logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*हरिद्वार- पत्नी के बॉयफ्रेंड का मर्डर,ब्लैकमेल कर रहा था:* दंपती गिरफ्तार; कहता- पति को छोड़कर मेरे साथ रहो, शराब पार्टी के बाद मार डाला मृतक की पहचान: मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी 50 वर्षीय गोपाल के रूप में हुई है। हरिद्वार पुलिस ने 17 सितंबर को हुए एक 'ब्लाइंड मर्डर' का सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और धमकियों से तंग आकर दंपती ने मिलकर महिला के बॉयफ्रेंड (प्रेमी) की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र

8 hrs ago
user_आशीष मिश्रा
आशीष मिश्रा
Local News Reporter Bagwalipokhar, Almora•
8 hrs ago

*हरिद्वार- पत्नी के बॉयफ्रेंड का मर्डर,ब्लैकमेल कर रहा था:* दंपती गिरफ्तार; कहता- पति को छोड़कर मेरे साथ रहो, शराब पार्टी के बाद मार डाला मृतक की पहचान: मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी 50 वर्षीय गोपाल के रूप में हुई है। हरिद्वार पुलिस ने 17 सितंबर को हुए एक 'ब्लाइंड मर्डर' का सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और धमकियों से तंग आकर दंपती ने मिलकर महिला के बॉयफ्रेंड (प्रेमी) की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • चम्पावत:*सेवा संकल्प अभियान के तहत आमजन तक पहुंचीं राजस्व सेवाएं, खाताधारकों को वितरित की गई खतौनियां* चम्पावत:*सेवा संकल्प अभियान के तहत आमजन तक पहुंचीं राजस्व सेवाएं, खाताधारकों को वितरित की गई खतौनियां*
    1
    चम्पावत:*सेवा संकल्प अभियान के तहत आमजन तक पहुंचीं राजस्व सेवाएं, खाताधारकों को वितरित की गई खतौनियां*
चम्पावत:*सेवा संकल्प अभियान के तहत आमजन तक पहुंचीं राजस्व सेवाएं, खाताधारकों को वितरित की गई खतौनियां*
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत SARRA ने जनकांडे के पौराणिक पैरी नौले में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण का दिया संदेश। ​मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत संचालित 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत सोमवार को स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (SARRA) द्वारा जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष पहल की गई। इस अभियान के अंतर्गत जनपद चम्पावत के पाटी विकास खंड स्थित जनकांडे गाँव के पौराणिक पैरी नौले में वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों के संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा करना था। अभियान के दौरान SARRA टीम और स्थानीय निवासियों द्वारा पैरी नौले तथा उसके आसपास के पूरे क्षेत्र की गहन सफाई की गई। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पारंपरिक जल स्रोतों के वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही, जल स्रोतों, धार्मिक स्थलों और पर्यटन क्षेत्रों को स्वच्छ रखने, उन्हें सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त बनाने तथा कचरा प्रबंधन हेतु केवल कूड़ेदान का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस स्वच्छता ड्राइव के दौरान क्षेत्र से लगभग 5 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा और 1 कुंतल गीला कचरा एकत्रित किया गया, जिसका निस्तारण ग्राम पंचायत स्तर पर सुरक्षित तरीके से किया गया। इस कार्यक्रम में जनकांडे की ग्राम प्रधान श्रीमती ईश्वरी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती किरन मेहरा, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, जागरूक ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता, पाटी विकास खंड के कार्मिक तथा SARRA टीम के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
    2
    सेवा संकल्प अभियान के तहत SARRA ने जनकांडे के पौराणिक पैरी नौले में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण का दिया संदेश।
​मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत संचालित 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत सोमवार को स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (SARRA) द्वारा जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष पहल की गई।
इस अभियान के अंतर्गत जनपद चम्पावत के पाटी विकास खंड स्थित जनकांडे गाँव के पौराणिक पैरी नौले में वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों के संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा करना था।
अभियान के दौरान SARRA टीम और स्थानीय निवासियों द्वारा पैरी नौले तथा उसके आसपास के पूरे क्षेत्र की गहन सफाई की गई। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पारंपरिक जल स्रोतों के वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही, जल स्रोतों, धार्मिक स्थलों और पर्यटन क्षेत्रों को स्वच्छ रखने, उन्हें सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त बनाने तथा कचरा प्रबंधन हेतु केवल कूड़ेदान का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस स्वच्छता ड्राइव के दौरान क्षेत्र से लगभग 5 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा और 1 कुंतल गीला कचरा एकत्रित किया गया, जिसका निस्तारण ग्राम पंचायत स्तर पर सुरक्षित तरीके से किया गया। 
इस कार्यक्रम में जनकांडे की ग्राम प्रधान श्रीमती ईश्वरी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती किरन मेहरा, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, जागरूक ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता, पाटी विकास खंड के कार्मिक तथा SARRA टीम के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
  • हरिद्वार महाकुंभ 2027: आस्था के इस महासमागम में क्या है वह संकल्प, जो मिटाने जा रहा है हजारों आंखों का अंधेरा? ऋषिकेश / हरिद्वार वर्ष 2027 में जब धर्मनगरी हरिद्वार की पावन धरा पर महाकुंभ का विहंगम दृश्य सजेगा और करोड़ों श्रद्धालु गंगा की पावन धारा में डुबकी लगाएंगे, तब उसी पुण्य भूमि पर एक ऐसा महायज्ञ भी आकार लेगा जो केवल आस्था तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अंधकार में डूबी अनगिनत जिंदगियों को नई रोशनी से भर देगा। क्या है यह विराट प्रकल्प और किस तरह गंगा के तट पर दृष्टिहीनता के विरुद्ध इतिहास रचा जाएगा? इसका ताना-बाना बुनने के लिए समदृष्टि क्षमताविकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) ने अपनी कमर कस ली है। हरिद्वार कुंभ 2027 के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक 'पंचम नेत्र कुंभ' की रूपरेखा तय करने हेतु परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश के शांत और आध्यात्मिक वातावरण में एक विशेष तैयारी बैठक संपन्न हुई। दृष्टि के साथ अंतर्दृष्टि जगाने का संकल्प गंगा तट पर आयोजित इस बैठक का वातावरण सेवा और समर्पण के भाव से सराबोर रहा। बैठक को स्वामी चिदानंद महाराज का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। स्वामी चिदानंद महाराज ने सक्षम द्वारा समाज के वंचित और दिव्यांग वर्ग के उत्थान के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांग सेवा ही वास्तव में सच्ची राष्ट्र सेवा है। यह केवल एक चिकित्सकीय उपक्रम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के प्रति मानवीय संवेदना और राष्ट्रीय कर्तव्य का प्रकटीकरण है। बैठक में सक्षम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने नेत्र कुंभ के गूढ़ उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सक्षम का लक्ष्य केवल बाह्य दृष्टि प्रदान करना नहीं है, बल्कि व्यक्ति के भीतर उस अंतर्दृष्टि को जाग्रत करना है जिससे वह आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ समाज की मुख्यधारा से जुड़ सके। बैठक की अध्यक्षता स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन के सचिव डॉ अनुज सिंघल ने की, जबकि पूरे कार्यक्रम को उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री देवेंद्र का मार्गदर्शन मिला। पांच चरणों में पूरा होगा यह महाभियान: पूरी समय-सारणी नेत्र कुंभ 2027 को सुव्यवस्थित, भव्य और परिणामोन्मुख बनाने के लिए इसे पांच सुनियोजित चरणों में विभक्त किया गया है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने इस महाअभियान के चरणों की आधिकारिक घोषणा की: शंखनाद (प्रथम चरण): 22 नवंबर 2026 को इस विशाल सेवा अभियान का औपचारिक उद्घोष होगा। भूमि पूजन (द्वितीय चरण): 13 दिसंबर 2026 को अनुष्ठानिक भूमि पूजन के साथ आयोजन स्थल पर निर्माण कार्य आरंभ होगा। भव्य उद्घाटन (तृतीय चरण): 12 जनवरी 2027 को स्वामी विवेकानंद जयंती के पावन अवसर पर नेत्र कुंभ का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। महासमापन (चतुर्थ चरण): 25 फरवरी 2027 को सेवा कार्यों के विस्तृत दौर के उपरांत मुख्य आयोजन का समापन होगा। आभार एवं अभिनंदन समारोह (पंचम चरण): 18 अप्रैल 2027 को सभी सहयोगी चिकित्सकों, स्वयंसेवकों और संगठनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। विचार-मंथन और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सहभागिता तैयारी बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने इस पांच-चरणीय योजना पर अपनी पूर्ण सहमति व्यक्त की। साथ ही नेत्र परीक्षण, शल्य चिकित्सा, आवास, भोजन और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के उपयोग को लेकर व्यावहारिक सुझाव साझा किए गए। इस विचार-मंथन सत्र में चिकित्सा जगत और सामाजिक क्षेत्र के अनेक प्रमुख व्यक्तित्व सम्मिलित रहे। प्रमुख रूप से: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के विभागाध्यक्ष डॉ संजीव मित्तल स्वास्थ्य निदेशालय उत्तराखंड के अपर निदेशक डॉ महेश खेतान एवं डॉ रितु खेतान आयुर्वेद महाविद्यालय हरिद्वार के डॉ राजीव खुरले सक्षम के प्रांत सचिव कपिल रतूड़ी, प्रांत सह सचिव अनंत प्रकाश मेहरा एवं प्रांतीय युवा प्रमुख कमल पंत सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद गुप्ता परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के प्रतिनिधि अरुण शाश्वत दिव्य प्रेम सेवा मिशन (चंडीघाट, हरिद्वार) के विश्वास शर्मा एवं गगन यादव सामाजिक प्रतिनिधि मोनू त्यागी (हरिद्वार), योगेश पंत (बागेश्वर) और भूपाल लोहानी (गाजियाबाद) बैठक के समापन सत्र में सक्षम के उत्तराखंड प्रांत अध्यक्ष ललित पंत ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि उत्तराखंड की यह देवभूमि 2027 के महाकुंभ में सेवा, समर्पण और दृष्टिदान का एक ऐसा अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करेगी जो पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
    1
    हरिद्वार महाकुंभ 2027: आस्था के इस महासमागम में क्या है वह संकल्प, जो मिटाने जा रहा है हजारों आंखों का अंधेरा?
ऋषिकेश / हरिद्वार
वर्ष 2027 में जब धर्मनगरी हरिद्वार की पावन धरा पर महाकुंभ का विहंगम दृश्य सजेगा और करोड़ों श्रद्धालु गंगा की पावन धारा में डुबकी लगाएंगे, तब उसी पुण्य भूमि पर एक ऐसा महायज्ञ भी आकार लेगा जो केवल आस्था तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अंधकार में डूबी अनगिनत जिंदगियों को नई रोशनी से भर देगा।
क्या है यह विराट प्रकल्प और किस तरह गंगा के तट पर दृष्टिहीनता के विरुद्ध इतिहास रचा जाएगा? इसका ताना-बाना बुनने के लिए समदृष्टि क्षमताविकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) ने अपनी कमर कस ली है। हरिद्वार कुंभ 2027 के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक 'पंचम नेत्र कुंभ' की रूपरेखा तय करने हेतु परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश के शांत और आध्यात्मिक वातावरण में एक विशेष तैयारी बैठक संपन्न हुई।
दृष्टि के साथ अंतर्दृष्टि जगाने का संकल्प
