सेवा संकल्प अभियान के तहत SARRA ने जनकांडे के पौराणिक पैरी नौले में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण का दिया संदेश। मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत संचालित 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत सोमवार को स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (SARRA) द्वारा जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष पहल की गई। इस अभियान के अंतर्गत जनपद चम्पावत के पाटी विकास खंड स्थित जनकांडे गाँव के पौराणिक पैरी नौले में वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों के संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा करना था। अभियान के दौरान SARRA टीम और स्थानीय निवासियों द्वारा पैरी नौले तथा उसके आसपास के पूरे क्षेत्र की गहन सफाई की गई। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पारंपरिक जल स्रोतों के वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही, जल स्रोतों, धार्मिक स्थलों और पर्यटन क्षेत्रों को स्वच्छ रखने, उन्हें सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त बनाने तथा कचरा प्रबंधन हेतु केवल कूड़ेदान का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस स्वच्छता ड्राइव के दौरान क्षेत्र से लगभग 5 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा और 1 कुंतल गीला कचरा एकत्रित किया गया, जिसका निस्तारण ग्राम पंचायत स्तर पर सुरक्षित तरीके से किया गया। इस कार्यक्रम में जनकांडे की ग्राम प्रधान श्रीमती ईश्वरी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती किरन मेहरा, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, जागरूक ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता, पाटी विकास खंड के कार्मिक तथा SARRA टीम के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत SARRA ने जनकांडे के पौराणिक पैरी नौले में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण का दिया संदेश। मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत संचालित 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत सोमवार को स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (SARRA) द्वारा जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष पहल की गई। इस अभियान के अंतर्गत जनपद चम्पावत के पाटी विकास खंड स्थित जनकांडे गाँव के पौराणिक पैरी नौले में वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों के संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा करना था। अभियान के दौरान SARRA टीम और स्थानीय निवासियों द्वारा पैरी नौले तथा उसके आसपास के पूरे क्षेत्र की गहन सफाई की गई। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को
शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पारंपरिक जल स्रोतों के वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही, जल स्रोतों, धार्मिक स्थलों और पर्यटन क्षेत्रों को स्वच्छ रखने, उन्हें सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त बनाने तथा कचरा प्रबंधन हेतु केवल कूड़ेदान का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस स्वच्छता ड्राइव के दौरान क्षेत्र से लगभग 5 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा और 1 कुंतल गीला कचरा एकत्रित किया गया, जिसका निस्तारण ग्राम पंचायत स्तर पर सुरक्षित तरीके से किया गया। इस कार्यक्रम में जनकांडे की ग्राम प्रधान श्रीमती ईश्वरी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती किरन मेहरा, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, जागरूक ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता, पाटी विकास खंड के कार्मिक तथा SARRA टीम के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
- स्लग – खटीमा कोतवाली का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं और डिजिटलाइजेशन की परखी गई स्थिति स्थान – खटीमा -जिला उधम सिंह नगर रिपोर्ट –अशोक सरकार मो. –9758494633 एंकर/ विजुअल-खटीमा कोतवाली का पुलिस क्षेत्राधिकारी नीरज सेमवाल ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोतवाली परिसर की साफ-सफाई, वाहनों के रख-रखाव, विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं और पुलिसिंग के डिजिटलाइजेशन की स्थिति को परखा गया। अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ ही पारदर्शी और प्रभावी पुलिसिंग के निर्देश दिए गए।उत्तराखंड पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कुमाऊं आईजी और ऊधम सिंह नगर एसएसपी के दिशा-निर्देशों के तहत खटीमा कोतवाली का व्यापक निरीक्षण किया गया।पुलिस क्षेत्राधिकारी नीरज सेमवाल ने कोतवाली की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, परिसर की व्यवस्थाओं, वाहनों के उचित रख-रखाव और अभिलेखों की स्थिति का जायजा लिया।इस दौरान पुलिसिंग में डिजिटलाइजेशन पर विशेष जोर दिया गया। कोतवाली में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, मालखाने के डिजिटलाइजेशन और पुलिसकर्मियों द्वारा ई-बीट बुक के नियमित उपयोग की भी समीक्षा की गई।सीओ नीरज सेमवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कोतवाली में आने वाले प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधा मिले और शिकायतों पर त्वरित एवं पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण, बेहतर व्यवस्थाएं और आधुनिक तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल से पुलिसिंग को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। बाइट – नीरज सेमवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी खटीमा- जिला उधम सिंह नगर1
- चुनाव कार्यालय से हिमांशु काफलीतिया ने बताया कि चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी हे ओर हमारी पुलिस फोर्स पूरी तरह से तैनात हे चुनाव कार्यालय से हिमांशु काफलीतिया ने बताया कि चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी हे ओर हमारी पुलिस फोर्स पूरी तरह से तैनात हे1
