हादसा मसौली विकास खंड में जर्जर सड़क बनी मुसीबत, सदरुद्दीनपुर–ठाकुरपूरवा –टेरा दौलतपुर मार्ग पर जान जोखिम में मसौली, बाराबंकी। बाराबंकी जनपद के मसौली विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत सदरुद्दीनपुर से ठाकुरपूरवा व टेरा दौलतपुर को जोड़ने वाली इंटरलॉकिंग सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से रास्ता पहचानना मुश्किल हो जाता है और फिसलन के कारण हादसों का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग तीनों गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। इसी रास्ते से स्कूली बच्चे, किसान, मजदूर और बुजुर्ग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। जर्जर सड़क के कारण दोपहिया वाहन चालकों के फिसलकर गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। खराब सड़क के चलते आपात स्थिति में एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत कई महीनों से बदहाल है। ग्राम पंचायत व संबंधित विभागों को बार-बार अवगत कराने के बावजूद अब तक न तो मरम्मत हुई और न ही निर्माण कार्य शुरू हुआ। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र काम शुरू नहीं हुआ तो वे मजबूरन उच्चाधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। ग्रामीणों के बयान रामसजीवन (सदरुद्दीनपुर): “सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, रोज़ गिरने-फिसलने का खतरा बना रहता है। बरसात में हालात बदतर हो जाते हैं, प्रशासन तुरंत निर्माण कराए।” अर्जुन यादव (ठाकुरपूरवा ): “यह मुख्य रास्ता है, गड्ढों में पानी भरने से राहगीर परेशान हैं। कई बार शिकायत की, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।” रमेश कुमार (टेरा दौलतपुर): “इमरजेंसी में एंबुलेंस तक फंस जाती है। जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है, जल्द सड़क न बनी तो आंदोलन करेंगे।” ग्राम प्रधान का बयान इस संबंध में ग्राम प्रधान शमशेर कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष से बातचीत हो चुकी है। बजट स्वीकृत होते ही कार्य शुरू कराया जाएगा और बरसात से पहले ही सड़क का निर्माण कर दिया जाएगा।

- सोनभद्र रावटसगंज थाना क्षेत्र के हीन्दुहारी तिराहे पर पुलिस चौकी के पास हुए स्टडेंट ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौदा1
- दतौली चौराहे पर भीषण सड़क हादसा, महिला समेत तीन गंभीर घायल — दो की हालत नाजुक जहांगीराबाद (बाराबंकी)। बाराबंकी जनपद के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत दतौली चौराहे के पास सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकें तेज रफ्तार में आमने-सामने से आ रही थीं। अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद घायलों को सड़क पर तड़पता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी और पुलिस को भी अवगत कराया। सूचना मिलते ही जहांगीराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाना दुर्घटना की वजह मानी जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना की सटीक वजह सामने आ सके।1
- हैदरगंज चौराहे पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, तीन बाइक सवारों से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद थाना बाजार खाला क्षेत्र के हैदरगंज चौराहे पर यातायात पुलिस ने तीन बाइक सवार युवकों को रोका, जिनकी बाइक से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद हुआ। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। यह कार्रवाई चाइनीज मांझे के खिलाफ चल रही सुरक्षा मुहिम का हिस्सा बताई जा रही है।1
- 🎥 बाराबंकी | दुल्हदेपुर कुटी बाराबंकी की धरती से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के महान खिलाड़ी, पद्म पुरस्कार से सम्मानित स्वर्गीय श्री केडी बाबू को याद करते हुए भावुक शब्दों में कहा — 👉 “केडी बाबू जी जैसे महान खिलाड़ियों ने बाराबंकी ही नहीं, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया। उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि 👉 बाराबंकी की मिट्टी प्रतिभाओं से भरी है, यहां के खिलाड़ी देश और दुनिया में अपनी पहचान बना सकते हैं। आइए सुनते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ये प्रेरणादायक शब्द… #YogiAdityanath #KDBabu #Barabanki #खेलगौरव #PadmaAward #BarabankiNews #हनुमतविराटमहायज्ञ #रामार्चायज्ञ #UPCM #योगीसरकार #खेलप्रेरणा #उत्तरप्रदेश1
- *ब्रेकिंग न्यूज* * लखनऊ के थाना मड़ियांव क्षेत्र में जुआरियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें अब न तो कानून का डर है और न ही खाकी का खौफ। पिछले दिनों खबर वायरल होने के बावजूद, जुए का यह अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह पूरा खेल मड़ियांव थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर रेलवे पटरी के पास खुलेआम चल रहा है। ताजा वीडियो में देखा जा सकता है कि गुड्डू और सतीश के संरक्षण में जुआरियों का जमावड़ा फिर से सज गया है। थाने की इतनी नजदीकी के बावजूद, घंटों तक चलने वाले इस खेल पर पुलिस की नजर न पड़ना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। जुआरी न केवल पैसे लगा रहे हैं, बल्कि पुलिस प्रशासन का मजाक उड़ाते हुए बेखौफ होकर अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। वीडियो में बड़ी संख्या में लोग और भारी मात्रा में नकदी का लेनदेन स्पष्ट दिखाई दे रहा है। जब थाने के सामने ही कानून की धज्जियां उड़ेंगी, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा? अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उच्च अधिकारी मड़ियांव पुलिस की कार्यप्रणाली पर क्या एक्शन लेते हैं और क्या इन जुआरियों को सलाखों के पीछे भेजा जाता है।1
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *बाराबंकी में महिला ने कीटनाशक का सेवन किया फतेहपुर में अज्ञात कारणों से बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती* बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को 35 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों से कीटनाशक का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, उसे उल्टियां होने लगीं और वह अचेत अवस्था में चली गई। परिजनों ने घबराकर स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाया। परिजनों ने बताया कि महिला ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन किया था। हालांकि, उसने ऐसा क्यों किया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।1
- कमालगंज ब्लॉक के क्षेत्र के थाना जहानगंज के ग्राम राठौरा मोहिद्दीनपुर के जवाहर लाल प्रेमादेवी हाई स्कूल में आलमेंडजोल दवा खिलाने से बच्चों बिगड़ी हालत स्कूल प्रधानाचार्य ने एंबुलेंस व निजी साधनों से बच्चों को जिला अस्पताल लोहिया और 33 बच्चों को सीएचसी कमालगंज में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार के बाद बच्चों की हालत ठीक है मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी अमरेंद्र सिंह चिकित्साप्रभारी अजय कुमार, डॉ मानसिंह वर्मा, डॉ विकास पटेल ने उपचार किया मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा, थाना प्रभारी अवध नारायण पांडे, थाना जहानगंज प्रभारी राजेश राय , बीएसए विश्वनाथ सिंह, सहित सभी अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली4
- जनपद बाराबंकी खबर जहां बड़ेल चौराहे के पास रोजानालगा रहता है जाम सूचना पाकर पहुंचे बड़े चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह और उन कांस्टेबल भी मौजूद रहे राम जी दीक्षित की रिपोर्ट1