Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव देखिए 1 अगस्त 2026 हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव देखिए 1 अगस्त 2026
Rajbala
हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव देखिए 1 अगस्त 2026 हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव देखिए 1 अगस्त 2026
More news from हरियाणा and nearby areas
- हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव देखिए 1 अगस्त 2026 हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव देखिए 1 अगस्त 20261
- योगी अखाड़ा और किन्नर समाज में आक्रोश, गुरु की गरिमा पर आंच आई तो देंगे करारा जवाब योगी अखाड़ा और किन्नर समाज में आक्रोश, गुरु की गरिमा पर आंच आई तो देंगे करारा जवाब गुरुग्राम। योगी अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी राधेश्याम जी पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा किन्नर समाज से करोड़ों रुपये लेकर महामंडलेश्वर बनाए जाने का आरोप लगाए जाने के बाद किन्नर समाज एवं योगी अखाड़ा के पदाधिकारियों ने इन आरोपों का कड़ा विरोध जताया है। किन्नर समाज ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और असत्य बताते हुए स्पष्ट कहा कि ऐसे आरोप समाज और संत परंपरा की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास हैं। मीडिया के माध्यम से आयोजित प्रेस वार्ता में किन्नर समाज और योगी अखाड़ा के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि भविष्य में उनके गुरु स्वामी राधेश्याम जी अथवा किन्नर समाज व श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर उमाशंकर योगी महाराज की प्रतिष्ठा पर किसी भी प्रकार की आंच पहुंचाने का प्रयास किया गया, तो इसका उचित एवं कानूनी जवाब दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को बिना प्रमाण के झूठे और भ्रामक आरोप लगाने से बचना चाहिए। इस मामले को लेकर किन्नर समाज, योगी अखाड़ा के सदस्यों तथा स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखने को मिला। सभी ने एकजुट होकर गुरु एवं समाज के सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि इस प्रकार की घटनाएं दोहराई गईं, तो आने वाले समय में एक बड़ा निर्णय एवं आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर उमाशंकर जी, राष्ट्रीय किन्नर अध्यक्ष नैना तिवारी, महिला सुरक्षा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम डीका, मानव जनकल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय प्रचारक सोनू गोकलगढ़िया, योगी अखाड़ा सदस्य खुशबू, नंदिनी, चांदनी, नेहा, रेनू, योगी अखाड़ा के मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, अनीता, पवन सहित योगी अखाड़ा के अनेक सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि गुरु एवं समाज की गरिमा सर्वोपरि है और उसके सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।1
- अलवर लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा अलवर विकास के लिए किया जा रहे विकास कार्यों की गाथा किसी से छुपी नहीं है। क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपा हमारे चैनल को लाइक शेयर और फॉलो करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो1
- आज सुबह ग्राम गोकलपुर में मास्टर अभय सिंह यादव धर्मपत्नी श्रीमती सुलोचना यादवसेवानिवृत होकर सुबह वैदिक वेद मत्रों द्वारा यज्ञ प्रवचन का कार्यक्रम रहा यज्ञ के ब्रह्मा रामकृष्ण शास्त्री जी रहे इसमें उनके भाई सुभे सिं ह यादव/श्रीमती अनीता यादव/बेटा अजय यादव/श्रीमती अंजू यादव/वह परिवार के लोग शामिल हुए उसके बाद हरी महल बरडोद मैं भोजन व्यवस्था रही।1
- दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका के पिता जकरिया ने आरोप लगाया है कि दहेज की लगातार मांग और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बेटी ने यह कदम उठाया। शिकायत के अनुसार शादी के बाद भी नकदी और सामान की मांग की जाती रही और एक लाख रुपये की मांग को लेकर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- खैरथल में महिला सुरक्षा रैली निकाली: 'सशक्त नारी-सुरक्षित समाज' का संदेश दिया, हेल्पलाइन और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी खैरथल-तिजारा जिला पुलिस ने जिला मुख्यालय खैरथल पर 'महिला सुरक्षा संकल्प' जागरूकता रैली निकाली। यह रैली महिला सुरक्षा एवं बालिका सशक्तिकरण के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी, जिसमें स्कूली बच्चों ने भाग लिया और 'सशक्त नारी-सुरक्षित समाज' का संदेश दिया। रैली सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल से शुरू होकर अम्बेडकर सर्किल पर समाप्त हुई। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने महिला सुरक्षा और सम्मान से जुड़े संदेशों वाली तख्तियां लेकर जनजागरण किया। आईपीएस अधिकारी शिवानी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला सुरक्षा पूरे समाज की जिम्मेदारी मुख्य कार्यक्रम जवाहर नवोदय विद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया, जहाँ दिल्ली पुलिस की आईपीएस शिवानी मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर जोर दिया। आईपीएस शिवानी ने उपस्थित महिलाओं और जिले के विभिन्न थानों में तैनात महिला पुलिस कर्मियों को महिला हेल्पलाइन, साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा 1 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाए गए महिला सुरक्षा एवं जागरूकता विशेष अभियान का विधिवत समापन किया गया। इस अवसर पर आईपीएस अधिकारी शिवानी, जयपुर मुख्यालय से आरपीएस अधिकारी अदिति और प्रशिक्षु आरपीएस अधिकारी व किशनगढ़ बास थानाधिकारी नेहा मीणा ने एक माह का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं से संवाद किया और उनके अनुभव साझा किए। अंत में, सभी ने महिला सुरक्षा के प्रति सजग रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस मौके पर महिला थानाधिकारी नंदलाल जांगिड़ और खैरथल थाना इंचार्ज रामकिशन यादव भी मौजूद रहे।1
- हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव देखिए 1 अगस्त 20261
- नगर परिषद नूंह ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश वन महोत्सव-2026 और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत नगर परिषद नूंह ने पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में टेक्निकल एक्सपर्ट जावेद खान ने पौधा लगाकर लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। वहीं, स्वच्छ भारत मिशन के जिला आईईसी विशेषज्ञ आदिल हुसैन ने पौधों के पर्यावरण और स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने हरित और स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण का संकल्प भी लिया।1