द्वारों से पुष्प वर्षा कर सवारी का अभिनंदन किया गया। मेले के 59वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजन समिति द्वारा मार्ग में 59 किलो प्रसिद्ध घेवर का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। *11 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला का आगाज* मेला संयोजक श्याम भरावा ने बताया कि 1968 में स्व. नंदकिशोर भरावा व भंवरलाल भरावा द्वारा स्थापित यह मेला 11 दिनों तक चलेगा। हाट बाजार में झूले, खिलौने और चाट-पकौड़े की दुकानें सज गई हैं। आगामी दिनों में 16 अगस्त को सदाबहार गीतों की शाम 'भूली बिसरी यादें', 17 अगस्त को खाटू श्याम जागरण, 18 व 19 अगस्त को देशभक्ति संध्या, 20 अगस्त को 'मिले सुर मेरा तुम्हारा', 21 अगस्त को सुरीली संगीत महफिल और 22 अगस्त को रॉकस्टार उमंग मित्तल ग्रुप की प्रस्तुति होगी। 25 अगस्त को भव्य सम्मान समारोह के साथ मेले का समापन होगा। * कोटा में बनेगा श्रावणी तीज माता का मंदिर श्रावणी तीज मेला महोत्सव समिति ने कोटा स्टेशन क्षेत्र में 'तीज माता' का भव्य मंदिर स्थापित करने के लिए कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा को मांग पत्र सौंपा है। समिति अध्यक्ष बसंत कुमार भरावा के नेतृत्व में समिति ने कहा कि पिछले 59 वर्षों से कोटा स्टेशन हाट बाजार में श्रावणी तीज मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कोटा दशहरे के बाद 11 दिनों तक चलने वाला यह हाड़ौती का दूसरा सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन है। इस लोक पर्व को चिरस्थाई रूप देने के लिए समिति ने स्टेशन क्षेत्र के किसी पार्क में मंदिर हेतु स्थान उपलब्ध कराने की मांग की है। जिस पर माननीय विधायक संदीप जी शर्मा ने सहमति प्रदान कर दी साथ ही, मेला लगाने के लिए बजट देने की भी मांग की गई।

- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन कोटा। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर कोटा के छावनी फ्लाईओवर के समीप स्थित श्री गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा साहिब में विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाजन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 14 अगस्त 1947 के विभाजन की त्रासदी, असहनीय दुख और बलिदानों को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्वलित कर एवं श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विभाजन की पीड़ा को स्मरण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विभाजन के दौरान लाखों लोगों ने अपनों को खोया और असहनीय परिस्थितियों का सामना किया। यह दिवस हमें उन सभी निर्दोषों और बलिदानियों के संघर्ष एवं त्याग को याद करने का अवसर देता है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया तथा सभी शहीदों और विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों को नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- केंद्रीय गृहमंत्री सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अलवर में आज जमकर तारीफ की मुख्यमंत्री भजनलाल की। मुख्यमंत्री भजनलाल कल 11:50 पर 12 के मंडी प्रांगण के हेलीपैड पर उतरेंगे उनके साथ कृषि मंत्री शिवराज सिंह भी आ सकते हैं भोजपुरी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर रही है जबकि उनके गृह नगर है।1
- कोटा में धारीवाल के आवास पर टिकट दावेदारों की भीड़, बोले- कांग्रेस की होगी भारी जीत, निगम वार्डों की निकलेगी लॉटरी सिविल लाइंस स्थित उनके आवास पर निगम और पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कांग्रेस से टिकट की दावेदारी करने वाले कार्यकर्ताओं की भी काफी भीड़ रही और टिकट मांगने वालों की लंबी कतार नजर आई। धारीवाल ने कहा कि आगामी निगम और पंचायत चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रत्येक वार्ड में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए गए थे। वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए भी परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। धारीवाल के आवास पर दिनभर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की आवाजाही बनी रही। सोमवार 17 अगस्त को वार्डों की लॉटरी निकाली जाएगी, जिसके बाद चुनावी समीकरण और टिकट की दावेदारी को लेकर तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।1
