logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सामाजिक समरसता से ही मजबूत होगा समाज और राष्ट्र विधायक राजीव कुमार सिंह सामाजिक समरसता से ही मजबूत होगा समाज और राष्ट्र : विधायक राजीव कुमार सिंह संवाददाता हुकुम सिंह दातागंज। नगर स्थित सिंह ब्रदर्स कोल्ड स्टोरेज परिसर में शनिवार को भुर्जी समाज की ओर से भव्य सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों और समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि समाज की एकजुटता ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर चलने और राष्ट्र को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। विधायक ने कहा कि भुर्जी समाज मेहनत, निष्ठा और राष्ट्रप्रेम के लिए जाना जाता है। सामाजिक समरसता बनाए रखने और समाज को मजबूत करने में समाज की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी वर्गों से आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता बनाए रखने का आह्वान किया। ब्लॉक प्रमुख दातागंज अतेंद्र विक्रम सिंह और भाजपा नेता अमित कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के तहत समाज के सभी वर्गों को सम्मान और विकास के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि दातागंज क्षेत्र में सामाजिक समरसता को और मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। कार्यक्रम के दौरान भुर्जी समाज के प्रबुद्धजनों और गणमान्य नागरिकों ने विधायक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के प्रति समर्थन व्यक्त किया। भाजपा आईटी के जिला सह संयोजक देवेश तोमर ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ लोगों को ऑनलाइन सदस्यता भी ग्रहण कराई। इस मौके पर पत्रकार सतीश सक्सेना, अध्यापक दिनेश सक्सेना, डॉ. श्रीनिवास सक्सेना, चन्द्रपाल सक्सेना, रामपाल सक्सेना, राजेश सक्सेना, डॉ. चन्द्रपाल सक्सेना, धर्मेंद्र सक्सेना, डॉ. विनोद सक्सेना, श्यामपाल सक्सेना, विकास सक्सेना समेत अनेक लोग मौजूद रहे। संचालन विपिन गुप्ता ने किया। अंत में आयोजक मंडल ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

8 hrs ago
user_Hukum Singh आपकी आवाज जनता तक
Hukum Singh आपकी आवाज जनता तक
Local News Reporter Dataganj, Budaun•
8 hrs ago

सामाजिक समरसता से ही मजबूत होगा समाज और राष्ट्र विधायक राजीव कुमार सिंह सामाजिक समरसता से ही मजबूत होगा समाज और राष्ट्र : विधायक राजीव कुमार सिंह संवाददाता हुकुम सिंह दातागंज। नगर स्थित सिंह ब्रदर्स कोल्ड स्टोरेज परिसर में शनिवार को भुर्जी समाज की ओर से भव्य सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों और समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक राजीव

c7247394-012c-47d7-91f1-c966f8ba2b01

कुमार सिंह ने कहा कि समाज की एकजुटता ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर चलने और राष्ट्र को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। विधायक ने कहा कि भुर्जी समाज मेहनत, निष्ठा और राष्ट्रप्रेम के लिए जाना जाता है।

7c558ad8-48c6-4d50-b82d-6609e4098fe9

सामाजिक समरसता बनाए रखने और समाज को मजबूत करने में समाज की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी वर्गों से आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता बनाए रखने का आह्वान किया। ब्लॉक प्रमुख दातागंज अतेंद्र विक्रम सिंह और भाजपा नेता अमित कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के तहत समाज के सभी वर्गों को सम्मान और विकास के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि दातागंज क्षेत्र में सामाजिक समरसता को और मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। कार्यक्रम के दौरान भुर्जी समाज के

