रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर बाराबंकी के टिकैतगंज-बाबागंज मार्ग पर बुधवार सुबह वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। मार्ग किनारे लगे अर्जुन प्रजाति के एक राजकीय वृक्ष को टाटा हाइवा डंपर (UP41AT2717) से गिराकर मिट्टी में दबाने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर इस अवैध कृत्य को रुकवाया। जांच में सामने आया कि यह कार्य बिना किसी वैध अनुमति के किया जा रहा था, जो भारतीय वन अधिनियम 1927 का स्पष्ट उल्लंघन है। इस मामले में दो आरोपियों की पहचान की गई है। इनमें बबलू पाल पुत्र अते, निवासी लालपुर, थाना घूंघटेर, बाराबंकी और निर्भय दुबे पुत्र रामनाथ दुबे, निवासी राम आसरे पुरवा, खरगापुर, थाना गोमती नगर विस्तार, लखनऊ शामिल हैं। वन विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 के तहत कानूनी कार्रवाई की है। घटना में प्रयुक्त टाटा हाइवा डंपर को भी जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि राजकीय वृक्षों को नुकसान पहुंचाना एक गंभीर अपराध है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई का नेतृत्व सेक्शन अधिकारी कुर्सी प्रशांत कुमार ने किया, जिसमें बीट प्रभारी कौशल सिंह भी शामिल थे। रेंजर मयंक कुमार सिंह ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध कटान या राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर बाराबंकी के टिकैतगंज-बाबागंज मार्ग पर बुधवार सुबह वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। मार्ग किनारे लगे अर्जुन प्रजाति के एक राजकीय वृक्ष को टाटा हाइवा डंपर (UP41AT2717) से गिराकर मिट्टी में दबाने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर इस अवैध कृत्य को रुकवाया। जांच में सामने आया कि यह कार्य बिना किसी वैध अनुमति के किया जा रहा था, जो भारतीय वन अधिनियम 1927 का स्पष्ट उल्लंघन है। इस मामले में दो आरोपियों की पहचान की गई है। इनमें बबलू पाल पुत्र अते, निवासी लालपुर, थाना घूंघटेर, बाराबंकी और निर्भय दुबे पुत्र रामनाथ दुबे, निवासी राम आसरे पुरवा, खरगापुर,
थाना गोमती नगर विस्तार, लखनऊ शामिल हैं। वन विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 के तहत कानूनी कार्रवाई की है। घटना में प्रयुक्त टाटा हाइवा डंपर को भी जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि राजकीय वृक्षों को नुकसान पहुंचाना एक गंभीर अपराध है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई का नेतृत्व सेक्शन अधिकारी कुर्सी प्रशांत कुमार ने किया, जिसमें बीट प्रभारी कौशल सिंह भी शामिल थे। रेंजर मयंक कुमार सिंह ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध कटान या राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *बाराबंकी में महिला ने कीटनाशक का सेवन किया फतेहपुर में अज्ञात कारणों से बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती* बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को 35 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों से कीटनाशक का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, उसे उल्टियां होने लगीं और वह अचेत अवस्था में चली गई। परिजनों ने घबराकर स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाया। परिजनों ने बताया कि महिला ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन किया था। हालांकि, उसने ऐसा क्यों किया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।1
- मसौली चौराहे पर अनियंत्रित डाला डिवाइडर से टकराया, बड़ा हादसा टला; कुछ देर बाधित रहा यातायात बाराबंकी जनपद के मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत मसौली चौराहे के पास सार्वजनिक स्कूल मोड़ पर आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रामनगर की ओर से आ रहा एक डाला वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि चौराहे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया और राहगीरों में दहशत फैल गई। हादसे के समय हाईवे पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे भारी वाहनों के कारण बड़े जनहानि की आशंका बनी हुई थी। हालांकि, डाला वाहन डिवाइडर से टकराकर वहीं रुक गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त डाला वाहन को सड़क के किनारे हटवाया। लोगों की सूझबूझ से चौराहे पर यातायात की अव्यवस्था भी जल्द समाप्त हो गई और लोगों ने राहत की सांस ली। डाला वाहन के चालक को मामूली चोटें आईं, जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की गति अधिक थी और अचानक नियंत्रण बिगड़ने के कारण यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलने पर मसौली थाना अध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए हाईवे से अवरोध हटवाया और कुछ ही देर में यातायात को पूरी तरह सुचारू कर दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि स्थिति सामान्य है और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने चौराहे पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस स्थान पर अक्सर तेज गति से वाहन गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक लगाने और नियमित चेकिंग की भी मांग की है।2
