रामपुरा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु स्वच्छता अभियान , विद्यालय में कार्यशाला आयोजित रामपुरा। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से नगर परिषद रामपुरा द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापति, पार्षद प्रतिनिधि सम्राट दीक्षित एवं स्वच्छता प्रभारी कुंदनमल धूलिया ने मैडम क्यूरी विद्यालय, रामपुरा में विद्यार्थियों के लिए स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित की। इस दौरान बच्चों को गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण, सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान, स्वच्छता के महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपने घर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। नगर परिषद ने नागरिकों से अपील की है कि वे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 का पालन करें और स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ रामपुरा के निर्माण में अपना सहयोग दें।
रामपुरा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु स्वच्छता अभियान , विद्यालय में कार्यशाला आयोजित रामपुरा। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से नगर
परिषद रामपुरा द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापति, पार्षद प्रतिनिधि सम्राट दीक्षित एवं स्वच्छता प्रभारी कुंदनमल धूलिया ने मैडम क्यूरी विद्यालय, रामपुरा में विद्यार्थियों के लिए स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित की। इस दौरान
बच्चों को गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण, सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान, स्वच्छता के महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपने घर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा दूसरों
को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। नगर परिषद ने नागरिकों से अपील की है कि वे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 का पालन करें और स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ रामपुरा के निर्माण में अपना सहयोग दें।
- रामपुरा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु स्वच्छता अभियान , विद्यालय में कार्यशाला आयोजित रामपुरा। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से नगर परिषद रामपुरा द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापति, पार्षद प्रतिनिधि सम्राट दीक्षित एवं स्वच्छता प्रभारी कुंदनमल धूलिया ने मैडम क्यूरी विद्यालय, रामपुरा में विद्यार्थियों के लिए स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित की। इस दौरान बच्चों को गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण, सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान, स्वच्छता के महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपने घर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। नगर परिषद ने नागरिकों से अपील की है कि वे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 का पालन करें और स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ रामपुरा के निर्माण में अपना सहयोग दें।4
- सावन के प्रथम सोमवार पर अमृतेश्वर महादेव मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब देवरी खवासा में सावन के प्रथम सोमवार पर भगवान अमृतेश्वर महादेव मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धा और भक्ति के साथ महिलाओं व बालिकाओं ने की महादेव की पूजा अर्चना मनासा। क्षेत्र के गांव देवरी खवासा में सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर गांव में स्थित अमृतेश्वर महादेव मंदिर सत्संग भवन में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा वातावरण देखने को मिला। प्रातः 6 बजे मंगला आरती के पश्चात बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं ने भगवान अमृतेश्वर महादेव का विधि- विधान से पूजन- अर्चन किया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का हल्दी, कुमकुम, दही, शहद सहित विभिन्न पूजन सामग्री से अभिषेक कर सुख- समृद्धि, परिवार की खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। सावन के प्रथम सोमवार होने से मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरे परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।1
- सीतामऊ क्षेत्र के गांव बेलारी में पांच सात फिट लंबा मगर गांव के पास झाड़ियों में दिखाई दिया। सीतामऊ क्षेत्र के गांव बेलारी में पांच सात फिट लंबा मगर गांव के पास झाड़ियों में दिखाई दिया। ग्रामीणों में दहशत लोग टॉर्च लगाकर, नजर रख रहे हैं, वन विभाग को सूचना दी गई है अभी।1
- MP दलौदा रेल रामजानकी मंदिर भूमि विवाद में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई दलौदा। रामजानकी मंदिर भूमि विवाद को लेकर प्रशासन और पुलिस ने अलसुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए व्यक्ति विशेष द्वारा किए गए कथित कब्जे को बुलडोजर की सहायता से हटाया। मौके पर बनाए गए टीन शेड को जमींदोज कर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान SDM शुभम पाटीदार, SDOP कीर्ति बघेल, तहसीलदार ब्रजेश मालवीय, नायब तहसीलदार रवि पटेल, दलौदा थाना प्रभारी रविंद्र सिंह दांगी, भावगढ़ थाना प्रभारी वरसिंह कटारा, अफजलपुर थाना प्रभारी, कचनारा चौकी प्रभारी भीमसिंह राठौर सहित राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। मौके पर ग्रामीण भी मौजूद रहे। प्रशासन और पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए मामले को बढ़ने से पहले ही नियंत्रित कर दिया। विवादित भूमि से कब्जा हटाकर प्रशासन ने स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया।4
- चित्तौड़गढ़ नगर परिषद से 6 होमगार्ड जवान हटे, फैसले पर उठे कई सवाल चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में होमगार्ड जवानों की जगह सिविल सिक्योरिटी तैनात, स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल—क्या अतिक्रमण कार्रवाई पर पड़ेगा असर? प्रशासन के आधिकारिक पक्ष का इंतजार1
- नीमच जनसुनवाई शिकायत किस काम की शिक्षा सेवा है व्यापार नहीं भविष्य न्यूज़ 24 नीमच प्राइवेट स्कूलों के मनमानी1