07676a87-a12e-48df-b699-05e216f252e0

प्रबुद्धजनों और गणमान्य नागरिकों ने विधायक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के प्रति समर्थन व्यक्त किया। भाजपा आईटी के जिला सह संयोजक देवेश तोमर ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ लोगों को ऑनलाइन सदस्यता भी ग्रहण कराई। इस मौके पर पत्रकार सतीश सक्सेना, अध्यापक दिनेश सक्सेना, डॉ. श्रीनिवास सक्सेना, चन्द्रपाल सक्सेना, रामपाल सक्सेना, राजेश सक्सेना, डॉ. चन्द्रपाल सक्सेना, धर्मेंद्र सक्सेना, डॉ. विनोद सक्सेना, श्यामपाल सक्सेना, विकास सक्सेना समेत अनेक लोग मौजूद रहे। संचालन विपिन गुप्ता ने किया। अंत में आयोजक मंडल ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बदायूं में लगातार बड़ रही लूट और चोरी की घटनाएं। बदमाशों ने दिन दहाड़े जिला अस्पताल के कैंपस में घुसकर डॉक्टर से लूट की घटना को दिया अंजाम। बदायूं ब्रेकिंग संवाददाता प्रशांत राठौर फोनों 9837280889 बदायूं में लगातार बड़ रही लूट और चोरी की घटनाएं। बदमाशों ने दिन दहाड़े जिला अस्पताल के कैंपस में घुसकर डॉक्टर से लूट की घटना को दिया अंजाम। विगत 24 घंटे के अंदर बदायूं में तीन बड़ी चोरी और लूट की घटनाओं को दिया गया अंजाम। बदायूं में बदमाश खुले आम दे रहे पुलिस को चुनौती। बदायूं में पुलिस बदमाशों के आगे पूरी तरह से हुई नतमस्तक। लगातार बढ़ रही लूट की घटनाओं से पूरे जिले में दहशत का माहौल। जिला अस्पताल में डॉक्टर से चाकू की दम पर दिया गया लूट की घटना को अंजाम। डॉक्टर के पास से मोबाइल और नगदी तथा सोने की चेन लेकर फरार। डॉक्टर विकास शर्मा इमो के पद पर जिला अस्पताल पुरुष के ब्लड बैंक में कार्यरत। डॉ विकास ने पूरी घटना की पुलिस को दी जानकारी पुलिस जांच में जुटी। बदायूं के थाना कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल परिसर के मोर्चरी के पास की घटना। बदायूं में लगातार बढ़ रहे बदमाशों के आतंक से जनता पूरी तरह से दहशत में। बिगत 24 घंटे के अंदर हुई तीन बड़ी घटनाओं से जिले में दहशत का माहौल। बदायूं पुलिस की कार्य प्रणाली लगातार सवालों के घेरे में। पहली घटना बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तीन दुकानों को बनाया निशाना की लाखों की चोरी। दूसरी घटना कादर चौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में की लाखों की बदमाशों ने चोरी। तीसरी घटना बदायूं के जिला अस्पताल में घुसकर डॉक्टर के साथ चाकू के दम पर की गई लूट की घटना। लगातार जिले में हो रही लूट और चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल। बदायूं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
    3
    बदायूं में लगातार बड़ रही लूट और चोरी की घटनाएं। 