- अखिलेश यादव ने सदन में इस तरह से अपने अंदाज में पड़ी शयर1
- बाराबंकी यूपी1
- सूरतगंज-बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के महादेवा-सूरतगंज मार्ग पर मंगलवार देरशाम एक बाइक सवार को ट्रैक्टर ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा युवक घायल हो गया पुलिस ने उसे तत्काल स्थानीय सीएचसी में भर्ती करवाया वहा से गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया गया। थाना क्षेत्र के छेदा निवासी अफजल मोहम्मद राइन 38 भगवन्तापुर निवासी मित्र बिदुल 35 के साथ दोपहर में बाइक से किसी कार्यवश रामनगर गए थे देरशाम दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे कि महादेवा- सूरतगंज मार्ग पर स्थित बिकेपुर के पास एक ट्रैक्टर ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना में अफजल मोहम्मद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जबकि पीछे बैठा बिदुल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पुलिस ने तत्काल सीएचसी सूरतगंज में भर्ती करवाया वहा बिदुल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया गया।मृतक के दो बेटी व एक मासूम बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया।मौत की सूचना पर पत्नी व बच्चों समेत परिवार रो रो कर बुरा हाल है।पुलिस ने शव पीएम भेजकर दुर्घटना करने वाली ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्ज़े में ले लिया है।2
- रानीपुर इलाके में स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में खाना बना रही महिला रसोइया पर अचानक गरम दाल का भगौना गिरने से वो बुरी तरह झुलस गई । जिसके चलते उसके हाथ व पैर पर घाव हो गया , सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है । रानीपुर थाना क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय बिल ग्राम में इलाके की रहने वाली रेनू सिंह नाम की महिला रसोइया के पद पर कार्यरत है । वो स्कूल में बच्चों के लिए खाना बना रही थी । तभी अचानक गरम दाल से भरा भगौना उस पर पलट गया , जिसके चलते उसका हाथ व पैर बुरी तरह झुलस गया । चीख सुनकर विद्यालय में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे घटना की जानकारी महिला के परिवार को दी गई । जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया1
- *SHO पुलिस की गाड़ी ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर* *बाइक सवार की हालत चिंताजनक* रामनगर बाराबंकी रामनगर क्षेत्र के महादेवा में पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार SHO पुलिस की गाड़ी ने पीछे से आकर बाइक सवार अंशु पुत्र अरविंद निवासी बखारे पुर थाना क्षेत्र रामनगर बाराबंकी की बाइक टक्कर मार दी । टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बाइक सवार अंशु की हालत अति चिंता जनक है, अंशु के सिर पर काफी चोट बताई जा रही है। हालांकि SHO पुलिस गाड़ी पर सवार पुलिस कर्मियों की मानवता इतनी रही कि उन्होंने ही अपनी गाड़ी से घायल को चिकित्सा हेतु गाड़ी पर तत्काल प्रभाव से लादकर सीएचसी रामनगर ले गए । पुलिस गाड़ी में दरोगा और कांस्टेबल भी बैठे थे। प्रत्यक्ष दर्शनों के अनुसार SHO पुलिस की गाड़ी गलत साइड से आकर पीछे से टक्कर मार दी ।1
- Post by जनवार्ता न्यूज 241
- बहराइच: संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध का शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप बहराइच। जिले के ग्राम पंचायत के गडरियान पुरवा में एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रामेश्वर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। मृतक के भतीजे रामचंदर ने बताया कि उनके चाचा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के पास मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि रामेश्वर की हत्या की गई है। परिजनों के अनुसार, मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं और शरीर पर भूसा लगा हुआ था, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि उन्हें घर से बुलाकर मारा गया और फिर शव को छिपाने की कोशिश की गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी रोष है और वे जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।2