logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनपद बाराबंकी खबर जहां बड़ेल चौराहे के पास रोजानालगा रहता है जाम सूचना पाकर पहुंचे बड़े चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह और उन कांस्टेबल भी मौजूद रहे राम जी दीक्षित की रिपोर्ट

13 hrs ago
user_राम जी दीक्षित पत्रकार
राम जी दीक्षित पत्रकार
Voice of people Nawabganj, Barabanki•
13 hrs ago

जनपद बाराबंकी खबर जहां बड़ेल चौराहे के पास रोजानालगा रहता है जाम सूचना पाकर पहुंचे बड़े चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह और उन कांस्टेबल भी मौजूद रहे राम जी दीक्षित की रिपोर्ट

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मसौली विकास खंड में जर्जर सड़क बनी मुसीबत, सदरुद्दीनपुर–ठाकुरपूरवा –टेरा दौलतपुर मार्ग पर जान जोखिम में मसौली, बाराबंकी। बाराबंकी जनपद के मसौली विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत सदरुद्दीनपुर से ठाकुरपूरवा व टेरा दौलतपुर को जोड़ने वाली इंटरलॉकिंग सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से रास्ता पहचानना मुश्किल हो जाता है और फिसलन के कारण हादसों का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग तीनों गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। इसी रास्ते से स्कूली बच्चे, किसान, मजदूर और बुजुर्ग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। जर्जर सड़क के कारण दोपहिया वाहन चालकों के फिसलकर गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। खराब सड़क के चलते आपात स्थिति में एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत कई महीनों से बदहाल है। ग्राम पंचायत व संबंधित विभागों को बार-बार अवगत कराने के बावजूद अब तक न तो मरम्मत हुई और न ही निर्माण कार्य शुरू हुआ। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र काम शुरू नहीं हुआ तो वे मजबूरन उच्चाधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। ग्रामीणों के बयान रामसजीवन (सदरुद्दीनपुर): “सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, रोज़ गिरने-फिसलने का खतरा बना रहता है। बरसात में हालात बदतर हो जाते हैं, प्रशासन तुरंत निर्माण कराए।” अर्जुन यादव (ठाकुरपूरवा ): “यह मुख्य रास्ता है, गड्ढों में पानी भरने से राहगीर परेशान हैं। कई बार शिकायत की, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।” रमेश कुमार (टेरा दौलतपुर): “इमरजेंसी में एंबुलेंस तक फंस जाती है। जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है, जल्द सड़क न बनी तो आंदोलन करेंगे।” ग्राम प्रधान का बयान इस संबंध में ग्राम प्रधान शमशेर कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष से बातचीत हो चुकी है। बजट स्वीकृत होते ही कार्य शुरू कराया जाएगा और बरसात से पहले ही सड़क का निर्माण कर दिया जाएगा।
    1
    मसौली विकास खंड में जर्जर सड़क बनी मुसीबत, सदरुद्दीनपुर–ठाकुरपूरवा –टेरा दौलतपुर मार्ग पर जान जोखिम में
मसौली, बाराबंकी।
बाराबंकी जनपद के मसौली विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत सदरुद्दीनपुर से ठाकुरपूरवा व टेरा दौलतपुर को जोड़ने वाली इंटरलॉकिंग सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से रास्ता पहचानना मुश्किल हो जाता है और फिसलन के कारण हादसों का खतरा बढ़ जाता है। 
ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग तीनों गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। इसी रास्ते से स्कूली बच्चे, किसान, मजदूर और बुजुर्ग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। जर्जर सड़क के कारण दोपहिया वाहन चालकों के फिसलकर गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। खराब सड़क के चलते आपात स्थिति में एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। 
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत कई महीनों से बदहाल है। ग्राम पंचायत व संबंधित विभागों को बार-बार अवगत कराने के बावजूद अब तक न तो मरम्मत हुई और न ही निर्माण कार्य शुरू हुआ। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र काम शुरू नहीं हुआ तो वे मजबूरन उच्चाधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। 
ग्रामीणों के बयान
रामसजीवन (सदरुद्दीनपुर): “सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, रोज़ गिरने-फिसलने का खतरा बना रहता है। बरसात में हालात बदतर हो जाते हैं, प्रशासन तुरंत निर्माण कराए।”
अर्जुन यादव (ठाकुरपूरवा ): “यह मुख्य रास्ता है, गड्ढों में पानी भरने से राहगीर परेशान हैं। कई बार शिकायत की, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।”
रमेश कुमार (टेरा दौलतपुर): “इमरजेंसी में एंबुलेंस तक फंस जाती है। जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है, जल्द सड़क न बनी तो आंदोलन करेंगे।”