बदमाशों ने दिन दहाड़े जिला अस्पताल के कैंपस में घुसकर डॉक्टर से लूट की घटना को दिया अंजाम। 
बदायूं ब्रेकिंग 
संवाददाता प्रशांत राठौर 
फोनों 9837280889
बदायूं में लगातार बड़ रही लूट और चोरी की घटनाएं। 
बदमाशों ने दिन दहाड़े जिला अस्पताल के कैंपस में घुसकर डॉक्टर से लूट की घटना को दिया अंजाम। 
विगत 24 घंटे के अंदर बदायूं में तीन बड़ी चोरी और लूट की घटनाओं को दिया गया अंजाम। 
बदायूं में बदमाश खुले आम दे रहे पुलिस को चुनौती। 
बदायूं में पुलिस बदमाशों के आगे पूरी तरह से हुई नतमस्तक।  
लगातार बढ़ रही लूट की घटनाओं से पूरे जिले में दहशत का माहौल। 
जिला अस्पताल में डॉक्टर से चाकू की दम पर दिया गया लूट की घटना को अंजाम।
डॉक्टर के पास से मोबाइल और नगदी तथा सोने की चेन लेकर फरार। 
डॉक्टर विकास शर्मा इमो के पद पर जिला अस्पताल पुरुष के ब्लड बैंक में कार्यरत। 
डॉ विकास ने पूरी घटना की पुलिस को दी जानकारी पुलिस जांच में जुटी। 
बदायूं के थाना कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल परिसर के मोर्चरी के पास की घटना। 
बदायूं में लगातार बढ़ रहे बदमाशों के आतंक से जनता पूरी तरह से दहशत में। 
बिगत 24 घंटे के अंदर हुई तीन बड़ी घटनाओं से जिले में दहशत का माहौल।  
बदायूं पुलिस की कार्य प्रणाली लगातार सवालों के घेरे में। 
पहली घटना बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तीन दुकानों को बनाया निशाना की लाखों की चोरी।  
दूसरी घटना कादर चौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में की लाखों की बदमाशों ने चोरी। 
तीसरी घटना बदायूं के जिला अस्पताल में घुसकर डॉक्टर के साथ चाकू के दम पर की गई लूट की घटना। 
लगातार जिले में हो रही लूट और चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल। 
बदायूं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
    user_प्रशांत राठौर
    प्रशांत राठौर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सपा ने आयोजित किया संविधान बचाओं सम्मेलन बदायूं। बिसौली विधानसभा क्षेत्र के गांव खेड़ा दास में समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए जन संवाद एवं जन पंचायत में संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सियाराम सागर ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार सतीश प्रेमी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान की रक्षा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी हम अम्बेडकर अनुयाइयों की है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों की आवाज़ बनकर संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि पीडीए की अवधारणा समाज के हर वर्ग को सम्मान और अधिकार दिलाने का माध्यम है। संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों की रक्षा के लिए जन-जन को जागरूक करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। समाजवादी पार्टी पीडीए को इकठ्ठा कर सत्ता में आकर संविधान की रक्षा कर उनको रोजगार, शिक्षा, आरक्षण देने का काम करेगी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सपा के वरिष्ठ नेता काजी शाहनवाज खान ने कहा कि संविधान की रक्षा करने की जिम्मेदारी पीडीए की है जिससे दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के हितों की सुरक्षा हो सके। सभा के अंत में सतीश प्रेमी ने सभी उपस्थित लोगों को संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने व आने वाले चुनाव में नफ़रत और धार्मिक उन्माद के सहारे सत्तारूढ़ प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में छविराम अम्बेडकर, विकाश यादव, रविंद्र कुमार, गौरव अम्बेडकर, कपिलदेव, यशवीर, मास्टर सियाराम सागर, विक्रम सागर, विमल सागर, सुखवीर सागर, सचिन जाटव, राजकुमार जाटव, इंद्रजीत सागर, गंगा सिंह जाटव, पाले अली, अकरम खान, रोहित जाटव, सचिन जाटव, ताज़ मो, कुलदीप, राधेश्याम सागर, राज बाबू जाटव, मनी सागर, संजू सागर, अमन जाटव, ब्रह्मचारी सिंह जाटव, लक्ष्मी जाटव, रेशमा जाटव, सपना जाटव, बॉबी सागर, गप्पू सागर, अतवीर जाटव, श्रीपाल, पप्पू सागर आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।
    1
    सपा ने आयोजित किया संविधान बचाओं सम्मेलन
बदायूं। बिसौली विधानसभा क्षेत्र के गांव खेड़ा दास में समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए जन संवाद एवं जन पंचायत में संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सियाराम सागर ने की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार सतीश प्रेमी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान की रक्षा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी हम अम्बेडकर अनुयाइयों की है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों की आवाज़ बनकर संघर्ष करती रही है।
