Shuru
Apke Nagar Ki App…
अखिलेश यादव ने सदन में इस तरह से अपने अंदाज में पड़ी शयर
जनवार्ता न्यूज 24
अखिलेश यादव ने सदन में इस तरह से अपने अंदाज में पड़ी शयर
More news from Barabanki and nearby areas
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981
- बाराबंकी आवेदक संजीव खरे पुत्र स्व0 हरीश बहादुर खरे, निवासी ग्राम पायनियर चौराहा, लखपेड़ाबाग, थाना कोतवाली नगर, जनपद बाराबंकी द्वारा अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध उनके खाते से धोखाधड़ी कर लोन निकाल लेने के सम्बन्ध में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। संदर्भित प्रकरण में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी श्री संगम कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए विपक्षी के खाते में उक्त धनराशि को होल्ड/फ्रीज़ कराया गया तथा संपूर्ण धनराशि 73,201/- रु0 को पीड़ित के खाते में वापस कराया गया।1
- देवा ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग: शॉर्ट सर्किट से धू-धू कर जली, यात्री बाल-बाल बचे बाराबंकी। देवा ओवरब्रिज पर बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब देवा की ओर से बाराबंकी की तरफ जा रही एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। कार में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। आग लगते ही ओवरब्रिज पर यातायात ठप हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों में दहशत फैल गई। लोगों को आशंका थी कि कार में सीएनजी किट लगी हो सकती है, जिससे सिलेंडर फटने का खतरा बना हुआ था। डर के कारण कई लोग अपनी गाड़ियां छोड़कर दूर खड़े हो गए, जिससे काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल कर्मियों ने काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- आज सुबह रिलाइंस कंपनी का एक टैंकर सोमैय्या मिल में गोबर युक्त पानी गिरा रहा था जिसे पुलिस को सूचना देकर पकड़ा दिया है ।टैंकर सुमैया चौकी में खड़ा है ।3
- अखिलेश यादव ने सदन में इस तरह से अपने अंदाज में पड़ी शयर1
- लखनऊ गीता का संदेश – साइकिल के संग’ अभियान को मिलेगा राष्ट्रीय स्वरूप, मुख्यमंत्री योगी करेंगे भव्य समापन सनातन महापरिषद भारत के तत्वावधान में राजधानी लखनऊ में आयोजित “गीता का संदेश – साइकिल के संग” विषयक संयुक्त साइकिल जागरूकता यात्रा ने स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सनातन मूल्यों के प्रति जनमानस में नई चेतना का संचार किया है। यह अभियान अब केवल एक आयोजन न रहकर एक राष्ट्रीय जनआंदोलन का स्वरूप लेता जा रहा है। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, लखनऊ के सहयोग एवं सनातन महापरिषद भारत के संयुक्त तत्वावधान में आगामी समय में सम्पूर्ण भारत में आयोजित किया जाएगा। दिनांक आठ फरवरी, रविवार को प्रातः सात बजे यह भव्य साइकिल जागरूकता यात्रा मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल से प्रारंभ होकर पाँच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास तक जाएगी तथा पुनः मैक्स अस्पताल लौटकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न होगी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय बृजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. चंदन मोहन नौटियाल (माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार, (अध्यक्ष, NCSC उत्तर प्रदेश एवं संरक्षक – सनातन महापरिषद भारत),जिलाधिकारी लखनऊ श्री विशाख जी, प्रोफेसर सोनिया नित्यानन्द (कुलपति, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय), श्री लाल जी वर्मा (सभापति, विधान परिषद उत्तर प्रदेश) एवं श्री प्रमोद शर्मा (उपाध्यक्ष, छावनी परिषद) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। सनातन महापरिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सी. एम. पांडेय ने आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत के संकल्प तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुशासित एवं संस्कारयुक्त समाज की अवधारणा से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह साइकिल जागरूकता यात्रा देश के विभिन्न राज्यों में भी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं साइकिल प्रेमियों की व्यापक सहभागिता देखने को मिलेगी। साइकिल रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की ओर से श्री आशीष शर्मा द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। विशेष रूप से पाँच बच्चों — श्रेष्ठ कुमार गुप्ता, श्रेया गुप्ता, क्रीधानिका, नमिश श्लोक एवं कविता पांडेय — को उनकी सक्रिय सहभागिता के लिए सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान योग सत्र, स्वास्थ्य जागरूकता व्याख्यान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा गीता के संदेश आयोजन को आध्यात्मिक ऊँचाई प्रदान करेंगे। आयोजकों के अनुसार इस अभियान का अंतिम भव्य समापन चौदह फरवरी के पश्चात माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर किया जाएगा, जहाँ गीता से संबंधित विशेष चित्रांकन का विमोचन भी किया जाएगा। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण “स्वस्थ शरीर – स्वस्थ समाज”, “गीता का संदेश – जीवन का आधार” एवं “पर्यावरण संरक्षण” जैसे नारों से गूंजता रहेगा। यह कार्यक्रम सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जन-स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक सार्थक और प्रेरणादायक पहल के रूप में सामने आया है। दिनांक आठ फरवरी दो हज़ार छब्बीस को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा लखनऊ। दिनांक आठ फरवरी दो हज़ार छब्बीस को आयोजित होने वाले साइकिल जागरूकता कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार निर्धारित की गई है— प्रातः सात बजकर तीस मिनट माननीय उपमुख्यमंत्री द्वारा साइकिल रैली को झंडी दिखाकर शुभारंभ। प्रातः सात बजकर पैंतालीस मिनट से आठ बजे तक मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के लिए जलपान। प्रातः आठ बजे से साढ़े आठ बजे तक अमेठी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों द्वारा योग सत्र एवं योग पर व्याख्यान प्रोफेसर अवस्थी द्वारा। प्रातः साढ़े आठ बजे से नौ बजे तक साइकिल चालकों हेतु हाई-टी। प्रातः नौ बजे से साढ़े नौ बजे तक साइकिल रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का सम्मान समारोह, सम्मान प्रदानकर्ता पद्मश्री सोनिया नित्यानन्द जी। प्रातः साढ़े नौ बजे से नौ बजकर चालीस मिनट तक सनातन महापरिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सी. एम. पांडेय जी का संबोधन। प्रातः नौ बजकर चालीस मिनट से दस बजे तक मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य विषयक संबोधन। प्रातः दस बजे से ग्यारह बजे तक एंकर द्वारा आमंत्रित सभी विशिष्ट अतिथियों के संबोधन। प्रातः ग्यारह बजे से दोपहर बारह बजे तक सनातन महापरिषद भारत की संगोष्ठी। दोपहर बारह बजे कार्यक्रम का विधिवत समापन। इस आयोजन के माध्यम से आमजन को स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण तथा भारतीय संस्कृति के मूल संदेशों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। ब्यूरो रिपोर्ट – One to one news1
- ब्रेकिंग न्यूज़ :-(फैजुल्लागंज, लखनऊ) श्याम विहार कॉलोनी फैजुल्लागंज में 500 मकान में रह रहे परिवार आए दिन अपने आंखों में सपना सहेज कर बैठा है, कि रोड और नाली की समस्याओं से कब निजात मिलेगा ,उत्तर प्रदेश सरकार की सड़क की योजना की एकमात्र उम्मीद बची है, जो लोगों को सड़क से निजात मिलेगा ,आखिर में कब तक बारिश का मौसम आने वाला है पानी का जल भराव 200 मीटर तक भरा हुआ है, नगर के तमाम अधिकारियों को यहां की समस्या को दिखाई नहीं देता इस आस में आए दिन रोज लोग प्रार्थना पत्र देते-देते थक गए हैं, माननीय पार्षद महोदय से लोगों ने निवेदन किया चिट्ठी दिया परंतु अधिकारी आते हैं अपनी अवलोकन करके लोगों के आंखों में एक उम्मीद जाग जाते हैं ,परंतु रोड की समस्या से समाधान अब तक नहीं मिल सका आखिर में सरकार क्यों नहीं ध्यान देती उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की यह स्थिति है और जनपद की क्या हाल है l प्रत्येक वर्ष सरकार की बजट पास होते हैं परंतु लखनऊ से सटे फैजुल्लागंज के लिए बजट नहीं आ पा रहा आखिर में क्यों यह सवाल श्याम विहार कॉलोनी का फैजुल्लागंज के निवासी लोग पूछ रहे हैं l2
- मसौली चौराहे पर अनियंत्रित डाला डिवाइडर से टकराया, बड़ा हादसा टला; कुछ देर बाधित रहा यातायात बाराबंकी जनपद के मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत मसौली चौराहे के पास सार्वजनिक स्कूल मोड़ पर आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रामनगर की ओर से आ रहा एक डाला वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि चौराहे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया और राहगीरों में दहशत फैल गई। हादसे के समय हाईवे पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे भारी वाहनों के कारण बड़े जनहानि की आशंका बनी हुई थी। हालांकि, डाला वाहन डिवाइडर से टकराकर वहीं रुक गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त डाला वाहन को सड़क के किनारे हटवाया। लोगों की सूझबूझ से चौराहे पर यातायात की अव्यवस्था भी जल्द समाप्त हो गई और लोगों ने राहत की सांस ली। डाला वाहन के चालक को मामूली चोटें आईं, जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की गति अधिक थी और अचानक नियंत्रण बिगड़ने के कारण यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलने पर मसौली थाना अध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए हाईवे से अवरोध हटवाया और कुछ ही देर में यातायात को पूरी तरह सुचारू कर दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि स्थिति सामान्य है और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने चौराहे पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस स्थान पर अक्सर तेज गति से वाहन गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक लगाने और नियमित चेकिंग की भी मांग की है।2