ग्राम प्रधान का बयान
इस संबंध में ग्राम प्रधान शमशेर कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष से बातचीत हो चुकी है। बजट स्वीकृत होते ही कार्य शुरू कराया जाएगा और बरसात से पहले ही सड़क का निर्माण कर दिया जाएगा।
    user_Adarsh rawat press
    Adarsh rawat press
    पत्रकार नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • 200 गत्ता विस्फोटक पदार्थ/पटाखा व 20 बोरी अवैध सुतली बम (अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रूपये) बरामद। 01-सक्षिप्त विवरण:- अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे व्यापक अभियान के क्रम में थाना इटौंजा पुलिस टीम को दिनांक 09.02.2026 को मुखबिर खास के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा इटौंजा के नगर चौंगवा मोड़ के पास स्थित एक गोदाम में अवैध रूप से देशी निर्मित पटाखे, देशी सुतली बम तथा फैक्ट्री मेड पटाखे भारी मात्रा में भंडारित किये गये हैं, जिनसे किसी भी समय गंभीर अनहोनी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। प्राप्त सूचना के आधार पर उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार तिवारी मय पुलिस बल एवं सर्विलांस टीम उत्तरी जोन द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर गवाहों के समक्ष उक्त गोदाम की चारों दुकानों को नियमानुसार खुलवाया गया। तलाशी के दौरान गोदाम की चारों दुकानों में मिश्रित रूप से विभिन्न ब्रांड के कुल 200 गत्ते पटाखे (कुल वजन लगभग 3179 किलोग्राम) तथा 50 बोरियां अवैध देशी निर्मित सुतली बम/गिलास सुतली बम (कुल वजन लगभग 1400 किलोग्राम) बरामद किये गये। बरामद विस्फोटक पदार्थ धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908 के अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आता है। उक्त संबंध में थाना इटौंजा पर मु0अ0सं0 20/2026 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम बनाम 01. इमरान पुत्र स्व० मो० रईस 02. आदिल पुत्र स्व० मो० रईस 03. अबरार पुत्र स्व० मो० रईस निवासीगण वार्ड न० 09 कस्बा इटौंजा थाना इटौंजा लखनऊ पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। 02-बरामदगीः- (अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रूपये) 1. 200 गत्ता विस्फोटक पदार्थ/पटाखा 2. 20 बोरी अवैध देसी निर्मित सुतली बम (पटाखा)
    1
    200 गत्ता विस्फोटक पदार्थ/पटाखा व 20 बोरी अवैध सुतली बम (अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रूपये) बरामद।
01-सक्षिप्त विवरण:-
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे व्यापक अभियान के क्रम में थाना इटौंजा पुलिस टीम को दिनांक 09.02.2026 को मुखबिर खास के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा इटौंजा के नगर चौंगवा मोड़ के पास स्थित एक गोदाम में अवैध रूप से देशी निर्मित पटाखे, देशी सुतली बम तथा फैक्ट्री मेड पटाखे भारी मात्रा में भंडारित किये गये हैं, जिनसे किसी भी समय गंभीर अनहोनी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
प्राप्त सूचना के आधार पर उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार तिवारी मय पुलिस बल एवं सर्विलांस टीम उत्तरी जोन द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर गवाहों के समक्ष उक्त गोदाम की चारों दुकानों को नियमानुसार खुलवाया गया। तलाशी के दौरान गोदाम की चारों दुकानों में मिश्रित रूप से विभिन्न ब्रांड के कुल 200 गत्ते पटाखे (कुल वजन लगभग 3179 किलोग्राम) तथा 50 बोरियां अवैध देशी निर्मित सुतली बम/गिलास सुतली बम (कुल वजन लगभग 1400 किलोग्राम) बरामद किये गये।
बरामद विस्फोटक पदार्थ धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908 के अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आता है। उक्त संबंध में थाना इटौंजा पर मु0अ0सं0 20/2026 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम बनाम 01. इमरान पुत्र स्व० मो० रईस 02. आदिल पुत्र स्व० मो० रईस 03. अबरार पुत्र स्व० मो० रईस निवासीगण वार्ड न० 09 कस्बा इटौंजा थाना इटौंजा लखनऊ पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
02-बरामदगीः- (अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रूपये)
1. 200 गत्ता विस्फोटक पदार्थ/पटाखा
2. 20 बोरी अवैध देसी निर्मित सुतली बम (पटाखा)
    user_MUSTAQEEM MALIK
    MUSTAQEEM MALIK
    पत्रकार Sadar, Lucknow•
    5 hrs ago
  • लखनऊ जनपद के बीकेटी विकास खंड क्षेत्र के भुल भुल पुर में डैडी कूल इवेंट सामुदायिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन जिसमें बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने का उद्देश्य है जिसमें पत्रकार जाहिरा बानो स्टेट हेड उन्ना न्यूज उत्तर प्रदेश ने शिक्षा के प्रति अपनी राय प्रकट करते हुए बच्चों के परिजनों के साथ कुछ पल बिताए व बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना की।
