Shuru
Apke Nagar Ki App…
चुनाव कार्यालय से हिमांशु काफलीतिया ने बताया कि चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी हे ओर हमारी पुलिस फोर्स पूरी तरह से तैनात हे चुनाव कार्यालय से हिमांशु काफलीतिया ने बताया कि चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी हे ओर हमारी पुलिस फोर्स पूरी तरह से तैनात हे
दुनिया भारत NEWS
चुनाव कार्यालय से हिमांशु काफलीतिया ने बताया कि चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी हे ओर हमारी पुलिस फोर्स पूरी तरह से तैनात हे चुनाव कार्यालय से हिमांशु काफलीतिया ने बताया कि चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी हे ओर हमारी पुलिस फोर्स पूरी तरह से तैनात हे
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- चुनाव कार्यालय से हिमांशु काफलीतिया ने बताया कि चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी हे ओर हमारी पुलिस फोर्स पूरी तरह से तैनात हे चुनाव कार्यालय से हिमांशु काफलीतिया ने बताया कि चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी हे ओर हमारी पुलिस फोर्स पूरी तरह से तैनात हे1
- हरिद्वार महाकुंभ 2027: आस्था के इस महासमागम में क्या है वह संकल्प, जो मिटाने जा रहा है हजारों आंखों का अंधेरा? ऋषिकेश / हरिद्वार वर्ष 2027 में जब धर्मनगरी हरिद्वार की पावन धरा पर महाकुंभ का विहंगम दृश्य सजेगा और करोड़ों श्रद्धालु गंगा की पावन धारा में डुबकी लगाएंगे, तब उसी पुण्य भूमि पर एक ऐसा महायज्ञ भी आकार लेगा जो केवल आस्था तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अंधकार में डूबी अनगिनत जिंदगियों को नई रोशनी से भर देगा। क्या है यह विराट प्रकल्प और किस तरह गंगा के तट पर दृष्टिहीनता के विरुद्ध इतिहास रचा जाएगा? इसका ताना-बाना बुनने के लिए समदृष्टि क्षमताविकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) ने अपनी कमर कस ली है। हरिद्वार कुंभ 2027 के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक 'पंचम नेत्र कुंभ' की रूपरेखा तय करने हेतु परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश के शांत और आध्यात्मिक वातावरण में एक विशेष तैयारी बैठक संपन्न हुई। दृष्टि के साथ अंतर्दृष्टि जगाने का संकल्प गंगा तट पर आयोजित इस बैठक का वातावरण सेवा और समर्पण के भाव से सराबोर रहा। बैठक को स्वामी चिदानंद महाराज का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। स्वामी चिदानंद महाराज ने सक्षम द्वारा समाज के वंचित और दिव्यांग वर्ग के उत्थान के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांग सेवा ही वास्तव में सच्ची राष्ट्र सेवा है। यह केवल एक चिकित्सकीय उपक्रम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के प्रति मानवीय संवेदना और राष्ट्रीय कर्तव्य का प्रकटीकरण है। बैठक में सक्षम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने नेत्र कुंभ के गूढ़ उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सक्षम का लक्ष्य केवल बाह्य दृष्टि प्रदान करना नहीं है, बल्कि व्यक्ति के भीतर उस अंतर्दृष्टि को जाग्रत करना है जिससे वह आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ समाज की मुख्यधारा से जुड़ सके। बैठक की अध्यक्षता स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन के सचिव डॉ अनुज सिंघल ने की, जबकि पूरे कार्यक्रम को उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री देवेंद्र का मार्गदर्शन मिला। पांच चरणों में पूरा होगा यह महाभियान: पूरी समय-सारणी नेत्र कुंभ 2027 को सुव्यवस्थित, भव्य और परिणामोन्मुख बनाने के लिए इसे पांच सुनियोजित चरणों में विभक्त किया गया है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने इस महाअभियान के चरणों की आधिकारिक घोषणा की: शंखनाद (प्रथम चरण): 22 नवंबर 2026 को इस विशाल सेवा अभियान का औपचारिक उद्घोष होगा। भूमि पूजन (द्वितीय चरण): 13 दिसंबर 2026 को अनुष्ठानिक भूमि पूजन के साथ आयोजन स्थल पर निर्माण कार्य आरंभ होगा। भव्य उद्घाटन (तृतीय चरण): 12 जनवरी 2027 को स्वामी विवेकानंद जयंती के पावन अवसर पर नेत्र कुंभ का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। महासमापन (चतुर्थ चरण): 25 फरवरी 2027 को सेवा कार्यों के विस्तृत दौर के उपरांत मुख्य आयोजन का समापन होगा। आभार एवं