उन्होंने कहा कि पीडीए की अवधारणा समाज के हर वर्ग को सम्मान और अधिकार दिलाने का माध्यम है। संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों की रक्षा के लिए जन-जन को जागरूक करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। समाजवादी पार्टी पीडीए को इकठ्ठा कर सत्ता में आकर संविधान की रक्षा कर उनको रोजगार, शिक्षा, आरक्षण देने का काम करेगी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सपा के वरिष्ठ नेता काजी शाहनवाज खान ने कहा कि संविधान की रक्षा करने की जिम्मेदारी पीडीए की है जिससे दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के हितों की सुरक्षा हो सके। सभा के अंत में सतीश प्रेमी ने सभी उपस्थित लोगों को संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने व आने वाले चुनाव में नफ़रत और धार्मिक उन्माद के सहारे सत्तारूढ़ प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में छविराम अम्बेडकर, विकाश यादव, रविंद्र कुमार, गौरव अम्बेडकर, कपिलदेव, यशवीर, मास्टर सियाराम सागर, विक्रम सागर, विमल सागर, सुखवीर सागर, सचिन जाटव, राजकुमार जाटव, इंद्रजीत सागर, गंगा सिंह जाटव, पाले अली, अकरम खान, रोहित जाटव, सचिन जाटव, ताज़ मो, कुलदीप, राधेश्याम सागर, राज बाबू जाटव, मनी सागर, संजू सागर, अमन जाटव, ब्रह्मचारी सिंह जाटव, लक्ष्मी जाटव, रेशमा जाटव, सपना जाटव, बॉबी सागर, गप्पू सागर, अतवीर जाटव, श्रीपाल, पप्पू सागर आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • हैं ड पम्प रिपेयर हरिओम पुत्र जगदीश प्रसाद महमूदापुर ब्लाक भुता तह फरीदपुर बरेली सरकारी नल कई दिनों से खराब चल रहा है पानी बहुत देर से उठाता है कृपया ठीक कराने की कृपा करें धन्यवाद
    1
    हैं ड पम्प  रिपेयर 
हरिओम पुत्र जगदीश प्रसाद महमूदापुर ब्लाक भुता तह फरीदपुर बरेली
सरकारी नल कई दिनों से खराब चल रहा है पानी बहुत देर से उठाता है कृपया ठीक कराने की कृपा करें धन्यवाद
    user_Hariom Maurya
    Hariom Maurya
    फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • प्रशासनिक दावे खोखले, नानाखेड़ा में भीषण गंदगी एवं जलभराव से होकर यात्रा करने को मजबूर हैं शिव भक्त कांवड़ यात्री उझानी (बदायूॅं) / विकास खंड उझानी क्षेत्र के ग्राम नानाखेड़ा में मुख्य मार्ग पर जलभराव और भीषण गंदगी के बीच से शिव भक्त कांवड़ यात्री यात्रा करने को मजबूर हैं। प्रशासनिक आदेश शिव भक्त कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का दावा खोखला नजर आ रहा है। मुख्य मार्ग पर व्याप्त गंदगी और जलभराव कांवड़ यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। जलभराव एवं गंदगी के प्रति न तो ब्लॉक अधिकारी और ना ही ग्राम प्रधान गंभीर नजर आ रहे हैं। यहां बताते चलें कि नानाखेड़ा-चौसिंगा मार्ग कटरी क्षेत्र का इकलौता संपर्क मार्ग है जो दर्जनों गांवों सरौता, चौसिंगा, मुस्कारा, मढै़ंय्या, तेली नगला, पचौरी नगला, गुलाबगंज, गनियाई, भदरौल, भूड़ा, कूरखेड़ा, भकोड़ा, कुढ़ा सहायपुर आदि को जोड़ता है। इसी संपर्क मार्ग से प्रतिबर्ष सैकड़ों आस्थावान शिव भक्त कांवड़ यात्री देवकली पटना मंदिर तक सीधी यात्रा करते हैं कांग्रेस पार्टी के कादर चौक ब्लॉक अध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव ने प्रशासन से नानाखेड़ा-चौसिंगा संपर्क मार्ग को सही कराने और जगह-जगह व्याप्त गंदगी एवं जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग कुछ है।
    1
    प्रशासनिक दावे खोखले, नानाखेड़ा में भीषण गंदगी एवं जलभराव से होकर यात्रा करने को मजबूर हैं शिव भक्त कांवड़ यात्री 
उझानी (बदायूॅं) / विकास खंड उझानी क्षेत्र के ग्राम नानाखेड़ा में मुख्य मार्ग पर जलभराव और भीषण गंदगी के बीच से शिव भक्त कांवड़ यात्री यात्रा करने को मजबूर हैं। प्रशासनिक आदेश शिव भक्त कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का दावा खोखला नजर आ रहा है। मुख्य मार्ग पर व्याप्त गंदगी और जलभराव कांवड़ यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। जलभराव एवं गंदगी के प्रति न तो ब्लॉक अधिकारी और ना ही ग्राम प्रधान गंभीर नजर आ रहे हैं। 
यहां बताते चलें कि नानाखेड़ा-चौसिंगा मार्ग कटरी क्षेत्र का इकलौता संपर्क मार्ग है जो दर्जनों गांवों सरौता, चौसिंगा, मुस्कारा, मढै़ंय्या, तेली नगला, पचौरी नगला, गुलाबगंज, गनियाई, भदरौल, भूड़ा, कूरखेड़ा, भकोड़ा, कुढ़ा सहायपुर आदि को जोड़ता है। इसी संपर्क मार्ग से प्रतिबर्ष सैकड़ों आस्थावान शिव भक्त कांवड़ यात्री देवकली पटना मंदिर तक सीधी यात्रा करते हैं 
कांग्रेस पार्टी के कादर चौक ब्लॉक अध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव ने प्रशासन से नानाखेड़ा-चौसिंगा संपर्क मार्ग को सही कराने और जगह-जगह व्याप्त गंदगी एवं जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग कुछ है।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • आप देख रहे हैं खबर जकशन बरेली नयूज चैनल #पत्नी पर शक के चलते पति ने पी लिया तेजाब, इलाज के दौरान मौत#
    1
    आप देख रहे हैं खबर जकशन बरेली नयूज चैनल
#पत्नी पर शक के चलते पति ने पी लिया तेजाब, इलाज के दौरान मौत#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • public bahan tha pareshani chhodo Sarkar road per jald se jald kaarvayi Ho jald se jald karvaya jaaye
    1
    public bahan tha pareshani chhodo Sarkar road per jald se jald kaarvayi Ho
jald se jald karvaya jaaye
    user_CBS news
    CBS news
    Painter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.