logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लडवाल स्टेट मैदान में माउंट कार्मल का जलवा, मलिकार्जुन को हराकर जीती ट्रॉफीलडवाल स्टेट मैदान में माउंट कार्मल का जलवा, मलिकार्जुन को हराकर जीती ट्रॉफी लडवाल स्टेट मैदान में माउंट कार्मल का जलवा, मलिकार्जुन को हराकर जीती ट्रॉफी

12 hrs ago
user_The Public Matter
The Public Matter
पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
12 hrs ago

लडवाल स्टेट मैदान में माउंट कार्मल का जलवा, मलिकार्जुन को हराकर जीती ट्रॉफीलडवाल स्टेट मैदान में माउंट कार्मल का जलवा, मलिकार्जुन को हराकर जीती ट्रॉफी लडवाल स्टेट मैदान में माउंट कार्मल का जलवा, मलिकार्जुन को हराकर जीती ट्रॉफी

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • चम्पावत:*सेवा संकल्प अभियान के तहत आमजन तक पहुंचीं राजस्व सेवाएं, खाताधारकों को वितरित की गई खतौनियां* चम्पावत:*सेवा संकल्प अभियान के तहत आमजन तक पहुंचीं राजस्व सेवाएं, खाताधारकों को वितरित की गई खतौनियां*
    1
    चम्पावत:*सेवा संकल्प अभियान के तहत आमजन तक पहुंचीं राजस्व सेवाएं, खाताधारकों को वितरित की गई खतौनियां*
चम्पावत:*सेवा संकल्प अभियान के तहत आमजन तक पहुंचीं राजस्व सेवाएं, खाताधारकों को वितरित की गई खतौनियां*
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत SARRA ने जनकांडे के पौराणिक पैरी नौले में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण का दिया संदेश। ​मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत संचालित 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत सोमवार को स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (SARRA) द्वारा जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष पहल की गई। इस अभियान के अंतर्गत जनपद चम्पावत के पाटी विकास खंड स्थित जनकांडे गाँव के पौराणिक पैरी नौले में वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों के संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा करना था। अभियान के दौरान SARRA टीम और स्थानीय निवासियों द्वारा पैरी नौले तथा उसके आसपास के पूरे क्षेत्र की गहन सफाई की गई। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पारंपरिक जल स्रोतों के वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही, जल स्रोतों, धार्मिक स्थलों और पर्यटन क्षेत्रों को स्वच्छ रखने, उन्हें सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त बनाने तथा कचरा प्रबंधन हेतु केवल कूड़ेदान का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस स्वच्छता ड्राइव के दौरान क्षेत्र से लगभग 5 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा और 1 कुंतल गीला कचरा एकत्रित किया गया, जिसका निस्तारण ग्राम पंचायत स्तर पर सुरक्षित तरीके से किया गया। इस कार्यक्रम में जनकांडे की ग्राम प्रधान श्रीमती ईश्वरी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती किरन मेहरा, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, जागरूक ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता, पाटी विकास खंड के कार्मिक तथा SARRA टीम के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
    2
    सेवा संकल्प अभियान के तहत SARRA ने जनकांडे के पौराणिक पैरी नौले में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण का दिया संदेश।
​मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत संचालित 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत सोमवार को स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (SARRA) द्वारा जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष पहल की गई।
इस अभियान के अंतर्गत जनपद चम्पावत के पाटी विकास खंड स्थित जनकांडे गाँव के पौराणिक पैरी नौले में वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों के संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा करना था।
अभियान के दौरान SARRA टीम और स्थानीय निवासियों द्वारा पैरी नौले तथा उसके आसपास के पूरे क्षेत्र की गहन सफाई की गई। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पारंपरिक जल स्रोतों के वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही, जल स्रोतों, धार्मिक स्थलों और पर्यटन क्षेत्रों को स्वच्छ रखने, उन्हें सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त बनाने तथा कचरा प्रबंधन हेतु केवल कूड़ेदान का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस स्वच्छता ड्राइव के दौरान क्षेत्र से लगभग 5 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा और 1 कुंतल गीला कचरा एकत्रित किया गया, जिसका निस्तारण ग्राम पंचायत स्तर पर सुरक्षित तरीके से किया गया। 
