Shuru
Apke Nagar Ki App…
जहानाबाद में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
MOHD ARIF
जहानाबाद में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जहानाबाद में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार1
- सपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बीसलपुर पहुंचे धर्मेश गंगवार, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत बीसलपुर। सपा का जिलाध्यक्ष बनने के बाद धर्मेश गंगवार पहली बार बीसलपुर पहुंचे। उनके पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।1
- पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, कचहरी तिराहे पर मचा हड़कंप सड़क पर लोगों की भीड़ जुटने से लगा जाम पीलीभीत। जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन-कचहरी पुलिस तिराहे के पास सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विशाल अजगर पेड़ पर चढ़ा दिखाई दिया। पेड़ पर अजगर को देखकर राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों की नजरें वहीं टिक गईं। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित होकर जाम की स्थिति बन गई।सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम को भी जानकारी दी गई, जिसके बाद कर्मचारी अजगर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने के प्रयास में जुट गए। बताया गया कि जिस स्थान पर अजगर पेड़ पर चढ़ा है, वह जिला मुख्यालय का व्यस्त इलाका है। आसपास विकास भवन, कचहरी और पुलिस से जुड़े कार्यालय होने के कारण यहां दिनभर अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों की आवाजाही रहती है। अजगर को देखने के लिए काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, कचहरी तिराहे पर मचा हड़कंप सड़क पर लोगों की भीड़ जुटने से लगा जाम पीलीभीत। जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन-कचहरी पुलिस तिराहे के पास सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विशाल अजगर पेड़ पर चढ़ा दिखाई दिया। पेड़ पर अजगर को देखकर राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों की नजरें वहीं टिक गईं। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित होकर जाम की स्थिति बन गई।सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम को भी जानकारी दी गई, जिसके बाद कर्मचारी अजगर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने के प्रयास में जुट गए। बताया गया कि जिस स्थान पर अजगर पेड़ पर चढ़ा है, वह जिला मुख्यालय का व्यस्त इलाका है। आसपास विकास भवन, कचहरी और पुलिस से जुड़े कार्यालय होने के कारण यहां दिनभर अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों की आवाजाही रहती है। अजगर को देखने के लिए काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।1
- स्लग – खटीमा कोतवाली का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं और डिजिटलाइजेशन की परखी गई स्थिति स्थान – खटीमा -जिला उधम सिंह नगर रिपोर्ट –अशोक सरकार मो. –9758494633 एंकर/ विजुअल-खटीमा कोतवाली का पुलिस क्षेत्राधिकारी नीरज सेमवाल ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोतवाली परिसर की साफ-सफाई, वाहनों के रख-रखाव, विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं और पुलिसिंग के डिजिटलाइजेशन की स्थिति को परखा गया। अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ ही पारदर्शी और प्रभावी पुलिसिंग के निर्देश दिए गए।उत्तराखंड पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कुमाऊं आईजी और ऊधम सिंह नगर एसएसपी के दिशा-निर्देशों के तहत खटीमा कोतवाली का व्यापक निरीक्षण किया गया।पुलिस क्षेत्राधिकारी नीरज सेमवाल ने कोतवाली की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, परिसर की व्यवस्थाओं, वाहनों के उचित रख-रखाव और अभिलेखों की स्थिति का जायजा लिया।इस दौरान पुलिसिंग में डिजिटलाइजेशन पर विशेष जोर दिया गया। कोतवाली में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, मालखाने के डिजिटलाइजेशन और पुलिसकर्मियों द्वारा ई-बीट बुक के नियमित उपयोग की भी समीक्षा की गई।सीओ नीरज सेमवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कोतवाली में आने वाले प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधा मिले और शिकायतों पर त्वरित एवं पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण, बेहतर व्यवस्थाएं और आधुनिक तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल से पुलिसिंग को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। बाइट – नीरज सेमवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी खटीमा- जिला उधम सिंह नगर1
