औद्योगिक सुरक्षा को मजबूत करने मैदान में उतरी भिवाड़ी पुलिस, 134 से अधिक बैठकों में 500 से ज्यादा उद्योग प्रतिनिधियों से सीधा संवाद आपात स्थिति में त्वरित पुलिस रिस्पांस और अपराध नियंत्रण को लेकर चलाया विशेष अभियान, उद्योगों से मांगा सक्रिय सहयोग भिवाड़ी । औद्योगिक नगरी भिवाड़ी में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भिवाड़ी पुलिस ने विशेष “पुलिस रिस्पांस सुदृढ़ीकरण अभियान” शुरू किया है। अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्रों में पुलिस और उद्योगों के बीच समन्वय बढ़ाने के लिए लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। पुलिस अधीक्षक बृजेश उपाध्याय (आईपीएस) के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत भिवाड़ी, चौपानकी, खुशखेड़ा और टपूकड़ा औद्योगिक क्षेत्रों में अब तक 134 से अधिक बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। इन बैठकों में 500 से अधिक उद्योग प्रतिनिधियों, मानव संसाधन अधिकारियों, सुरक्षा अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर पुलिस के साथ सीधे संवाद किया। बैठकों के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उद्योग प्रतिनिधियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की। इस दौरान आपातकालीन सेवा डायल-112, औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा प्रबंधन, संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की समय पर सूचना देने, साइबर अपराधों से बचाव तथा पुलिस के साथ बेहतर समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने उद्योग प्रतिनिधियों से कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना अथवा आपात स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। साथ ही उद्योग परिसरों में कार्यरत कर्मचारियों को भी सुरक्षा संबंधी जागरूकता बढ़ाने और सतर्क रहने का संदेश दिया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक इकाइयों और पुलिस के बीच विश्वास एवं समन्वय को मजबूत करना है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में पुलिस का रिस्पांस समय कम हो और अपराधों की रोकथाम प्रभावी ढंग से की जा सके। बैठक में शामिल उद्योग प्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया। भिवाड़ी पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत सभी उद्योगों, संस्थानों और कर्मचारियों से अपील की है कि सुरक्षित, शांतिपूर्ण और अपराधमुक्त औद्योगिक वातावरण बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि उद्योगों और पुलिस के साझा प्रयासों से ही औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है।

- खैरथल में महिला सुरक्षा रैली निकाली: 'सशक्त नारी-सुरक्षित समाज' का संदेश दिया, हेल्पलाइन और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी खैरथल-तिजारा जिला पुलिस ने जिला मुख्यालय खैरथल पर 'महिला सुरक्षा संकल्प' जागरूकता रैली निकाली। यह रैली महिला सुरक्षा एवं बालिका सशक्तिकरण के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी, जिसमें स्कूली बच्चों ने भाग लिया और 'सशक्त नारी-सुरक्षित समाज' का संदेश दिया। रैली सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल से शुरू होकर अम्बेडकर सर्किल पर समाप्त हुई। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने महिला सुरक्षा और सम्मान से जुड़े संदेशों वाली तख्तियां लेकर जनजागरण किया। आईपीएस अधिकारी शिवानी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला सुरक्षा पूरे समाज की जिम्मेदारी मुख्य कार्यक्रम जवाहर नवोदय विद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया, जहाँ दिल्ली पुलिस की आईपीएस शिवानी मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर जोर दिया। आईपीएस शिवानी ने उपस्थित महिलाओं और जिले के विभिन्न थानों में तैनात महिला पुलिस कर्मियों को महिला हेल्पलाइन, साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा 1 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाए गए महिला सुरक्षा एवं जागरूकता विशेष अभियान का विधिवत समापन किया गया। इस अवसर पर आईपीएस अधिकारी शिवानी, जयपुर मुख्यालय से आरपीएस अधिकारी अदिति और प्रशिक्षु आरपीएस अधिकारी व किशनगढ़ बास थानाधिकारी नेहा मीणा ने एक माह का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं से संवाद किया और उनके अनुभव साझा किए। अंत में, सभी ने महिला सुरक्षा के प्रति सजग रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस मौके पर महिला थानाधिकारी नंदलाल जांगिड़ और खैरथल थाना इंचार्ज रामकिशन यादव भी मौजूद रहे।1