इस कार्यक्रम में जनकांडे की ग्राम प्रधान श्रीमती ईश्वरी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती किरन मेहरा, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, जागरूक ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता, पाटी विकास खंड के कार्मिक तथा SARRA टीम के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • स्लग -UPI नीति के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम का पुतला फूंका स्थान – खटीमा -उधम सिंह नगर रिपोर्ट –अशोक सरकार मो-9758494633 एंकर/विजुअल -खटीमा में केंद्र सरकार की UPI संबंधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। पुतला दहन को लेकर मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई।खटीमा के मुख्य चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले के साथ नारेबाजी।पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की।पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।केंद्र सरकार की UPI संबंधी नीतियों, टैक्स, पेट्रोल में इथेनॉल मिलाए जाने और खटीमा के व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। समस्त कांग्रेस कमेटी खटीमा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौक पर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।पुतला जलाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने विरोध जताया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बॉबी राठौर ने कहा कि UPI संबंधी नीतियों, टैक्स, पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण और खटीमा के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस विरोध दर्ज करा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन प्रदर्शन के दौरान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को प्रभावित करने का काम कर रहा है।वहीं कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सरकार की नीतियों का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस आगे उग्र आंदोलन करेगी। बाइट 1– बॉबी राठौर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कांग्रेस बाइट 2– अमन अरोड़ा, नगर अध्यक्ष कांग्रेस खटीमा
    1
    स्लग -UPI नीति के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम का पुतला फूंका

स्थान – खटीमा -उधम सिंह नगर 

रिपोर्ट –अशोक सरकार 
मो-9758494633


एंकर/विजुअल -खटीमा में केंद्र सरकार की UPI संबंधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। पुतला दहन को लेकर मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई।खटीमा के मुख्य चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले के साथ नारेबाजी।पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की।पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।केंद्र सरकार की UPI संबंधी नीतियों, टैक्स, पेट्रोल में इथेनॉल मिलाए जाने और खटीमा के व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। समस्त कांग्रेस कमेटी खटीमा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौक पर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।पुतला जलाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने विरोध जताया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बॉबी राठौर ने कहा कि UPI संबंधी नीतियों, टैक्स, पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण और खटीमा के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस विरोध दर्ज करा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन प्रदर्शन के दौरान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को प्रभावित करने का काम कर रहा है।वहीं कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सरकार की नीतियों का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस आगे उग्र आंदोलन करेगी।


बाइट 1– बॉबी राठौर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कांग्रेस

बाइट 2– अमन अरोड़ा, नगर अध्यक्ष कांग्रेस खटीमा
    user_अशोक सरकार
    अशोक सरकार
    Khatima, Udam Singh Nagar•
    2 hrs ago
  • बिहार के जमुई ज़िले में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी का मामला सामने आया. मामला सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. घटना के राजनीतिक तूल पकड़ने के बाद, जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि 3 आरोपियों की गिरफ़्तारी हो चुकी है, जमुई घटना पर विधायक श्रेयसी सिंह ने क्या कहा? बिहार के जमुई ज़िले में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी का मामला सामने आया. मामला सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. घटना के राजनीतिक तूल पकड़ने के बाद, जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि 3 आरोपियों की गिरफ़्तारी हो चुकी है, बाकी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है.
    1
    बिहार के जमुई ज़िले में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी का मामला सामने आया. मामला सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. घटना के राजनीतिक तूल पकड़ने के बाद, जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि 3 आरोपियों की गिरफ़्तारी हो चुकी है,
जमुई घटना पर विधायक 
श्रेयसी सिंह ने क्या कहा?
