Shuru
Apke Nagar Ki App…
छत्तीसगढ़ विधानसभा समापन दिवस में साजा विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे "विधायक प्रतिनिधि श्री कृष्णा पटेल ने विधानसभा समापन दिवस पर मंत्रियों से मुलाकात की, विकास कार्यों पर चर्चा हुई।"
छ्ग राज्य न्यूज
छत्तीसगढ़ विधानसभा समापन दिवस में साजा विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे "विधायक प्रतिनिधि श्री कृष्णा पटेल ने विधानसभा समापन दिवस पर मंत्रियों से मुलाकात की, विकास कार्यों पर चर्चा हुई।"
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- तिल्दा खरोरा : "श्री हरि एनिमल केयर संस्थान, केशला द्वारा संचालित गौधाम में पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खरोरा के शिक्षकगणों ने गौवंश के लिए पौष्टिक चारे की व्यवस्था की। इस सेवा कार्य में प्राचार्य रजनी मिंज सहित कई शिक्षक शामिल रहे।"1
- तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने ऑपरेशन "निश्चय" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राजीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2 किलो 267 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 1.13 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर रेलवे ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी ने गांजे को अपने शरीर में सिलाई कर छिपा रखा था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। छत्तीसगढ़ में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।2
- रायपुर/छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज धर्मांतरण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर जोरदार चर्चा देखने को मिली। विधानसभा के चौदहवें दिन की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को लेकर बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कानून किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि जबरन, लालच या प्रलोभन देकर कराए जा रहे धर्म परिवर्तन को रोकने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य लोगों की आस्था की रक्षा करना है, न कि उनकी धार्मिक स्वतंत्रता को सीमित करना। नई व्यवस्था के तहत अब धर्म परिवर्तन करने वाले व्यक्ति को पहले अधिकृत अधिकारी को इसकी सूचना देनी होगी। इसके बाद एक सप्ताह के भीतर नोटिस जारी किया जाएगा और संबंधित अधिकारी एक महीने के अंदर पूरे मामले की गहन जांच करेंगे। जांच पूरी होने के बाद ही धर्म परिवर्तन को मंजूरी दी जाएगी। सरकार का मानना है कि इस प्रक्रिया से अवैध और दबाव में कराए जा रहे धर्मांतरण पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी। इस विधेयक को लेकर प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है। हालांकि, सरकार इसे पारदर्शिता और जनहित की दिशा में एक बड़ा कदम बता रही है।2
- ग्राम बाजना में नवरात्रि पर मां दुर्गा की भव्य प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन1
- पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री बालाजी राव (IPS) द्वारा कबीरधाम जिले का वार्षिक निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न जिला कबीरधाम दिनांक: 20.03.2026 कबीरधाम जिले में पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज श्री बालाजी राव (IPS)द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में निरीक्षण की समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन कवर्धा में परंपरा अनुसार भव्य परेड आयोजित कर परेड द्वारा पुलिस महानिरीक्षक महोदय को सलामी दी गई। सलामी उपरांत उनके द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट टर्नआउट (सुसज्जित वर्दी एवं अनुशासन) प्रदर्शित करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया गया।1
- दरअसल पूरा मामला कबीरधाम जिले के बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत चिल्फी थाना क्षेत्र के ग्राम बहनाखोदरा का हैँ,जहां पर शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे के आसपास ग्राम बहनखोदरा में एक महिला सोमकली धुर्वे पति महेश धुर्वे ने किसी अज्ञात कारणों से कीटनाशक की सेवन कर ली जिनको आनन-फानन में डायल 112 टीम की सहायता से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिल्फी में भर्ती कराया गया है जहां पर महिला के उपचार जारी है.1
- तिल्दा-नेवरा। खरोरा से तिल्दा और सिमगा मुख्य मार्ग पर दुकानों के सामने नाली के पार बने छज्जों को हटाने की कार्रवाई आज दूसरे दिन भी जारी रही। खास बात यह रही कि आज की कार्रवाई पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और किसी तरह का विरोध देखने को नहीं मिला। नगरपालिका अध्यक्ष स्वयं मौके पर मौजूद रहकर पूरे कार्य की निगरानी करते नजर आए। इस दौरान पार्षदगण और आम नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सूत्रों के अनुसार, इस अभियान को लेकर शहर में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जहां एक ओर कई आम नागरिकों ने इस कार्रवाई को सही बताते हुए समर्थन किया, वहीं कुछ लोगों ने इसका विरोध भी जताया। नगरपालिका द्वारा चलाया जा रहा यह अतिक्रमण हटाओ अभियान कल तीसरे दिन भी जारी रहेगा। जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई तुलसी क्षेत्र से शुरू होकर सासाहोली ओवरब्रिज तक जारी रहेगी। 👉 कुल मिलाकर, प्रशासन की यह कार्रवाई शहर की यातायात व्यवस्था और सुचारू विकास को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।5
- समाजसेवी मंजूषा गौतम को उत्तर प्रदेश में रक्तदाता सेवा समर्पण-2026 का मिला सम्मान1
- मुंगेली में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने स्वामी आत्मानंद स्कूल, लालपुरथाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आधार पंजीयन कार्य की समीक्षा की गई, वहीं स्कूल में गंदगी और अव्यवस्था मिलने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए प्राचार्य पर कार्रवाई के निर्देश दिए। देखिए पूरी रिपोर्ट…1