कुत्ते के काटने के तीन माह बाद नाबालिग की हालत बिगड़ी, गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज रेफर प्रेस एक्शन संवाददाता संदीप कुमार बाराबंकी। जनपद के फतेहपुर निंदूरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सौरद गांव चुलिहापुरवा में कुत्ते के काटने के करीब तीन माह बाद एक नाबालिग बालक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चुलिहापुरवा गांव निवासी नागेश्वर पुत्र राम सिंह (उम्र लगभग 13 वर्ष) को करीब तीन महीने पहले कुत्ते ने काट लिया था। आर्थिक तंगी और जानकारी के अभाव में उसके विकलांग पिता समय पर एंटी-रेबीज इंजेक्शन नहीं लगवा सके। परिजनों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से बालक को तेज बुखार आ रहा था। स्थानीय स्तर पर दवा लेने के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। सोमवार को जब परिजनों ने उसे पानी पिलाने की कोशिश की तो वह पानी देखकर डरने लगा और असामान्य व्यवहार करने लगा। यह देख परिवार घबरा गया और तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र CHC घुघंटेर लेकर पहुंचे। सीएचसी में मौजूद डॉक्टरों ने बालक की हालत गंभीर पाई और प्राथमिक उपचार के बाद उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, कुत्ते के काटने के बाद समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी होता है, लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। (नोट: कुत्ते या किसी भी जानवर के काटने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर एंटी-रेबीज टीका अवश्य लगवाएं।)
कुत्ते के काटने के तीन माह बाद नाबालिग की हालत बिगड़ी, गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज रेफर प्रेस एक्शन संवाददाता संदीप कुमार बाराबंकी। जनपद के फतेहपुर निंदूरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सौरद गांव चुलिहापुरवा में कुत्ते के काटने के करीब तीन माह बाद एक नाबालिग बालक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चुलिहापुरवा गांव निवासी नागेश्वर पुत्र राम सिंह (उम्र लगभग 13 वर्ष) को करीब तीन महीने पहले कुत्ते ने काट लिया था। आर्थिक तंगी और जानकारी के अभाव में उसके विकलांग पिता समय पर एंटी-रेबीज इंजेक्शन नहीं लगवा सके। परिजनों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से बालक
को तेज बुखार आ रहा था। स्थानीय स्तर पर दवा लेने के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। सोमवार को जब परिजनों ने उसे पानी पिलाने की कोशिश की तो वह पानी देखकर डरने लगा और असामान्य व्यवहार करने लगा। यह देख परिवार घबरा गया और तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र CHC घुघंटेर लेकर पहुंचे। सीएचसी में मौजूद डॉक्टरों ने बालक की हालत गंभीर पाई और प्राथमिक उपचार के बाद उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, कुत्ते के काटने के बाद समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी होता है, लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। (नोट: कुत्ते या किसी भी जानवर के काटने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर एंटी-रेबीज टीका अवश्य लगवाएं।)
- बाराबंकी। दिनांक 11 फरवरी 2026 को टिकैतगंज-बाबागंज मार्ग की पटरी पर लगे अर्जुन प्रजाति के राजकीय वृक्ष को टाटा हाइवा डंपर (संख्या UP41AT2717) से गिराकर मिट्टी में दबाया जा रहा था। सूचना मिलने पर वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस मामले में अभियुक्त बबलू पाल पुत्र अत, निवासी ग्राम लालपुर थाना घूंघटेर जनपद बाराबंकी तथा निर्भय दुबे पुत्र रामनाथ दुबे, निवासी ग्राम राम आसरे पुरवा खरगापुर थाना गोमती नगर विस्तार लखनऊ के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 के अंतर्गत रेंज केस संख्या 82/2025-26 दिनांक 11.02.2026 में विधिक कार्रवाई की गई। साथ ही संबंधित डंपर को भी सीज कर दिया गया है। कार्रवाई दल में प्रशांत कुमार (सेक्शन अधिकारी, कुर्सी) एवं कौशल सिंह (बीट प्रभारी) शामिल रहे।1