बिहार के जमुई ज़िले में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी का मामला सामने आया. मामला सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. घटना के राजनीतिक तूल पकड़ने के बाद, जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि 3 आरोपियों की गिरफ़्तारी हो चुकी है, बाकी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है.
    user_ब्रेकिंग हरिद्वार
    ब्रेकिंग हरिद्वार
    भीकियासैंण, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग छात्रों ने बांधी काली पट्टी, निकाली रैली अल्मोड़ा। बीएससी नर्सिंग छात्रों के अनिवार्य इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर सोमवार को नर्सिंग छात्रों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। छात्र गांधी पार्क में एकत्र हुए और प्रदर्शन के बाद चौघानपाटा से शिखर तिराहे तक रैली निकाली। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने स्टाइपेंड की मांग को लेकर नारेबाजी की। नर्सिंग छात्रों का कहना है कि स्टाइपेंड की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। फरवरी 2024 में शासन स्तर पर नर्सिंग इंटर्न को स्टाइपेंड देने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात सामने आई थी। तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर नर्सिंग कॉलेजों से इंटर्न छात्रों का डाटा भी मांगा गया था, लेकिन छात्रों के अनुसार इसके बाद भी स्टाइपेंड को लेकर निर्णय नहीं हो सका। छात्र 13,150 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड की मांग केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के 6 जुलाई 2022 के आदेश के संदर्भ में कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों के अनुसार इस आदेश के आधार पर एम्स नई दिल्ली में बीएससी नर्सिंग छात्रों के छह माह के इंटर्नशिप स्टाइपेंड को 500 रुपये से बढ़ाकर 13,150 रुपये प्रतिमाह किया गया था। इसी आधार को लेकर उत्तराखंड के नर्सिंग छात्र भी समान स्टाइपेंड की मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि अनिवार्य इंटर्नशिप के दौरान वे अस्पतालों में नियमित सेवाओं और मरीजों की देखभाल से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाते हैं। ऐसे में इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड का मुद्दा आर्थिक सहायता के साथ सम्मान से भी जुड़ा है। छात्रों ने कहा कि तीन साल से मांग उठाए जाने और पूर्व में मिले आश्वासन के बावजूद निर्णय नहीं होने के कारण अब उन्होंने विरोध का चरण तेज किया है। प्रदर्शन में गर्विता तिवारी, निर्मला महर, नेहा चिनवान, दीक्षा उन्युनी, वैशाली गुसाई, हर्षिता श्यालाकोटी, सपना आर्या, निशिका जलाल, वैशाली कापड़ी, नेहा जुयाल, कनिष्का कोहली, मिताली आर्या सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। छात्रों ने कहा कि अब आश्वासन के बजाय स्टाइपेंड को लेकर शासन स्तर से आदेश जारी किया जाना चाहिए।
    1
    स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग छात्रों ने बांधी काली पट्टी, निकाली रैली
अल्मोड़ा। बीएससी नर्सिंग छात्रों के अनिवार्य इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर सोमवार को नर्सिंग छात्रों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। छात्र गांधी पार्क में एकत्र हुए और प्रदर्शन के बाद चौघानपाटा से शिखर तिराहे तक रैली निकाली। