सीतापुर में डीएम का औचक निरीक्षण | आंगनबाड़ी और स्कूल में मिलीं गंभीर खामियां | लापरवाही पर सख्त कार्रवाई सीतापुर के कसमण्डा ब्लॉक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय ऊंचाखेरा कला (कम्पोजिट) एवं वहां संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में जिलाधिकारी राजागणपति आर ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान वीएचएसएनडी सत्र का जायजा लेते हुए डीएम ने मौके पर मौजूद महिलाओं से संवाद किया और उनकी वैक्सीनेशन पुस्तिकाओं की जांच की। वैक्सीनेशन रजिस्टर के निरीक्षण में कई गंभीर कमियां सामने आईं, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित एएनएम चित्रांशी श्रीवास्तव के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अन्य जिम्मेदार कर्मचारियों और विद्यालय प्रशासन को भी व्यवस्थाएं सुधारने की सख्त चेतावनी दी गई। इस कार्रवाई से विभागों में हड़कंप मच गया है और प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। #Sitapur #DMInspection #BreakingNews #UPNews #HealthDepartment #EducationSystem #HindiNews

- *सीतापुर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में थाना तालगांव क्षेत्र के ग्राम कंजाशरीफपुर में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से शातिर अभियुक्त मायाराम को गिरफ्तार किया है।* *नौ अवैध हथियार और भारी मात्रा में उपकरण बरामद, मुकदमा दर्ज.* जिला संवाददाता असद जुनैद भारत नेशन सीतापुर1
- सीतापुर के थाना रामकोट क्षेत्र के रैसरो स्थित एक पब्लिक स्कूल के बाहर छुट्टी के समय जमकर हंगामा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि दो छात्रों के बीच हुए मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। विवाद के बाद कुछ दबंग मौके पर पहुंच गए और स्कूल गेट पर छात्रों व उनके परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए। बचाव करने आई महिलाओं और छात्राओं के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।1
- कुत्ते के काटने के तीन माह बाद नाबालिग की हालत बिगड़ी, गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज रेफर प्रेस एक्शन संवाददाता संदीप कुमार बाराबंकी। जनपद के फतेहपुर निंदूरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सौरद गांव चुलिहापुरवा में कुत्ते के काटने के करीब तीन माह बाद एक नाबालिग बालक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चुलिहापुरवा गांव निवासी नागेश्वर पुत्र राम सिंह (उम्र लगभग 13 वर्ष) को करीब तीन महीने पहले कुत्ते ने काट लिया था। आर्थिक तंगी और जानकारी के अभाव में उसके विकलांग पिता समय पर एंटी-रेबीज इंजेक्शन नहीं लगवा सके। परिजनों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से बालक को तेज बुखार आ रहा था। स्थानीय स्तर पर दवा लेने के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। सोमवार को जब परिजनों ने उसे पानी पिलाने की कोशिश की तो वह पानी देखकर डरने लगा और असामान्य व्यवहार करने लगा। यह देख परिवार घबरा गया और तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र CHC घुघंटेर लेकर पहुंचे। सीएचसी में मौजूद डॉक्टरों ने बालक की हालत गंभीर पाई और प्राथमिक उपचार के बाद उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, कुत्ते के काटने के बाद समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी होता है, लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। (नोट: कुत्ते या किसी भी जानवर के काटने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर एंटी-रेबीज टीका अवश्य लगवाएं।)2
- Post by Shiva1
- Post by Ranjeet Kumar7
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *बाराबंकी में महिला ने कीटनाशक का सेवन किया फतेहपुर में अज्ञात कारणों से बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती* बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को 35 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों से कीटनाशक का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, उसे उल्टियां होने लगीं और वह अचेत अवस्था में चली गई। परिजनों ने घबराकर स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाया। परिजनों ने बताया कि महिला ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन किया था। हालांकि, उसने ऐसा क्यों किया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।1
- सीतापुर। जनपद के बिसवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काजीपुर में 9 फरवरी की देर रात 5 वर्षीय मासूम बच्ची का शव मिलने से फैली सनसनी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए घटना का खुलासा कर दिया है। मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एसओजी सहित कुल पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान सर्विलांस, साक्ष्य और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी सुरेन्द्र पुत्र परमेश्वर निवासी ग्राम पंचमपुरवा थाना सकरन का नाम सामने आया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी थे। 10 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र में मौजूद है, जिस पर पुलिस टीमों ने बिसवां थाना क्षेत्र के लहसड़ा के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में आत्मरक्षार्थ की गई कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी थाना सकरन का मजारिया हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ पूर्व से कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और 500 रुपये नकद बरामद किए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया है तथा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। सफल कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक द्वारा शामिल पुलिस टीमों को उत्साहवर्धन हेतु 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार घोषित किया गया है।2
- Post by Ranjeet Kumar6
- Post by Anurag Patel3