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर बाराबंकी के टिकैतगंज-बाबागंज मार्ग पर बुधवार सुबह वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। मार्ग किनारे लगे अर्जुन प्रजाति के एक राजकीय वृक्ष को टाटा हाइवा डंपर (UP41AT2717) से गिराकर मिट्टी में दबाने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर इस अवैध कृत्य को रुकवाया। जांच में सामने आया कि यह कार्य बिना किसी वैध अनुमति के किया जा रहा था, जो भारतीय वन अधिनियम 1927 का स्पष्ट उल्लंघन है। इस मामले में दो आरोपियों की पहचान की गई है। इनमें बबलू पाल पुत्र अते, निवासी लालपुर, थाना घूंघटेर, बाराबंकी और निर्भय दुबे पुत्र रामनाथ दुबे, निवासी राम आसरे पुरवा, खरगापुर, थाना गोमती नगर विस्तार, लखनऊ शामिल हैं। वन विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 के तहत कानूनी कार्रवाई की है। घटना में प्रयुक्त टाटा हाइवा डंपर को भी जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि राजकीय वृक्षों को नुकसान पहुंचाना एक गंभीर अपराध है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई का नेतृत्व सेक्शन अधिकारी कुर्सी प्रशांत कुमार ने किया, जिसमें बीट प्रभारी कौशल सिंह भी शामिल थे। रेंजर मयंक कुमार सिंह ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध कटान या राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।2
- अभिनव सिंह के समर्थन में उतरे भाजपा नेता समाजसेवी दीपक सिंह भदौरिया विधानसभा 267 से कल आ रहे हैं जनपद बाराबंकी के दरिया बाद विधानसभा क्षेत्र में कोतवाली रामसनेही घाट पर अभिनव सिंह के समर्थन में.......1
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981
- बाराबंकी आवेदक संजीव खरे पुत्र स्व0 हरीश बहादुर खरे, निवासी ग्राम पायनियर चौराहा, लखपेड़ाबाग, थाना कोतवाली नगर, जनपद बाराबंकी द्वारा अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध उनके खाते से धोखाधड़ी कर लोन निकाल लेने के सम्बन्ध में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। संदर्भित प्रकरण में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी श्री संगम कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए विपक्षी के खाते में उक्त धनराशि को होल्ड/फ्रीज़ कराया गया तथा संपूर्ण धनराशि 73,201/- रु0 को पीड़ित के खाते में वापस कराया गया।1
- देवा ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग: शॉर्ट सर्किट से धू-धू कर जली, यात्री बाल-बाल बचे बाराबंकी। देवा ओवरब्रिज पर बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब देवा की ओर से बाराबंकी की तरफ जा रही एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। कार में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। आग लगते ही ओवरब्रिज पर यातायात ठप हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों में दहशत फैल गई। लोगों को आशंका थी कि कार में सीएनजी किट लगी हो सकती है, जिससे सिलेंडर फटने का खतरा बना हुआ था। डर के कारण कई लोग अपनी गाड़ियां छोड़कर दूर खड़े हो गए, जिससे काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल कर्मियों ने काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- आज सुबह रिलाइंस कंपनी का एक टैंकर सोमैय्या मिल में गोबर युक्त पानी गिरा रहा था जिसे पुलिस को सूचना देकर पकड़ा दिया है ।टैंकर सुमैया चौकी में खड़ा है ।3
- कुत्ते के काटने के तीन माह बाद नाबालिग की हालत बिगड़ी, गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज रेफर प्रेस एक्शन संवाददाता संदीप कुमार बाराबंकी। जनपद के फतेहपुर निंदूरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सौरद गांव चुलिहापुरवा में कुत्ते के काटने के करीब तीन माह बाद एक नाबालिग बालक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चुलिहापुरवा गांव निवासी नागेश्वर पुत्र राम सिंह (उम्र लगभग 13 वर्ष) को करीब तीन महीने पहले कुत्ते ने काट लिया था। आर्थिक तंगी और जानकारी के अभाव में उसके विकलांग पिता समय पर एंटी-रेबीज इंजेक्शन नहीं लगवा सके। परिजनों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से बालक को तेज बुखार आ रहा था। स्थानीय स्तर पर दवा लेने के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। सोमवार को जब परिजनों ने उसे पानी पिलाने की कोशिश की तो वह पानी देखकर डरने लगा और असामान्य व्यवहार करने लगा। यह देख परिवार घबरा गया और तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र CHC घुघंटेर लेकर पहुंचे। सीएचसी में मौजूद डॉक्टरों ने बालक की हालत गंभीर पाई और प्राथमिक उपचार के बाद उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, कुत्ते के काटने के बाद समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी होता है, लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। (नोट: कुत्ते या किसी भी जानवर के काटने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर एंटी-रेबीज टीका अवश्य लगवाएं।)2