- अलवर लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा अलवर विकास के लिए किया जा रहे विकास कार्यों की गाथा किसी से छुपी नहीं है। क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपा हमारे चैनल को लाइक शेयर और फॉलो करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो1
- सरिस्का महापंचायत की सभी मांगों पर बनी सहमति सरकार ने दिया आदेश1
- 24 लाख की ज्वेलरी पहनती है बिजनेसमैन की गाय 😱 | 1 करोड़ के महल में रहेगी | नंदी की शादी में उमड़ा पूरा गांव क्या आपने कभी ऐसी गाय देखी है जो 24 लाख रुपये की ज्वेलरी पहनती हो और जिसके लिए 1 करोड़ रुपये का महल बनाया जा रहा हो? इस वीडियो में जानिए उस बिजनेसमैन की अनोखी कहानी जिसने अपनी गाय को परिवार के सदस्य की तरह रखा है। साथ ही जानिए नंदी के विवाह का वह अनोखा आयोजन, जिसमें पूरे गांव के लोग बाराती बने थे। इस वीडियो में देखें: 24 लाख की ज्वेलरी पहनने वाली गाय 1 करोड़ के महल की खासियत नंदी की शादी की अनोखी कहानी सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है चर्चा अगर आपको ऐसी अनोखी और वायरल खबरें पसंद हैं तो वीडियो को Like, Share और Subscribe जरूर करें। #Cow #ViralNews #HindiNews #BreakingNews #GauSeva #IndiaNews #TrendingNews1
- "हर कदम पर खतरा! सड़क के किनारे खुले नाले से लोग परेशान।" लंबे समय से खुले पड़े नालों के कारण स्थानीय लोगों को रोज़ाना परेशानी और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। यदि नाला बना है तो कई जगह उसे ढका नहीं गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जोखिम बढ़ गया है। इस रिपोर्ट के माध्यम से हम संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कर रहे हैं। क्या जल्द समाधान होगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।1
- हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव देखिए 1 अगस्त 2026 हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव देखिए 1 अगस्त 20261
- दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका के पिता जकरिया ने आरोप लगाया है कि दहेज की लगातार मांग और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बेटी ने यह कदम उठाया। शिकायत के अनुसार शादी के बाद भी नकदी और सामान की मांग की जाती रही और एक लाख रुपये की मांग को लेकर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- डॉ. भूपसिंह सिंह ने 37 साल की सेवा पूरी कर लिया रिटायरमेंट, जिला अस्पताल को की डेढ़ टन एसी की भेंट* *बहरोड़:* बहरोड़ कस्बे के जागुवास निवासी डॉ. भूपसिंह ने मेडिकल विभाग में 37 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर सेवानिवृत्ति ग्रहण की। उन्होंने जिला अस्पताल बहरोड़ में लगभग 7 वर्ष तक सेवाएं देकर हजारों मरीजों का उपचार किया। लंबे सेवा काल में डॉ. सिंह अपने सरल स्वभाव और मरीजों के प्रति समर्पण के कारण आमजन में काफी लोकप्रिय रहे। सेवा निवृत्ति के अवसर पर उन्होंने जिला अस्पताल को ईसीजी मशीन और दो एसी दान किए। साथ ही विदाई समारोह पर डेढ़ टन का एसी भी जिला अस्पताल को भेंट करेंगे। उनके इस सहयोग से अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। जिला अस्पताल परिसर में आयोजित विदाई समारोह में साथी डॉक्टरों, स्टाफ और आमजन ने डॉ. सिंह को भावभीनी विदाई दी। सभी ने उनके सेवा भाव और समाजसेवा की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि डॉ. भूपसिंह ने अपने 37 वर्ष के कार्यकाल में निस्वार्थ भाव से सेवा की है। रिटायरमेंट के बाद भी वे समय-समय पर स्वास्थ्य शिविरों में सेवाएं देंगे।2