Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनवार्ता न्यूज 24
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मसौली विकास खंड में जर्जर सड़क बनी मुसीबत, सदरुद्दीनपुर–ठाकुरपूरवा –टेरा दौलतपुर मार्ग पर जान जोखिम में मसौली, बाराबंकी। बाराबंकी जनपद के मसौली विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत सदरुद्दीनपुर से ठाकुरपूरवा व टेरा दौलतपुर को जोड़ने वाली इंटरलॉकिंग सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से रास्ता पहचानना मुश्किल हो जाता है और फिसलन के कारण हादसों का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग तीनों गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। इसी रास्ते से स्कूली बच्चे, किसान, मजदूर और बुजुर्ग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। जर्जर सड़क के कारण दोपहिया वाहन चालकों के फिसलकर गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। खराब सड़क के चलते आपात स्थिति में एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत कई महीनों से बदहाल है। ग्राम पंचायत व संबंधित विभागों को बार-बार अवगत कराने के बावजूद अब तक न तो मरम्मत हुई और न ही निर्माण कार्य शुरू हुआ। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र काम शुरू नहीं हुआ तो वे मजबूरन उच्चाधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। ग्रामीणों के बयान रामसजीवन (सदरुद्दीनपुर): “सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, रोज़ गिरने-फिसलने का खतरा बना रहता है। बरसात में हालात बदतर हो जाते हैं, प्रशासन तुरंत निर्माण कराए।” अर्जुन यादव (ठाकुरपूरवा ): “यह मुख्य रास्ता है, गड्ढों में पानी भरने से राहगीर परेशान हैं। कई बार शिकायत की, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।” रमेश कुमार (टेरा दौलतपुर): “इमरजेंसी में एंबुलेंस तक फंस जाती है। जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है, जल्द सड़क न बनी तो आंदोलन करेंगे।” ग्राम प्रधान का बयान इस संबंध में ग्राम प्रधान शमशेर कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष से बातचीत हो चुकी है। बजट स्वीकृत होते ही कार्य शुरू कराया जाएगा और बरसात से पहले ही सड़क का निर्माण कर दिया जाएगा।1
- लखनऊ बजट पेश करने से पहले पूजा अर्चना वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पूजा की आवास पर सुरेश खन्ना ने पूजा की।.1
- वक्त से ज्यादा जिंदगी कीमती है.... वक्त से ज्यादा जिंदगी कीमती है.... वक्त से ज्यादा जिंदगी कीमती है.... वक्त से ज्यादा जिंदगी कीमती है....1
- Lko Big Breaking राजधानी लखनऊ पासपोर्ट ऑफिस में रेजिनल पासपोर्ट ऑफिसर शुभम सिंह ने की प्रेसवार्ता!!1
- 🎥 बाराबंकी | दुल्हदेपुर कुटी बाराबंकी की धरती से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के महान खिलाड़ी, पद्म पुरस्कार से सम्मानित स्वर्गीय श्री केडी बाबू को याद करते हुए भावुक शब्दों में कहा — 👉 “केडी बाबू जी जैसे महान खिलाड़ियों ने बाराबंकी ही नहीं, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया। उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि 👉 बाराबंकी की मिट्टी प्रतिभाओं से भरी है, यहां के खिलाड़ी देश और दुनिया में अपनी पहचान बना सकते हैं। आइए सुनते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ये प्रेरणादायक शब्द… #YogiAdityanath #KDBabu #Barabanki #खेलगौरव #PadmaAward #BarabankiNews #हनुमतविराटमहायज्ञ #रामार्चायज्ञ #UPCM #योगीसरकार #खेलप्रेरणा #उत्तरप्रदेश1
- *ब्रेकिंग न्यूज* * लखनऊ के थाना मड़ियांव क्षेत्र में जुआरियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें अब न तो कानून का डर है और न ही खाकी का खौफ। पिछले दिनों खबर वायरल होने के बावजूद, जुए का यह अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह पूरा खेल मड़ियांव थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर रेलवे पटरी के पास खुलेआम चल रहा है। ताजा वीडियो में देखा जा सकता है कि गुड्डू और सतीश के संरक्षण में जुआरियों का जमावड़ा फिर से सज गया है। थाने की इतनी नजदीकी के बावजूद, घंटों तक चलने वाले इस खेल पर पुलिस की नजर न पड़ना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। जुआरी न केवल पैसे लगा रहे हैं, बल्कि पुलिस प्रशासन का मजाक उड़ाते हुए बेखौफ होकर अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। वीडियो में बड़ी संख्या में लोग और भारी मात्रा में नकदी का लेनदेन स्पष्ट दिखाई दे रहा है। जब थाने के सामने ही कानून की धज्जियां उड़ेंगी, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा? अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उच्च अधिकारी मड़ियांव पुलिस की कार्यप्रणाली पर क्या एक्शन लेते हैं और क्या इन जुआरियों को सलाखों के पीछे भेजा जाता है।1
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1
- निबहा चौराहा पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, युवक गंभीर घायल जहांगीराबाद (बाराबंकी)। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत निबहा चौराहा के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रामबरन रावत पुत्र — निवासी अल्लीपुर, थाना जहांगीराबाद के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रामबरन रावत मसौली की ओर से आ रहे थे। निबहा चौराहे पर सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइकों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि रामबरन सड़क पर गिर पड़े और उनके पैर व हाथ में गंभीर चोटें आईं, जबकि सिर में भी चोट लगने की बात सामने आई है। हादसे के तुरंत बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल को नजदीकी प्राइवेट चिकित्सक के यहां पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को बेहतर इलाज के लिए अपने साथ ले गए।2
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और राज्य के मंत्रियों व नेताओं ने मुख्यमंत्री आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।1