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने स्टाइपेंड की मांग को लेकर नारेबाजी की। नर्सिंग छात्रों का कहना है कि स्टाइपेंड की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। फरवरी 2024 में शासन स्तर पर नर्सिंग इंटर्न को स्टाइपेंड देने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात सामने आई थी। तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर नर्सिंग कॉलेजों से इंटर्न छात्रों का डाटा भी मांगा गया था, लेकिन छात्रों के अनुसार इसके बाद भी स्टाइपेंड को लेकर निर्णय नहीं हो सका। छात्र 13,150 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड की मांग केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के 6 जुलाई 2022 के आदेश के संदर्भ में कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों के अनुसार इस आदेश के आधार पर एम्स नई दिल्ली में बीएससी नर्सिंग छात्रों के छह माह के इंटर्नशिप स्टाइपेंड को 500 रुपये से बढ़ाकर 13,150 रुपये प्रतिमाह किया गया था। इसी आधार को लेकर उत्तराखंड के नर्सिंग छात्र भी समान स्टाइपेंड की मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि अनिवार्य इंटर्नशिप के दौरान वे अस्पतालों में नियमित सेवाओं और मरीजों की देखभाल से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाते हैं। ऐसे में इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड का मुद्दा आर्थिक सहायता के साथ सम्मान से भी जुड़ा है। छात्रों ने कहा कि तीन साल से मांग उठाए जाने और पूर्व में मिले आश्वासन के बावजूद निर्णय नहीं होने के कारण अब उन्होंने विरोध का चरण तेज किया है। प्रदर्शन में गर्विता तिवारी, निर्मला महर, नेहा चिनवान, दीक्षा उन्युनी, वैशाली गुसाई, हर्षिता श्यालाकोटी, सपना आर्या, निशिका जलाल, वैशाली कापड़ी, नेहा जुयाल, कनिष्का कोहली, मिताली आर्या सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। छात्रों ने कहा कि अब आश्वासन के बजाय स्टाइपेंड को लेकर शासन स्तर से आदेश जारी किया जाना चाहिए।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    4 hrs ago
  • हरिद्वार महाकुंभ 2027: आस्था के इस महासमागम में क्या है वह संकल्प, जो मिटाने जा रहा है हजारों आंखों का अंधेरा? ऋषिकेश / हरिद्वार वर्ष 2027 में जब धर्मनगरी हरिद्वार की पावन धरा पर महाकुंभ का विहंगम दृश्य सजेगा और करोड़ों श्रद्धालु गंगा की पावन धारा में डुबकी लगाएंगे, तब उसी पुण्य भूमि पर एक ऐसा महायज्ञ भी आकार लेगा जो केवल आस्था तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अंधकार में डूबी अनगिनत जिंदगियों को नई रोशनी से भर देगा। क्या है यह विराट प्रकल्प और किस तरह गंगा के तट पर दृष्टिहीनता के विरुद्ध इतिहास रचा जाएगा? इसका ताना-बाना बुनने के लिए समदृष्टि क्षमताविकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) ने अपनी कमर कस ली है। हरिद्वार कुंभ 2027 के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक 'पंचम नेत्र कुंभ' की रूपरेखा तय करने हेतु परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश के शांत और आध्यात्मिक वातावरण में एक विशेष तैयारी बैठक संपन्न हुई। दृष्टि के साथ अंतर्दृष्टि जगाने का संकल्प गंगा तट पर आयोजित इस बैठक का वातावरण सेवा और समर्पण के भाव से सराबोर रहा। बैठक को स्वामी चिदानंद महाराज का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। स्वामी चिदानंद महाराज ने सक्षम द्वारा समाज के वंचित और दिव्यांग वर्ग के उत्थान के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांग सेवा ही वास्तव में सच्ची राष्ट्र सेवा है। यह केवल एक चिकित्सकीय उपक्रम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के प्रति मानवीय संवेदना और राष्ट्रीय कर्तव्य का प्रकटीकरण है। बैठक में सक्षम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने नेत्र कुंभ के गूढ़ उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सक्षम का लक्ष्य केवल बाह्य दृष्टि प्रदान करना नहीं है, बल्कि व्यक्ति के भीतर उस अंतर्दृष्टि को जाग्रत करना है जिससे वह आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ समाज की मुख्यधारा से जुड़ सके। बैठक की अध्यक्षता स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन के सचिव डॉ अनुज सिंघल ने की, जबकि पूरे कार्यक्रम को उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री