बाराबंकी से बड़ी खबर… मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा संदेश— कानून का पालन करेंगे तो आगे बढ़ेंगे, अराजकता के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं… बाराबंकी के टिकैतनगर क्षेत्र में दशम श्री हनुमत विराट महायज्ञ और श्रीरामार्चा पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए… मुख्यमंत्री ने यज्ञ मंडप में आहुति अर्पित की, मंदिर में दर्शन-पूजन किया और संत बाबा बलराम दास से आशीर्वाद लिया… कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु, संत-महंत और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे… मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुंचे… नगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, मंत्री सतीश शर्मा और महंत बाबा बलराम दास ने मखाने की माला पहनाकर उनका स्वागत किया… मुख्यमंत्री ने कहा— उत्तर प्रदेश अब अनुशासन, विकास और मजबूत कानून-व्यवस्था के नए युग में प्रवेश कर चुका है… जो लोग अव्यवस्था फैलाने का सपना देखते हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए कि कानून सर्वोपरि है… मुख्यमंत्री ने बाराबंकी को विकास प्राधिकरण देने की घोषणा की… प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, सड़क निर्माण और रामनगर महादेवा कॉरिडोर सहित कई विकास योजनाओं का उल्लेख किया… कार्यक्रम में 79 जोड़ों का सामूहिक विवाह भी संपन्न हुआ, जिन्हें मुख्यमंत्री ने आशीर्वाद दिया… मुख्यमंत्री ने बताया— प्रदेश में एक करोड़ से अधिक परिवारों को पेंशन… 15 से 16 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन… और आयुष्मान भारत योजना से करोड़ों नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा… सीएम योगी ने सनातन संस्कृति पर गर्व जताया और समाज को कमजोर करने वाली ताकतों से सतर्क रहने का आह्वान किया… उन्होंने राम मंदिर और सनातन चेतना के जागरण का भी उल्लेख किया… मुख्यमंत्री के आगमन से टिकैतनगर में जनसैलाब उमड़ पड़ा… जनसभा में उत्तर प्रदेश खाद एवं रसद विभाग मंत्री सतीश शर्मा एवं नगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता,पूर्व सांसद लल्लू सिंह, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक दिनेश रावत, संकेत वर्मा, एमएलसी अंगद सिंह, अवनी सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष भूलन वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे… कार्यक्रम में शासन-प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे… बाराबंकी से संदेश साफ है— कानून, विकास और सनातन संस्कृति… यही है नए उत्तर प्रदेश की पहचान… रिपोर्ट—रवि गुप्ता, टिकैतनगर…
बाराबंकी से बड़ी खबर… मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा संदेश— कानून का पालन करेंगे तो आगे बढ़ेंगे, अराजकता के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं… बाराबंकी के टिकैतनगर क्षेत्र में दशम श्री हनुमत विराट महायज्ञ और श्रीरामार्चा पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए… मुख्यमंत्री ने यज्ञ मंडप में आहुति अर्पित की, मंदिर में दर्शन-पूजन किया और संत बाबा बलराम दास से आशीर्वाद लिया… कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु, संत-महंत और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे… मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुंचे… नगर
अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, मंत्री सतीश शर्मा और महंत बाबा बलराम दास ने मखाने की माला पहनाकर उनका स्वागत किया… मुख्यमंत्री ने कहा— उत्तर प्रदेश अब अनुशासन, विकास और मजबूत कानून-व्यवस्था के नए युग में प्रवेश कर चुका है… जो लोग अव्यवस्था फैलाने का सपना देखते हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए कि कानून सर्वोपरि है… मुख्यमंत्री ने बाराबंकी को विकास प्राधिकरण देने की घोषणा की… प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, सड़क निर्माण और रामनगर महादेवा कॉरिडोर सहित कई विकास योजनाओं का
उल्लेख किया… कार्यक्रम में 79 जोड़ों का सामूहिक विवाह भी संपन्न हुआ, जिन्हें मुख्यमंत्री ने आशीर्वाद दिया… मुख्यमंत्री ने बताया— प्रदेश में एक करोड़ से अधिक परिवारों को पेंशन… 15 से 16 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन… और आयुष्मान भारत योजना से करोड़ों नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा… सीएम योगी ने सनातन संस्कृति पर गर्व जताया और समाज को कमजोर करने वाली ताकतों से सतर्क रहने का आह्वान किया… उन्होंने राम मंदिर और सनातन चेतना के जागरण का भी उल्लेख किया… मुख्यमंत्री के आगमन से
