Shuru
Apke Nagar Ki App…
public bahan tha pareshani chhodo Sarkar road per jald se jald kaarvayi Ho jald se jald karvaya jaaye
CBS news
public bahan tha pareshani chhodo Sarkar road per jald se jald kaarvayi Ho jald se jald karvaya jaaye
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सपा ने आयोजित किया संविधान बचाओं सम्मेलन बदायूं। बिसौली विधानसभा क्षेत्र के गांव खेड़ा दास में समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए जन संवाद एवं जन पंचायत में संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सियाराम सागर ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार सतीश प्रेमी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान की रक्षा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी हम अम्बेडकर अनुयाइयों की है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों की आवाज़ बनकर संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि पीडीए की अवधारणा समाज के हर वर्ग को सम्मान और अधिकार दिलाने का माध्यम है। संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों की रक्षा के लिए जन-जन को जागरूक करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। समाजवादी पार्टी पीडीए को इकठ्ठा कर सत्ता में आकर संविधान की रक्षा कर उनको रोजगार, शिक्षा, आरक्षण देने का काम करेगी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सपा के वरिष्ठ नेता काजी शाहनवाज खान ने कहा कि संविधान की रक्षा करने की जिम्मेदारी पीडीए की है जिससे दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के हितों की सुरक्षा हो सके। सभा के अंत में सतीश प्रेमी ने सभी उपस्थित लोगों को संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने व आने वाले चुनाव में नफ़रत और धार्मिक उन्माद के सहारे सत्तारूढ़ प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में छविराम अम्बेडकर, विकाश यादव, रविंद्र कुमार, गौरव अम्बेडकर, कपिलदेव, यशवीर, मास्टर सियाराम सागर, विक्रम सागर, विमल सागर, सुखवीर सागर, सचिन जाटव, राजकुमार जाटव, इंद्रजीत सागर, गंगा सिंह जाटव, पाले अली, अकरम खान, रोहित जाटव, सचिन जाटव, ताज़ मो, कुलदीप, राधेश्याम सागर, राज बाबू जाटव, मनी सागर, संजू सागर, अमन जाटव, ब्रह्मचारी सिंह जाटव, लक्ष्मी जाटव, रेशमा जाटव, सपना जाटव, बॉबी सागर, गप्पू सागर, अतवीर जाटव, श्रीपाल, पप्पू सागर आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।1
- प्रशासनिक दावे खोखले, नानाखेड़ा में भीषण गंदगी एवं जलभराव से होकर यात्रा करने को मजबूर हैं शिव भक्त कांवड़ यात्री उझानी (बदायूॅं) / विकास खंड उझानी क्षेत्र के ग्राम नानाखेड़ा में मुख्य मार्ग पर जलभराव और भीषण गंदगी के बीच से शिव भक्त कांवड़ यात्री यात्रा करने को मजबूर हैं। प्रशासनिक आदेश शिव भक्त कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का दावा खोखला नजर आ रहा है। मुख्य मार्ग पर व्याप्त गंदगी और जलभराव कांवड़ यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। जलभराव एवं गंदगी के प्रति न तो ब्लॉक अधिकारी और ना ही ग्राम प्रधान गंभीर नजर आ रहे हैं। यहां बताते चलें कि नानाखेड़ा-चौसिंगा मार्ग कटरी क्षेत्र का इकलौता संपर्क मार्ग है जो दर्जनों गांवों सरौता, चौसिंगा, मुस्कारा, मढै़ंय्या, तेली नगला, पचौरी नगला, गुलाबगंज, गनियाई, भदरौल, भूड़ा, कूरखेड़ा, भकोड़ा, कुढ़ा सहायपुर आदि को जोड़ता है। इसी संपर्क मार्ग से प्रतिबर्ष सैकड़ों आस्थावान शिव भक्त कांवड़ यात्री देवकली पटना मंदिर तक सीधी यात्रा करते हैं कांग्रेस पार्टी के कादर चौक ब्लॉक अध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव ने प्रशासन से नानाखेड़ा-चौसिंगा संपर्क मार्ग को सही कराने और जगह-जगह व्याप्त गंदगी एवं जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग कुछ है।1
- मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रियों का किया भव्य स्वागत। महादेव का जलाभिषेक करने निकले कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रियों का किया भव्य स्वागत। महादेव का जलाभिषेक करने निकले कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा1
- सामाजिक समरसता से ही मजबूत होगा समाज और राष्ट्र विधायक राजीव कुमार सिंह सामाजिक समरसता से ही मजबूत होगा समाज और राष्ट्र : विधायक राजीव कुमार सिंह संवाददाता हुकुम सिंह दातागंज। नगर स्थित सिंह ब्रदर्स कोल्ड स्टोरेज परिसर में शनिवार को भुर्जी समाज की ओर से भव्य सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों और समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि समाज की एकजुटता ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर चलने और राष्ट्र को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। विधायक ने कहा कि भुर्जी समाज मेहनत, निष्ठा और राष्ट्रप्रेम के लिए जाना जाता है। सामाजिक समरसता बनाए रखने और समाज को मजबूत करने में समाज की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी वर्गों से आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता बनाए रखने का आह्वान किया। ब्लॉक प्रमुख दातागंज अतेंद्र विक्रम सिंह और भाजपा नेता अमित कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के तहत समाज के सभी वर्गों को सम्मान और विकास के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि दातागंज क्षेत्र में सामाजिक समरसता को और मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। कार्यक्रम के दौरान भुर्जी समाज के प्रबुद्धजनों और गणमान्य नागरिकों ने विधायक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के प्रति समर्थन व्यक्त किया। भाजपा आईटी के जिला सह संयोजक देवेश तोमर ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ लोगों को ऑनलाइन सदस्यता भी ग्रहण कराई। इस मौके पर पत्रकार सतीश सक्सेना, अध्यापक दिनेश सक्सेना, डॉ. श्रीनिवास सक्सेना, चन्द्रपाल सक्सेना, रामपाल सक्सेना, राजेश सक्सेना, डॉ. चन्द्रपाल सक्सेना, धर्मेंद्र सक्सेना, डॉ. विनोद सक्सेना, श्यामपाल सक्सेना, विकास सक्सेना समेत अनेक लोग मौजूद रहे। संचालन विपिन गुप्ता ने किया। अंत में आयोजक मंडल ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।4