देवेंद्र का मार्गदर्शन मिला। पांच चरणों में पूरा होगा यह महाभियान: पूरी समय-सारणी नेत्र कुंभ 2027 को सुव्यवस्थित, भव्य और परिणामोन्मुख बनाने के लिए इसे पांच सुनियोजित चरणों में विभक्त किया गया है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने इस महाअभियान के चरणों की आधिकारिक घोषणा की: शंखनाद (प्रथम चरण): 22 नवंबर 2026 को इस विशाल सेवा अभियान का औपचारिक उद्घोष होगा। भूमि पूजन (द्वितीय चरण): 13 दिसंबर 2026 को अनुष्ठानिक भूमि पूजन के साथ आयोजन स्थल पर निर्माण कार्य आरंभ होगा। भव्य उद्घाटन (तृतीय चरण): 12 जनवरी 2027 को स्वामी विवेकानंद जयंती के पावन अवसर पर नेत्र कुंभ का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। महासमापन (चतुर्थ चरण): 25 फरवरी 2027 को सेवा कार्यों के विस्तृत दौर के उपरांत मुख्य आयोजन का समापन होगा। आभार एवं अभिनंदन समारोह (पंचम चरण): 18 अप्रैल 2027 को सभी सहयोगी चिकित्सकों, स्वयंसेवकों और संगठनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। विचार-मंथन और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सहभागिता तैयारी बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने इस पांच-चरणीय योजना पर अपनी पूर्ण सहमति व्यक्त की। साथ ही नेत्र परीक्षण, शल्य चिकित्सा, आवास, भोजन और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के उपयोग को लेकर व्यावहारिक सुझाव साझा किए गए। इस विचार-मंथन सत्र में चिकित्सा जगत और सामाजिक क्षेत्र के अनेक प्रमुख व्यक्तित्व सम्मिलित रहे। प्रमुख रूप से: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के विभागाध्यक्ष डॉ संजीव मित्तल स्वास्थ्य निदेशालय उत्तराखंड के अपर निदेशक डॉ महेश खेतान एवं डॉ रितु खेतान आयुर्वेद महाविद्यालय हरिद्वार के डॉ राजीव खुरले सक्षम के प्रांत सचिव कपिल रतूड़ी, प्रांत सह सचिव अनंत प्रकाश मेहरा एवं प्रांतीय युवा प्रमुख कमल पंत सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद गुप्ता परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के प्रतिनिधि अरुण शाश्वत दिव्य प्रेम सेवा मिशन (चंडीघाट, हरिद्वार) के विश्वास शर्मा एवं गगन यादव सामाजिक प्रतिनिधि मोनू त्यागी (हरिद्वार), योगेश पंत (बागेश्वर) और भूपाल लोहानी (गाजियाबाद) बैठक के समापन सत्र में सक्षम के उत्तराखंड प्रांत अध्यक्ष ललित पंत ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि उत्तराखंड की यह देवभूमि 2027 के महाकुंभ में सेवा, समर्पण और दृष्टिदान का एक ऐसा अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करेगी जो पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
    1
    हरिद्वार महाकुंभ 2027: आस्था के इस महासमागम में क्या है वह संकल्प, जो मिटाने जा रहा है हजारों आंखों का अंधेरा?
ऋषिकेश / हरिद्वार
वर्ष 2027 में जब धर्मनगरी हरिद्वार की पावन धरा पर महाकुंभ का विहंगम दृश्य सजेगा और करोड़ों श्रद्धालु गंगा की पावन धारा में डुबकी लगाएंगे, तब उसी पुण्य भूमि पर एक ऐसा महायज्ञ भी आकार लेगा जो केवल आस्था तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अंधकार में डूबी अनगिनत जिंदगियों को नई रोशनी से भर देगा।
क्या है यह विराट प्रकल्प और किस तरह गंगा के तट पर दृष्टिहीनता के विरुद्ध इतिहास रचा जाएगा? इसका ताना-बाना बुनने के लिए समदृष्टि क्षमताविकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) ने अपनी कमर कस ली है। हरिद्वार कुंभ 2027 के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक 'पंचम नेत्र कुंभ' की रूपरेखा तय करने हेतु परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश के शांत और आध्यात्मिक वातावरण में एक विशेष तैयारी बैठक संपन्न हुई।
दृष्टि के साथ अंतर्दृष्टि जगाने का संकल्प