गंगा तट पर आयोजित इस बैठक का वातावरण सेवा और समर्पण के भाव से सराबोर रहा। बैठक को स्वामी चिदानंद महाराज का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। स्वामी चिदानंद महाराज ने सक्षम द्वारा समाज के वंचित और दिव्यांग वर्ग के उत्थान के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांग सेवा ही वास्तव में सच्ची राष्ट्र सेवा है। यह केवल एक चिकित्सकीय उपक्रम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के प्रति मानवीय संवेदना और राष्ट्रीय कर्तव्य का प्रकटीकरण है।
बैठक में सक्षम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने नेत्र कुंभ के गूढ़ उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सक्षम का लक्ष्य केवल बाह्य दृष्टि प्रदान करना नहीं है, बल्कि व्यक्ति के भीतर उस अंतर्दृष्टि को जाग्रत करना है जिससे वह आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ समाज की मुख्यधारा से जुड़ सके।
बैठक की अध्यक्षता स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन के सचिव डॉ अनुज सिंघल ने की, जबकि पूरे कार्यक्रम को उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री देवेंद्र का मार्गदर्शन मिला।
पांच चरणों में पूरा होगा यह महाभियान: पूरी समय-सारणी
नेत्र कुंभ 2027 को सुव्यवस्थित, भव्य और परिणामोन्मुख बनाने के लिए इसे पांच सुनियोजित चरणों में विभक्त किया गया है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने इस महाअभियान के चरणों की आधिकारिक घोषणा की:
शंखनाद (प्रथम चरण): 22 नवंबर 2026 को इस विशाल सेवा अभियान का औपचारिक उद्घोष होगा।
भूमि पूजन (द्वितीय चरण): 13 दिसंबर 2026 को अनुष्ठानिक भूमि पूजन के साथ आयोजन स्थल पर निर्माण कार्य आरंभ होगा।
भव्य उद्घाटन (तृतीय चरण): 12 जनवरी 2027 को स्वामी विवेकानंद जयंती के पावन अवसर पर नेत्र कुंभ का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।
महासमापन (चतुर्थ चरण): 25 फरवरी 2027 को सेवा कार्यों के विस्तृत दौर के उपरांत मुख्य आयोजन का समापन होगा।
आभार एवं अभिनंदन समारोह (पंचम चरण): 18 अप्रैल 2027 को सभी सहयोगी चिकित्सकों, स्वयंसेवकों और संगठनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
विचार-मंथन और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सहभागिता
तैयारी बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने इस पांच-चरणीय योजना पर अपनी पूर्ण सहमति व्यक्त की। साथ ही नेत्र परीक्षण, शल्य चिकित्सा, आवास, भोजन और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के उपयोग को लेकर व्यावहारिक सुझाव साझा किए गए।
इस विचार-मंथन सत्र में चिकित्सा जगत और सामाजिक क्षेत्र के अनेक प्रमुख व्यक्तित्व सम्मिलित रहे। प्रमुख रूप से:
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के विभागाध्यक्ष डॉ संजीव मित्तल
स्वास्थ्य निदेशालय उत्तराखंड के अपर निदेशक डॉ महेश खेतान एवं डॉ रितु खेतान
आयुर्वेद महाविद्यालय हरिद्वार के डॉ राजीव खुरले
सक्षम के प्रांत सचिव कपिल रतूड़ी, प्रांत सह सचिव अनंत प्रकाश मेहरा एवं प्रांतीय युवा प्रमुख कमल पंत
सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद गुप्ता
परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के प्रतिनिधि अरुण शाश्वत
दिव्य प्रेम सेवा मिशन (चंडीघाट, हरिद्वार) के विश्वास शर्मा एवं गगन यादव
सामाजिक प्रतिनिधि मोनू त्यागी (हरिद्वार), योगेश पंत (बागेश्वर) और भूपाल लोहानी (गाजियाबाद)
बैठक के समापन सत्र में सक्षम के उत्तराखंड प्रांत अध्यक्ष ललित पंत ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि उत्तराखंड की यह देवभूमि 2027 के महाकुंभ में सेवा, समर्पण और दृष्टिदान का एक ऐसा अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करेगी जो पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
    user_शैल शक्ति
    शैल शक्ति
    Local News Reporter लालकुआँ, नैनीताल, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