अभिनंदन समारोह (पंचम चरण): 18 अप्रैल 2027 को सभी सहयोगी चिकित्सकों, स्वयंसेवकों और संगठनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। विचार-मंथन और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सहभागिता तैयारी बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने इस पांच-चरणीय योजना पर अपनी पूर्ण सहमति व्यक्त की। साथ ही नेत्र परीक्षण, शल्य चिकित्सा, आवास, भोजन और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के उपयोग को लेकर व्यावहारिक सुझाव साझा किए गए। इस विचार-मंथन सत्र में चिकित्सा जगत और सामाजिक क्षेत्र के अनेक प्रमुख व्यक्तित्व सम्मिलित रहे। प्रमुख रूप से: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के विभागाध्यक्ष डॉ संजीव मित्तल स्वास्थ्य निदेशालय उत्तराखंड के अपर निदेशक डॉ महेश खेतान एवं डॉ रितु खेतान आयुर्वेद महाविद्यालय हरिद्वार के डॉ राजीव खुरले सक्षम के प्रांत सचिव कपिल रतूड़ी, प्रांत सह सचिव अनंत प्रकाश मेहरा एवं प्रांतीय युवा प्रमुख कमल पंत सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद गुप्ता परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के प्रतिनिधि अरुण शाश्वत दिव्य प्रेम सेवा मिशन (चंडीघाट, हरिद्वार) के विश्वास शर्मा एवं गगन यादव सामाजिक प्रतिनिधि मोनू त्यागी (हरिद्वार), योगेश पंत (बागेश्वर) और भूपाल लोहानी (गाजियाबाद) बैठक के समापन सत्र में सक्षम के उत्तराखंड प्रांत अध्यक्ष ललित पंत ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि उत्तराखंड की यह देवभूमि 2027 के महाकुंभ में सेवा, समर्पण और दृष्टिदान का एक ऐसा अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करेगी जो पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।1
- जहानाबाद में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार1
- स्लग -UPI नीति के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम का पुतला फूंका स्थान – खटीमा -उधम सिंह नगर रिपोर्ट –अशोक सरकार मो-9758494633 एंकर/विजुअल -खटीमा में केंद्र सरकार की UPI संबंधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। पुतला दहन को लेकर मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई।खटीमा के मुख्य चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले के साथ नारेबाजी।पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की।पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।केंद्र सरकार की UPI संबंधी नीतियों, टैक्स, पेट्रोल में इथेनॉल मिलाए जाने और खटीमा के व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। समस्त कांग्रेस कमेटी खटीमा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौक पर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।पुतला जलाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने विरोध जताया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बॉबी राठौर ने कहा कि UPI संबंधी नीतियों, टैक्स, पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण और खटीमा के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस विरोध दर्ज करा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन प्रदर्शन के दौरान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को प्रभावित करने का काम कर रहा है।वहीं कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सरकार की नीतियों का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस आगे उग्र आंदोलन करेगी। बाइट 1– बॉबी राठौर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कांग्रेस बाइट 2– अमन अरोड़ा, नगर अध्यक्ष कांग्रेस खटीमा1
- सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के बहाने साईवर ठगी करने वाले अभियुक्तों को पकड़ा। पीलीभीत। जहानाबाद पुलिस द्वारा साईवर फ्राड करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।1
- सड़कों पर असर डालने वाले फ़र्ज़ी, प्रेस पुलिस लिखे हुए वाहनो को चेक करेगी रामपुर पुलिस,बोले एसपी द पंछी:वाहन चेकिंग मे अब बड़ी सख़्ती,प्रेस और पुलिस लिखे हुए वाहन भी होंगे चेक,रामपुर एसपी अनिल कुमार सिसोदिया का बड़ा बयान,बाईक चोरी वारदातो के खुलासे का बाद पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी,,प्रेस,पुलिस लिख कर असर डालने वाले फ़र्ज़ी लोगों पर कसा गया शिकंजा,मीडिया हाइलाट्स,1
- पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से चोरी हुआ 150 लीटर डीजल बरामद, तीन गिरफ्तार हाफिजगंज पुलिस ने 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा, तमंचा-कारतूस और इनोवा कार भी बरामद नवाबगंज (बरेली)। हाफिजगंज थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से चोरी हुए 150 लीटर डीजल की घटना का 24 घंटे में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का डीजल, तमंचा-कारतूस, प्लास्टिक पाइप और घटना में प्रयुक्त टोयोटा इनोवा कार बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्रेमनगर थाना नवाबगंज निवासी सलीम अहमद ने 20 सितंबर 2026 को हाफिजगंज थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि 15 और 16 सितंबर की रात ग्राम सुन्डियावा स्थित तिरुपति बालाजी पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक संख्या यूपी 25 एटी 6571 से अज्ञात चोरों ने करीब 150 लीटर डीजल चोरी कर लिया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 539/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया था। घटना के खुलासे के लिए उपनिरीक्षक चंद्रवीर सिंह और उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। 20 सितंबर को संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुड़िया भीकमपुर पुलिया के पास संदिग्ध टोयोटा इनोवा कार संख्या यूपी 32 एफवाई 9941 को रोककर तलाशी ली। कार में सवार ललित पुत्र गोपाल सिंह निवासी बीजमऊ, विवेक पुत्र लेखराज निवासी नौआ नगला और राजू पुत्र तुलाराम निवासी नौआ नगला, थाना हाफिजगंज, बरेली को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान ललित के कब्जे से .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। कार की डिग्गी से चार प्लास्टिक की जरीकैन में करीब 150 लीटर डीजल और लगभग छह फीट लंबा प्लास्टिक पाइप मिला। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने डीजल को 15-16 सितंबर की रात सुन्डियावा स्थित तिरुपति बालाजी पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से चोरी करने की बात बताई। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी डीजल बेचने के लिए ले जा रहे थे। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस और धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। इनोवा कार को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है।1
- विश्व आई न्यूज़ के प्रेस कार्यालय का भव्य उद्घाटन संपादक विपिन शर्मा और डॉ. सतीश चंद्र ने फीता काटकर किया शुभारंभ, जनहित की खबरों को प्राथमिकता देने का संकल्प। बरेली। बरेली से प्रकाशित होने वाले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘विश्व आई न्यूज़’ के नए प्रेस कार्यालय का रविवार को भव्य उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि संपादक विपिन शर्मा और डॉ. सतीश चंद्र ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पत्रकारिता जगत से जुड़े प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अमित अवस्थी, उमेश शर्मा, एडिटर तरुण कुमार समेत विभिन्न समाचार संस्थानों से जुड़े पत्रकार एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें मोहित अवस्थी (दैनिक जागरण),जितेंद्र शर्मा (राष्ट्रीय नमन) कुलदीप मिश्रा (अमर उजाला), संदीप मिश्रा (यूपी फास्ट न्यूज़), सुमित अवस्थी (दैनिक भास्कर), अंकुर गंगवार (विधान केसरी), कुसमवीर सहित अन्य पत्रकार शामिल रहे। इस अवसर पर भूपेंद्र शर्मा और राजेश शर्मा को कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम में पत्रकारिता को जनहित से जोड़ने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज को प्रमुखता से उठाने पर चर्चा हुई। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं, विकास कार्यों, जनसुविधाओं और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता से प्रकाशित करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि ‘विश्व आई न्यूज़’ का उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी समाचारों को पाठकों तक पहुंचाना है। नए प्रेस कार्यालय के शुभारंभ को समाचार पत्र के विस्तार और स्थानीय पत्रकारिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।1