- पत्रकारों की सुरक्षा और उत्पीड़न के खिलाफ एकजुटता पर अलीगंज में मंथन, 'द जर्नलिस्ट पत्रकार एसोसिएशन' की बैठक संपन्न अलीगंज/आंवला। 'द जर्नलिस्ट पत्रकार एसोसिएशन' की मासिक समीक्षा बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष शहंशाह के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पदाधिकारियों ने संगठन की कार्यप्रणाली को गति देने और पत्रकारों के सामने आ रही व्यावहारिक समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा, उत्पीड़न से बचाव और उनके हितों की रक्षा जैसे अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए पत्रकारों का एकजुट रहना बेहद जरूरी है। संगठन किसी भी पत्रकार पर होने वाले अन्याय के खिलाफ पूरी ताकत से आवाज उठाएगा और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संघर्ष करेगा। प्रमुख पदाधिकारियों एवं पत्रकारों की रही गरिमामयी मौजूदगी बैठक में प्रदेश महासचिव अवधेश यादव, मंडल सचिव अशोक आर्य, जिलाध्यक्ष शहंशाह, जिला उपाध्यक्ष सूरज सागर, जिला संगठन मंत्री बबलू सागर, जिला सचिव चंदन शर्मा एवं तहसील उपाध्यक्ष निरंजन मौर्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही अनिकेत कुमार, विशाल पांडे, भूपेंद्र कुमार, नेत्रपाल वर्मा, रवि साहू, विपिन श्रीवास्तव, बहार अहमद, सद्दाम खान, अंशुल कुमार, सुधांशु और अर्जुन दिवाकर सहित दर्जनों पत्रकारों ने उपस्थित रहकर अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।4
- आंवला में सपा के PDA वर्ग की महापंचायत, बड़ी संख्या में लोग जुटे आंवला। बरेली के आंवला कस्बे में गुरुवार, 6 अगस्त को समाजवादी पार्टी (सपा) के पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) वर्ग की महापंचायत का आयोजन राज गार्डन में किया गया। दोपहर तीन बजे आयोजित महापंचायत में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। महापंचायत को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज के सभी वर्गों के अधिकार, उनकी भागीदारी और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने सामाजिक एकजुटता पर जोर देते हुए आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर भी विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शुभलैता यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, भारती चौहान, रईस अहमद, बिजेंद्र सिंह यादव, अरविंद यादव, मशकूर खान, शारीरिक चौधरी, इंद्रपाल सिंह यादव, डॉ. अशोक यादव, लक्ष्मण प्रसाद लोधी, बीडी वर्मा, मुन्ने भाई, सुनीता यादव, संगीता पाल, राकेश गौड़ और विपिन यादव समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। इनके अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान **राज गार्डन राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बना रहा । वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, सामाजिक भागीदारी और आने वाले समय की रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।1
- श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत मण्डलायुक्त बरेली एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली द्वारा कांवड़ियों को फल एवं प्रसाद वितरित किया गया श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत मण्डलायुक्त बरेली एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली द्वारा कांवड़ियों को फल एवं प्रसाद वितरित किया गया *कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत मण्डलायुक्त बरेली एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र,बरेली द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई*। निरीक्षण के दौरान पार्किंग स्थलों, रूट डायवर्जन, कंट्रोल रूम, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए मण्डलायुक्त बरेली श्री शंभु कुमार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली श्री अजय साहनी द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर, बदायूँ व क्षेत्राधिकारी नगर, बदायूँ के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालु कांवड़ियों को फल एवं प्रसाद वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अधिकारियों द्वारा संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा, यातायात, पेयजल, प्रकाश, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सतत बनाए रखें, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। गंगा स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए चिन्हित स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए । मण्डलायुक्त एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे । गंगा घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए । स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, दुर्घटना अथवा असुविधा उत्पन्न न होने पाए तथा प्रत्येक संवेदनशील स्थल पर सतत निगरानी रखी जाए । अधिकारियों द्वारा भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन सहायता, पार्किंग प्रबंधन, रूट डायवर्जन एवं यातायात व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों का आवागमन सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध बना रहे। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें । कांवड़ यात्रा के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं डीजे का प्रयोग शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही कराया जाए । किसी भी प्रकार के अतिक्रमण, अव्यवस्था अथवा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए । सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए । साथ ही असामाजिक एवं अराजक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष दृष्टि रखते हुए किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था भंग करने अथवा अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कठोर विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए । महोदय द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां समय से पूर्ण करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे कांवड़ यात्रा सकुशल, शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराई जा सके । *इस दौरान पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ श्री अभिषेक कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर,बदायूँ श्री राहुल पाण्डेय सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।1