  • किसान का हजारों रुपये का नुकसान, टला बड़ा हादसा, मचा हड़कंप किसान का हजारों रुपये का नुकसान, टला बड़ा हादसा बाजपुर। शहीद भगत सिंह चौक पर ट्रैक्टर से हैरो लेकर जा रहे किसान के हैरो का अचानक पहिया निकल गया। गनीमत रही कि हादसा होने से टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना में किसान को हजारों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। सुरक्षा ही जीवन है।
    1
    किसान का हजारों रुपये का नुकसान, टला बड़ा हादसा, मचा हड़कंप 
किसान का हजारों रुपये का नुकसान, टला बड़ा हादसा
बाजपुर। शहीद भगत सिंह चौक पर ट्रैक्टर से हैरो लेकर जा रहे किसान के हैरो का अचानक पहिया निकल गया। गनीमत रही कि हादसा होने से टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना में किसान को हजारों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। सुरक्षा ही जीवन है।
    user_LOVE SHRIVASTAV
    LOVE SHRIVASTAV
    Local News Reporter बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने तिलक राज बेहड़ पर साधा सीधा nisana पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने तिलक राज बेहड़ पर साधा सीधा निशाना
    1
    पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने तिलक राज बेहड़ पर साधा सीधा nisana
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने तिलक राज बेहड़ पर साधा सीधा निशाना
    user_दुनिया भारत NEWS
    दुनिया भारत NEWS
    किच्छा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    22 min ago
  • अयोध्या में चंद्रशेखर आजाद ने रोजगार और सरकारी भर्तियों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और भर्तियों को लेकर सवाल उठाए तथा युवाओं के रोजगार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया
    1
    अयोध्या में चंद्रशेखर आजाद ने रोजगार और सरकारी भर्तियों को 
लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और भर्तियों को लेकर सवाल उठाए तथा युवाओं के रोजगार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया
    user_Sonu Kumar Gautam midia
    Sonu Kumar Gautam midia
    Local News Reporter टांडा, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ऋषिकेश :में 23 सितंबर से फिर शुरू होगा रिवर राफ्टिंग का रोमांच 🛶🌊 ऋषिकेश :में 23 सितंबर से फिर शुरू होगा रिवर राफ्टिंग का रोमांच 🛶🌊
    1
    ऋषिकेश :में 23 सितंबर से फिर शुरू होगा रिवर राफ्टिंग का रोमांच 🛶🌊
ऋषिकेश :में 23 सितंबर से फिर शुरू होगा रिवर राफ्टिंग का रोमांच 🛶🌊
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • चुनाव कार्यालय से हिमांशु काफलीतिया ने बताया कि चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी हे ओर हमारी पुलिस फोर्स पूरी तरह से तैनात हे चुनाव कार्यालय से हिमांशु काफलीतिया ने बताया कि चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी हे ओर हमारी पुलिस फोर्स पूरी तरह से तैनात हे
    1
    चुनाव कार्यालय से हिमांशु काफलीतिया ने बताया कि चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी हे ओर हमारी पुलिस फोर्स पूरी तरह से तैनात हे
चुनाव कार्यालय से हिमांशु काफलीतिया ने बताया कि चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी हे ओर हमारी पुलिस फोर्स पूरी तरह से तैनात हे
    user_दुनिया भारत NEWS
    दुनिया भारत NEWS
    किच्छा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • vlog in pahad Lucky Panwar Pahadi YouTube channel pe poori vlog video please friends like subscribe Share Lucky Panwar Pahadi YouTube channel
    1
    vlog in pahad Lucky Panwar Pahadi YouTube channel pe poori vlog video 
please friends like subscribe Share Lucky Panwar Pahadi YouTube channel
    user_Lucky Panwar Pahadi
    Lucky Panwar Pahadi
    Electrician ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.