टिकैतनगर में जनसैलाब उमड़ पड़ा… जनसभा में उत्तर प्रदेश खाद एवं रसद विभाग मंत्री सतीश शर्मा एवं नगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता,पूर्व सांसद लल्लू सिंह, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक दिनेश रावत, संकेत वर्मा, एमएलसी अंगद सिंह, अवनी सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष भूलन वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे… कार्यक्रम में शासन-प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे… बाराबंकी से संदेश साफ है— कानून, विकास और सनातन संस्कृति… यही है नए उत्तर प्रदेश की पहचान… रिपोर्ट—रवि गुप्ता, टिकैतनगर…
- Ramnagar kand hamla reporter in Solanki1
- Post by Omkar Verma1
- सोनभद्र रावटसगंज थाना क्षेत्र के हीन्दुहारी तिराहे पर पुलिस चौकी के पास हुए स्टडेंट ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौदा1
- मेरा समर्थन पूरा है 2027 में बीएसपी सरकार बनाएंगे उत्तर प्रदेशदेखो भाई मैंने तो उठाना है 2027 में बीएसपी1
- दतौली चौराहे पर भीषण सड़क हादसा, महिला समेत तीन गंभीर घायल — दो की हालत नाजुक जहांगीराबाद (बाराबंकी)। बाराबंकी जनपद के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत दतौली चौराहे के पास सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकें तेज रफ्तार में आमने-सामने से आ रही थीं। अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद घायलों को सड़क पर तड़पता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी और पुलिस को भी अवगत कराया। सूचना मिलते ही जहांगीराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाना दुर्घटना की वजह मानी जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना की सटीक वजह सामने आ सके।1
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *बाराबंकी में महिला ने कीटनाशक का सेवन किया फतेहपुर में अज्ञात कारणों से बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती* बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को 35 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों से कीटनाशक का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, उसे उल्टियां होने लगीं और वह अचेत अवस्था में चली गई। परिजनों ने घबराकर स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाया। परिजनों ने बताया कि महिला ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन किया था। हालांकि, उसने ऐसा क्यों किया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।1
- मेरा समर्थन पूरा है 2027 में बीएसपी सरकार बनाएंगे उत्तर प्रदेशदेखो भाई मैंने तो उठाना है 2027 में बीएसपी1
- जनपद बाराबंकी खबर जहां बड़ेल चौराहे के पास रोजानालगा रहता है जाम सूचना पाकर पहुंचे बड़े चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह और उन कांस्टेबल भी मौजूद रहे राम जी दीक्षित की रिपोर्ट1
- मसौली विकास खंड में जर्जर सड़क बनी मुसीबत, सदरुद्दीनपुर–ठाकुरपूरवा –टेरा दौलतपुर मार्ग पर जान जोखिम में मसौली, बाराबंकी। बाराबंकी जनपद के मसौली विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत सदरुद्दीनपुर से ठाकुरपूरवा व टेरा दौलतपुर को जोड़ने वाली इंटरलॉकिंग सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से रास्ता पहचानना मुश्किल हो जाता है और फिसलन के कारण हादसों का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग तीनों गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। इसी रास्ते से स्कूली बच्चे, किसान, मजदूर और बुजुर्ग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। जर्जर सड़क के कारण दोपहिया वाहन चालकों के फिसलकर गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। खराब सड़क के चलते आपात स्थिति में एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत कई महीनों से बदहाल है। ग्राम पंचायत व संबंधित विभागों को बार-बार अवगत कराने के बावजूद अब तक न तो मरम्मत हुई और न ही निर्माण कार्य शुरू हुआ। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र काम शुरू नहीं हुआ तो वे मजबूरन उच्चाधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। ग्रामीणों के बयान रामसजीवन (सदरुद्दीनपुर): “सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, रोज़ गिरने-फिसलने का खतरा बना रहता है। बरसात में हालात बदतर हो जाते हैं, प्रशासन तुरंत निर्माण कराए।” अर्जुन यादव (ठाकुरपूरवा ): “यह मुख्य रास्ता है, गड्ढों में पानी भरने से राहगीर परेशान हैं। कई बार शिकायत की, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।” रमेश कुमार (टेरा दौलतपुर): “इमरजेंसी में एंबुलेंस तक फंस जाती है। जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है, जल्द सड़क न बनी तो आंदोलन करेंगे।” ग्राम प्रधान का बयान इस संबंध में ग्राम प्रधान शमशेर कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष से बातचीत हो चुकी है। बजट स्वीकृत होते ही कार्य शुरू कराया जाएगा और बरसात से पहले ही सड़क का निर्माण कर दिया जाएगा।1