    1
    लखनऊ जनपद के बीकेटी विकास खंड क्षेत्र के भुल भुल पुर में डैडी कूल इवेंट सामुदायिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन जिसमें बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने का उद्देश्य है जिसमें पत्रकार जाहिरा बानो स्टेट हेड उन्ना न्यूज उत्तर प्रदेश ने शिक्षा के प्रति अपनी राय प्रकट करते हुए बच्चों के परिजनों के साथ कुछ पल बिताए व बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना की।
    user_Zahira Bano
    Zahira Bano
    Agricultural organisation बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अभी तक सहायता नहीं मिली है करवा दो सभी लोग
    1
    अभी तक सहायता नहीं मिली है 
करवा दो सभी लोग
    user_S Pandit
    S Pandit
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बाराबंकी से बड़ी खबर… मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा संदेश— कानून का पालन करेंगे तो आगे बढ़ेंगे, अराजकता के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं… बाराबंकी के टिकैतनगर क्षेत्र में दशम श्री हनुमत विराट महायज्ञ और श्रीरामार्चा पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए… मुख्यमंत्री ने यज्ञ मंडप में आहुति अर्पित की, मंदिर में दर्शन-पूजन किया और संत बाबा बलराम दास से आशीर्वाद लिया… कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु, संत-महंत और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे… मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुंचे… नगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, मंत्री सतीश शर्मा और महंत बाबा बलराम दास ने मखाने की माला पहनाकर उनका स्वागत किया… मुख्यमंत्री ने कहा— उत्तर प्रदेश अब अनुशासन, विकास और मजबूत कानून-व्यवस्था के नए युग में प्रवेश कर चुका है… जो लोग अव्यवस्था फैलाने का सपना देखते हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए कि कानून सर्वोपरि है… मुख्यमंत्री ने बाराबंकी को विकास प्राधिकरण देने की घोषणा की… प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, सड़क निर्माण और रामनगर महादेवा कॉरिडोर सहित कई विकास योजनाओं का उल्लेख किया… कार्यक्रम में 79 जोड़ों का सामूहिक विवाह भी संपन्न हुआ, जिन्हें मुख्यमंत्री ने आशीर्वाद दिया… मुख्यमंत्री ने बताया— प्रदेश में एक करोड़ से अधिक परिवारों को पेंशन… 15 से 16 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन… और आयुष्मान भारत योजना से करोड़ों नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा… सीएम योगी ने सनातन संस्कृति पर गर्व जताया और समाज को कमजोर करने वाली ताकतों से सतर्क रहने का आह्वान किया… उन्होंने राम मंदिर और सनातन चेतना के जागरण का भी उल्लेख किया… मुख्यमंत्री के आगमन से टिकैतनगर में जनसैलाब उमड़ पड़ा… जनसभा में उत्तर प्रदेश खाद एवं रसद विभाग मंत्री सतीश शर्मा एवं नगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता,पूर्व सांसद लल्लू सिंह, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक दिनेश रावत, संकेत वर्मा, एमएलसी अंगद सिंह, अवनी सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष भूलन वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे… कार्यक्रम में शासन-प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे… बाराबंकी से संदेश साफ है— कानून, विकास और सनातन संस्कृति… यही है नए उत्तर प्रदेश की पहचान… रिपोर्ट—रवि गुप्ता, टिकैतनगर…
    4
    बाराबंकी से बड़ी खबर…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा संदेश—
कानून का पालन करेंगे तो आगे बढ़ेंगे, अराजकता के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं…
बाराबंकी के टिकैतनगर क्षेत्र में दशम श्री हनुमत विराट महायज्ञ और श्रीरामार्चा पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए…
मुख्यमंत्री ने यज्ञ मंडप में आहुति अर्पित की, मंदिर में दर्शन-पूजन किया और संत बाबा बलराम दास से आशीर्वाद लिया…
कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु, संत-महंत और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुंचे…
नगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, मंत्री सतीश शर्मा और महंत बाबा बलराम दास ने मखाने की माला पहनाकर उनका स्वागत किया…
मुख्यमंत्री ने कहा—
उत्तर प्रदेश अब अनुशासन, विकास और मजबूत कानून-व्यवस्था के नए युग में प्रवेश कर चुका है…