- कोटा के कंसुआ चौराहे पर होमगार्ड की ड्रेस में पहुंचे एक बुजुर्ग शख्स ने दुकान के बाहर खड़ी मोपेड चोरी कर ली। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। दुकान मालिक समीर के मुताबिक, सुबह दुकान पहुंचने पर मोपेड गायब मिली। फुटेज में बुजुर्ग डंडा और डायरी-कागज लेकर सड़क पर बाइक सवारों को रोकने का इशारा करता नजर आया। जब किसी ने उसकी बात नहीं मानी तो वह दुकान के बाहर पहुंचा और मोपेड लेकर फरार हो गया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। कोटा के कंसुआ चौराहे पर होमगार्ड की ड्रेस में पहुंचे एक बुजुर्ग शख्स ने दुकान के बाहर खड़ी मोपेड चोरी कर ली। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। दुकान मालिक समीर के मुताबिक, सुबह दुकान पहुंचने पर मोपेड गायब मिली। फुटेज में बुजुर्ग डंडा और डायरी-कागज लेकर सड़क पर बाइक सवारों को रोकने का इशारा करता नजर आया। जब किसी ने उसकी बात नहीं मानी तो वह दुकान के बाहर पहुंचा और मोपेड लेकर फरार हो गया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है1
- राष्ट्रपति भवन में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य राज्य समारोह, राष्ट्रगौरव से सराबोर हुई यादगार शाम भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में एक भव्य राज्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामय अवसर पर देश की महान लोकतांत्रिक एवं राष्ट्रीय विरासत के गौरव का उत्सव मनाया गया। समारोह की मेजबानी माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने की। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस विशेष समारोह में देश की उपलब्धियों, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता दिवस के गौरव को लेकर उत्साह का वातावरण रहा। समारोह में शामिल हुए अतिथियों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं साझा कीं और राष्ट्र की प्रगति, एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की राष्ट्रपति भवन में आयोजित यह यादगार शाम देश के गौरव, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता की भावना को समर्पित रही।1
- भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जैन का आह्वान: स्थानीय उत्पाद अपनाएं, विकसित भारत के निर्माण में भागीदार बनें1
- विज्ञान नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक जिंदा कारतूस और तीन चाकू बरामद; चार आरोपी गिरफ्तार कोटा। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विज्ञान नगर थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक जिंदा कारतूस, तीन धारदार चाकू और एक स्कूटी बरामद कर कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर आईटीआई कॉलेज के पीछे छत्रपुरा तालाब रोड की तरफ से एक आरोपी को मोटरसाइकिल और अवैध जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान पवन यादव पुत्र अशोक सिंह यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी एम.एन.-3-एम-49, गांधी गृह, विज्ञान नगर, कोटा के रूप में हुई है। इसी दौरान लाखन सिंह पुत्र इन्द्र सिंह सोलंकी, उम्र 25 वर्ष को इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स के पास अवैध तेज धारदार चाकू लेकर घूमते हुए पकड़ा गया। इसके बाद 15 अगस्त 2026 को नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक स्कूटी की तलाशी ली। तलाशी में आरोपियों के पास से अवैध धारदार चाकू बरामद हुए। पुलिस ने इस कार्रवाई में शादाब पुत्र मोहम्मद हनीफ, उम्र 25 वर्ष, निवासी विशाल मार्केट की गली, छावनी थाना गुमानपुरा, कोटा तथा सुनील पांचाल पुत्र प्रेमशंकर पांचाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम हिंगी, थाना सांगोद, कोटा ग्रामीण को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में शादाब और सुनील ने बूंदी जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र में टोंक बाईपास और बांरा हाईवे पर लूट व चोरी की वारदात करना बताया है। वहीं खानपुर थाना, झालावाड़ में दर्ज एक मामले में भी इनके शामिल होने की जानकारी सामने आई है।1
- पुलिस ने छापा मारा तो मुह छुपाने लगी, तीन महिलाएं पकड़ी गई पुराने आरटीओ ऑफिस के पास पुलिस का छापा, तीन युवतियों सहित छह युवक पकड़े पुलिस ने छापा मारा तो मुह छुपाने लगी, तीन महिलाएं पकड़ी गई पुराने आरटीओ ऑफिस के पास पुलिस का छापा, तीन युवतियों सहित छह युवक पकड़े अशोकनगर। कोतवाली थाना पुलिस ने पुराने आरटीओ ऑफिस के पास एक मकान पर छापा मारकर तीन युवतियों सहित छह युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस को यहां कथित रूप से देह व्यापार संचालित होने की शिकायत मिली थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो लाख रुपये नकद भी जब्त किए हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह राशि कहां से आई। प्रारंभिक जांच में अशोकनगर के एक युवक को ब्लैकमेल कर करीब 25 लाख रुपये वसूलने की बात भी सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1