गंगा तट पर आयोजित इस बैठक का वातावरण सेवा और समर्पण के भाव से सराबोर रहा। बैठक को स्वामी चिदानंद महाराज का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। स्वामी चिदानंद महाराज ने सक्षम द्वारा समाज के वंचित और दिव्यांग वर्ग के उत्थान के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांग सेवा ही वास्तव में सच्ची राष्ट्र सेवा है। यह केवल एक चिकित्सकीय उपक्रम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के प्रति मानवीय संवेदना और राष्ट्रीय कर्तव्य का प्रकटीकरण है।
बैठक में सक्षम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने नेत्र कुंभ के गूढ़ उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सक्षम का लक्ष्य केवल बाह्य दृष्टि प्रदान करना नहीं है, बल्कि व्यक्ति के भीतर उस अंतर्दृष्टि को जाग्रत करना है जिससे वह आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ समाज की मुख्यधारा से जुड़ सके।
बैठक की अध्यक्षता स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन के सचिव डॉ अनुज सिंघल ने की, जबकि पूरे कार्यक्रम को उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री देवेंद्र का मार्गदर्शन मिला।
पांच चरणों में पूरा होगा यह महाभियान: पूरी समय-सारणी
नेत्र कुंभ 2027 को सुव्यवस्थित, भव्य और परिणामोन्मुख बनाने के लिए इसे पांच सुनियोजित चरणों में विभक्त किया गया है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने इस महाअभियान के चरणों की आधिकारिक घोषणा की:
शंखनाद (प्रथम चरण): 22 नवंबर 2026 को इस विशाल सेवा अभियान का औपचारिक उद्घोष होगा।
भूमि पूजन (द्वितीय चरण): 13 दिसंबर 2026 को अनुष्ठानिक भूमि पूजन के साथ आयोजन स्थल पर निर्माण कार्य आरंभ होगा।
भव्य उद्घाटन (तृतीय चरण): 12 जनवरी 2027 को स्वामी विवेकानंद जयंती के पावन अवसर पर नेत्र कुंभ का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।
महासमापन (चतुर्थ चरण): 25 फरवरी 2027 को सेवा कार्यों के विस्तृत दौर के उपरांत मुख्य आयोजन का समापन होगा।
आभार एवं अभिनंदन समारोह (पंचम चरण): 18 अप्रैल 2027 को सभी सहयोगी चिकित्सकों, स्वयंसेवकों और संगठनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
विचार-मंथन और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सहभागिता
तैयारी बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने इस पांच-चरणीय योजना पर अपनी पूर्ण सहमति व्यक्त की। साथ ही नेत्र परीक्षण, शल्य चिकित्सा, आवास, भोजन और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के उपयोग को लेकर व्यावहारिक सुझाव साझा किए गए।
इस विचार-मंथन सत्र में चिकित्सा जगत और सामाजिक क्षेत्र के अनेक प्रमुख व्यक्तित्व सम्मिलित रहे। प्रमुख रूप से:
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के विभागाध्यक्ष डॉ संजीव मित्तल
स्वास्थ्य निदेशालय उत्तराखंड के अपर निदेशक डॉ महेश खेतान एवं डॉ रितु खेतान
आयुर्वेद महाविद्यालय हरिद्वार के डॉ राजीव खुरले
सक्षम के प्रांत सचिव कपिल रतूड़ी, प्रांत सह सचिव अनंत प्रकाश मेहरा एवं प्रांतीय युवा प्रमुख कमल पंत
सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद गुप्ता
परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के प्रतिनिधि अरुण शाश्वत
दिव्य प्रेम सेवा मिशन (चंडीघाट, हरिद्वार) के विश्वास शर्मा एवं गगन यादव
सामाजिक प्रतिनिधि मोनू त्यागी (हरिद्वार), योगेश पंत (बागेश्वर) और भूपाल लोहानी (गाजियाबाद)
बैठक के समापन सत्र में सक्षम के उत्तराखंड प्रांत अध्यक्ष ललित पंत ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि उत्तराखंड की यह देवभूमि 2027 के महाकुंभ में सेवा, समर्पण और दृष्टिदान का एक ऐसा अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करेगी जो पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
    user_शैल शक्ति
    शैल शक्ति