- धर्मेश गंगवार के स्वागत में उमड़ा सपा का सैलाब,28 जगहों पर जोरदार अभिनंदन, फूल-मालाओं से पटा स्वागत मार्ग पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार के सोमवार को पीलीभीत प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। लखनऊ से पीलीभीत पहुंचे धर्मेश गंगवार के काफिले का शाहजहांपुर- पीलीभीत सीमा से लेकर शहर तक कई स्थानों पर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने नए जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने का भरोसा जताया लखनऊ से वाहनों के काफिले के साथ पीलीभीत के लिए रवाना हुए धर्मेश गंगवार का शाहजहांपुर-पीलीभीत सीमा के पास खनंका पुल पर पहले से मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद काफिला खनंका भट्टा पहुंचा, जहां भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर अपनी खुशी जाहिर की। काफिला आगे बढ़ते हुए रोहनिया, चठिया सेवाराम, बीसलपुर के ईदगाह चौराहा और 12 पत्थर चौराहा समेत विभिन्न स्थानों से गुजरा। इन स्थानों पर सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। कई जगह कार्यकर्ता पहले से ही उनके पहुंचने का इंतजार करते दिखाई दिए। स्वागत के दौरान वाहनों का लंबा काफिला भी नजर आया।धर्मेश गंगवार के प्रथम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बताया गया कि जिलाध्यक्ष के स्वागत के लिए करीब 28 स्थानों पर कार्यक्रम निर्धारित किए गए थे। निर्धारित स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर उनका स्वागत किया। इससे पूरे रास्ते सपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता नजर आई। इस दौरान डॉ. रत्नेश गंगवार भी धर्मेश गंगवार के साथ मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने दोनों का स्वागत किया और संगठन को लेकर चर्चा की। स्वागत कार्यक्रमों के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी उत्साह जताया। पीलीभीत पहुंचने पर धर्मेश गंगवार ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन में सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का प्रयास किया जाएगा। कार्यकर्ताओं की मेहनत और सहयोग से पार्टी संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने स्वागत के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद भी दिया।नए जिलाध्यक्ष के प्रथम आगमन पर हुए व्यापक स्वागत को लेकर पूरे मार्ग में सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। जगह-जगह हुए कार्यक्रमों और वाहनों के काफिले ने आगमन को खास बना दिया।1
- नशामुक्त समाज और स्वस्थ जीवनशैली पर जोर, प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने दिलाई शपथ पूरनपुर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान नशामुक्ति शपथ ग्रहण समारोह के साथ-साथ 'आहार एवं पोषण' विषय पर एक आकर्षक पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। मुख्य विवरण: कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं और एनएसएस स्वयंसेवकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और पूरे सामाजिक ताने-बाने को तबाह कर देता है। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखकर ही एक सशक्त और जागरूक समाज का निर्माण किया जा सकता है। वहीं, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मृदुला शर्मा ने कहा कि सिर्फ शपथ लेना काफी नहीं है, बल्कि व्यवहार में बदलाव लाना जरूरी है। गृहविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अंशिका शर्मा के नेतृत्व में आयोजित 'आहार एवं पोषण' पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में रिफत नूर ने प्रथम, अलका सरोज ने द्वितीय तथा पायल और दीक्षा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। सेवा संकल्प अभियान के प्रभारी शाहिद खान ने युवाओं को संतुलित आहार और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर महाविद्यालय के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। साइन-ऑफ (Sign-off): कैमरामैन रिसांतु अग्रवाल के साथ सरफराज अहमद खान, UP News TV24, पूरनपुर (पीलीभीत)।1
- करोड़ों के साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार। ऑपरेशन साइ-वज्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए कथित साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित करने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और बैंकिंग सामग्री बरामद की है। पुलिस मामले की जांच कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।1
- *लखनऊ में पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी को किडनैप किया:* पीटते हुए आगरा-कन्नौज तक घुमाया, पत्नी से 13 लाख की फिरौती वसूली लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर एक कारोबारी का अपहरण करने और 13 लाख रुपये व जेवर की फिरौती वसूलने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. डीसीपी साउथ मोहम्मद मुश्ताक ने रविवार (20 सितंबर 2026) को इस मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है.पीड़ित की पहचान: राजेंद्रनगर निवासी कारोबारी सुदर्शन घोष के रूप में हुई है.वारदात का दिन: यह घटना 12 सितंबर 2026 को हुई, जब पीड़ित अपने दफ्तर जा रहे थे.अपहरण का तरीका: बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कारोबारी को फर्जी आईडी कार्ड दिखाया और जबरन अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठा लिया बदमाशों ने पीड़ित को कार में बंधक बनाकर करीब 9 घंटे तक आगरा-कन्नौज हाईवे पर घुमाया. ब्रेकिंग न्यूज संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1