जो लोग अव्यवस्था फैलाने का सपना देखते हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए कि कानून सर्वोपरि है…
मुख्यमंत्री ने बाराबंकी को विकास प्राधिकरण देने की घोषणा की…
प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, सड़क निर्माण और रामनगर महादेवा कॉरिडोर सहित कई विकास योजनाओं का उल्लेख किया…
कार्यक्रम में 79 जोड़ों का सामूहिक विवाह भी संपन्न हुआ, जिन्हें मुख्यमंत्री ने आशीर्वाद दिया…
मुख्यमंत्री ने बताया—
प्रदेश में एक करोड़ से अधिक परिवारों को पेंशन…
15 से 16 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन…
और आयुष्मान भारत योजना से करोड़ों नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा…
सीएम योगी ने सनातन संस्कृति पर गर्व जताया और समाज को कमजोर करने वाली ताकतों से सतर्क रहने का आह्वान किया…
उन्होंने राम मंदिर और सनातन चेतना के जागरण का भी उल्लेख किया…
मुख्यमंत्री के आगमन से टिकैतनगर में जनसैलाब उमड़ पड़ा…
जनसभा में उत्तर प्रदेश खाद एवं रसद विभाग मंत्री सतीश शर्मा एवं नगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता,पूर्व सांसद लल्लू सिंह, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक दिनेश रावत, संकेत वर्मा, एमएलसी अंगद सिंह, अवनी सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष भूलन वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे…
कार्यक्रम में शासन-प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे…
बाराबंकी से संदेश साफ है—
कानून, विकास और सनातन संस्कृति…
यही है नए उत्तर प्रदेश की पहचान…
रिपोर्ट—रवि गुप्ता, टिकैतनगर…
    user_रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    Sirauli Gauspur, Barabanki•
    10 hrs ago
  • बाराबंकी में बहेगी विकाश की गंगा
    1
    बाराबंकी में बहेगी विकाश की गंगा
    user_Mohd zaid
    Mohd zaid
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    1
    Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people Nawabganj, Barabanki•
    13 hrs ago
  • निबहा चौराहा पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, युवक गंभीर घायल जहांगीराबाद (बाराबंकी)। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत निबहा चौराहा के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रामबरन रावत पुत्र — निवासी अल्लीपुर, थाना जहांगीराबाद के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रामबरन रावत मसौली की ओर से आ रहे थे। निबहा चौराहे पर सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइकों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि रामबरन सड़क पर गिर पड़े और उनके पैर व हाथ में गंभीर चोटें आईं, जबकि सिर में भी चोट लगने की बात सामने आई है। हादसे के तुरंत बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल को नजदीकी प्राइवेट चिकित्सक के यहां पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को बेहतर इलाज के लिए अपने साथ ले गए।
    2
    निबहा चौराहा पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, युवक गंभीर घायल
जहांगीराबाद (बाराबंकी)।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत निबहा चौराहा के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रामबरन रावत पुत्र — निवासी अल्लीपुर, थाना जहांगीराबाद के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रामबरन रावत मसौली की ओर से आ रहे थे। निबहा चौराहे पर सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइकों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि रामबरन सड़क पर गिर पड़े और उनके पैर व हाथ में गंभीर चोटें आईं, जबकि सिर में भी चोट लगने की बात सामने आई है।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल को नजदीकी प्राइवेट चिकित्सक के यहां पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को बेहतर इलाज के लिए अपने साथ ले गए।
    user_Adarsh rawat press
    Adarsh rawat press
    पत्रकार नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मध्य प्रदेश : डबरा में कलश यात्रा के दौरान भगदड़ मची, एक महिला श्रद्धालु की मौत हुई, 4 घायल हैं। इसमें 3 की हालत गंभीर बनी है। इस कार्यक्रम के आयोजक प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा हैं।
    1
    मध्य प्रदेश : डबरा में कलश यात्रा के दौरान भगदड़ मची, एक महिला श्रद्धालु की मौत हुई, 4 घायल हैं। इसमें 3 की हालत गंभीर बनी है। इस कार्यक्रम के आयोजक प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा हैं।
    user_Bhrigu sandesh News Network (BSNN)
    Bhrigu sandesh News Network (BSNN)
    Newspaper publisher Lucknow, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.