    Local News Reporter लालकुआँ, नैनीताल, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • Agra UGC Rollback Protest: बैरिकेडिंग तोड़ यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंचे प्रदर्शनकारी, पथराव और लाठीचार्ज! Agra UGC Rollback Protest | Yamuna Expressway Protest | G Express आगरा में UGC रोलबैक की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला, जब खंदौली क्षेत्र से सैकड़ों ट्रैक्टरों और बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट की ओर मार्च निकाला। रास्ते में पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़े जाने के बाद प्रदर्शनकारी यमुना एक्सप्रेसवे तक पहुंच गए, जहां ट्रैक्टरों और वाहनों के कारण दोनों तरफ का यातायात करीब 45 मिनट तक प्रभावित रहा। हालात उस समय और तनावपूर्ण हो गए, जब आगे बढ़ रही भीड़ और पुलिस के बीच झड़प हुई। मौके पर पथराव की घटना सामने आई और इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को नियंत्रित करने की कार्रवाई की। इस दौरान कुछ लोग घायल भी हुए। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी नेताओं ने अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। G Express पर आपको मिलती हैं देशभर की बड़ी खबरें, ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट सबसे पहले। अगर आपको ऐसी एक्सप्लेनर न्यूज़ पसंद आती है, तो वीडियो को Like, Share और Subscribe करना न भूलें। साथ ही कमेंट में बताइए कि इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है। Disclaimer: यह वीडियो सार्वजनिक रूप से सामने आई घटनाओं की जानकारी और रिपोर्ट के आधार पर तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य केवल समाचार संबंधी जानकारी साझा करना है।
    1
    Agra UGC Rollback Protest: बैरिकेडिंग तोड़ यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंचे प्रदर्शनकारी, पथराव और लाठीचार्ज!
Agra UGC Rollback Protest | Yamuna Expressway Protest | G Express
आगरा में UGC रोलबैक की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला, जब खंदौली क्षेत्र से सैकड़ों ट्रैक्टरों और बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट की ओर मार्च निकाला। रास्ते में पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़े जाने के बाद प्रदर्शनकारी यमुना एक्सप्रेसवे तक पहुंच गए, जहां ट्रैक्टरों और वाहनों के कारण दोनों तरफ का यातायात करीब 45 मिनट तक प्रभावित रहा।
हालात उस समय और तनावपूर्ण हो गए, जब आगे बढ़ रही भीड़ और पुलिस के बीच झड़प हुई। मौके पर पथराव की घटना सामने आई और इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को नियंत्रित करने की कार्रवाई की। इस दौरान कुछ लोग घायल भी हुए। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी नेताओं ने अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
G Express पर आपको मिलती हैं देशभर की बड़ी खबरें, ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट सबसे पहले। अगर आपको ऐसी एक्सप्लेनर न्यूज़ पसंद आती है, तो वीडियो को Like, Share और Subscribe करना न भूलें। साथ ही कमेंट में बताइए कि इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है।
Disclaimer: यह वीडियो सार्वजनिक रूप से सामने आई घटनाओं की जानकारी और रिपोर्ट के आधार पर तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य केवल समाचार संबंधी जानकारी साझा करना है।
    user_G EXPRESS
    G EXPRESS
    Local News Reporter दुगनाकुरी, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
  • ऋषिकेश :में 23 सितंबर से फिर शुरू होगा रिवर राफ्टिंग का रोमांच 🛶🌊 ऋषिकेश :में 23 सितंबर से फिर शुरू होगा रिवर राफ्टिंग का रोमांच 🛶🌊
    1
    ऋषिकेश :में 23 सितंबर से फिर शुरू होगा रिवर राफ्टिंग का रोमांच 🛶🌊
ऋषिकेश :में 23 सितंबर से फिर शुरू होगा रिवर राफ्टिंग का रोमांच 🛶🌊
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.