- ड्रमंड राजकीय इण्टर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। ड्रमंड राजकीय इण्टर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।1
- *CO जियाउल हक के पिता बोले- अब न्याय नहीं मिलेगा:* देवरिया में कहा- गरीबी में बेटे को पढ़ाकर अफसर बनाया, बहू भी कोर्ट में घसीट रही प्रतापगढ़ के कुंडा में हुए बहुचर्चित सीओ जियाउल हक हत्याकांड में सीबीआई (CBI) कोर्ट द्वारा विधायक राजा भैया समेत पांच आरोपियों को क्लीन चिट दिए जाने के बाद, शहीद सीओ के पिता हाजी शमसुल हक का दर्द छलक उठा है. उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले शमसुल हक ने कोर्ट के इस फैसले पर गहरी निराशा जताते हुए कहा कि अब उन्हें "न्याय की कोई उम्मीद नहीं बची है।"राजा भैया को क्लीन चिट: सीबीआई कोर्ट ने राजा भैया और अन्य 4 आरोपियों के खिलाफ जांच एजेंसी द्वारा दाखिल क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है, जिससे परिवार बेहद आहत है न्याय की आस खत्म: पिता हाजी शमसुल हक ने कहा कि वह इस उम्मीद में जी रहे थे कि बेटा खोने के बाद अंततः न्याय मिलेगा, लेकिन इस आदेश से उनके दिल को गहरा आघात लगा है. संघर्षों की पढ़ाई: पिता ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी. उन्होंने तंगहाली और गरीबी के बावजूद पेट काटकर बेटे जियाउल हक को गांव के स्कूल में पढ़ाया और फिर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रयागराज भेजा था.मेहनत से बने थे पुलिस अधिकारी: कड़ी मेहनत के बाद जियाउल हक साल 2012 में उत्तर प्रदेश पुलिस में उपाधीक्षक (सीओ) पद पर तैनात हुए थे. इसके बाद 2 मार्च 2013 को प्रतापगढ़ के बलीपुर गांव में मचे बवाल के दौरान भीड़ ने उन्हें घेरकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी थी.रिश्तों में आई दरार: जियाउल हक की शहादत के बाद उनकी पत्नी (बहू) डॉ. परवीन आजाद को सरकारी नौकरी मिल गई, जिसके बाद धीरे-धीरे उनके ससुराल पक्ष से रिश्ते खत्म हो गए.संपत्ति के लिए कोर्ट में घसीटा: शमसुल हक ने आरोप लगाया कि पहले एलआईसी (LIC) के पैसों के लिए और अब चल-अचल संपत्ति को लेकर बहू ने उन पर मुकदमा कर रखा है. ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1
- कपकोट में कार खाई में गिरी, एक महिला की मौत. बागेश्वर जिले में कपकोट-शामा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 109K पर शामा की ओर से आ रही दिल्ली नंबर की वैगनार कार किरौली बेटोक के पास ब्रेक फेल होने के कारण करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए। मृतका की पहचान श्रीमती कौशल्या देवी (48), पत्नी रमेश सिंह टोलिया, निवासी ग्राम सरमोली, मुनस्यारी, जिला पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। घायलों में से तीन को थाना कपकोट की पुलिस ने अपने वाहन में उपचार के लिए सीएचसी कपकोट पहुंचाया, जबकि एक घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस रेस्क्यू व जांच में जुटी हुई है।1
- जहानाबाद में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार1
- लडवाल स्टेट मैदान में माउंट कार्मल का जलवा, मलिकार्जुन को हराकर जीती ट्रॉफीलडवाल स्टेट मैदान में माउंट कार्मल का जलवा, मलिकार्जुन को हराकर जीती ट्रॉफी लडवाल स्टेट मैदान में माउंट कार्मल का जलवा, मलिकार्जुन को हराकर जीती ट्रॉफी1
- पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, कचहरी तिराहे पर मचा हड़कंप सड़क पर लोगों की भीड़ जुटने से लगा जाम पीलीभीत। जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन-कचहरी पुलिस तिराहे के पास सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विशाल अजगर पेड़ पर चढ़ा दिखाई दिया। पेड़ पर अजगर को देखकर राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों की नजरें वहीं टिक गईं। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित होकर जाम की स्थिति बन गई।सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम को भी जानकारी दी गई, जिसके बाद कर्मचारी अजगर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने के प्रयास में जुट गए। बताया गया कि जिस स्थान पर अजगर पेड़ पर चढ़ा है, वह जिला मुख्यालय का व्यस्त इलाका है। आसपास विकास भवन, कचहरी और पुलिस से जुड़े कार्यालय होने के कारण यहां दिनभर अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों की आवाजाही रहती है। अजगर को देखने के लिए काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, कचहरी तिराहे पर मचा हड़कंप सड़क पर लोगों की भीड़ जुटने से लगा जाम पीलीभीत। जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन-कचहरी पुलिस तिराहे के पास सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विशाल अजगर पेड़ पर चढ़ा दिखाई दिया। पेड़ पर अजगर को देखकर राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों की नजरें वहीं टिक गईं। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित होकर जाम की स्थिति बन गई।सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम को भी जानकारी दी गई, जिसके बाद कर्मचारी अजगर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने के प्रयास में जुट गए। बताया गया कि जिस स्थान पर अजगर पेड़ पर चढ़ा है, वह जिला मुख्यालय का व्यस्त इलाका है। आसपास विकास भवन, कचहरी और पुलिस से जुड़े कार्यालय होने के कारण यहां दिनभर अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों की आवाजाही रहती है। अजगर को देखने के लिए काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।1
- *हरिद्वार- पत्नी के बॉयफ्रेंड का मर्डर,ब्लैकमेल कर रहा था:* दंपती गिरफ्तार; कहता- पति को छोड़कर मेरे साथ रहो, शराब पार्टी के बाद मार डाला मृतक की पहचान: मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी 50 वर्षीय गोपाल के रूप में हुई है। हरिद्वार पुलिस ने 17 सितंबर को हुए एक 'ब्लाइंड मर्डर' का सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और धमकियों से तंग आकर दंपती ने मिलकर महिला के बॉयफ्रेंड (प्रेमी) की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1